Blog
-

औदुंबर ब्राह्मण समाज की महिला मंडली द्वारा रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन
औदुम्बर ब्राह्मण समाज की बीसी महिला मंडली द्वारा रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया ।इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर मथुरा वृंदावन की तर्ज पर फूलों व रंग गुलाल से होली खेलकर माहौल को खुशनुमा बना दिया ।राधा रानी के रूप में श्रीमती विनीता जोशी व कृष्ण बनी श्रीमती कोमल दुबे सबके आकर्षण का केंद्र रही । गोपिया बनी श्रीमती रीना जोशी एवं श्रीमती सुनीता जोशी ने सबका मन मोह लिया। इस खुशनुमा माहौल में सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी । विशेष आकर्षण का केंद्र रही श्रीमती पुष्पा पेशकार ,श्रीमती ममता उपाध्याय , श्रीमती प्रवीणा दुबे ,श्रीमती संध्या पेशकार, श्रीमती वीणा कानूनगो, श्रीमती कल्पना मिश्रा ,श्रीमती तृप्ति जोशी ,श्रीमती बिंदु राठौर रही । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती विनीता व्यास भी उपस्थित रही । कार्यक्रम की पूरी बागडोर शिवम वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती रिचा उपाध्याय एवं श्रीमती शची कानूनगो ने संभाल रखी थी । आभार श्रीमती प्रवीणा दुबे ने माना। यह जानकारी महासभा की संगठन मंत्री श्रीमती कोमल दुबे ने दी।
-

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दिव्य आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न
देवास। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन 2 से 8 मई तक होने जा रहा है। इस महायज्ञ की तैयारी हेतु एक वृहद बैठक श्रीरामी गुजराती माली समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें पंचमुखी धाम आगरोद के महंत 108 परम पूजनीय श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की महिमा एवं उसकी तैयारी हेतु सभी समाज जनों को विस्तार रूप से बताया एवं संपूर्ण हिंदू समाज उसमें सहभागी बने इस हेतु सभी को आमंत्रित किया। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जो होने जा रहा है उसमें भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का आव्हान कर उन्हें अग्नि के रूप में आहुति दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से ताराचंद पडियार, सत्यनारायण माली, विशाल शुक्ला, मुकेश परमार, विजय चौहान, नितिन पटेल, राहुल हरोड़, रोहित चौहान, दिनेश परमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी वासुदेव परमार ने दी।
-

आचार संहिता के पहले तबादले में कलेक्टर एसपी बच गए और कई….सांसद का टिकट, राहुल गांधी, दिलीप बांगर की वापसी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला , दीपक जोशी का विरोध, बागी की घर वापसी, भाजपा में नए पदाधिकारी, 1 दिन के सभापति, दीपेश की पैदल यात्रा और प्रतिपक्ष नेता का यज्ञ, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी गबन , सीएमएचओ कार्यालय सील, आबकारी विभाग, महापौर जनसुनवाई
भगत ……. बाबा प्रणाम आचार संहिता की शुभकामनाएं। बाबा ……..बेटा प्रणाम पूरे देश में चुनावी माहौल है आचार संहिता के पहले बहुत कुछ हो गया।
भगत ……….सांसद का टिकट भी नहीं कटा। बाबा………. बेटा बोल ना कि सब का रिपोर्ट कार्ड बोलता है देवास में बड़े लंबे समय बाद हमारे देवास विधानसभा के स्थानीय को मौका मिला और उन्होंने पूरे 5 वर्ष कट्टर हिंदुत्व के साथ सीधा जनता से संपर्क रखना और बेदाग छवि के कारण केंद्र में पहली सूची में ही इनका नाम देकर विरोधियों को झटका दिया है। वैसे सांसद ने नेताओं को विरोधी बहुत बना लिए हैं यही कारण रहा की इतनी शिकायत सहित प्रदेश में किसी की नहीं होगी जितनी देवास जिले के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की हुई लेकिन काम काम आया विकास कार्य में तो कुछ बड़ा नहीं कर पाए लेकिन संगठन के सिद्धांत नीति पर खरे उतरने के साथ सीधे आम जनता से जुड़े होने से सर्वे रिपोर्ट में पहले ही पायदान में निकल गए। फिर इनका टिकट का इतना आत्मविश्वास था की टिकट मिलने के पहले ही देवास सांसद चुनाव कार्यालय बनकर फ्लेक्स लग गया था।
भगत…………… कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय भी कमजोर नहीं है। बाबा……….. हां बेटा सही बात है भले ही मोदी लहर के कारण भाजपा थोड़ी मजबूत नजर आ रही है ।लेकिन संसद का देवास शाजापुर का टिकट है जिसमें राजेंद्र मालवीय को कांग्रेस ने बहुत सोच समझकर टिकट दिया है सरल स्वभाव के और एक ही समाज के होने के साथ राजेंद्र मालवीय गुट बाजी से दूर होने के कारण पूरी कांग्रेस कार्य करेगी यह बात अलग है कि देश में भी मोदी लहर का सामना इनको करना है। परिणाम जो भी हो राजेंद्र मालवीय के पास खोने को को कुछ नहीं है ।अब वर्षों बाद देवास जिले में आमद होने के कारण इनको कुछ लाभ तो मिलेगा ही सही इनके पिता भी सरल स्वभाव के थे और उनको भी देवास से दो बार टिकट मिल चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में हार जीत अलग मामला है । सबसे बड़ी बात की जब कोई दावेदार जो हर चुनाव में विधानसभा से लेकर लोकसभा में बड़ी-बड़ी दावेदारी करते हैं तब टिकट की दावेदारी मैं पीछे हट रहे थे तब राजेंद्र मालवीय ने उत्साह के साथ टिकट लिया और अब उतने ही उत्साहित होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
भगत…… बाबा कलेक्टर एसपी के तबादले की बात करने वाले मायूस नजर आ रहे हैं। बाबा …….हां बेटा देवास जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के तबादले की चर्चा तो कुछ अधिकारी और नेता पिछले 6 माह से कर रहे हैं। लेकिन बेटा नेताजी की रिपोर्ट कार्ड की तरह कलेक्टर का रिपोर्ट कार्ड भी ऊपर जाता है और हमारे देवास के कलेक्टर इसमें सबसे ऊपर ही है तो अपनी कार्य शैली और सक्रियता के कारण। पूरे प्रदेश में शायद ही किसी कलेक्टर ने उद्योगपति से सी एस आर से इतना कार्य कराया हो आखिर पहले यह सब कहां जाता था कागज पर या किसी की जेब में ।और फिर पूरे वर्ष भर हर समय हर परिस्थिति में आपदा में मौके पर पहुंचने के साथ उसे सरलता से निपटाने के साथ कहीं नेताओं के विवाद भी मौके पर निपटा दिए और कई अधीनस्थ को बचा भी लिया। जिले में लगता है कि कलेक्टर है फिर अभी आचार संहिता में विकास कार्य और अन्य बातें नही विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक निपटने के साथ जिला कलेक्टर के सामने लोकसभा चुनाव भी ईमानदारी और शांतिपूर्वक से निपटने की चुनौती रहेगी। रही बात उनके तबादले की तो चुनाव बाद भी उनका प्रयास विफल ही रहेगा। दूसरा बेटा एसपी संपत उपाध्याय का 2023 कार्यकाल जरूर सट्टा अवैध कारोबार के खुलेआम चलने के कारण चर्चा में रहा लेकिन वर्ष 2024 में पूरा विभाग का सिस्टम ही बदल गया है लगता है। एसपी उपाध्याय के साथ एडिशनल एसपी जयवीर भदोरिया की शानदार एंट्री ऐसी रही की 2024 में वापस अपराधियों को मालूम भी पड़ गया कि पुलिस क्या है और थोड़ा सा अब लग रहा है कि पुलिस है। वरना 2023 में तो प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सट्टा जुआ अवैध शराब और अवैध कारोबार पूरे जिले में होने का उठाया था। पुलिस अधीक्षक के साथ अभी दमदार एडिशनल एसपी जयवीर भदोरिया सहित अच्छी टीम है ।कुछ क्षेत्र जरूर कमजोर है पुलिस अधीक्षक ने 2024 में जरूर थोड़ी सी सख्ती के साथ पुलिस विभाग में फेरबदल भी किया है जिसमें नेतागिरी का कम हस्तक्षेप है। वरना पहले एक आरक्षक का तबादला भी बिना नेतागिरी के बड़े मुश्किल से हुआ होगा। खैर पुलिस अधीक्षक के पास सब आचार संहिता और अच्छा समय है देवास की पूरे प्रदेश में एक अच्छी छवि बनाने के लिए प्रशासनिक क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने कई विभागों में अच्छे कार्य कर देवास का नाम प्रदेश में रोशन किया है। तो पुलिस अधीक्षक के खाते में सिविल लाइन थाना और कुछ उपलब्धि आ रही है लेकिन उससे ज्यादा इन सटोरियों ने और अपराधियों ने देवास को चर्चित कर दिया था।
भगत …….भैया आप बड़े दिनों बाद नजर आएंगे। बाबा…… समझ गया टिकट भैया और समर्थकों की रणनीति के कारण ही मिला है तो भैया तो नजर आएंगे ही परंतु भैया का विधानसभा क्षेत्र वर्तमान विधायक ने अच्छी तरह संभाल लिया है। जहां अब वापसी के बहुत कम चांस है ऐसा ना हो कि राजेंद्र मालवीय के लिए यह क्षेत्र सुरक्षित हो जाए समझ गया ना। भगत राहुल गांधी जी भी काकड़ बाहर से निकल गए। बाबा शहर में आकर करते भी क्या विजयगंज मंडी जिले का आखिरी छोर जहां पर कांग्रेसियों ने स्वागत सत्कार कर्मचारी का पूरी की फिर देवास में बदल तो कुछ नहीं वही पुराने अध्यक्ष और वही पुरानी टीम अब उनके नेतृत्व में ही लोकसभा लड़ना है।
भगत…. पूरे प्रदेश में दिग्गज कांग्रेसी भाजपा में आ रहे हैं। बाबा…….. देवास जिले में पहले भैया के आका का प्लान फेल रहा भाजपा में जाते-जाते वापस उनकी तो निशुल्क घर वापसी हो गई लेकिन कई नेता अभी भी आ रहे हैं। कई नेता के आने-जाने से फर्क नहीं पड़ता लेकिन इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल से जरुर थोड़ा सा फर्क पड़ेगा ।खुले रूप से किसी भी नेता का विरोध करने के साथ दोनों का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है संजय शुक्ला का तो पूरा परिवार ही भारतीय जनता पार्टी में है और अब उनके आने के बाद पूरा परिवार भाजपा में हो गया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक और तीन के साथ मालवा क्षेत्र में परिवार व्यावसायिक क्षेत्र के साथ सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रिय है हालांकि संजय शुक्ला हारने के बाद भाजपा में आए हैं इसी तरह हारने के बाद ही विशाल पटेल जो की कलोता समाज में अपना अच्छा वर्चस्व रखते हैं और मालवा क्षेत्र में कलोता समाज का बड़ा वोट बैंक होने के साथ प्रभावशाली नेता रहे हैं। देवास में भी पूर्व मंत्री दीपक जोशी के भारतीय जनता पार्टी में आने की खबर खूब चली लेकिन अंतिम समय में मामला उलझ गया सब समझदार है इस बारे में बस इतना ही कहेंगे कि दीपक जोशी भारतीय जनता पार्टी में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में गए थे और कांग्रेस ने इनको अपने वर्षों से क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्ता के टिकट काटकर मौका दिया था। ऐसे में इनकी भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी से ना ज्यादा कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ने वाला था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कई नेताओं ने इनका खुलकर विरोध किया अब देखना है कि दीपक जोशी लोकसभा में कितनी सक्रियता से कांग्रेस में कार्य करते हैं या भाजपा में वापसी के लिए औपचारिक मुंह दिखाई।
भगत ….भारतीय जनता पार्टी में बागी नेताओं की भी घर वापसी हो गई है।
बाबा…… भारतीय जनता पार्टी में अपनी ही पार्टी के खिलाफ लड़ने वाले बागी को ज्यादा समय दूर नहीं रखा है। अभी नगर निगम में अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं को फिर वापस पार्टी में ले लिया है। सबसे ज्यादा अभी देवास विधायक राजे समर्थक है। जिनकी घर वापसी अच्छे समय पर हुई है ।क्योंकि लोकसभा में भाजपा ज्यादा से ज्यादा लीड बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ऐसे समय में राजे ने अपने समर्थकों को वापस से सम्मान बुलाया है। मुख्य रूप से राजेश यादव जो पहले भारतीय जनता पार्टी से पार्षद रह चुके हैं । फिर अजय पाटीदार से लेकर सभी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले को वापस ले लिया है जिसमें अभी 3 पार्षद भी है। पिंटू देशमुख पहली बार पार्षद बने हैं तो राज वर्मा और रुपेश वर्मा दो बार संगठन से बगावत कर चुके हैं। रही बात राजे समर्थक की जिनकी शिकायत के बाद संगठन ने बाहर किया था परंतु राजे ने बहुत कम शिकायत की थी जो वैसे ही पार्टी में है चाहे रवि जैन के सामने लड़ने वाले या अन्य क्षेत्र के बागी उम्मीदवार।
भगत …..दिलीप बांगर और लकी मक्कड़। बाबा …भारतीय जनता पार्टी में दमदार चाणक्य दिलीप बांगर को कहा जाता है जो कांग्रेस के कार्यकाल में भी दमदारी के साथ आंदोलन कर अपना वर्चस्व स्थापित करने के साथ नगर निगम में भी अधिकारी और नेताओं के नाक में चने चबाने के साथ दमदारी से क्षेत्र में काम करने वाले दिलीप बांगर की वापसी इस बार सांसद और जिला अध्यक्ष खेमे से हुई है। इसी तरह कांग्रेस के भी दमदार नेता लकी मक्कड़ इनको दमदार इसलिए कहना होगा कि भाजपा के अयोध्या कहे जाने वाले क्षेत्र से इन्होंने निर्दलीय अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र में पकड़ बनाई है समाजसेवी होने के कारण इनका क्षेत्र में अलग प्रभाव है तो शहर में भी और इस बार कांग्रेस में अपनी लगातार उपेक्षा के साथ भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से खास लगाव इनको भारतीय जनता पार्टी में ले आया है। फिर यूं कहे की राजानी पीड़ित में से एक नाम चला गया।
भगत ……….भाजपा गढ़ से तो राहुल पवार भी जीते हैं।
बाबा….. हां बेटा भाजपा की अयोध्या कहीं जाने वाली कॉलोनी में एक और कांग्रेस के नेता राहुल पवार लगातार चुनाव जीते हैं मनोज राजानी समर्थक राहुल पवार की माता श्री को प्रतिपक्ष नेता का दायित्व भी मिला है और राहुल ने अभी सद्बुद्धि यज्ञ नगर निगम में कर अधिकारी जनप्रतिनिधि से देवास नगर निगम में विकास और सुधार की बात कही है। जबकि एक माह पहले यही सद्बुद्धि यज्ञ भारतीय जनता पार्टी के कुछ पार्षदों ने रखा था लेकिन निरस्त करना पड़ा और भाजपा पार्षद नगर निगम के अधिकारी में विवाद के बाद अधिकारी कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ का लाभ उठाया अब राहुल पवार सद्बुद्धि किसको देने के लिए यज्ञ कर रहे हैं या तो वही समझ सकते हैं।
भगत…. दीपेश कानूनगो को पैदल चलवा दिया।
बाबा ……कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र से ही जीत कर आए कांग्रेसी पार्षद दीपेश कानूनगो को भले ही मनोज राजानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिपक्ष नेता नहीं बनाया हो लेकिन अभी भी वह अपने आप को प्रतिपक्ष नेता मानकर कुछ न कुछ प्रयास कर बने रखना चाहते हैं और इस बार तो हद हो गई उनके समर्थक और राजानी जी के शुभचिंतक की सलाह के चक्कर में पैदल यात्रा उज्जैन तक की हो गई और यह मामला कुछ खास नहीं रहा। ठीक है दीपेश कोई बात नहीं अपने प्रयास करते रुको हर आंदोलन में हिट हो जरूरी तो नहीं।
..भगत……………सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी गबन और मुख्य चिकित्सा विभाग। बाबा…… सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी गबन कांड देवास जिला कलेक्टर की सक्रियता से सामने आ गया और कार्रवाई भी हो गई वरना कई बार ऐसे कितने ही मामले आए और गए परंतु अधिकारियों का साहस देखिए किस तरह के कार्य कागज पर ही कर देते हैं इसी तरह देवास से सीएमएचओ कार्यालय भी ऐसे ही घोटाले के कारण सील कर दिया गया यहां पर उज्जैन संभाग की टीम जांच कर रही है पहले भी विवादों में सीएमएचओ कार्यालय रहा है इस बार तो और बहुत ज्यादा विवाद में आ गया है देवास जिला स्वास्थ्य विभाग में जिला प्रशासन जितने सुधार के प्रयास करता है उतने ही वहां के कुछ अधिकारी कर्मचारी वर्ष में एक बार अपने कारनामे से बराबर कर देते हैं।
भगत…… नकल गैंग का कारोबार चौपट हो गया। बाबा………. देवास जिले में कुछ सेंटर नकल के कारण पहचाने जाने जाते हैं जहां पर बाहर से आकर कुछ नकल गिरोह यह फर्जीवाड़ा करते हैं लेकिन इस बार जिला कलेक्टर की सख्ती के कारण यह पूरा गिरोह फ्लॉप रहा और यही हाल रहा तो आगे इसे दूसरे जिले देखने पड़ेंगे। सबसे बड़ी गलती छात्रों और उनके अभिभावकों की है जो इनके चक्कर में आते हैं और लाखों रुपए देने के बाद अपने बच्चों को पास करवाकर भविष्य के सपने देखते हैं लेकिन झूठ तो आखिर झूठ होता है बच्चों का एक वर्ष भी गया और पैसा अलग से कुछ मिला और कुछ जो भी मध्यस्थ है वहां चला गया। इससे तो अच्छा की तैयारी करवा और पैसा बचाने के साथ बच्चों का भविष्य भी उज्जवल बनाएं अगले बरस भी अगर यही कलेक्टर रहे तो क्या होगा। और इसी शैली के कलेक्टर आगे तो भी आगे भी या धंधा चलना ही नहीं है इसलिए और कोई व्यापार देख लो।
भगत ……….आबकारी विभाग में भी महिला नारी शक्ति का बोलबाला।
बाबा …..देवास जिले में इस समय महिला नारी शक्ति अधिकारी ज्यादा है और जिला आबकारी विभाग की कमान भी नारी शक्ति के हाथ में ही होगी यह बात अलग है कि यह बात बहुत ही अलग है। यहां पर वर्तमान जिला अधिकारी प्रवीण सोनी का निर्विवाद अच्छा कार्यकाल रहा। अब मैडम की बारी है फिर आबकारी और खनिज विभाग में सबसे ज्यादा ठेकेदार और संचालक तो नेताजी ही रहते हैं चाहे वह भाजपा के हो या कांग्रेस के। यहां पर अधिकारी कर्मचारी चाह कर भी कुछ बड़ा नहीं कर सकता लेकिन बड़े वाले नेताजी जरूर यहां पर बड़े छोटे हो जाते हैं।
भगत ……नगर निगम में एक दिन के सभापति।
बाबा ……इस समय नगर निगम में महापौर दुर्गेश के खास जितेंद्र मकवाना और पार्षद तो है ही लेकिन वरिष्ठ होने के नाते सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन को कई बार मौका मिल रहा है वर्तमान सभापति रवि जैन का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण एक दिन के सभापति मनीष सेन ने ईमानदारी से जिम्मेदारी उठाने के साथ बहुत ही कम समय में परिषद निपटा दी या यू कहे कि कुछ मामले उठने से पहले ही निपटा दिए खैर नगर निगम में अभी बहुत निपटने का खेल चल रहा है फिलहाल अब आचार संहिता के बाद।
भगत ….भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में नए पदाधिकारी को मौका मिला।
बाबा….. देना भी चाहिए पुराने के पास बहुत कुछ है पहले से ही पार्षद की जिम्मेदारी और जमाने भर के काम उन्होंने ले लिए फिर जनता की जिम्मेदारी भी और संगठन की भी अब देवास विधायक राजे समर्थक नए पदाधिकारी को मौका मिला है हालांकि संगठन में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है लेकिन फिर भी मौका तो मौका है कम समय में भी नए पदाधिकारी ज्यादा काम करके आम जनता के बीच रहकर एक अलग पहचान बना सकते हैं नहीं तो पुराने भी थे और नए भी वही पुराने हो जाएंगे अगर आए हो तो कुछ अच्छा करके जाओ और आगे जिले में प्रदेश में नहीं तो जनता के दिल में तो जगह मिली जाती है। पुराने पार्षद को तो जानता ही याद कर रही है कि चलो अच्छा है संगठन के पद से मुक्त हुए अब क्षेत्र में तो सक्रिय होंगे।
भगत …….महापौर जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डाल कर विरोध जताया।
बाबा…. देवास नगर निगम में एक अच्छी पहल महापौर जनसुनवाई की हुई है वरना कौन आ बैल मुझे मार करें मिल तो रोगी रहे हैं एक दिन अलग से पूरी जनता दरबार लगाकर कौन जनसुनवाई करें। अब मामला रहा महिला स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार द्वारा पेमेंट नहीं मिलने के बाद पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास कर अपनी मांग मनवाने का प्रयास किया। अब कोई महिला किसी सार्वजनिक स्थल पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास करेगी तो खबर बड़ी बनेगी की हर किसी की नजर उसे और दौड़ जाएगी क्या यह प्रदर्शन ठीक है और भी तरीके हैं अपनी बात रखने के इस तरह से आम जनता की समस्या अधिकारी जनप्रतिनिधि किस तरह सुन पाएंगे। महिला परेशान थी क्योंकि रोजी-रोटी का संकट सबसे बड़ा संकट है और फिर इतने महीने से वेतन नहीं मिलने पर लापरवाह ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई तो होना ही चाहिए। संबंधित विभाग के कर्मचारी अधिकारी पर भी कार्रवाई हो इसके बाद भी यही कहूंगा कि इस तरह का आत्महत्या का प्रयास और अन्य प्रयास के बजाय अपनी बात रखने के बहुत तरीके हैं खेर श्रमिक वर्ग की महिला थी जिसने जैसा समझाया वह कर दिखाया। अब आचार संहिता में जनसुनवाई चुनाव के बाद ही होगी।
-

देवास जिले में 12 लाख 17 हजार 99 मतदाता, देवास और खंडवा संसदीय क्षेत्र में मतदान 13 मई को, विदिशा संसदीय क्षेत्र के लिए 7 मई को, निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए खुला कंट्रोल रूम, धारा 144 प्रभावशील, कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रेस वार्ता में लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम की दी जानकारी
————- देवास,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 कार्यक्रम की घोषणा के बाद स्टैंडिंग कमेटी की बैठक और पत्रकार वार्ता की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देवास जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जिले में आदर्श आचरण संहिता का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम व अन्य प्रावधानों के तहत तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा निर्वाचन-2024 कार्यक्रम के संबंध में बताया कि जिले में दो चरण में चुनाव होगा। जिसमें विदिशा संसदीय क्षेत्र के लिए खातेगांव विधानसभा क्षेत्र मतदान 7 मई को मतदान होगा। देवास तथा खण्डवा संसदीय क्षेत्र के लिए देवास, हाटपीपल्या, सोनकच्छ और बागली विधानसभा में मतदान 13 मई को होगा। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतगणना 4 जून को होगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्र देवास-शाजापुर के लिए रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शाजापुर सुश्री रिजु बाफना रहेगी तथा अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ श्री संदीप शिवा, अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री बिहारी सिंह तथा संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण प्रजापति को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया है। संसदीय क्षेत्र विदिशा के लिए रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन श्री अरविंद कुमार दुबे तथा अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव श्रीमती प्रिया चन्द्रावत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया है। संसदीय क्षेत्र खण्डवा के लिए रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खण्डवा श्री अनुप कुमार सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री आनन्द मालवीय को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि देवास जिले में कुल 12 लाख 17 हजार 99 मतदाता है। जिसमें 06 लाख 20 हजार 918 पुरूष, 05 लाख 96 हजार 168 महिला और 13 अन्य मतदाता है। जिसमें सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 34 हजार 669 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 20 हजार 585 पुरूष, 01 लाख 14 हजार 083 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 81 हजार 523 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 41 हजार 999 पुरूष, 01 लाख 39 हजार 520 महिला और 04 अन्य मतदाता है। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 08 हजार 512 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 05 हजार 992 पुरूष, 01 लाख 02 हजार 517 महिला और 03 अन्य मतदाता है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 36 हजार 715 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 21 हजार 739 पुरूष, 01 लाख 14 हजार 975 महिला और 01 अन्य मतदाता है तथा बागली विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 55 हजार 680 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 30 हजार 603 पुरूष, 01 लाख 25 हजार 073 महिला और 04 अन्य मतदाता है। जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की सुविधा के लिए 1418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 270 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में हैं। विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में 290, देवास में 290, हाटपीपल्या 252, खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्द्र बनाये गये है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सी-विजिल एप के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में 07272-299776 पर दर्ज करा सकता है। कन्ट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचरण संहिता की घोषणा के तत्काल बाद समस्त शासकीय अर्थशासकीय भवनों पर समस्त प्रकार की प्रचार सामग्री/शासकीय योजनाओं आदि से संबंधित होडिंग्स फ्लेक्स वालपेटिंग अथवा अन्य प्रदर्शित विवरण हटा हटाने की कार्यवाही की जा रही है। समस्त सार्वजनिक स्थानों से समस्त प्रकार की प्रचार सामग्री शासकीय योजनाओं आदि से संबंधित होर्डिंग्स/फ्लेक्स वालपेंटिग्स अथवा अन्य प्रदर्शित विवरण हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है। अधिकतम 72 घंटे की समय सीमा में समस्त निजी भवनों/आवासीय स्थलों से समस्त प्रकार की प्रचार सामग्री शासकीय योजनाओं आदि से संबंधित होर्डिंग्स/फ्लेक्स वालपेंटिग्स अथवा अन्य प्रदर्शित विवरण सबंधित भवन मालिक की सहमति के आधार पर ही लगाये जा सकेंगे। अन्यथा की स्थिति में ऐसे समस्त सामग्री हटाई जाना आवश्यक होगी। मप्र कोलाहल नियंत्रण नियम 1985 द्वारा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 के तहत अनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेगे बिना रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के अनुमति तथा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रयोग नहीं किये जाने पर नियमों के अधीन कार्यवाही की जा सकती है। जनप्रतिनिधियों को आवंटित समस्त शासकीय वाहन उपयोग के लिए प्रतिबंधित किये गये हैं। आयुध अधिनियम 1995 के तहत सम्पूर्ण जिले में शस्त्र निलंबित किये गये हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत संपूर्ण जिले के विश्राम गृह निर्वाचन हेतु आरक्षित किये गये है। दण्ड प्रक्रिया सहित 1973 के तहत संपूर्ण जिले की राजस्व सीमाओं में धारा 144 प्रभावशील की गई है। जिसके तहत किसी भी व्यक्ति संगठन को अस्त्र-शस्त्र धारदार हथियार के प्रदर्शन, लेकर चलने आ पर प्रतिबंध रहेगा। बारूद, पटाखे, विस्फोटक सामग्री का उपयोग एवं संग्रहण नियमों के अधीन प्रतिबंधित रहेगा। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र की सीमा क्षेत्र में मतदान दिनांक को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे से क्षेत्र में राजनैतिक कार्यकर्ता की कैम्पिंग प्रतिबंधित रहेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि विदिशा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन की सूचना 12 अप्रैल को जारी होगी तथा देवास और खण्डवा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 अप्रैल को नर्वाचन सूचना जारी होगी। विदिशा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल नियत की गई है तथा देवास और खण्डवा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम तारीख 25 अप्रैल नियत की गई। विदिशा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा 20 अप्रैल तथा देवास और खण्डवा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्रों के लिए संविक्षा 26 अप्रैल को होगी। विदिशा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जाने की दिनांक 22 अप्रैल तथा देवास और खण्डवा लोकसक्षा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के लिए दिनांक 29 मई नियत की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सम्पन्न कराया जायेगा। लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया निर्वघ्न रूप से सम्पन्न हो इसके लिए सुरक्षा के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। जिले में अपराधियों, अवधै शराब पर कार्यवाही की जायेगी। जिले में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी मतदाता को कोई भी भयभीत नही कर सकता है। यदि कही ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
-

उत्कृष्ट विद्यालय एवं माॅडल स्कूल की कक्षा 9 वी हेतु चयन प्रवेश परीक्षा
उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय माॅडल स्कूलों की कक्षा 9 वी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश चयन परीक्षा आयोजन हेतु आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश हेतु आवेदन भरने की अतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षण कार्य में पारंगत (बी.एड./एम.एड.) चयनित स्टाफ है, सभी विषयों की पृथक-पृथक प्रयोगशालायें। स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लासेस। एनसीईआरटी पैटर्न पर उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षण। खेल, एन.सी.सी., स्काउट-गाइड एवं संगीत की पाठयेत्तर सुविधा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हेतु काउंसलिंग/कोचिंग । जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रावास सुविधा। इन विद्यालयों में अध्ययन कर चुके विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होकर प्रतिष्ठित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल। परीक्षा लेने वाली संस्था म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (भोपाल) रहेगी संबंधित विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म एमपी आनलाईन कियोस्क के माध्यम https://mpsos.mponline.gov.in/ से भर सकेगे । परीक्षा शुल्क 200रू कियोस्क शुल्क सहित होगा परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 8 वी में अध्ययनरत् है वे इस परीक्षा में भाग लेने हेतु पात्र है।मेरिट सूची में सचनित होने एवं न्यूनतम सी ग्रेेड से कक्षा 8 वी उत्तीर्ण करते हैं, वे विद्यार्थी इन विद्यालयों मे चयन हेतु पात्र होगे । परीक्षा की संभातिव तिथि 14 अप्रैल 2024 रहेगी ।
-

आचार संहिता के पहले ही जिला शिक्षा विभाग में फेरबदल
आचार संहिता लगने के 1 दिन पहले ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा तबादलों के आदेशों की झड़ी लगा दी है तो कहीं विभागों में नवीन पद स्थापना फेर बदल किए हैं। देवास जिला शिक्षा विभाग में भी फेर बदल करते हुए वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल खुशाल को प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण देवास बनाया हेतु उनकी जगह सोनकच्छ विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरि सिंह भारती को देवास प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व दिया है। राज्य शासन द्वारा एक दिन पहले ही यह आदेश जारी कर दिए हैं आज आचार संहिता लग गई है। लेकिन यह सब आदेश उसके पहले ही कुछ घंटे में हो गए थे ।
-

स्कूल संचालक पाठ्यक्रम न्यूनतम रखें, पुस्तकों में आपत्तिजनक कंटेंट नहीं रखें और पाठ्यक्रम के अलावा अन्य पुस्तके खरीदनें पर दबाव नहीं डाले – कलेक्टर श्री गुप्ता
————– स्कूल संचालक पाठ्यक्रम न्यूनतम रखें, पुस्तकों में आपत्तिजनक कंटेंट नहीं रखें और पाठ्यक्रम के अलावा अन्य पुस्तके खरीदनें पर दबाव नहीं डाले – कलेक्टर श्री गुप्ता ————- ब्लॉक स्तर पर जांच दलों का किया गठन, समय-समय पर निजी विद्यालयों और पुस्तक विक्रय केंद्र पर जाकर करेंगे निरीक्षण ————- देवास, 15 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने देवास जिले के निजी विद्यालयों के संचालकों और पुस्तक विक्रेताओं की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएल खुशाल, डीपीसी श्री प्रदीप जैन, बीआरसी श्री किशोर वर्मा, निजी विद्यालयों के संचालक और पुस्तक विक्रेता उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि निजी विद्यालयों के संचालकों को निर्देश दिये कि पाठ्यक्रम न्यूनतम रखें। पुस्तकों में आपत्तिजनक कंटेंट नहीं होना चाहिए। पालकों पर पाठ्यक्रम के अलावा अन्य पुस्तके खरीदनें पर दबाव नहीं डाले। किसी एक निजी प्रकाशक की पुस्तक खरीदने के लिए प्रचार नहीं करें। कोई भी विद्यालय अधिकतम दो से अधिक यूनिफार्म निर्धारित नहीं कर सकेंगे। विद्यालय सेमेस्टरवाईज संचालित नहीं करें। अभिभावक पुस्तकों की उपलब्धता के आधार पर 30 अप्रैल 2024 तक क्रय कर सकेंगे। अभिभावकों पर अभी पुस्तक खरीदने का दबाव नहीं बनाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पाठ्यक्रम सभी दुकानों पर उपलब्ध होना चाहिए, किसी एक दुकान को प्रमोट नहीं करें। स्कूल के लोगो वाले पुस्तक कवर खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाये। स्कूल संचालक विद्यार्थियों/अभिभावकों को पुस्तकें, कापियां, सम्पूर्ण यूनिफार्म आदि सम्बन्धित स्कूल/ संस्था अथवा किसी भी एक दुकान/विक्रेता/संस्था विशेष से क्रय किये जाने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में धारा 144 (1)(2) के तहत स्कूल संचालकों, पुस्तक प्रकाशकों एवं विक्रेताओं के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा की ब्लॉक स्तर पर जांच के लिए दल बनाये गये है, जो समय-समय पर निजी विद्यालयों और पुस्तक विक्रय केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेंगे। शासन के आदेश अनुसार समस्त विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए स्कूल बैग पालिसी 2020 के निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। जिसमे कक्षावार बस्ते के वजन की सीमा का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा की स्कूल संचालक/प्राचार्य स्कूल में संचालित प्रत्येक कक्षा के लिये अनिवार्य पुस्तकों की सूची विद्यालय के परीक्षा परिणाम के पूर्व ही अपने स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करें एवं विद्यालयीन सार्वजनिक सूचना पटल/स्थान पर चस्पा कर पालक को सूचना भी दे।
-

अब जरूरतमंदों के पास पहुंचेगी चलित रसोई – सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन – विधायक ने किया फीता काटकर शुभारंभ – स्वादिष्ट भोजन से तृप्त हुए मुसाफिर व जरूरतमंद
देवास। अब जरूरतमंदों को भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें शहर के प्रमुख चौराहों व स्थलों पर से ही भरपेट भोजन मिलता रहेगा। भोजन की थाली भी सिर्फ 5 रुपए में मिलेगी। चलित रसोई की वैन अलग-अलग स्थानों पर घुमेगी और लोगों को भरपेट भोजन कराएगी। दीनदयाल रसोई योजना में गुरुवार को बस स्टैंड पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर चलित रसोई का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से गरमा-गरम भोजन की थाली बस स्टैंड पर मौजूद मुसाफिरों और जरूरतमंदों को दी। सभी ने तृप्ति के साथ भोजन किया। वैसे तो शहर के तीन स्थानों पर दीनदयाल रसोई योजना संचालित हो रही है। अब चलित रसोई वाहन से यह सुविधा शहर के प्रमुख चौराहा, जिला अस्पताल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर नियमित रूप से मिलेगी। विधायक श्रीमंत पवार ने चलित रसोई का शुभारंभ करते हुए लोगाें को भोजन भी कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने सब्जी-पूड़ी, पुलाव, गुलाबजामुन का लुत्फ उठाया। पहले दिन चलित रसोई बस स्टैंड के बाद मजदूर चौराहा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भरपेट भोजन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि यह मप्र शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रदेश सरकार बड़ी संवेदनशील है। इस योजना में सिर्फ 5 रुपए में भोजन दिया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं रहेगा। शासन की योजनाओं से हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम में विधायक व महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिति अध्यक्ष शीतल गेहलोत, लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, पार्षद रितु संवनेर, पार्षद प्रतिनिधि अजय पंडित, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, मिलिंद सोलंकी, संतोष पंचोली, निगम कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, विजय जाधव, सूर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जगताप आदि उपस्थित थे।

