Blog

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने चार आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने चार आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चार आरोपियों को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिसमें आरोपी मुकेश पिता पूरनसिंह भाटियां उम्र 38 साल निवासी गाजनपुर थाना नेमावर, मानसिंह उर्फ सिद्धू पिता रूपसिंह उम्र 34 साल निवासी नेमावर, आकाश पिता जगदीश सोलंकी उम्र 22 साल निवासी रामपुरा थाना उदयनगर तथा नावेद उर्फ गोलू मेवाती पिता जाहिद उर्फ जावेद उम्र 19 साल निवासी ईटावा देवास को जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • हिंदू बच्चियों से हो रही अभद्रता व अवैध अतिक्रमण के विरोध में स्कूल प्रबंधन व प्रशासन को अवगत कराया
– बच्चियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही छेडख़ानी अभद्रता से पुलिस प्रशासन को कराया

    हिंदू बच्चियों से हो रही अभद्रता व अवैध अतिक्रमण के विरोध में स्कूल प्रबंधन व प्रशासन को अवगत कराया – बच्चियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही छेडख़ानी अभद्रता से पुलिस प्रशासन को कराया

    देवास। उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे कान्वेंट स्कूल के मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में अवैध गैरेजो द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित करने की नीयत से अपने कंडम वाहनों को रोड पर रख कर मार्ग को और सकरा कर दिया। जिससे अधिकतर समय जाम लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों व स्कूल वाहनों को निकालना दुर्लभ हो गया है। साथ ही उन गेरेजो पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा मौके का फायदा उठाकर स्कूल की बच्चियों को अभद्र इशारे, सीटी बजाना जैसी घटनाएं निरंतर घटित की जा रही है। इनका आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण बच्चियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। बच्चियों में आसामाजिक तत्वों का भारी खोफ उतपन्न हो गया है। सोमवार को एक गैरेज पर कार्य करने वाले  विशेष वर्ग के युवक द्वारा एक छात्रा के साथ छेडख़ानी की नीयत से सीटी बजाई। जिसका विरोध छात्राओं द्वारा किया गया। जिसके बाद झुमझटकी व विवाद की स्थिति बनी। घटना की  जानकारी बजरंग दल को मिली जिसके विरोध में सभी कार्यकर्ता कान्वेंट स्कूल प्रबंधन से उक्त घटनाओं की शिकायत की व व्यवस्था सुधार का आग्रह किया वह तुरंत एडिशनल एसपी साहब को भी घटनास्थल पर बुलाकर उक्त घटना की जानकारी दी व आग्रह किया कि ब्रिज के नीचे का समस्त अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए व छेड़छाड़ करने वाले पर तुरंत कार्रवाई की जाए बच्चों के अभिभावकों ने भी संगठन के साथ उक्त घटना के विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बच्चियों की सुरक्षा की दृष्टि से अवैध अतिक्रमण हटाना व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यदि उक्त कार्रवाई नहीं कि गई तो जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कान्वेंट स्कूल प्रबंधन व प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल विभाग सहसंयोजक नारायण शर्मा, जिला मंत्री संदीप चौबे जिला उपाध्यक्ष विजय पांचाल जिला सहसंयोजक अभिषेक माली, नगर अध्यक्ष देवेंद्र जी कुलश्रेष्ठ, गोरक्षा प्रमुख रमेश कौशल, मनीष चौहान, दीपक लोधी, राममूर्ति पटेल, सनी मीणा, मुरारी लाल लोधी, अनिकेत यादव, अभिषेक सिंघन, नाना निगम, श्रीकांत खरे, सनी शर्मा, लोकेश सांखला, बंटी मकवाना, नरेंद्र कुशवाह के साथ बड़ी संख्या में बजरंग दल के कारकर्ताओ के साथ ही बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद मंत्री गोपाल यादव ने दी।

  • स्वास्थ्य विभाग स्टोर का किया औचक निरीक्षण, पाई गई अनियमित्ताएं(सत्ता पक्ष के नेता का अचानक यह रूप चर्चा का विषय बना)

    स्वास्थ्य विभाग स्टोर का किया औचक निरीक्षण, पाई गई अनियमित्ताएं(सत्ता पक्ष के नेता का अचानक यह रूप चर्चा का विषय बना)

    देवास। नगर निगम में विपक्ष कुछ करें तो बात बनती ही है लेकिन अब हालात यह हो गई की सत्ता पक्ष के नेता भी अपनी ही परिषद में अपने विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं अवस्था की पोल खोल रहे हैं। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में आए दिन अनियमितता की शिकायते मिल रही थी। जिसे देखते हुए पार्षद एवं व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस और लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल ने सोमवार को नगर निगम जाकर स्वास्थ्य विभाग स्टोर का औचक निरीक्षण किया। श्री बैस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग स्टोर में कई अनियमितता मिली। स्टोर में साफ-सफाई का आभाव था। स्टोर में रजिस्टर अस्त-व्यस्त हालत में पड़े हुए थे। जो मुख्य रजिस्टर रहते है, जिसमें पूरी जानकारी मिलती है वो नही पाए गए। इस संबंध में स्टोर कर्मचारी से जानकारी ली तो बाबू का कहना था कि एसडीओ साहब के पास बिल बनाने के लिए भेजे गए है। श्री बैस ने निगम बाबू को फटकार लगाते हुए कहा कि आगे से सभी मुख्य रजिस्टर स्टोर में उपलब्ध होना चाहिए। यदि आगे से ऐसा पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। स्टोर में पाई गई अनियमितता को दूर करने के लिए भी आदेश दिए गए। ज्ञात होगी देवास में नगर निगम में बहुत से कार्य कागज पर हो रहे हैं और वर्षों से यह चल रहा है। आज स्टोर में सत्ता पक्ष के नेता का निरीक्षण चर्चा का विषय है आखिर नगर निगम में या हालत क्यों हो रही है कि अपनी ही सरकार में अपनी ही परिषद अपने ही महापौर और सभापति होने के बाद सत्ता पक्ष के नेता को बिना किसी को सूचना दिए सीधे निरीक्षण करना पड़ रहा है खैर अच्छी बात है जागरूक पार्षद और मेयर काउंसिल के पदाधिकारी को इस तरह सीधे कार्रवाई करना जागरूकता को दर्शाता है कि वह किसी के बंधन में नहीं है परंतु नगर निगम की पोल तो खोल रहे हैं आप देखना है कि आगे और भी विभाग है नगर निगम में ही क्या वहां पर भी यह कार्रवाई करेंगे और और रोचक निरीक्षण करेंगे या बस यही से इतिश्री । वैसे उनके शुभचिंतक पार्षद कह रहे हैं कि यह अपने विभाग में ही निरीक्षण कर ले तो बहुत बड़ी बात सामने आएगी। सुनने में यह भी आ रहा है कि अभी वर्तमान में नगर निगम को उपायुक्त चला रहे हैं जो पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं ।क्या इस बार फिर कोई नया प्रकरण सामने आएगा।