डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय
देवास। बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना मंत्रालय की कमिश्नर सुधा रानी रेलांगी, करोल बाग के विधायक रवि, बहुजन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्णन सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष शांति सुंदरदास, उत्तर प्रदेश से गीता पैट्रिक, मध्यप्रदेश से के.बी. मंसारे, मानवीर सिंह पर्चा, तेलंगाना से एम.एम. गौतम तथा गुजरात से के.जे. सौराथिया सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मंचासीन रहे। समारोह में राजेश मालवीय के अलावा सीताराम सोनारथी, बी.एल. चौहान, यू.के. गोयल, एफ.एस. जगदाले, बरखा ठाकरे, आर.सी. तिरोले एवं के.सी. सांवले सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से देवास का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होगा।
राजेश मालवीय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को भी समान महत्व देते हैं। शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। वे सामाजिक गतिविधियों में आगे रहकर अपनी सहभागिता निभाते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसके अवसर पहुंचना आवश्यक है।
पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना और सामाजिक गतिविधियों के जरिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना उनके व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण पक्ष हैं। यही सामाजिक प्रतिबद्धता और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता उन्हें अलग पहचान दिलाती है।
श्री मालवीय के सम्मानित होने पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं शहर के पत्रकार जन एवं इष्ट मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की।
Dheeraj Sen
Mo.: 9754164266




