Month: December 2025

  • *ट्रक कटिंग करने वाले कंजर गिरोह का पर्दाफाश, चलते ट्रक में करते थे वारदात, 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार ।*



    *ट्रक कटिंग करने वाले कंजर गिरोह का पर्दाफाश, चलते ट्रक में करते थे वारदात, 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार ।*

    अपराधों की दुनिया में देवास जिले के कुछ आरोपियों के कारण यहां के कुछ बदमाश ट्रक कटिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं और पिछले कई दिनों से यह वारदात हो रही थी l

    जिले में हो रही ट्रक कटिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर गया मश्रुका बरामद कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है ।
    ऐसे ही थाना टोंक खुर्द में  10. दिसंबर 2025 को फरियादी जसराम पिता जबर सिंह यादव निवासी ग्राम बूटा जिला ईटावा (उत्तर प्रदेश) द्वारा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह स्वयं के ट्रक को चलाकर ले जा रहा थे,इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रक कटिंग कर SANSUI कंपनी की 13 LED TV चोरी कर ली गईं । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 597/2025 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्दशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक श्री आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आगरा-बॉम्बे हाईवे पर लगे सीसीटीव्ही फुटैज चेक किये गये । सीसीटीव्ही फुटैज में आरोपियो के द्वारा चोरी की घटना कारित करने उपरान्त भागना कैद हुआ । उक्त सीसीटीव्ही फुटैज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी विकास गुदेन पिता धर्मेन्द्र गुदेन निवासी कंजर डेरा देवमुंडला थाना टोंकखुर्द को गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से 01 SANSUI LED TV जप्त कर पुछताछ के दौरान बताये गये बयान के आधार पर आरोपी आर्यन हाड़ा पिता बबलू हाड़ा एवं पंकज गुदेन पिता राजेश गुदेन निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 SANSUI LED TV,₹ 38,000/-,01 मोटरसाईकिल,01 कटर जप्त किया एवं आरोपी मोड सिंह पिता प्रभूलाल एवं सतीश कंजर पिता गलिया कंजर निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 SANSUI LED TV,एक मोटरसाइकिल एवं ₹53,000/- नगद जप्त किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

    *गिरफ्तार आरोपी

    1. विकास पिता धर्मेन्द्र गुदेन उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा देवमुण्डला थाना टोंकखुर्द देवास ।
    2. आर्यन पिता बबलु हाडा उम्र 19 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द देवास ।
    3. पंकज उर्फ रोहित पिता राजेश गुदेन उम्र 22 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द देवास ।
    4. मोडसिंह पिता प्रभुलाल सिंह कंजर उम्र 56 साल निवासी कंजरडेरा सामगी थाना टोंकखुर्द देवास ।
    5. सतीश पिता गलिया कंजर उम्र 26 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास ।

    जप्त सामग्री :-

    • SANSUI कंपनी की 08 LED TV
    • 02 मोटरसाइकिल (हीरो होण्डा स्पेलेण्डर)
    • 01 कटर
    • ₹ 91,000/- नगद राशि
      कुल ₹ 3,25,000/- का मश्रुका जप्त ।
      इनके आपराधिक रिकॉर्ड:-*
    1. विकास गुदेन पिता धर्मेन्द्र गुदेन निवासी कंजर डेरा देवमुंडला थाना टोंकखुर्द ।
      क्रं थाना अपराध क्रमांक धारा
      1 टोकंखुर्द जिला देवास 385/2017 294,352,332,506,34 भादवि
      2 टोकंखुर्द जिला देवास 594/25 34(2) आब. अधि.
      3 टोकंखुर्द जिला देवास 597/2025 303(2) बीएनएस
    2. पंकज उर्फ रोहित पिता राजेश गुदेन उम्र 22 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास
      क्रं थाना अपराध क्रमांक धारा
      1 टोकंखुर्द जिला देवास 597/2025 303(2) बीएनएस
      2 टोकंखुर्द जिला देवास 345/2025 303(2) बीएनएस
      3 दोराहा जिला सीहोर 162/2025 380, 411, 457 भादवि
    3. आर्यन पिता बबलु हाडा उम्र 19 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास
      क्रं थाना अपराध क्रमांक धारा
      1 टोकंखुर्द जिला देवास 597/2025 303(2) बीएनएस
      2 टोकंखुर्द जिला देवास 148/2025 34(1) आब. अधि.
    4. सतीश पिता गलिया कंजर उम्र 26 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास
      क्रं थाना अपराध क्रमांक धारा
      1 चिमनगंज मण्डी उज्जैन 352/09 457,380 भादवि
      2 चिमनगंज मण्डी उज्जैन 351/09 457,380 भादवि
      3 टोंकखुर्द जिला देवास 326/2020 147,148,149,294,323,324,336,427,451,
      506 भादवि
      4 भेरुगढ जिला उज्जैन 343/2022 379 भादवि
      5 मक्सी जिला शाजापुर 455/2021 379 भादवि
      6 मक्सी जिला शाजापुर 73/2022 379 भादवि
      7 मक्सी जिला शाजापुर 239/2022 34(2), 49-ए आब अधि.
      8 टोंकखुर्द जिला देवास 597/2025 303(2) बीएनएस

    05.मोडसिंह पिता प्रभुलाल सिंह कंजर उम्र 56 साल निवासी कंजर डेरा सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास ।
    क्रं. थाना अपराध क्रमांक धारा
    1 टोंकखुर्द जिला देवास 397/25 303(2) बीएनएस
    2 टोंकखुर्द जिला देवास 240/24 34(2) आब एक्ट
    3 टोंकखुर्द जिला देवास 56/95 379 भादवि
    4 टोंकखुर्द जिला देवास 34/96 379 भादवि
    क्रं. थाना अप. क्र. धारा
    5 टोंकखुर्द जिला देवास 98/03 379,511 भादवि
    6 टोंकखुर्द जिला देवास 248/03 395,397 भादवि
    7 टोंकखुर्द जिला देवास 286/03 394,397 भादवि
    8 टोंकखुर्द जिला देवास 47/04 323,294,506,34 भादवि
    9 टोंकखुर्द जिला देवास 12/83 34(1) आब एक्ट
    10 टोंकखुर्द जिला देवास 31/84 323,323,506 भादवि
    11 टोंकखुर्द जिला देवास 61/85 379 भादवि
    12 टोंकखुर्द जिला देवास 10/85 41(2),110 जाफौ
    13 टोंकखुर्द जिला देवास 78/86 399,397,302 भादवि
    14 टोंकखुर्द जिला देवास 88/86 382 भादवि
    15 टोंकखुर्द जिला देवास 80/87 394 भादवि
    16 टोंकखुर्द जिला देवास 91/04 395,397 भादवि 25 आर्म्स एक्ट
    17 टोंकखुर्द जिला देवास 153/92 392 भादवि
    18 टोंकखुर्द जिला देवास 76/93 341,294,506,325 भादवि
    19 टोंकखुर्द जिला देवास 138/95 147,148,149,323,506 भादवि
    20 टोंकखुर्द जिला देवास 197/95 452,323,506,34 भादवि
    21 टोंकखुर्द जिला देवास 08/2001 41(1),109 जाफौ
    22 टोंकखुर्द जिला देवास 03/2002 41(1),102 जाफौ, 379 भादवि

    सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक श्री आलोक सोनी,उनि चेतन यादव,सउनि नितिन सिंह,प्रआर सुनील रावत,आर आलोक बरूआ,रमन मिश्रा,धर्मेन्द्र चावड़ा,मआर राधा राठौड़,सुभाष बोडाना,भुवनेश पाठक,आलोक कानूनगो एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान व शिवप्रताप सिंह सेगंर की सराहनीय भूमिका रही ।

  • देवास के पांच खिलाड़ियों का खेलो इंडिया बीच गेम के लिए चयन

    देवास के पांच खिलाड़ियों का खेलो इंडिया बीच गेम के लिए चयन

    देवास। देवास के पांच खिलाड़ियों का खेलो इंडिया बीच गेम के लिए चयन हुआ है। दमन-दीव में आयोजित दूसरी खेलो इंडिया बीच गेम, जो कि घोघला बीच, दीव में दिनांक 5 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, के लिए यह चयन किया गया है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि दूसरी खेलो इंडिया बीच गेम में मध्यप्रदेश के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश दल में देवास के अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को खेलो इंडिया बीच गेम के निर्णायक दल में शामिल किया गया है। वहीं देवास के पांच खिलाड़ियों का चयन लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। देवास के चयनित खिलाड़ी भूमिका जैन (टुंगल इवेंट्स), दिशा रेड्डी, जागृति योगी, हर्ष जायसवाल एवं प्रांजल बुडानिया (गांडा इवेंट्स) में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के चयनित होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल और देवास के सभी पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, संस्था उपाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, तथा समस्त सीनियर-जूनियर खिलाड़ी एवं पालकगण ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • जिला प्रशासन का सख्त  निर्णय देवास में पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने पर इन्दौर डायग्नोटिक सेन्टर देवास और क्षिप्रा के संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, न जाने कितने रोगी हुए होंगे गुमराह देर आया दुरस्त आया जिला प्रशासन पूरे जिले में चल रहा है इनका कारोबार

    जिला प्रशासन का सख्त  निर्णय

    देवास में पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने पर इन्दौर डायग्नोटिक सेन्टर देवास और क्षिप्रा के संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, न जाने कितने रोगी हुए होंगे गुमराह देर आया दुरस्त आया जिला प्रशासन
    पूरे जिले में चल रहा है इनका कारोबार

    जिला प्रशासन देर आया दुरुस्त आया, स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही धांधली के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आ रही है l जिला कलेक्टर के निर्देशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को देवास में संचालित इन्दौर डायग्नोस्टिक सोनोग्राॅफी सेन्टर में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया की शासन के दिशा -निर्देशों और प्रोटोकाॅल पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 उल्लंघन कर सोनोग्राफी करने हेतु अयोग्य व्यक्ति जो स्वंय को एक्स-रे टैक्नीशयन बता रहा था के द्वारा महिला की सोनोग्राफी की जा रही थी। जिसे मौके पर टीम ने पकडा, टीम को गम्भीर अनियमितता मिली। टीम द्वारा रिकार्ड जब्ती की तत्काल कार्यवाही करते हुए सोनोग्राॅफी सेन्टर को बंद किया गया। तत्पश्चात दुसरे इन्दौर डायग्नोस्टिक सोनोग्राॅफी सेन्टर क्षिप्रा में टीम पहुचकर कार्यवाही की थी। डॉ. पंकज गुप्ता, एम.बी.बी.एस. रेडियोलॉजिस्ट एवम संचालक, द्वारा दोनो सानोग्राफी सेंटर को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनिक (लिंग चयन प्रतिशेध) अधिनियमम 1994 के अंतर्गत प्रथम इन्दौर डायग्नोस्टिक सोनोग्राॅफी सेन्टर 168, भगत सिंह मार्ग, नगर निगम चैराहा देवास म.प्र. क पंजीयन 20-10-2027 तक तथा दुसरा इन्दौर डायग्नोस्टिक सोनोग्राॅफी सेन्टर भदौरिया कॉप्लेक्स, पुराना ए.बी. रोड, युनियन बैंक के पास क्षिप्रा जिला देवास म.प्र. का 08-10-2029 तक का पंजीयन कराया गया था। तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। भविष्य में निरीक्षण के समय बंद सोनोग्रॉफी सेन्टर खुला पाये जाने एवं सोनोग्रॉफी करते हुये पाये जाने पर इनके विरूद्ध पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। संयुक्त कलेक्टर देवास एवं ओ.आई.सी. श्रीमती अंशु जावला के निर्देशन एवं सीएमएचओ डाॅ. बेक ने आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संतोष कोतकर ने कोतवाली थाना देवास पहुंचकर इन्दौर डायग्नोस्टिक सोनोग्राॅफी सेन्टर संचालक , डाॅ पंकज गुप्ता, एमबी.बी.एस. रेडियोलॉजिस्ट निवासी इन्दौर एवं निरीक्षण के दौरान असक्षम व्यक्ति द्वारा सोनोग्राॅफी करने वाले गडडु कुमार, निवासी बिहार के विरूद्व पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत एफआईआर दर्ज करायी गयी।

    सबसे बड़ी बात सामने की कितने बड़े स्तर पर यह चल रहा है जहां पर बिना डिग्री के व्यक्ति वह भी बिहार से आकर देवास में बेरोकटोक यह कार्य किया जा रहा था कितने लोग इसमें गुमराह हो गए होंगे क्योंकि उनकी जांच रिपोर्ट क्या होगी कितने को कैसे दी होगी यह जांच का विषय हैl

    ऐसे पूरे जिले में कई पैथोलॉजी और सेंटर चल रहे हैं l तो इलाज के नाम पर बिना कोई डिग्री प्राप्त किये भी चिकित्सक के नाम पर व्यवसाय कर रहे हैंl पूरे जिले में यह गांव गांव तो शहर में भी यह मोहल्ले और कॉलोनी में क्लीनिक डालकर अपना कारोबार कर रहे हैं एक बार जिला कलेक्टर को स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए जिला प्रशासन की टीम गठित कर अभियान चलाना होगा नहीं तो जब तक जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ तो चलता ही रहेगाl

  • ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ पर आईटीआई देवास में कार्यक्रम आयोजित हुआ

    ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ पर आईटीआई देवास में कार्यक्रम आयोजित हुआ


    देवास,  ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ पर जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई देवास सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास श्रीमती अनिता पाराशर, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास श्री आनंद दुबे, श्री विक्रमसिंह चौधरी, श्री घनश्याम पंडित, श्री रजनीस कुमार गोयल, श्री प्रशांत मिश्रा, श्री नरेन्द्र पंवार, श्री श्याम दुबे, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्री कैलास वास्केल एवं श्रीमती हीमाली सोनपाटनी, श्री भानसिंह राय, श्री धर्मेन्द्र वर्मा, श्री अभिषेक मौर, श्री चेतन वर्मा, आईटीआई के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र/छात्राऐं एवं उपभोक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री विक्रमसिंह चौधरी द्वारा उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। श्री नरेन्द्र पंवार द्वारा संचार सारथी एप के संबंध में जानकारी दी गई। श्री बी.एस.राय द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के नवीन प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के संबंध में उपभोक्ताओं एवं छात्र/छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण के अधिकारों से अवगत कराया गया। श्री श्याम दुबे द्वारा दुकानदारों द्वारा नापतौल में की जाने वाली गडबडियों के संबंध में अवगत कराया गया। श्री प्रशांत मिश्रा द्वारा पीएनजी/सीएनजी के उपयोग एवं सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई एवं सुविधायुक्त स्वच्छ ईंधन के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक और प्रोत्साहित किया गया।

  • मंडी सचिव आनंद सिंह ठाकुर एक शख्सियत को कभी नहीं भूल पाएंगे

    मंडी सचिव आनंद सिंह ठाकुर एक शख्सियत को कभी नहीं भूल पाएंगे

    हो जाने वाले हो सके तो लौट के आना
    .
    ……
    आगर व नलखेड़ा कृषि उपज मंडी के सचिव आनंदसिंह ठाकुर का मंगलवार की अलसुबह नलखेड़ा में हृदयघात से 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्व. विक्रमसिंह मास्टर साहब के पुत्र, दिलीपसिंह के बड़े भाई, अनिकेत सिंह के पिता तथा पत्रकार अनिलराजसिंह सिकरवार के जीजा थे। ठाकुर की अंतिम यात्रा चामुण्डापुरी राधागंज स्थित निज निवास से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में मंडी अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, राजनेताओं, पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

    बात करें स्वर्गीय श्री आनंद सिंह ठाकुर की तो वह केवल एक मंडी के अधिकारी नहीं थे l वरन एक ऐसी शख्सियत थे जो अधिकारियों के अधिकार से हटकर अपनी पहचान अपने कार्य से आमजन मैं अलग छाप छोड़कर चली गई गईl
    देवास कृषि उपज मंडी में अपनी नौकरी की शुरुआत ही दबंगता के साथ शुरू की थी खास बात यह है कि वह हमेशा किसानों के पक्ष में रहे तो अपने साथी कर्मचारियों के लिए भी एक ढाल बनकर खड़े रहे और देवास कृषि उपज मंडी आज प्रदेश के चुनिंदा मंडी में गिनी जाती है तो उसमें आनंद सिंह जी जैसे नीव के पत्थर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है l
    एक शासकीय कर्मचारी के साथ वे किसी भी धार्मिक आयोजन सामाजिक आयोजन में सक्रिय भूमिका के साथ अन्न दान मैं उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता तो सभी का हौसला भी बढ़ाते और खास कर जब मालवा क्षेत्र के लोग व्यापार में कम रुचि रखते थे तब उनको पूर्ण साथ देकर व्यापार में लाना और कई युवाओं को नौकरी दिलाई l

    शासकीय नौकरी में कर्मचारी संगठन में हमेशा कर्मचारी की मदद करने के साथ आनंद सिंह जी ने भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उजागर किया यहां यह इसलिए आवश्यक है कि देवास में सबसे बड़ा मंडी का भूमि आवंटन और दुकान आवंटन का घोटाला प्रेस के माध्यम से उजागर करने के इसका निराकरण तक करवाया था और आज कई लोगों को मंडी में दुकान और प्लांट उचित दाम पर मिले जो उसके पात्र हैl ऐसे कई नामी व्यापारी जो वन टू का फोर करने में माहिर है वे इनसे खौफ खाते थे l मंडी की करोड़ों की टैक्स चोरी रोकने के साथ मंडी के राजस्व को बढ़ाया भी है lतो गरीब वर्ग को मंडी में कई रोजगार भी उपलब्ध कराए हैं l

    हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट और बुलंद हौसला सभी का सम्मान उनकी एक अलग पहचान थी जब भी मिलने जाओ तो बिना अतिथि सत्कार भला कोई कैसे आ जाएl वैसे में पत्रकार के हिसाब से देवास मंडी में खबर लेने जाता था l तो सबसे पहले उनसे ही जाकर मिलता तो मंडी की खबर के साथ शहर की खबर कई चेहरे के अंदर और बाहर की पुरी स्टोरी उनके पास होती और मुझसे पत्रकार होने के साथ खासकर वह स्वर्गीय अजय राज से सिकरवार जब उन्होंने मिलवाया था और फिर अनिल राज सिकरवार के खास में मित्र होने पर विशेष स्नेह रखते थे l
    आनंद सिंह जी के उस योगदान को जब हमारी संस्था मानस ने 28 वर्ष पहले सेवा बस्तियों के बच्चों के लिए 31 दिसंबर की शाम गरीबों के नाम भंडारा शुरू किया था तब आनंद सिंह जी ने हौसला बढ़ाते हुए एक क्विंटल आटा दान दिया था जब संस्था की ओर मेरी हालत भी कमजोर थी और वह योगदान लगातार चल रहा आपके द्वारा ऐसे सैकड़ो जगह गुप्त दान इसलिए बोलना पड़ेगा कि उन्होंने बताया था किसी को बताना मत कि मेरे द्वारा हैअब उनके जाने के बाद लिख सकते हैं तो दादा आपको जीवन भर नहीं भूल सकते l
    आप सदा दिल में रहोगे आपको दिल से नमन 🙏 🙏💐💐

  • देवास में किसान दिवस के अवसर पर किसानों का किया सम्मान

    देवास में किसान दिवस के अवसर पर किसानों का किया सम्मान

    ———— देवास, कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरीचरण सिंह के 123वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्नतशील कृषकों का सम्मान समारोह एवं किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न गांवों के 18 कृषकों को केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरीचरण सिंह का कहना था कि जब तक देश में किसान का सम्मान नहीं होगा, देश कभी भी उन्नतशील एवं प्रगतिशील नहीं बन सकता। उन्होंने केन्द्र सरकार की व्ही.बी. जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल का संचय, कृषकों के खेतों को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ 125 दिवस का रोजगार सुनिश्चित करना हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषकों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के सम्मानित कृषकों ने उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार कार्यों के अनुभवों को अन्य कृषकों के साथ साझा किए एवं अन्य कृषकों से आग्रह किया कि खेती को अगर लाभ का धंधा बनाना है तो उन्नत तकनीकों को अपनाना ही पड़ेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम जैसे बरखेड़ा, मेढ़की धाकड़, डकाच्या, पोलाय, राजोदा आदि गांवों के लगभग 200 कृषकों ने भागीदारी की। रेडी कार्यक्रम की छात्राओं द्वारा जैविक खेती तथा स्वच्छता कार्यक्रम पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव, डॉ. महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंदर कौर, वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री विनेश मुजाल्दा, श्री विद्याभूषण मिश्रा, श्री पवन कुमार राजपूत, गैर-सरकारी संगठन जैसे-बायफ, सहगल फाउंडेशन, ग्रासरूट फाउंडेशन के पदाधिकारी, कृषकगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

  • महिला आरक्षक साहिन खान को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार,

    महिला आरक्षक साहिन खान को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार,

    देवास। कोतवाली थाना अंतर्गत पदस्थ महिला आरक्षक साइन खान को लोकायुक्त पुलिस ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी के निर्देशन में की गई। लोकायुक्त डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी विशाल परमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका अपनी पत्नी अर्चना से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने महिला थाने में की थी। उक्त मामले में कार्रवाई न करने के एवज में महिला आरक्षक साहिन खान द्वारा ₹15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। आज फरियादी द्वारा महिला थाने में ₹10,000 की रिश्वत दी जा रही थी, उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने महिला आरक्षक साहिन खान को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है देवास से ओमप्रकाश सेन की रिपोर्ट

  • जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें,
किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

    जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें, किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

    जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें, किसान भाई कृषि एवं अकृषि ऋण के लिए कन्ट्रोल रूम नंबर 0755-2840615 एवं मोबाइल नम्बर 92855-08005 पर कर सकते हैं संपर्क

  • *वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा*

*सर्व ब्राह्मण महासभा संघ  देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    *वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा* *सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन कि बहुत उपयोगिता एवं महत्व हैं – सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा

    सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने समाज बन्धुओं से सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान

    परिचय सम्मेलन से समय एवं धन कि बचत के साथ ही आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं –पण्डित प्रशांत शर्मा

    सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के समस्त सदस्यों को उज्जैन एवं महु में होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का आमंत्रण सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के जिला अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिया गया। ब्राह्मण समाज उज्जैन से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित ईश्वरचन्द्र दुबे सचिव पण्डित कृपाशंकर पाण्डेय पण्डित मयंक शुक्ला एवं ब्राह्मण समाज महु से समाज के पदाधिकारी सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव पण्डित संजय शर्मा परिचय सम्मेलन समिति के सचिव पण्डित विवेक शर्मा समिति के वरिष्ठ सदस्य पण्डित राजेश शर्मा समिति उपाध्यक्ष पण्डित आशीष शर्मा युवा मंडल के पण्डित अंकित शर्मा पण्डित मनोज शर्मा ने पदाधिकारीयों से भेंट कर परिचय सम्मेलन के फार्म देकर दिनांक 11/1/2026 को होने वाले सम्मेलन की पूर्ण जानकारी दी एवं सभी आवश्यकताओं वाले युवक युवती एवं समाज बन्धुओं से सम्मेलन का लाभ लेने का अनुरोध किया।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा सचिव पण्डित देवकीनन्दन समाधियां वरिष्ठ उपाध्यक्ष पण्डित विक्रम शर्मा उपाध्यक्ष पण्डित यशवंत तिवारी उपाध्यक्ष पण्डित सुरेन्द्र दुबे संयोजक पण्डित सुदामा शर्मा संयोजक पण्डित अरविन्द शर्मा युवा प्रतिनिधि पण्डित दीपक जोशी आदि सदस्यों ने अतिथियों का मोतियों की माला एवं दुप्पटा पहनाकर आत्मिय स्वागत सम्मान किया। साथ ही देवास के अविवाहित युवक युवती एवं उनके माता पिता से सम्मेलन में उपस्थित होकर लाभ लेने का अनुरोध किया है। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा ने कहा की वर्तमान आपाधापी एवं व्यस्त समय में परिचय सम्मेलन की महति आवश्कता है इससे समय एवं धन कि बचत के साथ ही ब्राह्मण समाज के बन्धुओं को आपस में मिलने एवं सम्बंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर मिलता हैं सभी पात्र युवक युवती परिचय सम्मेलन का लाभ अवश्य लेवे सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए फार्म उपलब्ध है।वर्तमान समय में सम्मेलन का बहुत महत्व आवश्यकता एवं उपयोगीता है।

    पण्डित प्रशांत शर्मा जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास

  • वसुली कार्यो मे लापरवाही बरतने पर 4 सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित


    वसुली कार्यो मे लापरवाही बरतने पर 4 सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित

    देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा 13 दिसम्बर को लोक अदालत मे राजस्व वसुली कार्य मे सौंपे गये निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नही कर वसुली कार्यो मे लापरवाही करने पर राजस्व विभाग के 4 सहायक राजस्व निरीक्षकों को निलंबित किया गया तथा 2 वार्ड वसुलीकर्ताओं का 7—7 दिवस का वेतन काटने के आदेश प्रसारित किये गये।
    आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा 13 दिसम्बर को लोक अदालत मे नगर निगम की राजस्व वसुली के कार्यो हेतु सम्पूर्ण 45 वार्डो के सहायक राजस्व निरीक्षकों, वसुलीकर्ता कर्मचारियों को एक निर्धारित लक्ष्य सौंपा गया था। सौंपे गये लक्ष्यों की पूर्ति मे 50 प्रतिशत तक वसुली कार्य अनिवार्य किया गया था। इस कार्य मे सौंपे गये लक्ष्यों की पूर्ति नही करने पर निगम सहायक राजस्व निरीक्षक नागेश्वर परमार के द्वारा मात्र 4 प्रतिशत, राजेन्द्र पाण्डे के द्वारा 16 प्रतिशत, अजयसिह खिंची के द्वारा 15 प्रतिशत, राधेश्याम परमार के द्वारा 8 प्रतिशत वसुली करने पर इन चारों सहायक राजस्व निरीक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता अनुशासनहीनता मानते हुये म.प्र. सिविल सेवा (नियंत्रण—वर्गीकरण एवं अपील) 1966 मे वर्णित नियमों मे स्पष्ट तथा उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन चारों सहायक राजस्व निरीक्षको को निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता प्रदान की गई है।
    13 दिसम्बर को सम्पन्न हुई लोक अदालत मे निगम के विनियमित कर्मचारी स्वाधिन खरे प्रभारी वसुलीकर्ता को वार्ड 27 मे सौंपे गये 50 प्रतिशत के लक्ष्यों मे से मात्र 15 प्रतिशत वसुली करने तथा शिरोमणीसिह प्रभारी वसुलीकर्ता वार्ड 35 को 50 प्रतिशत वसुली के विरूद्ध मात्र 26 प्रतिशत संपत्तिकर की वसुली करने पर इन दोनों वसुलीकर्ताओं के 7—7 दिवस के वेतन काटने की कार्यवाही की गई।