Blog

  • 17 जुलाई से देवास में होगा अध्यात्म का अलग माहौल,
देवास में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में चातुर्मास में होंगे व्रत-अनुष्ठान
– विधायक गायत्री राजे पवार ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अर्पित किए आमंत्रण पत्र
– विख्यात संतों के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा, भागवत कथा, शिव महापुराण कथा, नर्मदा पुराण, देवी भागवत कथा, देवास ही नहीं प्रदेश भर के नामी नेता और भक्तजन आएंगे मां चामुंडा की नगरी में

    17 जुलाई से देवास में होगा अध्यात्म का अलग माहौल, देवास में रावतपुरा सरकार के सानिध्य में चातुर्मास में होंगे व्रत-अनुष्ठान – विधायक गायत्री राजे पवार ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अर्पित किए आमंत्रण पत्र – विख्यात संतों के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा, भागवत कथा, शिव महापुराण कथा, नर्मदा पुराण, देवी भागवत कथा, देवास ही नहीं प्रदेश भर के नामी नेता और भक्तजन आएंगे मां चामुंडा की नगरी में

    देवास में 17 जुलाई के बाद पूरा आध्यात्मिक माहौल धार्मिक माहौल हो जाएगा पूरे प्रदेश से प्रदेश के नाम ही नेता के साथ भक्तजन यहां देवास मां चामुंडा की टेकरी में अपने गुरु के दर्शन के साथ कथा का लाभ लेने आएंगे तो मां चामुंडा की नगरी धर्म में हो जाएगी। हा इस बार देवास में चातुर्मास विशेष होने वाला है। धर्म-अध्यात्म की गंगा बहेगी। विख्यात प्रवचनकारों के श्रीमुख से प्रवचन होंगे। संत शिरोमणि रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का सानिध्य, आशीर्वाद भी शहरवासियों को प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह बना हुआ है। चातुर्मास में धार्मिक अनुष्ठान का यह आयोजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम आनंद भवन पैलेस पर होंगे। आयोजन को लेकर शनिवार को विधायक श्रीमंत पवार ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में आमंत्रण पत्र अर्पित किए और आयोजन की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की। सर्वप्रथम नागदा स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश के चरणों में आमंत्रण पत्र अर्पित किया। यहां से खेड़ापति हनुमान मंदिर, कालानी बाग में गुरु महाराज, पुराना राजबाड़ा स्थित देवघर मंदिर में आमंत्रण पत्र अर्पित किए गए। माता टेकरी पर मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी को आमंत्रण पत्र अर्पित कर आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना किया। यहां से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भी बाबा महाकाल को आमंत्रण पत्र अर्पित किया। विधायक श्रीमंत पवार के साथ महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, यशवंतसिंह राजोदा आदि उपस्थित थे। विधायक व महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया, कि चातुर्मास में 17 जुलाई से 17 सितंबर तक विशेष अनुष्ठान होंगे। प्रतिदिन सुबह आठ व शाम सात बजे प्रार्थना होगी। पूजन, यज्ञ, हवन अनुष्ठान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होंगे। रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। चातुर्मास के अंतर्गत 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव संत शिरोमणि रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य में होगा। आयोजन में 22 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक उज्जैन के सुलभ शांतु महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा होगी। 31 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक उज्जैन के संत नारायण प्रसाद ओझा श्रीमद भागवत कथा का वाचन करेंगे। 7 अगस्त से 13 अगस्त तक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्री नर्मदा पुराण कथा का वाचन मानसपुत्री साध्वी पुष्पांजलि दीदी वृंदावन द्वारा किया जाएगा। 14 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा आचार्य देवराज शर्मा इंदौर के श्रीमुख से होगी। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का वाचन सुगनाबाई सा विदिशा द्वारा किया जाएगा। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्रीमद कथा का वाचन पं. मोहित नागर आगर द्वारा किया जाएगा। 6 सितंबर से 14 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्री देवी भागवत कथा का वाचन पं. अनिल शर्मा गुरुजी आसेर वाले द्वारा किया जाएगा। देवास में पैलेस पर यह बड़ा आयोजन आने वाले समय में राजनीति के साथ सामाजिक क्षेत्र धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यहां पर वह महत्वपूर्ण व्यक्ति भी आने वाले हैं जिनका राजनीति में राष्ट्रीय स्तर पर नाम है। सबसे बड़ी बात है कि यह सारा धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक आयोजन किसी शासकीय जमीन का शासकीय भूमि पर ना होते हुए पैलेस पर होने जा रहा है और पैलेस पूरा आध्यात्मिक धार्मिक होने जा रहा है।

  • स्व. ब्रज श्रीवास्तव की स्मृति में बांटे पौधे

    स्व. ब्रज श्रीवास्तव की स्मृति में बांटे पौधे

    देवास। ऐकेडमिक कान्वेंट स्कूल में विद्यालय समिति के अध्यक्ष स्व.ब्रज श्रीवास्तव की स्मृति में हरियाली के महत्व को देखते हुए बड़े पैमाने पर विद्यालय केे छात्र छात्राओं और अभिभावकों को हजारों पौधों का वितरण किया गया। साथ ही वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारीगण प्रदीप खरे एवं चंद्रकांतसिंह परिहार द्वारा पौधों के महत्व और पोधे लगाने से तापमान नियंत्रित होता है इस संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालकृष्ण श्रीवास्तव, राम श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव उपस्थ्ज्ञित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय डायरेक्टर एडव्होकेट मनोज श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्राचार्य निशि इंदुराज ने माना। इस अवसर पर कोर्डिनेटर जयश्री पिशारेडी, वंदना मसीह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। उक्त जानकारी विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी करूणा गेहलोत ने दी

  • गुंडा विरोधी अभियान में नाहर दरवाजा थाने मैं स्थाई वारंटी राहुल गिरफ्तार

    गुंडा विरोधी अभियान में नाहर दरवाजा थाने मैं स्थाई वारंटी राहुल गिरफ्तार

    देवास में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा गुंडा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बहुत लंबे समय से फरार और स्थाई वारंटी थाना नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र का राहुल खींची उर्फ गोलू खटीक पिता दशरथ खटीक* उम्र 33 साल निवासी 1 विक्रम मार्ग भवानी सागर देवास को माननीय न्यायालय देवास से जारी 3 स्थाई वारंटएवं थाना नाहर दरवाजा के अपराध क्रमांक 187/24 धारा 327,341,323,294,506,34 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा चलाए जा रहे गुंडा एवं स्थाई वारंट को खिलाफ अभियान के तहत *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन में नाहर दरवाजा थाने की पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही करी गई है

  • सैकड़ो स्कूल में स्मार्ट टीवी और फर्नीचर के बाद  देवास कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम ओंकारा में ग्रामीणों को बेयर लॉकर कम्‍पनी द्वारा सीईआर मद से दिये गये 500  धुआं रहित चूल्हे का किया वितरण

    सैकड़ो स्कूल में स्मार्ट टीवी और फर्नीचर के बाद देवास कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम ओंकारा में ग्रामीणों को बेयर लॉकर कम्‍पनी द्वारा सीईआर मद से दिये गये 500 धुआं रहित चूल्हे का किया वितरण

    ———- ————— बस कुछ करने का समाज में कुछ अलग करने का किसी अधिकारी का जज्बा हो तो वह बहुत कुछ कर सकता है और ऐसा ही देवास जिला कलेक्टर ने पहले पूरे जिले में सैकड़ो से भी अधिक स्मार्ट टीवी स्कूल में उद्योग और अन्य संस्थाओं से दान के बाद जहां बच्चे नीचे जमीन पर बैठते थे वहां पर फर्नीचर की व्यवस्था के बाद आज एक और पहल कर देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने खिवनी अभ्यारण के पास स्थित ग्राम ओंकारा में ग्रामीणों को बेयर लॉकर कम्‍पनी द्वारा सीईआर मद से दिये गये 500 धुआं रहित चूल्हों का वितरण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि इन चूल्हों की ये खासियत है कि इनमे खाना बनाने के लिए सामान्य घरेलू चूल्हे की तुलना में 50 से 55 प्रतिशत कम लकड़ी की आवश्यकता होती है, लकड़ी के जलने से निकलने वाला धुंआ भी लगभग 70 प्रतिशत कम होता है। साथ ही चूल्हे को जरूरत के अनुसार आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने वन क्षेत्र के आसपास के ग्राम ओंकारा में ग्राम कंकड़दी, पटरानी, विक्रमपुर के ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना और संबंधितों को समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम ओंकारा में शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने कक्षा 12वीं के बच्चों से चर्चा की और अच्‍छे भविष्‍य के लिए मार्गदर्शन दिया। कलेक्‍टर श्री गुप्ता कोडिंग फॉर ऐवरीवन अभियान में कोडिंग अच्‍छे से सीखने पर पांच विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया। स्‍कूल के अच्‍छे से संचालन पर प्रिंसिपल हाई सेकेंडरी स्कूल ओंकारा श्री हरेंद्र सिंह सैंधव को बधाई दी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सतवास तहसील से ग्राम सेमली खुर्द एवं खपरास में ग्राम चौपाल लगाकर सभी ग्रामीणजनों की सामूहिक समस्याओं को एक-एक कर सुना। ग्रामीणजनों से स्कूल के भवन की स्थिति, उसमें परीक्षा का स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, कृषको को खाद वितरण, पात्रता पर्ची लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति, पेय जल, विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर सुधार, ग्राम एवं सुदूर सडक सुधार संबंधी समस्‍याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्‍याओं का निराकृत के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद श्री प्रवीण प्रजापति, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा, तहसीलदार सतवास श्री हरिओम ठाकुर एवं अन्य अधिकारी, बेयर लॉकर कम्‍पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • संस्था राम राम संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार गिरफ्तार

    संस्था राम राम संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार गिरफ्तार

    देवास में जवाहर नगर में कुणाल बैरागी हत्याकांड के आरोपी अमरीश प्रसाद के के जवाहर नगर स्थित मकान पर प्राण घातक हमला करने के आरोप मे संस्था राम राम के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह पवार, और रोहित सूर्यवंशी देर रात को पुलिस कोतवाली ने किया गिरफ्तार कर लिया है। घटना वाले दिन ही हत्याकांड के आरोपी अमरेश के घर पर पहुंचकर इनके द्वारा फायर और गाली गलौज जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ का मामला अमरीश प्रसाद की पत्नी पूजा प्रसाद ने कोतवाली में शिकायतकर दर्ज कराया हे। इसके बाद पुलिस कोतवाली ने धारा 109, 332 क, 19 1 , 296,115, 311, 324 बी एन एस मैं प्रकरण दर्ज कर देर रात को संस्था राम राम के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह पंवार व कपिल थीटे नीरज वर्मा आनंद मंसारे शुभम नेगी चेतन देवलिया पंकज खाटवा रोहित सूर्यवंशी निवासीगण देवास एवं अन्य दो साथी पर प्रकरण दर्ज कर शैलेंद्र सिंह पवार व अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

  • मल्हार कॉलोनी में युवती ने  की आत्महत्या

    मल्हार कॉलोनी में युवती ने की आत्महत्या

    देवास मल्हार कॉलोनी में रहने वाली महक पति समीर उम्र 18 निवासी मल्हार कॉलोनी देवास में देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली । इसके बाद लड़की के पिता ने उसे देखा तो कमरे का गेट लगा हुआ था गेट तोड़कर लड़की के पिता व आसपास के रहवासी अंदर घुसे और देखा तो लड़की फांसी पर लटकी थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पंखे से उतार कर देवास जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की जानकारी देते हुए लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बेटी महक ने डेढ़ साल पहले इंदौर के एक लड़के से शादी की 6 महीने बाद मुझे बताया इसके बाद मैंने लड़के के परिवार से बात की लड़के का परिवार ने कहा 8 महीने बाद ले जाएंगे आज तक उसे लेकर नहीं गए परसों भी मेरी बेटी इंदौर गई थी और कल रात में उसने फांसी लगा ली।