Blog

  • सेवा समर्पण की मिसाल एक ऐसी अर्धनारी जिसने विकलांगों के लिए अपनी जमीन दान दे दी और आज की विकलांगों के लिए आवाज उठा रही है, विकलांग बल मध्यप्रदेश श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन

    श्योपुर शिवरात्रि के पावन पर्व पर अर्धनारी शक्ति रुप में जानने वाली श्योपुर जिले की शान किन्नर समाज की गुरु माता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला श्योपुर ने बड़ी धूमधाम से उनके आश्रम पर जाकर मनाया और सभी विकलांग भाई बहनों ने किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी कोमल दीदी हमेशा विकलांगों के बारे सोचने वाली विकलांगों के हित की आवाज़ उठाने वाली विकलांगों के लिए अपनी ज़मीन पर आश्रम बनाने वाली किन्नर समाज की गुरुमाता कोमल दीदी का जन्मदिन विकलांग भाई बहनों ने उनके आश्रम जाकर केक कटवाया ओर उपहार रूप में साड़ी प्रदान की और साथ मे आश्रम में रहने वाले सभी किन्नर समाज साथियों का मुहँ मीठा कराकर दीदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जन्मदिन के शुभ अवसर पर विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चम्बल संभाग के महासचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, श्रीमती अनीता राठौर, श्रीमती धापू बाई रजक, धरती बाई, भरत शर्मा, संजय वर्मा, सतीश नागर, बबलू बंजारा, मुकेश मीणा, धासीराम प्रजापति, विष्णु प्रजापति, रामराज सुमन धनपाल जाटव, मुबारिक अली, नुरुल हसन हाशमी आदि विकलांग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

  • भले ही मुख्यमंत्री कहे अब्बू बब्बू छब्बू बॉबी कोई नहीं बचेगा फिर भी भारतीय जनता पार्टी में खुले हैं द्वार ? भू माफियाओं का हो रहा है स्वागत । शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूमाफिया को बचना हो तो वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें, पंकज देवलिया प्रकरण बना चर्चा का विषय

    एक तरफ पुलिस प्रशासन ने भू माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह बताने का प्रयास किया था की देवास में एक साथ बड़ी कार्रवाई हुई है लेकिन अब कुछ प्रकरणों में पुलिस प्रशासन को विरोध के साथ सत्ता पक्ष के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है अब पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई तो नहीं कर पा रहा वरन जो प्रकरण दर्ज की है उसमें भी कहीं विसंगति आ गई है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व कांग्रेसी नेता पंकज देवलिया की सदस्यता का मामला भी गैर आ रहा है। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष ने खुला विरोध करते हुए आरोप लगाया कि
    भले ही मुख्यमंत्री कहे अब्बू बब्बू छब्बू बॉबी कोई नहीं बचेगा फिर भी भारतीय जनता पार्टी में खुले हैं द्वार ? भू माफियाओं का हो रहा है स्वागत ।। देवास = एक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि अब्बु बब्बु छब्बु बॉबी जो भी भूमाफिया होगा वह बचेगा नहीं दूसरी ओर देवास में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उपस्थिति में लगातार भू माफियाओं का स्वागत हो रहा है । भारतीय जनता पार्टी के द्वार भू माफियाओ के लिए पूरी तरह से खुले हैं। कहां कुछ और जा रहा है और किया कुछ और जा रहा है ।। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों जिला प्रशासन के द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाही के अंतर्गत 17 एफ आई आर दर्ज हुई साथ ही 39 ऐसे लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया जिन्होंने बिना कागजी कार्यवाही कर अपनी जमीन को कॉलोनी के रूप में प्लाट काटकर लोगों को बेच दिए या फिर अन्य हेराफेरी की है। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा कि भू माफिया प्रदेश छोड़ दे वरना 10 फीट जमीन में गाड़ दूंगा के बाद सारे भू माफिया भारतीय जनता पार्टी में शरण ले रहे हैं और उनका भारतीय जनता पार्टी स्वागत भी कर रही है । दोहरी नीति अपनाई जा रही हे एक और लोगों को दिखाने के लिए भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही दूसरी और भाजपा नेता इन्हें सवरक्षण दे रहे हैं । पिछले दिनों दर्ज हुए प्रकरणों को लेकर भी अनेक विसंगतियां सामने आ रही है अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए प्रकरणों में जो शीघ्रता पहले दिखाई गई थी वह पूरी तरह से ठंडे बस्ते में चली गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप के चलते अब इन भू माफियाओं के खिलाफ गिरफ्तारी की जो कार्यवाही होना थी वह भी अब रुक गई है वहीं प्रकरणों को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है । कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि इन भू माफियाओं को बचाने का खेल शुरू हो चुका है ।कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्पष्ट रूप से खुलासा करें कि वे भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं या सिर्फ अपने बयानों से उन्हें डरा रहे हैं या लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं । यह दौहरा खेल बंद किया जाए एवं कानून को अपना काम करने दिया जाए । इसी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने सभी भू माफियाओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करले । जिससे उन्हें भू माफिया के आरोप से मुक्त किया जा सके

  • बेरोजगारों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे हैं रोजगार कार्यालय, कांग्रेस

    देवास = मध्यप्रदेश में रोजगार कार्यालय बीते कई सालों से पूरी तरह से सफेद हाथी साबित हो रहा है इसकी वजह हर साल हजारों बेरोजगारों द्वारा रोजगार के लिए पंजीयन कराने के बाद इन कार्यालयों के द्वारा किसी को भी रोजगार नहीं दिला पाना रहा है। प्रदेश में रोजगार कार्यालयों की हालत इसी से समझी जा सकती है कि देवास जिले में बीते 2019,20 में 28000 हजार युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया लेकिन इसमें से किसी को भी नौकरी रोजगार कार्यालय के माध्यम से नहीं मिल पाई ।रोजगार अधिकारी का कहना है कि हम पंजीयन करते हैं । नौकरी के लिए सरकार के द्वारा जो समाचार पत्रों में वैकेंसी निकाली जाती है उसमें पंजीयन करता अप्लाई करते हैं और यह पंजीयन उसमें काम आता है वह यह भी बताने में असमर्थ है कि पिछले 2 वर्षों में 28000 रोजगार के लिए जिन युवाओं ने पंजीयन कराए थे उनमें से कितनों को नौकरी मिली । पिछली भाजपा सरकार के द्वारा 2017 में प्रदेश के 15 रोजगार दफ्तर को निजी हाथों में देकर उनको रोजगार दफ्तर प्लेसमेंट सेंटर के रूप में संचालित करने का फैसला किया था इसके बाद संचालनालय कौशल विकासनिगम ने पुणे की कंपनी यशस्वी अकैडमी फॉर टैलेंट मैनेजमेंट के साथ 10 साल के लिए एमओयू साइन किया था इसमें शर्त रखी गई थी कि कंपनी 10 साल में प्रदेश के 11 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिलाएगी इसके लिए कंपनी को 19 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी । विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कंपनी ने अभी तक अपने माध्यम से किसी भी युवाओं को रोजगार नहीं दिया है ।प्रदेश सरकार ने कंपनी को कितना रुपया दिया इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि जब इन रोजगार कार्यालयों का काम सिर्फ युवा बेरोजगार युवाओ का पंजीयन करना ही है तो इसे पीपी मोड़ पर देने की क्या आवश्यकता है 19 करोड़ पचास लाख की राशि 10 वर्षों में कंपनी को देने की बजाय जो कर्मचारी पिछले लंबे समय से काम कर रहे हैं उन्हें ही काम कर ने देना चाहिए । सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उक्त कंपनी के अनुबंध करने का कोई औचित्य नहीं है यह सारे रोजगार कार्यालय आज सफेद हाथी साबित हो रहे हैं

  • देवास मे फिर कोरोना पैर पसार रहा आज 3 कोरोना पॉजिटिव

    देवास मे फिर कोरोना पैर पसार रहा आज 3 कोरोना पॉजिटिव

    कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 मार्च 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी एवं हानिरहित है। आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या
    1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 21828
    2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 390
    3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 171
    4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 168 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
    7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 108235 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 107899
    9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2990 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 104230
    11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
    12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2949
    13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 14
    14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
    16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 336
    17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
    18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.75
    19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.77 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.63 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90 ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
    1 पताः-कारोली नगर, देवास ,महिला 37 वर्ष
    2 पताः-खारी वावडी, देवास ,महिला 22 वर्ष
    3 पताः-जयप्रकाश नगर, देवास ,पुरूष 32 वर्ष

  • समय का सही प्रबंधन ही सफलता दिलाता है.. ट्रैफिक डीएसपी  श्री शर्मा

             देवास। समय का सही प्रबंधन ही हमें सफलता दिलाता है। अनुशासन से हम जीवन में प्रगति करते हैं यह विचार डीएसपी ट्रैफिक श्री किरण कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए पुलिस आरक्षक निःशुल्क ट्रेनिंग कैंप में व्यक्त किए। शामावि महाकाल कालोनी के प्राध्यापक महेश सोनी ने बताया कि रामद्वारा मंदिर में पुलिस आरक्षक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 45 दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वमित्र अवॉर्डी  सुदेश सांगते ने की। श्री सांगते ने कहा कि जीवन का एक निश्चित लक्ष्य होना  चाहिए और उस पर ही हमें अग्रसर होकर कार्य करना चाहिए। विशेष अतिथि हेमेंद्र निगम, शकील कादरी एवं सुरेंद्र राठौर थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया। आभार धर्मेंद्र राठौर ने माना।