*किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का मश्रुका बरामद* – *बिजली जाने के बाद खेतों से मोटर पंप चोरी करते थे आरोपी, पहले करते थे खेतों की रेकी, घर पर पथराव एवं कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, *नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

 *किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का मश्रुका बरामद*

 

– *बिजली जाने के बाद खेतों से मोटर पंप चोरी करते थे आरोपी, पहले करते थे खेतों की रेकी।*

– *चोरी की मोटर पंप जंगल में छिपाकर मौका मिलने पर बेच देते थे।*

– *06 पानी की मोटर एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका जप्त।*

 

*संक्षिप्त विवरण*

थाना कन्नौद क्षेत्र में दिनांक 14.11.2026 एवं 17.11.2026 को किसानों के खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच एवं आरोपियों की तलाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 06 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका बरामद किया गया है।

 

*घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाहीः-*

थाना कन्नौद क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई में उपयोग होने वाली पानी की मोटर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। चोरी की घटनाओं में आरोपियों द्वारा खेतों की रेकी कर बिजली जाने के बाद मोटर पंप चोरी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर पंप चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना कन्नौद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा तकनीकी एवं परंपरागत पुलिसिंग के माध्यम से ग्राम पिपलानी एवं किलोदा पी के आसपास संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटर पंप बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सुरानी के जंगलों से चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले खेतों की रेकी करते थे तथा बिजली जाने के बाद किसान खेत से घर चले जाते थे, तब कुएं से मोटर पंप निकालकर पाइप एवं केबल काट देते थे। चोरी की मोटर पंप को मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर छिपा देते थे तथा अवसर मिलने पर बेच देते थे।आरोपियों की निशानदेही पर 06 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, कुल लगभग ₹2 लाख कीमत का मश्रुका जप्त किया गया। थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 854/2026 एवं 860/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी के नामः-*

1. अर्जुन पिता कावर सिंह, निवासी ग्राम पिपलानी।

2. रवि पिता चतर सिंह कर्मा, निवासी ग्राम पिपलानी।

3. अनिल पिता रामविलास, निवासी ग्राम पिपलानी।

4. मंगल पिता रामनिवास, जाति कोरकू, निवासी ग्राम पिपलानी।

 

*जप्त मश्रुका*

– 06 पानी की मोटर।

– 01 मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त)।

– कुल मश्रुका कीमत लगभग ₹2,00,000।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,प्रधान आरक्षक मोहन वसुनिया,रवि परिहार, बलवान सिंह, आरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत एवं एनसीसी रोहित गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

 

*देवास पुलिस की अपील*

किसान अपने खेतों में लगे मोटर पंप, केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा हेतु उचित इंतजाम करें। किसी भी चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। सतर्कता एवं समय पर सूचना चोरी की घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता करती है।

 *घर पर पथराव एवं कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

 

– *गायत्री नगर में विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थरबाजी कर युवक को चोट पहुंचाई एवं कार का कांच तोड़ा*।

– *फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया*।

– *आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय एवं एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया*।

 

शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए देवास पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर में पथराव एवं वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24.11.2026 की रात्रि करीब 12:30 से 01:00 बजे के बीच गायत्री नगर, देवास में आरोपी अनस पिता अमजद मंसूरी किसी व्यक्ति से विवाद कर रहा था। फरियादी अनस पिता रफिक पठान, साहील पठान एवं मुशीर अहमद नागोरी द्वारा उसे समझाने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंके। पत्थर लगने से साहील पठान की कलाई में चोटहै आई तथा पास खड़ी मुशीर अहमद की अल्टो कार क्रमांक MP04CC0607 का सामने का कांच टूट गया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।

 

*पुलिस कार्यवाही*

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 831/24.11.2026, धारा 115(2), 351(3), 296(b), 324(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनस पिता अमजद मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

अनस पिता अमजद मंसूरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, देवास।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक 100 राकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 752 वीरेंद्र एवं आरक्षक 715 पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

 

*देवास पुलिस की अपील*

देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के विवाद, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल डायल-112 या देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। कानून हाथ में न लें, किसी भी विवाद की सूचना पुलिस को दें।

  1. µ किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का मश्रुका बरामद*

 

– *बिजली जाने के बाद खेतों से मोटर पंप चोरी करते थे आरोपी, पहले करते थे खेतों की रेकी।*

– *चोरी की मोटर पंप जंगल में छिपाकर मौका मिलने पर बेच देते थे।*

– *6 पानी की मोटर एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका जप्त।*

 

*

थाना कन्नौद क्षेत्र में  14नवंबर.2026 और 17. नवंबर 2026 को किसानों के खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच एवं आरोपियों की तलाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका बरामद किया गया है।

 

*घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाहीः-*

थाना कन्नौद क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई में उपयोग होने वाली पानी की मोटर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। चोरी की घटनाओं में आरोपियों द्वारा खेतों की रेकी कर बिजली जाने के बाद मोटर पंप चोरी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर पंप चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना कन्नौद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा तकनीकी एवं परंपरागत पुलिसिंग के माध्यम से ग्राम पिपलानी एवं किलोदा पी के आसपास संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटर पंप बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सुरानी के जंगलों से चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले खेतों की रेकी करते थे तथा बिजली जाने के बाद किसान खेत से घर चले जाते थे, तब कुएं से मोटर पंप निकालकर पाइप एवं केबल काट देते थे। चोरी की मोटर पंप को मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर छिपा देते थे तथा अवसर मिलने पर बेच देते थे।आरोपियों की निशानदेही पर 06 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, कुल लगभग ₹2 लाख कीमत का मश्रुका जप्त किया गया। थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 854/2026 एवं 860/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी के नामः-*

1. अर्जुन पिता कावर सिंह, निवासी ग्राम पिपलानी।

2. रवि पिता चतर सिंह कर्मा, निवासी ग्राम पिपलानी।

3. अनिल पिता रामविलास, निवासी ग्राम पिपलानी।

4. मंगल पिता रामनिवास, जाति कोरकू, निवासी ग्राम पिपलानी।

 

*जप्त मश्रुका*

6 पानी की मोटर।

-1 मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त)।

– कुल मश्रुका कीमत लगभग ₹2,00,000।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,प्रधान आरक्षक मोहन वसुनिया,रवि परिहार, बलवान सिंह, आरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत एवं एनसीसी रोहित गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

 

*देवास पुलिस की अपील*

किसान अपने खेतों में लगे मोटर पंप, केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा हेतु उचित इंतजाम करें। किसी भी चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। सतर्कता एवं समय पर सूचना चोरी की घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता करती है।

*घर पर पथराव एवं कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

 

– *गायत्री नगर में विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थरबाजी कर युवक को चोट पहुंचाई एवं कार का कांच तोड़ा*।

– *फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया*।

– *आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय एवं एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया*।

 

शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए देवास पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने गायत्री नगर में पथराव एवं वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की हैl

 कल रात्रि करीब 12:30 से 01:00 बजे के बीच गायत्री नगर, देवास में आरोपी अनस पिता अमजद मंसूरी किसी व्यक्ति से विवाद कर रहा था। फरियादी अनस पिता रफिक पठान, साहील पठान एवं मुशीर अहमद नागोरी द्वारा उसे समझाने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंके। पत्थर लगने से साहील पठान की कलाई में चोटहै आई तथा पास खड़ी मुशीर अहमद की अल्टो कार क्रमांक MP04CC0607 का सामने का कांच टूट गया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।

 

*पुलिस कार्यवाही*

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 831/24.11.2026, धारा 115(2), 351(3), 296(b), 324(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनस पिता अमजद मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

अनस पिता अमजद मंसूरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, देवास।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक 100 राकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 752 वीरेंद्र एवं आरक्षक 715 पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

 

*देवास पुलिस की अपील*

देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के विवाद, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल डायल-112 या देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। कानून हाथ में न लें, किसी भी विवाद की सूचना पुलिस को दें।

 

*नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल*

 

– *नाबालिग पीड़िता का पीछा कर बुरी नीयत से हाथ पकड़ने एवं शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप।*

– *पीड़िता एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपराध पंजीबद्ध।*

– *पीपलरावां पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।*

 

महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध देवास पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पीपलरावां पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से छेड़छाड़ एवं उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है।

 

*घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही*

दिनांक 24.11.2026 को आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता का पीछा कर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा गया तथा शादी करने के लिए कहा गया। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पीड़िता एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 402/2026, धारा 74, 75(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पीपलरावां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.11.2026 को ही आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्राप्त आदेश के अनुसार उसे जेल दाखिल कराया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी का नामः-*

लाखन उर्फ बंटी पिता दिलीप सिंह सिसोदिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लकुमड़ी, जिला देवास।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक चेतन यादव, सहायक उप निरीक्षक नूरजहां खान, महिला आरक्षक मोना, आरक्षक मनोज गुर्जर, आरक्षक रविंद्र पटेल एवं आरक्षक गजराज वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp WhatsApp Group