भगत— बाबा प्रणाम।
बाबा –बेटा प्रणाम।
भगत —नई कलेक्टर मैडम नेहा मीना द्वारा जनता के मन में थोड़ी सी उम्मीद जगाई है। बाबा —दुख के बाद थोड़ा सा भी सुख मिलता है तो अच्छा लगता है l चंदाना शराब कांड के मंथन के रूप में देवास में नहीं कलेक्टर नेहा मिली और उन्होंने आते ही सबसे पहले मिलावट पर प्रहार वह भी प्रभावी तरीके से दूसरा अवैध शराब पर फिर तीसरा जनता से वह इस तरह मिल रही है कि लगता है कि यह जनता के लिए कुछ कर कर जाएगी।
भगत–स्वास्थ्य शिक्षा और उद्यानिकी और उद्योग पर विशेष प्राथमिकता की बात कही है।
बाबा—यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि जो दोनों जनता के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है वह अब निजी हाथों का खिलौना बन गया है शासन का बजट स्वास्थ्य और शिक्षा में अच्छा आता है लेकिनयंहा व्यवस्था ही गड़बड़ है और चिकित्सा स्वास्थ्य में तो दिन पर दिन आधुनिक सुविधा और संसाधन के बाद कमी है तो यहां पदस्थ चिकित्सक और स्टाफ की मानसिकता की जिन्होंने जैसे कम ही खा रखी होगी चाहे जग सुधर जाए हम नहीं सुधरेंगे। आधा स्टाफ तो इंदौर और उज्जैन से अप डाउन कर रहा है फिर एक प्रेक्टिस प्राइवेट पर इनका सबसे ज्यादा ध्यान रहता है अगर थोड़े दिन भी इमानदारी से डॉक्टर कम कर ले तो वैसे ही भी पुराने समय में इनको भगवान का दर्जा था वापस वह मिल सकता है । वह करोड़ोंआर्थिक लाभ कमाने से नहीं खैर कलेक्टर से थोड़ी सी तो उम्मीद है कि थोड़ा सा भी सुधार होगा तो गरीब को तो राहत मिलेगी ।
जिस तरह से नेहा नाम से ही स्नेह अपनापन और वह देर रात को आदिवासी हॉस्टल में बच्चों के साथ दिखा आगे और उम्मीद है उद्यानिकी विभाग तो अभी जैसे कागज पर ही अच्छा चल रहा है। आम जनता से बहुत दूर है बाबू राज हैवी है यहां पर ऐसा ही उद्योग में बड़े उद्योगपति ही ज्यादा फलते फूलते है। सबसे सस्ती सरकारी जमीन और फिर बैंक से लोन और उसे पर भी सब्सिडी और अन्य सुविधा लेने के बाद भी अंत में जब थोड़ा भी नुकसान होता है तो फैक्ट्री को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे शहर में नया उद्योग परिवार के नाम से लगा लेते हैं और हमारे शहर में रह जाता है बेरोजगार आधा युवा आधा बुजुर्ग । इन पर नियंत्रण करने वाले विभाग केवल मासिक वार्षिक तक ठीक है श्रम विभाग भी जैसे इनके लिए ही श्रम करता हो और सारी योजना भी दूसरे ही लाभ उठा जाते हैं कभी किसी अधिकारी ने उद्योग क्षेत्र में जाकर श्रमिकों की के लाभ की योजना उनको नहीं बताई है ना ही श्रमिक कार्ड व अन्य लाभ फिर दूसरे ही लाभ उठा जाते हैं। अधिकारी तो ठीक है जनप्रतिनिधि जो इनका वोट लेने जरूर फैक्ट्री पर गेट मीटिंग लेते हैं लेकिन इनको बेरोजगार होने पर रोजगार और मिलने वाली शासकीय योजना जब स्वयं ही नहीं जानते तो इनको कैसे बताएंगे।
मजदूरों के स्वास्थ्य के लिए बीमा चिकित्सालय भी बीमार है।
भगत–नए एसपी आदित्य मिश्रा की शैली भी यही कह रही है कि वह भी कुछ अच्छा कर के जाएंगे।
बाबा –जिस क्षेत्र में पुलिस अधिकारी जाने से डरते हैं और अपना तबादला इधर-उधर कर लेते हैं वहां पर अभी तक सर्वाधिक समय रहकर इस देश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवादद को हल कर पूरा जिला नक्सलवाद मुक्त करने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य किया है। फिर इनकी बातों से लगता है गरीबों के प्रति दर्द और कुछ अलग कर गुजरने का जज्बा है परंतु यहां पर तो आते ही खातेगांव शराब कांड से सामना हुआ । और उसके बाद इनकी रील भी जनता ने ज्यादा दिख रही है बाकी सब अभी तो पुलिस विभाग में वही चल रहा है जो वर्षों से चल रहा है अगर आदित्य मिश्रा के कार्यकाल में थोड़ा भी इमानदारी से पुलिस विभाग में परिवर्तन हो जाए तो बदलाव का मतलब निकलेगा नहीं तो पूर्व पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत की छवि जनता के बीच अच्छी बनी है बस उनको शराब कांड ले डूबा।
वैसे ज्यादा समय अभी तक बाबा भगत में चर्चा नहीं हुई लेकिन पुलिस अधीक्षक की बात करें तो अभी तक भारतीय जनता पार्टी में जितने वर्ष सरकार रही है ।उतने ही वर्ष देवास में ही एसपी कलेक्टर बदलने का भी रिकार्ड रहा है । और सरकार की मनसा चाहे व्यक्तिगत हो या सुधार की किसी एसपी कलेक्टर को ज्यादा समय नहीं टिकने दिया और एसपी कलेक्टर भी कुछ काम कर गए और कुछ आर्थिक लाभ यह समय पास कर या कुछ ट्रेनिंग पीरियड समझ कर अपने-अपने प्रयोग कर चले गए ।
सबसे पहले बात करें हम भारतीय जनता पार्टी सरकार में सबसे पहले की उमा भारती के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा की पसंद डी सी सागर मिलिट्री मैन यानी वे दिन भर मिलिट्री के कपड़ों में ही आमजन के बीच रहते थे नरेंद्र कंजर गिरोह का खात्मा एनकाउंटर कर किया एक तालाब भी पुलिस लाइन में दिया कांग्रेस कार्यकाल के थे ।वह जल्दी चले गए दूसरे तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के बहनोई राजेंद्र चौधरी ने भी कंजर कटिंग व्यापार रोकने पर ही पर ही ज्यादा ध्यान दिया और किस्मत की इनके कार्यकाल में ही प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का प्रमोशन मुख्यमंत्री के रूप में हो गया और राजेंद्र चौधरी जी ने मंदसौर इंदौर महानगर एसपी के साथ प्रमोशन होने के बाद प्रदेश का परिवहन विभाग जब तक चाहा देखा l फिर अंशुमन यादव ने जरूर थोड़ी ईमानदारी से कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन ज्यादा समय इनका कार्यकाल नहीं रहा फिर भी संतोषजनक कार्यकाल रहा। यादव के बाद आईपी कुलश्रेष्ठ जिनका कुल भ्रष्ट का खिताब भी कुछ उनके ही पुलिस अधिकारियों ने दिया था अपना काम कर चले गए अच्छा शुभ लाभ किया ।फिर नाम तो कुल भ्रष्ट उनके ही कर्मचारियों ने दिया था ना और सार्थक भी कर दिया उन्होंने। इनके बाद मयंक जैन समाजसेवी बने हैं परंतु खूब जुआ सट्टा चला ट्राफिक में खुली वसूली प्रमोशन पर उज्जैन डीआईजी के बाद खुद लोकायुक्त की भेंट चढ़ गए ।लोकायुक्त पुलिस ने बेशुमार संपत्ति अर्पित करने के मामले में डीआईजी मयंक जैन के खिलाफ कार्यवाही कर समाजसेवी एसपी की पोल खोल कर रख दी । दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले साजिद फरीद सापु ने 2008 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के केवल ए क्लास नेता को छोड़कर सबको जेल या अग्रिम जमानत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर कर दिया दबंग सापु को दिल्ली ने अपने पास बुला लिया आई पी कुलश्रेष्ठ कुल जमा आर्थिक लाभ के लिए ही जाने जाते थे प्रमोशन के बाद उज्जैन में डीआईजी मैं भी देवास से बहुत कुछ पाया ।गौरव राजपूत प्रदेश महिला कांग्रेस नेता शशि राजपूत के पुत्र ने कुछ समय तो दबंगता से कार्य किया फिर वही सब किया जो उस समय एक हेड साहब ने कहा और यही उनका सफर समाप्त बाद में डीआईजी उज्जैन मैं भी देवास के बजाय उनको रतलाम मिला । इसके बाद सुरेश पाल सिंह है एसपी द्वारा भी वही सब किया जो पुलिस सामान्यतः करती है और अच्छा आर्थिक लाभ परंतु सरलता से जिला चला कर चले गए। फिर पुलिस का भय दिखा करअभय सिह यह एसपी का नाम है जिन्होंने समाज सेवा के नाम पर सभी का ध्यान भटका कर देवास में गांव गांव में खेत खेत टेंट के अंदर जुआ घर चल गए और देवास तो बहुत कुछ चल गया है शशिकांत शुक्ला के कार्यकाल में भोरासा में पहली बार बड़ा सांप्रदायिक दंगा भड़का कभी ग्रामीण जीवन में दंगा समझते भी नहीं थे यही उपलब्धि रही है इनकी। एसपी माहेश्वरी ने कंजर और कर्ज देने वाले माफिया को मिशन बनाया अंशुमन सिह का कार्यकाल एक सादगी भरा रहा देवास में अच्छा समय बिता वीडी शर्मा प्रमोशन के कारण बस चुनाव निपटा सके और चुनाव निपटते ही कांग्रेस ने चन्द्रशेखर सोलंकी जैसे पुलिस अधीक्षक जिन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बस नाम ही ही नहीं बदला सभी को पता था यह शहर कांग्रेस कार्यालय है और एक बड़ा कारण है गंगा भी है सारी हदें पार करने के बाद भी वे कांग्रेस कार्यकाल में ही अल्प समय में विदा हो गए उनके साथ उनके पुलिस जवान और एएसआई काफी पावर कम हो गया इसके बाद कांग्रेस सरकार में ही कृष्णावतू देसावतु के कार्यकाल में भी सेवा कार्य जरूर हो परंतु कुछ बदलाव जो उम्मीद महिला सिंघम के हिसाब से आम जनता में दिख रही थी वह ऐसा लग रहा था सब दिखाने के लिए ही दिख रही थी अच्छा हुआ भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना कार्यकाल में ही अंग्रेजी मैडम की विदाई कर दी।
फिर भाजपा की सरकार में पुलिस अधीक्षक शिवदयाल से भी आमजन को वही उम्मीद थी परंतु उनके नाम के आगे भी डॉक्टर लिखा था तो यह निकले डॉक्टर ही और बहुत कुछ शुभ लाभ देवास में कर गए फिर कई मामले में चर्चित भी रहे जो आगे भी चर्चा में रहेंगे जा जाएंगे वहां पर। डॉक्टर के बाद शिक्षक जैसे संपत उपाध्याय आए लेकिन वह बोलते कम अंदर के ज्यादा कर गए । आम जनता को उनका नाम पुलिस अधीक्षक के रूप में याद नहीं रहेगा क्योंकि कहीं पुलिसकर्मी को तक भूल गए उनका नाम लेकिन उनके बाद जो आए उनका नाम जरूर पुलिस विभाग में प्रदेश स्तर पर छा गया वह थे पुनीत गहलोत वैसे उन्होंने आधुनिक तकनीक का ज्यादा उपयोग किया और मीडिया से स्वयं दूर रहे लेकिन उनके प्रेस नोट करीब रहे मीडिया के यही कारण रहा कि वह सफल हो गए। फिर पुलिस ने जो चाहा वही किया नेताजी की भी अच्छी चली नेता समर्थक कभी नहीं पकड़े गए बस यह अच्छा रहा कि बड़े-बड़े अपराधी जो जनप्रतिनिधि समर्थन नहीं थे वह जरूर जेल की हवा खा गई यही क्या कम है । और कहीं साइबर अपराध पुलिस ने तुरंत पकड़ लिए बिल्कुल पाल-पाल का हिसाब रखते थे पूर्व पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत और कितने घंटे में कितने किलोमीटर में कौन कहां से पकड़ा यह पहली बार जनता के सामने आया सबसे अच्छा कार्य उन्होंने यह किया कि अपने विभाग की पुलिसकर्मी से लेकर अधिकारी अगर छोटा सा भी कार्य करते तो उनका हौसला बढ़ाते और बड़ा कोई कारनामा भी कर देते तो उसको दबा देते। पुलिस परिवार के लिए तो वह बहुत ही अच्छे थे और आम जनता के लिए भी तो फिर नेताजी के समर्थकों के लिए तो अच्छे रहेंगे ही देवास में बहुत कुछ कर गए और कुछ कमी है कि नेता समर्थक को अगर वर्तमान एसपी पकड़ सके तो बड़ी बात होगी नहीं तो आपका भी सूची में नाम तो आए ही जाएगा आदित्य मिश्रा आम जनता को और पुलिस को मीडिया को जनप्रतिनिधि को उम्मीद अक्सर नवागत एसपी से रहती है फिर वह कुछ करें ना करें उसका कार्यकाल याद करते हैं । सबसे पहले बात करें देवास में अपराध की तो देवास को मध्य प्रदेश नहीं पूरे देश में कंजर कटिंग के नाम से भी अपराध जगत में पहचाना जाता है। कंजर को पुलिस विभाग सोने क्या अंडे देने वाली मुर्गी समझता है। देवास में कई कंजर कटिंग का व्यापार करने वाले थे शहर में बड़े-बड़े शोरूम और बंगले अपार संपत्ति है कांग्रेस के माफिया अभियान में भी इन लोगों का कुछ नहीं हुआ।
दूसरा शहर में ट्राफिक सुधार तो दूर खुला ट्राफिक विभाग वसूली करता है आम गरीब दूरदराज से आने वाले लोगों को ही टारगेट बनाया जाता है ट्राफिक वसूली केबल अब तक संजीव शमी एसके मिश्र साजिद फरीद सापु के कार्यकाल में रुकी है वरना सतत चली आ रही हे।
बहुत ही लंबे समय बाद अगर आम जनता में पुलिस स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की अच्छी छवि बनी है पुलिस को बहुत सम्मान मिलने के साथ सबके दिल में जगह भी मिली है पुलिस को अगर आमजन के बीच यही छवि रखना है तो उसे ईमानदारी से भी काम करना होगा वरना ऐसी सेवा से कोई मतलब ही नहीं रहेगा सारी मेहनत का पानी फिर जाएगा किसी बेगुनाह को गुनाहगार बनाना किसी आम व्यक्ति की मदद की बजाए प्रभावशाली की मदद करना अवैध कामकाज में मदद करना पल पल पर रिश्वत अगर चलती रहती है तो सारी सेवा कोई काम की नहीं आमजन के मददगार बने हो सेवा भावी बने हो तो आजादी के इतने वर्षों बाद संकटकाल में तुम्हारी छवि में सुधार हुआ है कई जगह डॉक्टर पुलिस और सेना को भगवान का भी दर्जा मिला है तो उसे चंद चांदी के टुकड़ों में मत खोओ अब पुलिस की यही इज्जत सम्मान बना रहे पुलिस अधीक्षक को अब इसी शैली में देवास में व्यवस्था में कुछ सुधार करना होगा वरना कब कार्यकाल पूरा हो जाएगा और सूची में एक नाम और जुड़ जाएगा
भगत…. शराब कांड में कलेक्टर एसपी की क्या गलती।
भगत — सबसे बड़ी गलती थी कि मार्च में ठेका प्रारंभ होते ही शराब ठेकेदारों को खुली छूट देना ही गलत साबित हो गया शुरू से ही इन पर थोड़ी सी सख्ती की जाती तो इतना बड़ा कांड नहीं होता।
बाबा… यह बात भी सही है बेटा कलेक्टर और एस पी मार्च के बाद अप्रैल थे का प्रारंभ होने के बाद से ही थोड़े सख्त हो जाते तो शायद इतना बड़ा कांड नहीं होता फिर हो भी गया तो प्रारंभिक में ही इसको संभाल लिया जाता तो इतना नहीं बढ़ता परंतु पूर्व कलेक्टर ऋतुराज सिंह जो वर्क फ्रॉम होम पर ज्यादा भरोसा रखते थे उनका तो ध्यान देने का सवाल ही नहीं ज्यादा जहां ध्यान था ऊंट पर बैठकर बकरी चराने वाली कहावत चरितार्थ की। स्वयं तो डूबे सनम पुलिस अधीक्षक को भी साथ ले डूबे ।
भगत — सत्ता पक्ष के नेताजी ने 6 माह का लाभ तो दिला दिया।
बाबा—समझ गया पटाखा कांड कलमा मैं ही निपट गए थे लेकिन नेताजी की राय ऊपर मान ली गई वह तो नेताजी और चाहते थे लेकिन सिह के लिए राय नहीं मानी गई। और जाना ही पड़ा।
भगत– देवास में फिर भारतीय जनता पार्टी संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व मिला।
बाबा–हां बेटा प्रदेश में पहले देवास के संघ पृष्ठभूमि से जुड़े नेता जय पाल सिंह चावड़ा को प्रदेश किसान का मुख्य दायित्व मिला तो देवास के युवा आशीष झाला को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय नेतृत्व जो देवास के युवाओं के लिए आगे बहुत कुछ रास्ते खोलेगा खासकर आने वाले नगर निगम चुनाव और पंचायत चुनाव में फिर छात्र संघ के चुनाव भी होना है।
भगत –पर्दे के पीछे कई नेताओं ने और अलग आने वाले बड़े समीकरण जोड़ लिए हैं आशीष झाला के लिए।
बाबा –समझ गया यहां तो किसी नेता को उच्च स्तर पर पहला कदम पर ही उसके आने वाले टिकट का दावेदार बता देते हैं और कुछ अच्छा करने भी जाए कार्य तो वह सब कुछ भूल कर फिर दावेदारी में हम तो यही कहेंगे आशीष तुमको एक अच्छा मौका मिला है अभी युवा हो राष्ट्रीय स्तर पर बहुत कुछ अच्छा करो क्योंकि छात्र संघ से सीधा अवसर केवल योग्यता के कारण मिला है तो अभी दावेदार और चने के झाड़ पर चढ़ाने वालों से दूर रहो खासकर शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए देवास में कुछ अच्छा हो सके तो करवा दो।
भगत –छात्र संघ के चुनाव में जरूर अच्छे नेता उभर कर सामने आते हैं।
बाबा…. अभी प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर विपक्ष में भी छात्र नेता रहे नेताओं को मुख्य दायित्व मिला है और वह अच्छा निभा रहे हैं छात्र संघ चुनाव में भले ही कहे की लड़ाई झगड़ा विवाद होता है लेकिन हमारे देश को चलते भी तो नेता ही है और जब पहली सीढ़ी ही बंद कर दोगे तो अच्छे नेता कहां से आएंगे क्या अवैध शराब और दूसरे माफिया फिर जबरन युवा नेता के नाम से हमको झेलने पड़ेंगे।
भगत…. अभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष छात्र नेता ही है।
बाबा…. हां बेटा मनीष चौधरी और प्रयास गौतम दोनों छात्र राजनीति से उभर कर आए हैं इसकेपूर्व मनोज राजानी भी छात्र नेता रहे हैं और विपक्ष की भूमिका कम से कम दमदारी से निभा गए। अभी तो मनीष और प्रयास गौतम ने शराब कांड का मामला इतने अच्छे से उठाया की प्रदेश में मुद्दा बन गया विपक्ष की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है और फिर छात्र नेता के हाथ में कमान दोगे तो कुछ तो अच्छा होगा। फिर छात्र संघ पर बाद में बात करेंगे बेटा दिवाली पर चारों ओर दुआ ही दुआ और धुआं ही ही धुआं हो गया । इतना प्रदूषण अपने त्यौहार पर अच्छी बात नहीं है पहले डीजे के शोर से परेशान और अब पटाखे की आवाज सहन कर ले लेकिन बाद में दूसरे दिन तक धुआं और उसमें से निकलती बीमारियां।
भगत…. अभी डीजे से थोड़े दिन रहता है देवउठनी ग्यारस पर फिर डीजे वाले बाबू जाग जाएंगे।
बाबा–हां बेटा अभी सभी त्योहार पर डीजे वालों का इतना ज्यादा जोर था कि हर जगह उनकी ही तूती बोलती थी फिर बजाओ हमें तकलीफ नहीं है तकलीफ तुमको तुम्हारे परिवार को भी होगी बुजुर्ग और तुम भी समय से पहले बुजुर्ग हो जाओगे क्योंकि डीजे से निकलने वाली विकिरण और आवाज कोई स्वास्थ्य अच्छा नहीं करती। इससे अटैक तक आ रहा है फिर कान तो गए समझो बैरा और डुंडा दोनों बन जाओगे अब सरकारी अस्पताल में सेवा के रूप में चिकित्सक डा डगांवकर ओर कुलदीप श्रीवास्तव भी नहीं है अब तो प्राइवेट में मजबूरी है जिस तरह डीजे और पटाखे की आवाज त्योहार के नाम पर झेलना जरूरी है।
भगत…. शहर के अंदर पटाखों पर पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है।
बाबा… युवा पुलिस अधीक्षक है वह तो शराब कांड के कारण थोड़े व्यस्त थे परंतु एक प्रभावशाली पर कार्रवाई कर बता दिया कि यहां ऐसा नहीं चलने वाला है आदित्य मिश्रा की है छोटी सी इंट्री है।
भगत…. नगर निगम के अधिकारी निपट ही गए।
बाबा… जब कप्तान ईमानदारी से घर चला रहा हो तो घर में कोई गड़बड़ी कर तो अब तक बर्दाश्त होगी। दलीप सिंह कमिश्नर ने 1 वर्षों में अकेले चलकर इतना कुछ कर दिया कि देवास की नगर निगम मैं बहुत कुछ बदलाव तो आया है विकास तो होते रहते हैं सड़क बनती है उखड़ती है परंतु व्यवस्था में परिवर्तन होता है तो वह स्थाई हो जाता है और आगे से थोड़ा तो अच्छा चलता है लेकिन देवास नगर निगम काजल की काल कोठरी जिसमें एक कमिश्नर सबसे पंगा लेकर कमिश्नरी चला रहे हैं और उनके नाम पर एक खास अधिकारी गोयनार कितना तेज उड़े की पूरी देवास उनको पहचानने लग गई कि भैया जी बस करो अब तो जनता द्वारा चुने गए पार्षद द्वारा विरोध किया परंतु बहुत समय चलने के बाद आखिर में कमिश्नर को समझ में आई गया कि उनके पर कतरना ही अच्छा है। और कमिश्नर जिन पर मेहरबान थे उनसे दो विभाग एक साथ छीनकर बता दिया कि यहां पर गड़बड़ी नहीं चलेगी तो गोयनार जी अब आराम करो कम से कम लोकायुक्त और दूसरी कार्रवाई से तो बच गए।
भगत… नगर निगम परिषद का कार्यकाल कुछ महीने ही बचा है पार्षद ज्यादा सक्रिय है।
बाबा…. बाद में इस पर लंबी चर्चा करेंगे अभी तो यही कहेंगे कि थोड़ा भी बचा तो जनता के बीच चले जाओ अपनी इज्जत बचा लो और जो लगातार सक्रिय है उनको तो कुछ नहीं लेकिन जो जनता के बीच मिस्टर इंडिया की तरह गायब रहने वाले जनप्रतिनिधि या तो चुनाव ही नहीं लड़े और अच्छा होगा पार्टी इनका टिकट ही नहीं दे।
भगत….. महापौर और सभापति के भी बहुत सारे दावेदार है।
बाबा…. देवास नगर निगम में महापौर सभापति और प्रतिपक्ष नेता का देवास विधानसभा से गहरा नाता रहा है। सबसे पहले महापौर की बात करें तो स्वर्गीय शकीला हारून शेख के पति हारून शेख को देवास विधानसभा का टिकट मिला दूसरा सभापति स्वर्गीय रतनलाल चौधरी को भी देवास विधानसभा , तीसरा महापौर जय सिंह ठाकुर को दो बार देवास विधानसभा का टिकट मिला , चौथा महिला महापौर रेखा वर्मा को भी विधानसभा टिकट देवास मिला । इसके बाद पांचवा टिकट भी देवास नगर निगम में सभापति रहे श्री चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी जो स्वयं भी नगर निगम में मेयर समिति में रहने के साथ पार्षद भी रहे हैं उनको भी टिकट मिला है देवास विधानसभा का । इस तरह देवास नगर निगम में महापौर सभापति और प्रतिपक्ष नेता में से ही देवास विधानसभा का टिकट मिला है और यह बात अलग है कि सभी हार गए परंतु देव जैसी विधानसभा में लड़ने का मौका मिला यह क्या कम है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर शरद पाचन कर को तो निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद देवास विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने का मौका मिला।
भगत —सुभाष शर्मा और दुर्गेश अग्रवाल।
बाबा….. हां बेटा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अभी तक दो ही महापौर का चुनाव जीते हैं। सुभाष शर्मा और गीता दुर्गेश अग्रवाल। अभी तक के नगर निगम के वास्तु के हिसाब से सभी को मौका मिला लेकिन सुभाष शर्मा जरूर इंतजार में है तो गीता दुर्गेश अग्रवाल ने तो जीत का रिकॉर्ड बना दिया और देवास में विकास मैं तो नहीं कह सकते लेकिन हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और हर आयोजन में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल को आम जनता देखती आ रही है।
भगत…. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भी ऐसा ही पद है।
बाबा…. बेटा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के बात करें तो अभी तक जो भी अध्यक्ष रहे वह बाद में किसी भी पद पर नहीं रहे यह राजनीति में आखिरी पद भाजपा में माना जाता है परंतु हो सकता है आगे कुछ और हो। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल, स्व मदन लाल जी भास्कर, नंदकिशोर पाटीदार, गोपी कृष्ण व्यास, बहादुर मुकाती, महेश दुबे, राजू खंडेलवाल अभी तक अध्यक्ष रहे हैं इसमें कुछ तो बिल्कुल ही राजनीति से बाहर हो गए हैं।
भगत … बाबा राजू खंडेलवाल और बहादुर मुकाती का नाम तो प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए चल रहा है।
बाबा… प्रदेश में मोहन यादव जी की सरकार अभी तक देवास प्राधिकरण अध्यक्ष का फैसला नहीं ले पाई बहुत सारे दावेदार है बहादुर मुकाती का नाम तो लगभग फाइनल हो गया था और कई जगह तो स्वागत सत्कार और पटाखे भी फूट गए थे लेकिन कहते हैं ना कि जिला अध्यक्ष की पनौती उनके साथ है कि आज तक जो भी जिला अध्यक्ष बना वह दोबारा महत्वपूर्ण पद पर नहीं आ सका अब बहादुर मुकाती और राजू खंडेलवाल जरूर चर्चा में है फिर शिक्षक से नेता बने रायसिंह सेंधव की तो अभी जिले में अच्छी चल रही है बस उनकी राय कलेक्टर ऋतुराज के मामले में नहीं ली गई इस बार 6 महीने पिछले जरूर एक्सटेंशन में मिल गए थे खैर अभी तो आने वाले निगम परिषद के टिकट में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी तब तक तो उनकी ही राय चलेगी आगे का भविष्य देखो कभी बीजेपी में कुछ बदल जाए तो यह भी एक रिकॉर्ड रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दूसरी बार कोई बड़ा पद लेकर आए।
भगत…. प्राधिकरण में बचा क्या है।
बाबा…… पूरे शहर के आसपास प्राधिकरण से ज्यादा जमीन कॉलोनी नाइजर के पास है और सस्ते आवास देने वाली प्राधिकरण ने अच्छी-अच्छी जमीन को प्राधिकरण से मुक्त कर दी है।
तो चलो भगत दीपावली की शुभकामनाएं के साथ देवउठनी ग्यारस की अग्रिम बधाई फिर मिलेंगे जय हिंद जय भारत।





