Blog

  • कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर एक जयश्री नगर दूसरा पीपलरावां क्षेत्र का

    कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर एक जयश्री नगर दूसरा पीपलरावां क्षेत्र का

    देवास 09 मार्च 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने श्रीराम चौधरी पिता औंकारलाल चौधरी उम्र 27 साल निवासी जयश्री नगर थाना सिविल लाईन देवास एवं अर्जुनसिंह पिता देवीसिंह उम्र 25 साल निवासी सम्‍मसखेडी थाना पीपलरावां को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर उक्‍त सभी आरोपी जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • देवास मे आज फिर दो कोरोना पॉजिटिव एक राजा राम नगर मे एक सोनकच्छ मे

    कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 9 मार्च 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) आंशिक संसोधन (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी एवं हानिरहित है। आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या

    1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 21828

    2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 164

    3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 160

    4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2

    5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 158 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0

    7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 107845

    8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 107728

    9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2987

    10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 104062

    11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0

    12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2949

    13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 11

    14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0

    15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219

    16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 117

    17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27

    18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.25

    19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.77 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.73 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90 ◆

    आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
    1 पताः-राजाराम नगर, देवास ,महिला 50 वर्ष
    2 पताः-ढाबला सोनकच्छ, देवास ,महिला 40 वर्ष

  • देवास जिले में कोरोना की वापसी आज फिर तीन कोरोना पॉजिटिव त्रिलोक नगर, जवाहर नगर में

    देवास जिले में कोरोना की वापसी आज फिर तीन कोरोना पॉजिटिव त्रिलोक नगर, जवाहर नगर में

    कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 8 मार्च  2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.)  (आज दिनांक को  प्रातः 6.00 बजे तक )  (विगत 24 घंटे में )  कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी एवं हानिरहित है। आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये।  कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे,  टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 20150 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 130 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1009 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1006 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 107681 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 107568 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2985 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 103904 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2949 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 9 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 113 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.30 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.77 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.79 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90 ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः- 1 पताः-त्रिलोक नगर, देवास ,महिला 39 वर्ष 2 पताः-त्रिलोक नगर, देवास ,महिला 16 वर्ष 3 पताः-एलआईजी जवाहर नगर, देवास ,महिला 24 वर्ष

  • *अब बंदूक से संभव नहीं, इसलिए सोशल मीडिया से देश की छवि बिगाड़ रहे हैं लोगः शर्मा

    देवास। युद्ध का मैदान अब बदल गया है। देश विरोधियों को यह अहसास हो गया है कि मोदी जी के रहते देश में हमले कराना, विस्फोट कराना संभव नहीं है, इसलिए अब ये लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके देश की और हमारे प्रधानमंत्री जी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इन ताकतों को यह पता चल गया है कि अब बंदूक के बल पर कुछ किया नहीं जा सकता, इसलिए अब उन्होंने नई रणनीति बनाई है कि किस तरह भारत को बदनाम करके नेतृत्व को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं। ये लोग 24 घंटे यही सोचते रहते हैं कि देश को बदनाम कैसे किया जाए और इनमें मध्यप्रदेश के भी कुछ नेता शामिल हैं। इन्हें प्रश्न खड़ा करने के अलावा कुछ आता नहीं है। ऐसे लोगों को हमारे युंवा जो पूरे समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जिन्हें हम साइबर योद्धा भी कहते हैं, वो सही जवाब दे सकते हैं। इस काम में हमारे नौजवान साथियों की भूमिका क्या हो, इस पर भी हम प्रवास के दौरान चर्चा कर रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। *हमारा फोकस बूथ पर* प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रवास के दौरान हम संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का अभियान चला रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसे पूरा करेंगे। इस अभियान के दौरान हमारा फोकस बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष पर है। हम भारतीय जनता पार्टी में इस तरह की एक प्रतिमा बनाना चाहते है कि बूथ ही हमारा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री शर्मा ने कहा कि हम ये नारे लगाते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। मेरा बूथ सबसे मजबूत। इस अभियान के दौरान बूथ के कार्यकर्ताओं, अध्यक्षों, समिति सदस्यों से मिलकर इस पर चर्चा कर रहे हैं। *जनता बताएगी कल का देवास कैसा हो* श्री शर्मा ने कहा कि इस बार हमने निकाय चुनाव के लिए एक नया प्रयास किया है। हमारे जनप्रतिनिधियों ने देवास में बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन उन कामों को अब और आगे कैसे ले जाया जाए, इसे लेकर एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। लेकिन यह घोषणा पत्र पार्टी तैयार नहीं करेगी, बल्कि जनता के, प्रबुद्धजनों के अभिमत पर इसे तैयार किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जो यह सोचते हैं कि कल का देवास कैसा हो? ये किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि देवास के विकास में किसी बात को शामिल किया जाना चाहिए, तो उसे हम अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उस रोडमैप के साथ हम जनता के सुझावों, अभिमत को भी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। इसके लिए हम आम लोगों, प्रबुद्धजनों से मिल भी रहे हैं और ई-मेल तथा व्हाट्सएपर पर भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।  पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितु जिराती, प्रदेश मिडिया प्रभारी, श्री लोकेन्द्र पराशर, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, सांसद श्री महेन्द्रसिंह सौलंकी, विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी, संभागीय मिडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना, सह मिडिया प्रभारी श्री दिनेश जाटवा, जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।       

  • सावधान कोरोना फिर बढ़ रहा है, आज देवास में 3 कोरोना पॉजिटिव

    सावधान कोरोना फिर बढ़ रहा है, आज देवास में 3 कोरोना पॉजिटिव

    देवास में अब फिर कोरोना पैर पसार रहा है देखिए आज के कोरोना अपडेट कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 7 मार्च 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी एवं हानिरहित है। आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 20150 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1018 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 413 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 410 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 107551 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 106559 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2982 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 102898 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2949 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 6 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 992 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.73 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.80 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.89 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91 ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः- 1 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास ,महिला 30 वर्ष 2 पताः-लसुडिया,देवास ,पुरूष ,24 वर्ष 3 पताः-टोंकखुर्द, देवास ,पुरूष ,45 वर्ष

  • राजपूत समाज की महिला और बेटियों ने तलवारबाजी और घूमर नृत्य की दी प्रभावी प्रस्तुति

    देवास। राजपूती आन-बान और शान के साथ मल्हार स्मृति मंदिर (सभागार) राजपूत महिला मिलन और प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायाक गायत्रीराजे पवार थी। आयोजक रेखा बैस ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में रखा गया था, जिसमे लगभग 300 महिलाएं और राजपूत बेटियां शामिल रहीं। राजपूत बाईसाओ द्वारा तलवारबाजी और घूमर नृत्य का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गायत्री राजे पवार ने सभी तलवार बाजी कर रही बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी 5 बालिकाओं को पाँच पांच हजार का इनाम हमारी ओर से दिया जाएगा और आगे भी राजपूत महिलाएं मंच पर आगे आएगी। राजपूत महिलाओं का इतिहास रहा है, अगर जरूरत पड़ी तो क्षत्राणियों ने तलवार भी उठाई है। ऐसे प्रेरक आयोजन होने से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़़ता है। कार्यक्रम समापन पर राजपूत समाज की प्रतिभाओं का सम्मान राजमाता गायत्रीराजे पवार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। सम्मान समारोह मे कविता सिसोदिया, माही राजपूत पलक राजपूत, मिताली राजपूत, तपस्या पवार, जाह्नवी पवार, शिवानी सोनगरा, सुहानी सोनगरा, राजनंदनी और तलवार का प्रशिक्षण देने वाले श्याम ठाकुर का सम्मान किया गया। संचालन छाया ने किया। भवदीय खुमान सिंह बैस 9479433122

  • कलेक्टर ,सीओ ,एसडीएम ,कमिश्नर ,के बाद अब एस पी डॉक्टर शिवदयाल सक्रिय, कौन बनेगा महापौर पति, 10 मार्च को क्या लगेगी आचार संहिता, आबकारी विभाग में फेरबदल,

    कलेक्टर ,सीओ ,एसडीएम ,कमिश्नर ,के बाद अब एस पी डॉक्टर शिवदयाल सक्रिय, कौन बनेगा महापौर पति, 10 मार्च को क्या लगेगी आचार संहिता, आबकारी विभाग में फेरबदल,

    भगत -बाबा प्रणाम। बाबा -हां बेटा प्रणाम बहुत दिनों बाद दिखाई दिया।

    भगत -कोरोना आपदा के बाद अब पटरी पर जीवन आया है।

    बाबा -देवास जिले के एसपी भी अब सक्रिय है।

    बाबा- हां बेटा इनकी गाड़ी भी पटरी पर आते-आते फिर उतर जाती है देवास जिले में अधिकारियों के मामले में अभी अच्छा समय चल रहा है एक अच्छी टीम मिली है । कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला कमिश्नर विशाल सिंह और एसडीएम प्रदीप सोनी देवास के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं इनके अंदर कुछ करने का जज्बा जुनून है फिर एडीएम पद पर अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाने वाले प्रकाश चौहान की वापसी भी जिला पंचायत सीईओ के रूप में शानदार तरीके से हुई है। अब लंबे समय बाद जब जिले एसपी डॉक्टर शिवदयाल ने ब्याज खोरो पर कार्रवाई के बाद भू माफियाओं पर भी कार्रवाई की है अब एसपी भी फार्म पर आ गए हैं शहर में या ग्रामीण क्षेत्र में दिन-रात गश्त चौराहे चौराहे पर पुलिस नजर आती है टीआई थाने से बाहर आकर आमजन से मिल रहे हैं लग रहा है पुलिस भी जिले में है।

    भगत – पुलिस विभाग में अभी अच्छी टीम है बाबा।

    बाबा – सही बात है बेटा अभी अनुभवी एडिशनल एसपी डाबर, ग्रामीण में सूर्यकांत शर्मा । सारे बेकार झेलने के साथ संकटमोचक के रूप में भूमिका निभाने वाले किरण शर्मा और सीएसपी सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर टी आई और जवान भी मुस्तैद नजर आते हैं।

    भगत -कमजोर कड़ी यातायात विभाग।

    बाबा -यह सच में सबसे कमजोर कड़ी है क्योंकि आम जन को सीधा सब सच दिखता है पर पुलिस अधिकारियों को नहीं जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी सबके सामने बीच सड़क पर मुख्य पॉइंट पर सब कुछ चलता है पुलिस अधिकारी बस यही नहीं देख पाते हैं जो भी हो अभी तो डॉक्टर शिवदयाल फार्म पर है।

    भगत – आबकारी विभाग में भी फेरबदल हुआ है।

    बाबा – ठेकेदार ठेका छोड़कर अधबीच मैं चला गया वर्तमान जिला अधिकारी भी तबादला होने के बाद निरस्त कराने के बाद लंबे समय से विराजमान हैं ऊपर संभाग में देवास में शानदार कार्यकाल पूरा करने वाले वीरेंद्र सक्सेना की वापसी हुई है। जादौन तो फार्म पर चली रहे हैं अवैध शराब पकड़ने का अपना रिकॉर्ड बना है इंस्पेक्टर में महेश पटेल के बाद अब राजकुमारी मंडलोई को भी देवास से सोनकच्छ रवानगी लेना पड़ रही है हालांकि मंडलोई को संतोष इसलिए करना चाहिए कि वह जिले मैं ही है जबकि पटेल लंबी दूरी पर शिकायत के बाद गए हैं। मैं के दीवानों के लिए भी अभी अच्छा समय आ गया है ठेकेदार लोकल होने के साथ अब भाव में भारी कमी के बोर्ड तो नहीं लगे परंतु भाव में भारी कमी जरूर हो गई है। भगत -आचार संहिता लगने वाली है। बाबा- हां बेटा सरकार के आचार व्यवहार से तो यही लग रहा है की 10 मार्च को आचार संहिता की घोषणा हो सकती है यह बात अलग है कि कभी परीक्षा और महाराष्ट्र में फैला कोरोना स्पीड ब्रेकर बन सकता है वरना अब मोहल्ले मोहल्ले अपने नेता जी नजर आएंगे ।

    भगत – बाबा सबसे ज्यादा तो दीवानगी पति परमेश्वर की देखी जा रही है पत्नियों के प्रति। बाबा -बेटा महापौर पति ही पूरी इस बार चुनाव में टिकट लेकर आएंगे क्योंकि मेहनत तो वही करते हैं आम जनता के बीच और रही बात महिला नारी शक्ति की तो जो महिला पार्टी के झंडे उठाती है वे दावेदार तो है परंतु दोनों ही पार्टी को जीत चाहिए जनता क्या कहेगी क्या सिद्धांत के नीति बस जीत के लिए नेताजी की श्रीमती जी को ही मैदान में उतारना पड़ेगा वैसे दोनों तरफ से उम्मीदवार लगभग तय है फिर भी आखिर में क्या समीकरण बनते हैं और इसे टिकट मिलेगा यह भाग्य पर भी निर्भर है परंतु इस बार नगर निगम पर्दे के पीछे महापौर पति और सर्वशक्तिमान नेता ही चलाएंगे। भगत – सीएमएचओ शर्मा जी की वापसी हो गई। बाबा – कोरोना आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला चिकित्सा विभाग एक बार फिर सीएमएचओ शर्मा की वापसी और उनकी जगह आए पूर्व सीएमएचओ डॉ सरल की वापसी में चर्चा में आ गया है वैसे सरल भी सरल भी सरल स्वभाव के हैं और देवास में 2 दशक से अधिक चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने के बाद सीएमएचओ की अच्छी पारी खेल चुके हैं परंतु इस बार वे देवास में सत्ता के सिरमोर राज परिवार के बिना सहमति के आ गए थे बस यही गलती दुख दे गई। भगत – भावी पार्षद दावेदार भागवत कथा में ज्यादा रूचि ले रहे है। बाबा -बेटा इतनी भागवत कथा भजन संध्या कभी नहीं हुई थी हर वार्ड में चार-पांच जगह भागवत कथा भजन संध्या और कई आयोजन यहां के पार्षद के दावेदार की संख्या की तरह बढ़ गए हैं कभी घर घर प्रसाद देने नहीं गए कभी कोरोना में घर घर जाकर पूछा नहीं जैसे चेहरे भी घर-घर प्रसाद देते नजर आते हैं यह पब्लिक है बाबू सब जानती है की भैया जी और दादा पहलवान जैसे चेहरे वाले इतने भोले भाले बनकर हमारी खैर खबर क्यों पूछ रहे हैं। इस बार वार्ड में पार्षदों के दावेदार सबसे ज्यादा है हर वार्ड में नए नए दावेदार उभर कर सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात किराने डेरी केबल कनेक्शन और सार्वजनिक व्यापार वाले कई पार्षद के प्रबल दावेदार बन गए हैं हमारे भैया इतने ग्राहक है तो हम को इतने वोट मिली जाएंगे अब यह नहीं मालूम कि सबको सुविधा नेताजी फ्री में तो नहीं देते थे कई लोगों ने तो इनकी दुकान से कुछ समय के लिए व्यापार बंद कर दिया है तो कई उधार करने वालों के मजे हो गए हैं भैया जी आप तो चुनाव लड़ो तो आपके साथ ही रहेंगे । भगत -निर्दलीय इस बार सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा खड़े होंगे। बाबा – सही बात है बेटा इस बार इतने दावेदार हैं कि इतने को को टिकट देना तो संभव नहीं बगावत कर निर्दलीय खड़े होंगे ही सबसे बड़ी बात महापौर के लिए भी दो बड़े नेता निर्दलीय में सामने आ सकते हैं। निर्दलीय पूर्व में महापौर सभापति के साथ कई पार्षद रहे संगठन से बगावत की चुनाव जीते पार्टी ने वापस ले लिया इस कारण अब संगठन से बगावत करने में भी नेता नहीं डरते क्योंकि उनको मालूम है कि बाद में पार्टी वापस ले लेगी चुनाव जीत गए तो ठीक हार गए तो भी पार्टी में वापसी हो ही जाएगी अभी तो आजमा लो। भगत -कांग्रेसमें इस बार भी गंगा बहेगी। बाबा- हां बेटा इस बार तो नेताजी संगठन में पावरफुल है सत्ता जाने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदले तो नगर अध्यक्ष कहां से बदलते हैं इस बार भी मनोज राजानी के कोटा में सबसे ज्यादा टिकट रहेंगे उसके बाद जय सिंह ठाकुर शौकत हुसैन और कुछ टिकट जीत के मापदंड पर सीधे कांग्रेसी नेता को मिल सकते हैं वरना गंगा का पानी तो पीना ही पड़ेगा और अंदर की बात तो यह है कि महापौर का टिकट भी लगभग पहले से तय है। भगत -भारतीय जनता पार्टी में पैलेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बाबा- सत्ता में पूरी बागडोर अपने हाथ में लेने के साथ अब पैलेस संगठन में भी मजबूत स्थिति में आ गया है हाटपिपलिया सांवेर उपचुनाव के बाद विधायक गायत्री राजे पवार का कद बड़ा है मंत्री ना सही संगठन में भी इनकी मेहनत और काबिलियत रंग लाई है । महापौर और पार्षद में सबसे ज्यादा पैलेस की भूमिका ही महत्वपूर्ण रहेगी। जिलाध्यक्ष राजू खंडेलवाल और प्रदेश संगठन के प्रमुख नेता के सहारे महापौर और कुछ पार्षद के टिकट बदल सकते हैं देवास जिले में एक और उभर कर आए सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कोटे से भी हुई टिकट आने की बात कही जा रही है परंतु वे गुटबाजी से दूर होकर केवल संगठन के लिए जो टिकट लाएगा उसके लिए काम करने की बात कर रहे हैं। वैसे इस बार भारतीय जनता पार्टी को फूंक फूंक कर कदम रखना चाहिए क्योंकि कांग्रेस भी बाजी मार सकती है। और कांग्रेसी नगर निगम का चुनाव 2018 की तरह लड़ने की पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और वह विधानसभा का सेमीफाइनल भी इस चुनाव को मानकर चुनाव लड़ रहे हैं। भगत -पर्यावरण विभाग ने कहीं पर कार्रवाई की। बाबा -बेटा उद्योगपतियों से मासिक वार्षिक वसूली के लिए बने यह पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण विभाग आम जनता को तो ढूंढने पर भी नहीं मिल सकते किसी पास कॉलोनी में बंगले में बने हैं यह विभाग उद्योगपति को आसानी से मिल जाते हैं और इनके साथ ही श्रम विभाग खाद्य और औषधि विभाग ड्रग नापतोल विभाग केवल औपचारिकता पूरी करते हैं इन विभागों पर किसी का नियंत्रण नहीं है यहां पर एक ही मुहावरा चलता है बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया।

    भगत -एक अजगर जैसे हार पहनाने वाले और मधुर नेता बहुत चर्चा में है ।

    बाबा – चाटुकार का कभी इतिहास में नाम नहीं होता जब भी नाम लिया जाएगा सामने बिना रीढ़ की हड्डी वाले चमचे रूपी चेहरे नजर आते हैं। मधुर संबंध चाहे कितने भी मधुर हो एक दिन खटास पढ़ना ही है और कभी ना कभी गाय तो गिरना ही है बस समय का इंतजार करो।

  • आबकारी विभाग ने की वृत्त सोनकच्छ में एक ओर बड़ी कार्यवाही

    देवास आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में कलेक्टर श्री चन्द्र मोली शुक्ला के निर्देश पर एवं *सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर* के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत-सोनकच्छ में 02 प्रकरण कायम किए जिसमें *आरोपी रामचंद्र पिता नारायण निवासी वार्ड न. 15, सोनकच्छ* के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमे *मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण* कायम किया उक्त प्रकरण में *55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा* जप्त की गई व दूसरे प्रकरण में 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई *मदिरा का बाजार मूल्य 13000 रुपए* है। कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम एवम् नगर सैनिक रमेश पिपलोदिया* का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

  • देवास मैं 98 आरक्षक का प्रमोशन वरिष्ठ अधिकारियों ने फीत लगाकर दी बधाई

    पुलिस के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहा जब लंबे इंतजार के बाद आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनने का मौका आया।देवास पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार 98 प्रधान आरक्षक पद भार दिया गया। जिले में प्रधान आरक्षक विवेचकों की संख्या में वृद्वि भी हुई है। इस मौके पर शहर पुलिस अधीक्षक शहर अंतर्गत थानों पर प्रधान आरक्षको को शुभकामनाएं दी।

  • जवेरी श्री राम मंदिर प्रांगण में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    देवास। अयोध्या विचार मंच द्वारा जवेरी श्रीराम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंच अध्यक्ष विशाल यादव ने बताया कि कथा में कथा पाण्डाल में जैसे ही श्रीकृष्ण जी का जन्म हुआ वैसे ही श्रद्धालुजन झूम उठे और भजनों पर पुष्पवर्षा करते हुए नृत्य करने लगे। कथा के पांचवे दिन गोरधन पूजा होगी। व्यासपीठ की आरती शहर के समस्त पत्रकार साथियों एवं कालानीबाग रामायण महिला मंडल ने की। कथावाचक गुरूदेव पं. श्री सुभाष शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में श्रीकृष्ण जन्मोतस्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला विस्तार से श्रद्धालुओं को सुनाई। कथा 6 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।