औदुम्बर ब्राह्मण समाज की बीसी महिला मंडली द्वारा रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया ।इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर मथुरा वृंदावन की तर्ज पर फूलों व रंग गुलाल से होली खेलकर माहौल को खुशनुमा बना दिया ।राधा रानी के रूप में श्रीमती विनीता जोशी व कृष्ण बनी श्रीमती कोमल दुबे सबके आकर्षण का केंद्र रही । गोपिया बनी श्रीमती रीना जोशी एवं श्रीमती सुनीता जोशी ने सबका मन मोह लिया। इस खुशनुमा माहौल में सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी । विशेष आकर्षण का केंद्र रही श्रीमती पुष्पा पेशकार ,श्रीमती ममता उपाध्याय , श्रीमती प्रवीणा दुबे ,श्रीमती संध्या पेशकार, श्रीमती वीणा कानूनगो, श्रीमती कल्पना मिश्रा ,श्रीमती तृप्ति जोशी ,श्रीमती बिंदु राठौर रही । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती विनीता व्यास भी उपस्थित रही । कार्यक्रम की पूरी बागडोर शिवम वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती रिचा उपाध्याय एवं श्रीमती शची कानूनगो ने संभाल रखी थी । आभार श्रीमती प्रवीणा दुबे ने माना। यह जानकारी महासभा की संगठन मंत्री श्रीमती कोमल दुबे ने दी।
