धूल धुंआ और जहर, उस पर डीजे का कहर ऐसा बन गया है मेरा देवास शहर

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

देवास शहर वैसे तो जिला कहा जाता है । लेकिन यहां पर जिले का दम निकाल दिया है यहां चारों ओर उड़ने वाली धूल और औद्योगिक क्षेत्र से मुफ्त में निकलने वाले धुएं के जहर ने।
देवास में विकास के नाम पर बहुत हो कुछ हुआ तो इस गति से विनाश भी हुआ है। कभी हरा-भरा हमारा शहर औद्योगिकरण और कॉलोनाइजर के कॉलोनी या स्वयं के विकास के नाम पर कब सीमेंट कंक्रीट में बदल गया पता ही नहीं चला और हम दौड़ते चले गए कि हम विकास कर रहे हैं।
चलो विकास की बात ही सही शहर का मुख्य मार्ग एमजी रोड तो पिछले डेढ़ वर्ष से धूल मैं धूल धूल गया है। यहां पर विकास ठेकेदार भी नहीं कर पाया तो एमजी रोड की जनता खास कर व्यापारी वर्ग तो परेशान परेशान हो गया। एक तो कछुए की गति से चले निर्माण कार्य और ऊपर से चारों ओर उड़ती श्वास की बीमारी मुफ्त में देती धूल फिर व्यापार तो गया तेल लेने। व्यापारी को थोड़ी सी आस यह है कि आज नहीं तो कल अच्छा होगा और होगा भी यदि जल्दी इसका निर्माण हो जाए । सख्त कमिश्नर दिलीप सिंह के कारण थोड़ी सी राहत जरूर है कि ठेकेदार जल्द से जल्द से कार्य कर रहा है नहीं तो एमजी रोड से भी कई किराएदार पलायन कर चुके हैं व्यापारी मकान मालिक की दूसरी रोड पर आ जाते ।
यही हाल शहर के चारों ओर चल रहे कछुआ गति से निर्माण कार्य के हैं जहां काम से ज्यादा धूल मुफ्त में आम जनता को खाना पड़ती है। तो अब हम औद्योगिक क्षेत्र में चलते हैं जहां पर उद्योगपति सस्ती जमीन लेने के साथ सरकार से ऋण के नाम पर अच्छी सब्सिडी और सुविधा के बाद उद्योग से अच्छा धन कमाने के बाद श्रमिक और शहर को क्या दे रहे हैं कुछ नहीं सी एस आर फंड के नाम पर बस थोड़ा सा दिखावा और फिर प्रदूषित हवा जहां पर नियंत्रण के लिए प्रदूषण विभाग भी शुभ लाभ में प्रदूषित हो गया है।
बेचारा आम नागरिक आसपास हरे भरे ग्रीन पार्क को देखकर ही खुश है दम निकलता है लेकिन कैसे दम निकलता है उसे पता नहीं कब वह रोगी बन गया और जनप्रतिनिधि इसे भी विकास बताने लगे जहां सांस लेना दुर्भर है वहां पर सुबह शाम एक्सरसाइज करोगे तो डबल सांस भर आएगी और अधिक जहरीली वायु ,गैस फेफड़ों को कम आयु का कर देगी परंतु बाहरी सब्जबाग मैं देवास का नागरिक खो गया है।
यह सब तो इतने वर्षों से चल ही रहा है जनता जेल ही रही है अभी इस समय पिछले एक-दो वर्ष से शहर के चारों मार्ग पर वैसे तो चिकन मटन और अवैध शराब की दुकान शोभा बढ़ाती लेकिन सड़क के पार्किंग से लेकर आधी सड़क घेर कर शोर मचाते ठेले से लेकर कार में जूते चप्पल कपड़े से लेकर खाद्य सामग्री बेचते दुर्घटना के साथ सबके कान अलग फोड़ रहे हैं। पहले आवाज लगते थे अब स्पीकर माइक से आपका जीना हराम हो जाएगा यदि आप किसी भी मार्ग से निकलोगे तो शहर में धूल दुआ जहर और बाहर प्रदूषण का कहर यही नहीं थम रहा है देवउठनी ग्यारस के बाद बाकी बची रोड पर बैंड बाजे के बाद डीजे और उसका इतना शोर की थोड़ी देर के लिए सब्जी वालों फल वालों के माइक इनके आगे छोटे पड़ जाते हैं और कई दिलों की धड़कन इतनी जोर से धड़कती है कि वह बेचारा अपनी जानता है उसकी आवाज कौन सुनेगा यहां तो इतनी आवाज में लगता है शासन प्रशासन की थोड़ा सा बहरा सा गया है। पहले डीजे वाले किसी थाने के सामने निकलते तो आवाज कम कर देते थे अब तो कलेक्टर कार्यालय हो या पुलिस अधीक्षक का कार्यालय जब उनके सामने नहीं रुकते तो फिर टी आई और अस्पताल के सामने तो रुकने का मतलब ही नहीं मरीज पहले ही तड़प रहा है उस पर फिल्मी गानों के साथ एक इंजेक्शन डीजे का भी लग रहा है । यह हमारा देवास शहर है सब पहले से चल रहा है नए जिला कलेक्टर और एसपी आते हैं तो थोड़ी सी उम्मीद रहती है कि कुछ हो सकता है कि डीजे के शोर से ही राहत मिल जाए क्योंकि डीजे वाले बाबू छोटे-मोटे से तो डरते ही नहीं है। हम भी नहीं चाहते किसी का रोजगार छीन लेकिन इसे अच्छे तरीके से भी तो बजा सकते हैं तुम्हारा रोजगार भी चला रहे और किसी को तकलीफ भी ना हो क्या छोटे डीजे पर गाना नहीं बजता और क्या छोटे आसपास चारों शहर के सड़क आधी घेरने वाले थोड़ा घूम फिर कर कॉलोनी में मोहल्ले में अपना व्यापार नहीं कर सकते और यदि सड़क पर ही करना है तो थोड़ा दबाकर भी तो अपना व्यापार कर सकते हैं फिर आवाज भी लगाकर थोड़ी मेहनत कर अपना सामान बेच सकते हैं । माइक स्पीकर से इतना शोर क्यों क्या किसी की परवाह ही नहीं है अपने धंधे में ऐसे डूब गए कि आमजन का सड़क से निकलना दुश्वार हो रहा है। शहर का मुख्य शुक्रवारी हाट तो निजी कंपनी ने कब्जा कर व्यापारियों को बेच दिया अब शहर के चारों मुख्य मार्ग शाम होते ही हाट बन जाते हैं यही हमारा देवास जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी थोड़ा तो ध्यान दें। जनसुनवाई लगाने और घर-घर पहुंचकर समस्या निपटने की बात करने के वादों में जीता जागता सीधा सामने सब दिख रहा है उसे पर ही लगाम लगा दे तो अच्छी शुरुआत होगी वरना हम तो धूल भी खा रहे हैं जहर श्वास के साथ ले रहे हैं और कान भी मजबूर हो गए हैं।

WhatsApp WhatsApp Group