Blog
-

जिला बदर बदमाश अवेध शराब के साथ गिरफ्तार
देवास नाहर दरवाजा पुलिस को आज एक जिलाबदर बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिसवाला शातिर बदमाश संदीप पिता ओमप्रकाश चौहान निवासी बरोठा जिसे जिला कलेक्टर द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को जिला बदर किया गया था। लेकिन उसके हौसले इतने बुलंद की वह जिला बदर होने के बाद भी बेखौफ रहने के साथ अवेध शराब का व्यापार भी कर रहा था। उसे राजोदा रोड पर वृद्धा आश्रम के सामने मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से 60 लीटर शराब ले जाते शराब ले जाते पकड़ा। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी मंजू यादव, एस आई राहुल पाटीदार, प्रधान आरक्षक रवि भदोरिया, महेश, राजेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह का प्रमुख योगदान रहा।
-

होली के त्योहार पर मिलावट मुक्त अभियान के अंतर्गत देवास जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्यवाही कर दूध एवं दूध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
———- देवास / देवास जिले में होली के त्यौहार को देखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दल द्वारा दूध एवं दूध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास में माँ चामुण्डा मिल्क कार्नर से मिल्क केक (लूज) एवं मिश्रित दूध (लूज), गीता श्री स्वीट्स देवास से मलाई बर्फी (लूज) एवं मावा (लूज) के लीगल नमूने लिये एवं तहसील सतवास में जमना स्वीट्स मेन रोड सतवास से मिल्क केक(लूज)के लीगल नमूनें एवं मावा मिठाई (लूज) एवं मलाई टिकिया (लूज) के सर्विलेंस नमूने लिये एवं तहसील उदय नगर से विनायक ट्रेडर्स से घी (लूज), न्यू बॉम्बे रेस्टोरेंट पुंजापुरा से केशर बर्फी और चॉकलेट बर्फी के लीगल नमूने एवं महाकाल किराना उदय नगर से घी, मूंग मोगर, टाटा नमक, चना दाल के सर्विलेंस नमूने लिये जाकर सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। त्यौहारों को देखते हुए जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
-

देवास में लगातार अवैध कॉलोनी की बढ़ती संख्या और शिकायत को देख महापौर गीता अग्रवाल आई आगे और अवैध कॉलोनी काटने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई दिए निर्देश, पूरे जिले में कार्रवाई के लिए क्या जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई, छोटी-छोटी पंचायत से नगर पंचायत तक तक में कट रही अवैध कॉलोनी, आम जनता भी रख ही है ध्यान
देवास , देवास में चारों ओर इस समय अवैध कालोनी काटने का चलन सा बन गया है। देवास इंदौर और उज्जैन के आसपास के व्यापारियों द्वारा जमीन खरीदने के बाद उसे कच्चे रूप में ही कॉलोनी काट कर बेचा जा रहा है। जिसके कारण बाद में आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अवैध कालोनी काटने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी के साथ देवास और इंदौर के प्रमुख नेता भी शामिल है और यही कारण रहता है कि इन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह अवैध कार्य पूरे जिले में चल रहा है जहां पर टॉक खुर्द, सोनकच्छ, हॉट पिपलिया कन्नौद खातेगांव हो या छोटे से भी गांव के आसपास आपको ऐसी अवैध कॉलोनी नजर आ जाएगी। जिन पर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन केवल औपचारिक कार्रवाई हुई आज तक कोई ठोस में नहीं निकाल कर नहीं आया जवाब में आप कॉलोनी नजर भारी भरकम कार्रवाई से बचते हुए सीधे सरल रूप से अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं तो इसमें कई नेता व्यापारी भी शामिल हो गए हैं एक दो बीघा से लेकर 5से 10 बीघा जमीन यह कार्य आसानी से हो जाता है फिर ज्यादा प्रचार प्रसार और ना टीएनसी का झंझट और ना ही नगर निगम या पंचायत से अनुमति लेने के लिए ऑफिस ऑफिस का चक्कर इसी के चलते व्यापारी नेता सीधे रूप से खेत पर कॉलोनी काट देते हैं और कम रेट होने के कारण तत्काल बिक भी जाती है। यह तो अपना कार्य करके चल देते हैं लेकिन आम जनता को बहुत समस्या आती है और इस पर कार्रवाई की बात हमेशा उठने के साथ शिकायत भी हुई है आज फिर मीडिया पर सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद जागरूक देवास में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शासन के निर्देश अनुसार देवास शहर में अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी को तत्काल चिन्हित कर शक्ति से कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा को दिए उल्लेखनीय है कि अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी से शहर के आम नागरिक ठगी के शिकार होते हैं और कई परेशानियों को खड़ी करते हैं। इस तरह से अवैध कालोनी काटने वाले दोषी कॉलोनी नाइजरो को उनकी कॉलोनी चिन्हित कर शक्ति से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयुक्त रजनीश कसेरा को दिए l
यह तो हो गई देवास में जागरूक महापौर की बात लेकिन क्या जिला प्रशासन भी पूरे जिले में इस तरह अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा क्योंकि महापौर की अपनी सीमा है केवल नगर निगम क्षेत्र में ही निगम प्रशासन कार्रवाई कर सकता है पूरे जिले में बेखौफ कॉलोनी कट रही है क्या उनको अंकुश लगेगा।
यह तो जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की बात है। अब आम जनता को भी समझना चाहिए कि ऐसे कच्चे प्लांट ना ले ताकि असुविधा से ना बचाना पड़े थोड़ा सा पैसा ज्यादा देने के साथ चाहे थोड़ी जमीन काम मिल जाए प्लांट छोटा हो लेकिन वेध कॉलोनी में ही मकान ले ताकि सारी सुविधा के साथ बैंक से लोन लेने में भी दिक्कत ना आए।
-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास सेवा का बना पर्याय
———— न्यायालय क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना के बाद से ही त्वरित और सरलता से जरूरतमंद को निशुल्क न्याय के साथ आमजन के लिए समय-समय पर राहत कैंप लगाकर प्रदेश में अलग पहचान बनाई है ।तो देवास में भी इन सब कार्यों के साथ सेवा के क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 3 वर्ष में इतनी सेवा कार्य किया कि अब यह सेवा का प्रयाय बन गया है। सहायता के साथ सेवा का अनूठा संगम न्यायालय के इस विभाग में देखने को मिल रहा है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए आज मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री मधुसूदन मिश्र के मार्गदर्शन में पंच-ज अभियान के अंतर्गत विश्व गोरैया दिवस पर शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गर्मी में पक्षियों को सुलभ दाना पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दाना एवं पानी से भरे सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखवाये गये। इसके साथ ही पक्षकारगण एवं कर्मचारीगण को उनके घरों की छत पर रखने के लिए सकोरे वितरित किये गये। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह द्वारा बताया गया कि पंचज अभियान मे जन, जंगल, जानवर, जमीन और जल के संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। बढते हुए पर्यावरण प्रदूषण के कारण वर्तमान में गोरैया एवं अन्य पक्षी विलुप्ति की कगार पर है। जिनके संरक्षण की आवश्यकता है। आगामी महिनो में पडने वाली भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दाना-पानी से भरे हुए सकोरे न्यायालयीन परिसर एवं बगीचे में रखे गये। साथ ही पक्षकारगण एवं कर्मचारीगण को भी पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराये जाने हेतु अपने घरों की छत पर रखने हेतु सकोरे वितरित किये गये। साथ ही आमजन को भी गर्मीयों में पक्षियों हेतु पानी के सकोरे रखने की अपील की गई। इस अवसर पर एडीजे श्री मनीष सिंह ठाकुर, श्रीमती सोनल पटेल, डॉ. महजबी खान, श्री शिवकुमार कौशल, श्री यशपाल सिंह, श्रीमती अनुसिंह, श्री रविकांत सोलंकी सीजेएम देवास सहित अन्य न्यायाधीशगण, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-

(जिला प्रशासन की बड़ी कारवाई )देवास जिले के ग्राम पटाडी में व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की अवैध बिक्री पर मेसर्स श्री अन्नपूर्णा एच.पी. गैस एजेन्सी के संचालक नंदकिशोर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
————
गैस डिपो से व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति लेकर सीधे ही इंदौर में अपंजीकृत उपभोक्ताओं को किया जा रहा था विक्रय
देवास / खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मेसर्स श्री अन्नपूर्णा एच.पी. गैस ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी ग्राम पटाडी तहसील देवास की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित गैस एजेन्सी संचालक नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता देवकरण विश्वकर्मा द्वारा विगत 06 माह में 16920 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की अवैध बिक्री किया जाना दर्शाया है। नंदकिशोर विश्वकर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदाय गैस सिलेण्डरों से संबंधित बिल आदि प्रस्तुत नहीं किया जाना, मेन्यूअल स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं किया जाना, गैस डिपो से व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति लेकर सीधे ही इंदौर में उपभोक्ताओं को विक्रय किया जाना अपंजीकृत उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेण्डर प्रदाय किया जाना गंभीर अनियमितताओं की श्रेणी में आता है। व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की अवैध बिक्री पाये जाने पर नंदकिशोर विश्वकर्मा के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना बरोठा में दर्ज कराई गई। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि अधिकारियों द्वारा गैस एजेन्सी के रिकार्ड की जांच एवं पंजीकृत व्यवसायिक गैस कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं से कथन लेकर गैस एजेन्सी संचालक नंदकिशोर विश्वकर्मा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय कलेक्टर जिला देवास में प्रस्तुत किया गया। मेसर्स श्री अन्नपूर्णा एच.पी. गैस के संचालक नंदकिशोर विश्वकर्मा का कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 की कंडिका 3(3)(ग) एवं 10 का स्पष्ट उल्लंघन होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दण्डनीय होने के कारण आरोपी के विरूद्ध न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करते हुये नंदकिशोर विश्वकर्मा के विरूद्ध प्रथम सूचना दर्ज कराई गई।————
-

होली के रंग गीतों के संग संगीतमय कार्यक्रम संपन्न, ——————————–
गेट 2024 में देवास के अनुराग व्यास ने हासिल की आल इंडिया 313 वी रैंक, देवास बैडमिंटन लीग 2024 का समापन, ——————————————–
म.प्र.शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत, ————————-
कुमावत समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव।, श्रीमद् भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह धूमधाम हुआ
होली के रंग गीतों के संग संगीतमय कार्यक्रम संपन्नदेवास। लव कुश सुर संगम संस्था द्वारा रंगों के महापर्व होली के उपलक्ष में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लव कुश परिवार के सदस्यों विवेक ढवले, जीवन सतबिजवा, सुनील पुराणिक, नीरज सेंगर, दीप्ति निगम, का जन्मदिन मनाया गया।सभी कलाकारों ने गीतों के माध्यम से होली के रंग बिखेरे, होली के गीतों के साथ नृत्य कलाकारों का नृत्य देखने लायक प्रशंसनीय रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संस्था के डायरेक्टर गंगा सिंह सोलंकी, श्याम शाह, के.सी.गुप्ता ने सभी का पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई दी। शारदा नामदेव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। संस्था के संचालक अनिल नायक, सह संचालक उत्कृष्ट गायक कलाकार रामजीत सिंह, गायक जयंत रेडेकर, अमोल मोरे इंदौर, प्रीति चौधरी, रानी सोलंकी, आशा दुबे, उषा धोटे, दीप्ति निगम, पंकज नामदेव, अंकित सोनगरा, राजिंदरपालसिंह जीवनलाल, गणेश तंवर, रानी तंवर, बसंत जैन,नीरज सेंगर, दिलीप तिलक, सुनील पुराणिक, मोहन शर्मा सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की सूत्रधार एवं एंकर प्रीति चौधरी ने अपनी एंकरिंग से समस्त श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में सभी ने झूमकर नृत्य किया एवं होली के पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर संगीत प्रेमी ध्रुव जोशी द्वारा सभी कलाकारों की मंच से खुलकर प्रशंसा की गई। सहसंचालक रामजीत ने उपस्थित अतिथियों परिजनों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया।स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ——————————– गेट 2024 में देवास के अनुराग व्यास ने हासिल की आल इंडिया 313 वी रैंक देवास।
गेट 2024 की परीक्षा में देवास के छात्र अनुराग व्यास ने अपनी उच्च उपलब्धि हासिल की है। अनुराग व्यास, बी.ई.आई.टी ब्रांच का चौथे वर्ष का छात्र है, इस परीक्षा में अपने प्रयासों और मेहनत के बल पर एयर 313 का स्थान हासिल किया है। हर साल, सभी ब्रांच से लगभग सात लाख छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। अनुराग ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने दादा दादी माता-पिता, बहन परिवार और अध्यापकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, मुझे उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने मुझे मोटिवेट किया और मेरे साथ खड़े रहकर मुझे सहारा दिया। वे हमेशा मुझे याद दिलाते रहे कि सफलता का रास्ता स्वयं मेहनत का होता है। अनुराग ने अपने साथियों को भी सलाह दी है कि वे अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, जैसे अर्जुन ने तैलपात्र में मछली के प्रतिबिम्ब को देखते हुए एक ही बाण से मछली की आंख को भेदा, हमें भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। अनुराग ने हर दिन 15 से 20 मिनट का समय निकालकर भगवत गीता की पढ़ाई की, जिससे उनका मन ध्यान केंद्रित रहा। उन्होंने भी कहा, मेरा सपना यह है कि जैसे हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 से देश को महसूस कराया, उसी प्रकार मैं भी अपने देश की उन्नति के लिए अपना योगदान दे सकूँ। —————————————————— देवास बैडमिंटन लीग 2024 का समापन।
देवास। चार दिवसीय देवास बैडमिंटन लीग का समापन रविवार 17 मार्च को राजोदा रोड स्थित नीरलीप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब पर हुआ। लीग का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, अमरजीत सिंह खनूजा, अजय मल्होत्रा , यश सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। संचालन साक्षी शर्मा ने किया। रविवार शाम को बड़े ही रोमांचक फाइनल टाई में टीम चौधरी चौंजर्स ने टीम केटीएस वॉरियर्स को 4-3 से मात दे कर देवास बैडमिंटन लीग 2024 के चौंपियन बने। तीसरे स्थान पर टीम देवास हंटर्स रही। नीरलीप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब इस तरह के एक अद्वितीय खेल आयोजन अवधारणा के लिए देवास में अग्रणी समूह हैं। नीरलीप डीबीएल की इस परंपरा को प्रतिवर्ष आगे बढ़ाता रहेगा। ——————————————– म.प्र.शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत देवास।
म.प्र. शिक्षक संघ जिला देवास एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवास के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से नवागत जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामना दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री शिवेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहनदास बैरागी, जिला सचिव कमलकांत मेहता, कोषाध्यक्ष बसंत व्यास, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र माली, संभागीय कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, तहसील अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल सोलंकी, रामेश्वर माली एवं म.प्र. शिक्षक संघ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनेक साथीगण उपस्थित थे। ————————-
कुमावत समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव।
देवास। कुमावत समाज की महिलाओं द्वारा खाटूवाला रेस्टोरेंट इंदौर रोड पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने फागुन के गीत गाए, फूलों से होली खेली तथा अन्य कई प्रकार के मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने जल बचाओ अभियान के तहत जल ही जीवन है, जल है तो कल है के बारे में जानकारी दी एवं उपस्थित सभी महिलाओं ने जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
श्रीमद् भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह धूमधाम हुआ- भूतों की टोली रही आकर्षण का केंद्र,
शिवमय हुआ कथा पंडाल देवास। मेंढकी चक तालाब के पास शिव मंदिर परिसर में धर्मप्रेमियों के सहयोग से महिला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को शिव-पार्वती विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। व्यासपीठ से कथावाचक कृष्णदास महाराज ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया। मातृशक्ति ने मंगल गीत गाकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शिवजी के रूप में संजना बगाना तो पार्वती के रूप में दिव्यांशी राठौर ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पूर्व शिव-पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भूतों की टोली आकर्षण का केंद्र रही। ढोल, नगाड़े के साथ जैसे ही कथा पंडाल में शिव-पार्वती का आगमन हुआ, धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कथावाचक कृष्णदास महाराज द्वारा की गई शिव-पार्वती विवाह की भावपूर्ण व्याख्या से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। शिव-पार्वती के विवाह से पूरा पंडाल शिवमय हो गया। महाराजश्री ने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि परमात्मा शिव भोले व बड़े ही दयालु हैं। जो भी सच्चे भाव से उनका स्मरण करता है, उस पर भगवान शिव सहज ही कृपा कर देते हैं। महिला मंडल की रेणुका सोलंकी, भारती राठौर, सौरमबाई मालवीय, प्रेम पंचोली सहित धर्मप्रेमियों ने व्यासपीठ की पूजा कर आशीर्वाद लिया। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। आसपास कॉलोनी की माता-बहनों ने शिव-पार्वती विवाह में शामिल होकर व श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।



