Blog
-

देवास को मेट्रो से वंचित रखना, देवास की जनता से छलावा- कांग्रेस कांग्रेस ने की देवास को भी मेट्रो से जोड़ने की पुरजोर मांग
देवास। इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम के शुरुआती दौर से ही देवास को मेट्रो से जोड़ने की मांग उठती रही लेकिन यहां के स्थानीय नेताओं की अकर्मण्यता के चलते देवास मेट्रो की सौगात से वंचित रह गया। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन इंदौर के बीच मेट्रो चलाने की बात कही। इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो लाइन का काम सिहस्त के पहले हो जाएगा। जबकि औद्योगिक नगरी कहीं जाने वाली देवास से हजारों की तादाद में लोग इंदौर आना जाना करते हैं, देवास के लोग अपने शहर को इंदौर महानगर का हिस्सा मानने लगे हैं उसके बावजूद देवास को मेट्रो लाइन से वंचित रखा जा रहा है। इसका मूल कारण देवास के विधायक सांसद सहित सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि अपने शहर को यह सौगात दिला नहीं सके , दिलाते भी कैसे इन्होंने कभी देवास के विकास को गति देने की सोची ही नहीं और ना कभी इसके लिए पुरजोर आवाज उठाई। विगत दिनों इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलने को लेकर जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि मेट्रो ट्रेन को लेकर हम देवास और महू से लेकर उज्जैन तक ट्रेन चलाएंगे।इसके बाद श्री विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि 22 जून को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल हुई बैठक में यह निर्णय हुआ है कि उज्जेन में 2028 में होने वाले सिहस्त को लेकर इंदौर से मेट्रो ट्रेन उज्जैन तक चलाई जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जिस समय इंदौर शहर के लिए मेट्रो ट्रेन का सर्वे हो रहा था उसे समय ही हमने मांग की थी के मेट्रो ट्रेन देवास तक चलाई जाए । वही मुख्यमंत्री रहे स्व .बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में इंदौर में हुई बैठक में भी भाजपा नेताओं ने ही यह प्रस्ताव रखा था कि मेट्रो को लाभ का धंधा बनाने के लिए ट्रेन को देवास तक चलाया जाए । इस के लिए शहर कांग्रेस ने केंद्र में शहरी विकास मंत्री रहे श्री कमलनाथ जी को भी दिल्ली में प्रतिवेदन दिया था जिस पर उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी वही देवास नगर निगम में पूर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा की परिषद ने भी संकल्प पारित किया था कि मेट्रो को इंदौर के साथ देवास तक जोड़ा जाए। साथ ही कांग्रेस की परिषद ने दिल्ली जाकर मेट्रो कॉरपोरेशन के एम डी श्री धरन जी को भी पत्र सोपा था । साथ ही शहर के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों एवं संस्थाओं को भी पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया था कि वह भी मेट्रो चल जाने को लेकर अपनी बात रखें । कांग्रेस ने मांग की है कि जब मेट्रो ट्रेन का फिर से इंदौर में सर्वे हो रहा है वहीं अब उज्जैन को भी मेट्रो से जोड़ने पर सहमति हुई है तो उज्जैन के लिए भी मेट्रो का सर्वे होगा हमारा अनुरोध है कि उज्जैन के साथ इंदौर से देवास के बीच भी मेट्रो ट्रेन का सर्वे किया जाकर स्वीकृति प्रदान की जाए । इस संदर्भ में कांग्रेस ने सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार से भी अनुरोध किया है वे मेट्रो ट्रेन देवास तक लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये और देवास को एक सौगात अपनी ओर से दे।
-

लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नवीन कार्यकारिणी घोषित
देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नॉमिनेशन कमेटी द्वारा वर्ष 2024- 25 की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का मानोनयन सर्वसम्मति से किया गया। उक्त कार्यकारणी में अध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता, सचिव लायन मनोज बिंदल, कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर को नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष लायन डॉक्टर प्रकाश गर्ग, सह सचिव लायन उत्सव जोशी, पी.आर. ओ. लायन भगवान गोयल, टेमर लायन विशाल अग्रवाल, एवं संचालक मंडल में लायन ओमप्रकाश बंसल, लायन एम.के. नागर, लायन आर.सी. पालीवाल, लायन डॉक्टर अमित चौबे, लायन किरण धुत, लायन रेणू शर्मा को मनोनीत किया गया । लायन प्रमोद गुप्ता द्वारा बताया गया कि लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी कई सामाजिक गतिविधियों संचालित करती है वर्ष 2024-25 में भी मानव सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा । सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयो को पूर्व अध्यक्ष लायन औसाफ कुरेशी, लायन एम.एल. डाबी, लायन डॉक्टर के. के. धूत, लायन अशोक जोशी, लायन डॉक्टर आर.सी. शर्मा, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन एस.के. गुप्ता, लायन राजेश शास्त्री, लायन डॉक्टर योगेश वालिंबे, लायन राधेश्याम सोनी, लायन सुरेश परवाल, लायन प्रहलाद अग्रवाल, लायन एस.के. अग्निहोत्री द्वारा बधाई दी गई एवं हर्ष व्यक्त किया।
-
देवास में नाला समस्या विधायक के पास पहुंचने के बाद, सभापति ने किया नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण
देवास। अग्रवाल नगर के नाले के लिए वहां की जनता लंबे समय से संघर्ष कर रही थी और वहां पर नाला निर्माण में विसंगति को लेकर जनता कई बार उच्च अधिकारी को अपना आवेदन देने के साथ अंतिम प्रयास देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पावर के यहां पर समस्या के निराकरण के लिए पहुंच गई थी और उसके बाद नगर निगम के जनप्रतिनिधि अग्रवाल नगर की जनता के लिए मौके पर पहुंचे। यह नाला वार्ड क्रमांक 19 मे स्थित अग्रवाल नगर क्षेत्र में स्थित है जहां के रहवासियों को वर्षाकाल मे वर्षा के पानी की जल निकासी नही होने से परेशानी की सामना करना पडता था। अग्रवाल नगर मे होने वाले जल जमाव से होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम द्वारा बडे नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पहले नक्शा कुछ और था और बाद में बदलाव के कारण अग्रवाल नगर के रहवासी के लिए यह एक अलग समस्या बन गई थी इस नवीन नाले के चल रहे निर्माण कार्य का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण नगर निगम सभापति रवि जैन के द्वारा लोक निर्माण विभाग समिती अध्यक्ष गणेश पटेल एवं निगम अधिकारियों के साथ किया। रहवासियों की समस्याओं को लेकर सभापति ने मौके पर निरीक्षण कर रहवासियों से चर्चा की तथा समस्याओं का तत्काल हल करने का आश्वासन दिया। नाला निर्माण मे कुछ अस्थाई अतिक्रमणों से आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए रहवासियों से अतिक्रमणों को अपने संसाधनों से स्वंय हटाने हेतु कहा। सभापति ने बताया कि अग्रवाल नगर मे नाला निर्माण होने से वर्षाकाल के पानी की निकासी होने से अ्ग्रवाल नगर के साथ साथ आसपास के क्षेत्रो का भी पानी नाले के द्वारा निकलेगा। जिससे रहवासियों को जल जमाव जैसी स्थिती का सामना नही करना पडेगा। उन्होंने संबंधित इंजिनियर व ठेकेदार से वर्षाकाल प्रारंभ होने को ध्यान मे रखते हुए नाला निर्माण का कार्य तीव्र गति से करने हेतु कहा। जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना नही करना पडेगा। इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। अब देखना है कि नाला निर्माण वही पुराना नक्शा या नए सिरे से होगा खेर यह अच्छी बात है कि सभापति मौके पर तो पहुंचे नहीं तो इतने दिन इनके बीच कोई सुध नहीं ले रहा था आज अग्रवाल नगर वासियों के लिए कम से कम कोई जनप्रतिनिधि तो पहुंचे।






