Blog
-

पेपर लीक मामले मे राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज हो , अखंड ब्राह्मण महासभा समिति
अखंड ब्राह्मण महासभा समिति(भारत) के प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश पंडित रवि राजन मिश्रा ने पेपर लीक मामले मे माननीय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार आदरणीय धर्मेन्द्र प्रधान को पेपर लीक से युवाओ और सरकार के ऊपर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पत्र लिख कर पेपर लीक जैसी घटनाओ को राष्ट्र द्रोह जैसे अपराध की श्रेणी मे रखने की मांग की संगठन के उज्जैन संभाग अध्यक्ष पं सिद्धार्थ अवस्थी ने बताया की उन्होने अपने पत्र लिखा है कि युवा उसके देश का भविष्य होता है जिसके कंधे पर देश का सामाजिक, आर्थिक विकास इत्यादि सपनो का बोझ होता है किन्ही कारणो से देश का युवा भटक जाये या उसकी प्रतिभा, विकास को प्रभावित किया जाये तो निश्चित ही उस देश का विकास रूक जाता है और भविस्य अंधकारमय होता है युवाओ के विकास और भविस्य के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है उससे निश्चित ही देश का भविष्य प्रभावित हो रहा है केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओ का पेपर लीक होना आम बात हो गयी है पेपर लीक जैसी घटनाओ मे जो कानून देश मे है ऐसा प्रतीत होता है कि पर्याप्त नही है संगठन पेपर लीक मामले मे सरकार से मांग करती है कि ऐसे अपराध को राष्ट्र द्रोह का दर्जा दिया जाय पं प्रभाकर शर्मा पं राहुल त्रिवेदी पं प्रतीक शर्मा पं नरेंद्र शर्मा पं देवेंद्र व्यास एडवोकेट पं मधुसूदन शर्मा ने देश के युवाओ के हित मे सरकार से पेपर लीक मामले मे कठोर से कठोर सजा की मांग की है।
-

बरसते पानी में
सहकारिता विभाग का विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था के सदस्यों ने किया घेराव
– संस्था में लाखों के हुए गबन की जांच शीघ्र किए जाने की मांगदेवास। विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था मर्यादित, देवास में हुए गबन की शीघ्र निष्पक्ष जांच को लेकर संस्था के सदस्यों ने सोमवार को गिरते पानी में सहकारिता विभाग का घेराव किया। संस्था सदस्यों ने बताया कि विप्पी इंडस्ट्री कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास के पदाधिकारियों द्वारा 70 लाख रुपए राशि का गबन किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। संबंधित विभाग की टीम ने एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जांच अधुरी है। आज तक जाँच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही जांच टीम द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया गया है। विशेष जांच टीम में बी.एल. गोठवाल जी आज दिनांक तक कंपनी में अंकेक्षण के लिए उपस्थित ही नहीं हुए है तो उनके अंकेक्षण का क्या होगा और उनकी रिपोर्ट कब मिलेगी, यह समझ से परे हैं। जिस तरह से उक्त अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा इससे ऐसा लग रहा है कि यह कार्य इस वर्ष तक भी पूर्ण हो पायेगा या नहीं? क्योंकि जांच टीम की ओर से कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि कितना समय और लगेगा। संस्था में हुए गबन के विरोध में सभी पीडित सदस्य बरसते पानी में सहकारिता विभाग पहुंचे और आवेदन सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। यदि शीघ्र जांच की रिपोर्ट नही आती है तो संस्था के सभी सदस्य जन आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान बडी संख्या में संस्था के पीड़ित सदस्य उपस्थित थे। भवदीय जयंत दत्ता 9753275873 Virus-free.www.avast.com देवास। विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था मर्यादित, देवास में हुए गबन की शीघ्र निष्पक्ष जांच को लेकर संस्था के सदस्यों ने सोमवार को गिरते पानी में सहकारिता विभाग का घेराव किया। संस्था सदस्यों ने बताया कि विप्पी इंडस्ट्री कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास के पदाधिकारियों द्वारा 70 लाख रुपए राशि का गबन किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। संबंधित विभाग की टीम ने एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जांच अधुरी है। आज तक जाँच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही जांच टीम द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया गया है। विशेष जांच टीम में बी.एल. गोठवाल जी आज दिनांक तक कंपनी में अंकेक्षण के लिए उपस्थित ही नहीं हुए है तो उनके अंकेक्षण का क्या होगा और उनकी रिपोर्ट कब मिलेगी, यह समझ से परे हैं। जिस तरह से उक्त अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा इससे ऐसा लग रहा है कि यह कार्य इस वर्ष तक भी पूर्ण हो पायेगा या नहीं? क्योंकि जांच टीम की ओर से कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि कितना समय और लगेगा। संस्था में हुए गबन के विरोध में सभी पीडित सदस्य बरसते पानी में सहकारिता विभाग पहुंचे और आवेदन सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। यदि शीघ्र जांच की रिपोर्ट नही आती है तो संस्था के सभी सदस्य जन आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान बडी संख्या में संस्था के पीड़ित सदस्य उपस्थित थे।
-

लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी का संस्थापन समारोह संपन्न
देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी का चार्टर नाइट एवं संस्थापन समारोह स्थानीय खेड़ापति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मंजू बाला जैन, संस्थापन अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन रश्मि गुप्ता एवं रीजन चेयरपर्सन लायन महावीर गर्ग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के स्थापना अधिकारी लायन रश्मि गुप्ता द्वारा अध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता, सचिव लायन मनोज बिंदल, कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर सहित पूरी कार्यकारिणी को पीडि़त मानवजन की सेवा कार्य करने हेतु पदीय दायित्व की शपथ दिलाई गई। अतिथियों का जीवन परिचय लायन आर.सी. पालीवाल एवं लायन डॉक्टर आर.सी. शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वज वंदना लाइनेट पूर्णिमा बिंदल एवं स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष लायन औसाफ कुरैशी द्वारा दिया गया। क्लब का चार्टर वाचन लायन डॉक्टर जे. एस. यादव द्वारा किया गया। लायन रश्मि गुप्ता द्वारा शपथ विधि समय का महत्व बताते हुए घड़ी की थीम पर करवाई, उन्होंने बताया कि समय पर की गई सेवा ही महत्वपूर्ण है। अतिथियों का सम्मान शाल-श्रीफल द्वारा लायन डॉक्टर के. के. धूत एवं लाइनेट नीलकमल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन किरण धुत एवं लायन रेणु शर्मा द्वारा किया गया और अंत में आभार लायन मनोज बिंदल ने माना। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन मनोहरलाल डाबी, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन डॉ. प्रकाश गर्ग, लायन डॉक्टर योगेश वालिंबे, लायन दिनेश माहेश्वरी, लायन ओम प्रकाश बंसल, लायन राजेश शास्त्री, लायन भगवान गोयल, लायन एस. के. गुप्ता, लायन सुरेश परवाल, लायन सलमा कुरेशी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
-

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड के सी.एस.आर. कार्यक्रम तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय इटावा के बच्चों को दी यह सौगातदेवास। देवास जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा देवास के उद्योगपतियों से चर्चा कर उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में सेवा के लिए प्रेरित किया है और देवास के उद्योग जो की रोजगार के साथ अब सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। जिसमें सनफार्मा द्वारा देवास में गांव-गांव में फर्नीचर के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराई है। इसी कड़ी में मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान के तहत विश्व प्रसिद्ध सन फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज लिमिटेड देवास ने सी.एस.आर. कार्यक्रम के अंतर्गत 29 जून को शासकीय प्राथमिक विद्यालय इटावा जिला देवास को 80 फर्नीचर सेट निशुल्क प्रदान किए। इन फर्नीचर सेट पर प्राथमिक स्तर के कक्षा पहली से पांचवी तक में अध्ययनरत सभी 232 विद्यार्थी अब जमीन की जगह फर्नीचर पर बैठकर नवीन ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अध्धयन कर पाएंगे। विद्यार्थीगण फर्नीचर को देखकर अत्यंत खुश हुए एवं दिल से धन्यवाद देते नजर आए। इस अवसर पर देवास तहसीलदार सपना शर्मा ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज लिमिटेड देवास के सामाजिक जिम्मेदारी की ओर बढ़ते कदमों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र सक्सेना जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, अजय सोलंकी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्टरीज लिमिटेड के विवेक भार्गव एवं शेख निसार, अशोक साहू संकुल प्रचार, किशोर वर्मा बी.आर.सी. एवं विद्यालय के छात्र, शिक्षक व पालकगण उपस्थित रहे। शिवेशचंद्र शर्मा प्राचार्य प्राथमिक विद्यालय इटावा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। देवास में सीएसआर फंड का इतना सही उपयोग हो रहा है कि आज देवास में अधिकांश शासकीय स्कूल में स्मार्ट टीवी के साथ फर्नीचर भी भरपूर है। उद्योगों द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने से कई शासकीय शालाओं की स्थिति बदल गई है।





