- *देवास : गंगा नगर में एक ही रात में 3 सूने मकानों में चोरी, 14 लाख की ज्वेलरी समेत लाखों का माल गायब*

*देवास।* शहर के गंगा नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में 3 सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों को पता चला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
गंगा नगर में मूलचंद बामनिया अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। दोनों बुजुर्ग हैं और घर में अकेले रहते हैं। पिछले 3-4 दिन से दोनों रात को करीब 9 बजे ताला लगाकर अपने लड़के के घर सम्यक विहार में सोने जा रहे थे। कल रात भी दोनों बेटे के घर ही सोए थे। इसी बीच चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोड़ दिया।
बेटे ने कहा मेरे माता-पिता गंगा नगर में अकेले रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वो रात को सोने के लिए मेरे पास सम्यक विहार आ रहे हैं। कल रात भी वो मेरे ही घर सोए थे। सुबह जब घर गए तो ताला टूटा हुआ मिला।
ये मेरी बहन का मकान है। यहां मेरे जीजाजी मूलचंद बामनिया पिछले 5-6 साल से किराए पर रह रहे हैं। रात को वो बेटे के घर चले जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की है। अभी अंदर जाकर देखा तो घर में रखे नगदी 5 हज़ार ओर घर में रखी रकम चोरी कर ले गए
इसी इलाके में एचआर जॉनसन कंपनी में कार्यरत दो मैनेजरों के मकानों में भी चोरी हुई। दीपक कुमार सिंह कंपनी में आरएनडी में सीनियर मैनेजर हैं, जबकि प्रशस्त शर्मा आईएनडी में जूनियर मैनेजर हैं।
दीपक कुमार सिंह कलकत्ता में कंपनी के सीनियर मैनेजर पलाश डे के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए हैं। प्रशस्त शर्मा के माता-पिता उत्तर प्रदेश के देवबंद में रहते हैं। प्रशस्त पहले वहां गए थे, वहां से जगन्नाथ पुरी होते हुए कलकत्ता में उसी शादी में शामिल होने जाने वाले थे।
सुबह महिलाओं ने घर के सामने झाड़ू निकालते समय देखा तो दीपक कुमार सिंह के घर का ताला टूटा हुआ मिला। सूचना पर डायल-112की गाड़ी पहुंची और पुलिस ने अंदर जाकर पड़ताल की। गाड़ी के जाने के थोड़ी देर बाद ही प्रशस्त शर्मा के घर का ताला भी टूटा हुआ देखा गया। फिर दोबारा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था।
सुशांत शिंदे ने बताया कि प्रशस्त के छोटे भाई की शादी कुछ माह बाद होने वाली थी। इसके लिए प्रशस्त ने करीब 14 लाख रुपये की ज्वेलरी जमा करके रखी थी। फोन पर पूछने पर प्रशस्त ने बताया था कि अलमारी चेक करना, ज्वेलरी है या नहीं। पुलिस ने चेक किया तो ज्वेलरी वहां नहीं मिली, चोर सब ले गए।
वहीं दीपक कुमार सिंह के घर से कितने की चोरी हुई है, इसका अभी आंकलन नहीं हो पाया है। दीपक ने फोन पर बताया है कि कुछ ज्वेलरी वो शादी में साथ ले गए हैं, कुछ घर पर रखी थी। वो खुद आकर देखने के बाद ही बता पाएंगे कि क्या-क्या गया है।
तीनों ही मकान सूने होने का फायदा उठाकर चोरों ने एक ही रात में वारदात की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
.






