देवास। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन 2 से 8 मई तक होने जा रहा है। इस महायज्ञ की तैयारी हेतु एक वृहद बैठक श्रीरामी गुजराती माली समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें पंचमुखी धाम आगरोद के महंत 108 परम पूजनीय श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की महिमा एवं उसकी तैयारी हेतु सभी समाज जनों को विस्तार रूप से बताया एवं संपूर्ण हिंदू समाज उसमें सहभागी बने इस हेतु सभी को आमंत्रित किया। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जो होने जा रहा है उसमें भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का आव्हान कर उन्हें अग्नि के रूप में आहुति दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से ताराचंद पडियार, सत्यनारायण माली, विशाल शुक्ला, मुकेश परमार, विजय चौहान, नितिन पटेल, राहुल हरोड़, रोहित चौहान, दिनेश परमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी वासुदेव परमार ने दी।
