Blog

  • 15 अप्रैल से देवास में प्रभु राम की कथा
श्रीराम महोत्सव कथा के रूप में मनाया जाएगा- साध्वी सत्यप्रिया दीदी

    15 अप्रैल से देवास में प्रभु राम की कथा श्रीराम महोत्सव कथा के रूप में मनाया जाएगा- साध्वी सत्यप्रिया दीदी

    देवास। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की अलख जगाने वाली राष्ट्र की महान आध्यात्मिक प्रवक्ता साध्वी ऋतंभरा जी द्वारा राम जन्मभूमि पर रामलला के विराजने के बाद भारत में पहली बार श्री राम कथा देवास में होने जा रही है। धर्मार्थी मन्नुलाल गर्ग के सुकर्म फल का प्रतिफल है कि देवास वासियों को यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। 15 अप्रेल से देवास में अयोध्या की तरह राम महोत्सव कथा के रूप में राममय वातावरण निर्मित होना चाहिए। यह कथन कैला देवी मंदिर समिति द्वारा श्रीराम कथा की व्यापक तैयारी को लेकर आयोजित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए साध्वी ऋतुम्भरा जी की परम शिष्या साध्वी सत्यप्रिया ने व्यक्त किये। समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने कथा आयोजन को लेकर तैयारी एवं व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी देवकृष्ण व्यास, डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव, समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, रेखा वर्मा, राजेश यादव, कमल बर्डिया, ओ.पी. तापडिया, विजय श्रीवास्तव, राजेश व्यास ने बैठक को सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कथा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एवं राम भक्तों का आव्हान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता व शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विशिष्ट जन सहित मदन सिंह धाकड़, माखनसिंह राजपूत, मोहन श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, प्रहलाद अग्रवाल, ओ.पी.दुबे, वीणा महाजन, मधु शर्मा, गरिमा श्रीवास्तव, राजुबाई चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे। साध्वी सत्यप्रिया का स्वागत दीपक गर्ग, जयेश गर्ग, हितेष गर्ग आदि ने किया। बैठक के पश्चात फाग गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार अनामिका गर्ग नेे माना।

  • जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ लगातार कार्रवाई, दो जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक मोटरसाइकिल और तीन आरोपी गिरफ्तार

    जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ लगातार कार्रवाई, दो जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक मोटरसाइकिल और तीन आरोपी गिरफ्तार

    —————– जिला आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और एक दो रोज में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । फिर आप लोकसभा चुनाव में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने गुरुवार को बागली क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर आबकारी टीम ने मानकुंड रोड पर नाका लगाकर मोटर साईकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार शंभु सिंह एवं जितेन्द्र सिंह के पास 7 पेटी देशी मदिरा की कुल 63 बल्क लीटर रखी हुई थी जो अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से दोनों के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया। जप्त सामग्री तथा वाहन का बाजार मूल्य लगभग 72750 रूपए है । इसी क्रम में व्रत देवास में मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम बरोठा के एक रियासी मकान की विधिवत तलाशी देने पर 19 पेटी देशी मदिरा प्लेन की बरामद हुई तथा मौके से महेश को पकड़ा गया जिसे मदिरा को अवैध रूप से संग्रह कर रखा रखी हुई थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 341 एवं 342 का उल्लंघन होने से आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जब तो सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 61750 है। उपरोक्त दोनों कार्रवाइयों में जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 01 लाख 34 हजार 500 रुपए है। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बागली ब एवं देवास ब आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव एवं व्रत प्रभारी देवास अ उमेश स्वर्णकार व्रत टोंकखुर्द प्रभारी डी पी सिंह मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, अरविंद जिनवाल, गोविंद सनत ओझा सैनिक केदार चौधरी सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • *अनाधिकृत कालोनीयों के संबंध में निगम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही, पहले चरण में बिलावली, ब्राहमण खेड़ा, इटावा ,जेतपुरा क्षेत्र के से की कमिश्नर ने शुरुआत, मीडिया में मामला प्रकाशित होने के बाद महापौर ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश क्या आगे बढ़ेगी कार्यवाही

    *अनाधिकृत कालोनीयों के संबंध में निगम द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही, पहले चरण में बिलावली, ब्राहमण खेड़ा, इटावा ,जेतपुरा क्षेत्र के से की कमिश्नर ने शुरुआत, मीडिया में मामला प्रकाशित होने के बाद महापौर ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश क्या आगे बढ़ेगी कार्यवाही

    देवास में अवैध कॉलोनी के खिलाफ मीडिया द्वारा मामला उठाए जाने के बाद देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा ऐसे कॉलोनी नजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद नगर निगम प्रशासन जांच करने के बाद पहले चरण में कुछ अवैध कॉलोनी नाइजर के खिलाफ कार्रवाई की है।नगर निगम देवास द्वारा निगम सीमा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से जिन कालोनाईजर द्वारा विकास कार्य किये जा रहे है, उनके विरूद्ध सख्ती से निगम द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इस संबंध मे आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से जिन कालोनाईजर द्वारा अनाधिकृत कालोनी में विकास कार्य किये जा रहे है नियमों के अंतर्गत ऐसी अनाधिकृत कालोनी के कालोनाईजरों को पूर्व में भी सूचना पत्र जारी किये गये है एवं जो वर्तमान में ऐसी कालोनी जो संज्ञान में आयी है क्रमशः कालोनाईजर श्री सदनसिंह ग्राम बिलावली, श्री जीवनसिंह ग्राम बिलावली, श्री शकील शाह ग्राम ब्राहम्णखेडा, श्री दशरथ रंजीत बारोड ब्राम्हणखेडा जिनके द्वारा बिना अनुमति के विकास कार्य प्रारंभ किये गये है उनके विरूद्ध नियमानुसार सूचना पत्र जारी किये गये है तथा श्री इमरान ग्राम ईटावा, श्रीमती कलाबाई ग्राम ईटावा, श्री प्रहलाद ग्राम ईटावा, श्री असरार ग्राम ईटावा, श्री अब्दुल हमीद ग्राम ईटावा , श्री मनोहर ग्राम ब्राहम्णखेडा, श्री पंुजराज ग्राम जेतपुरा की कालोनीयों के भूखण्ड धारकों को सूचना पत्र जारी किये जाकर क्रय विक्रय के संबंध में समाचार भी प्रकाशित किये गये है तथा राजिस्टार उपपंजीयक को भी इस संबंध में इन कालोनी में किसी भी प्रकार का उक्त अनाधिकृत कालोनी की भूमि में किसी भी तरह के कोई भी व्यक्ति संस्था को भूखण्ड आदि अंतरण न करे सर्वसाधारण को सूचित भी किया गया है। उक्त कार्यवाही निरंतर चलेगी इस संबंध में सतत् निगरानी के लिये वार्ड उपयंत्रीयो को आदेश जारी कर इस कार्य हेतु विशेष रूप से पाबंद किया गया है एवं नियमों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है एवं शीघ्र ही नियमों के अनुरूप अवैध कालोनीयों के विकास कार्य को हटाया जावेगा एवं संबंधित कालोनाईजरों के विरूद्ध पुलिस थानों में पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज की जावेगी।

    नगर निगम द्वारा भी केवल इन क्षेत्र में कार्रवाई की है क्या पूरे देवास क्षेत्र में नगर निगम कार्रवाई कर पाएगा या राजनीति हस्तक्षेप या अन्य कारण से मामला यहीं पर समाप्त हो जाएगा।

    अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है आम जनता को तो उतनी ही जनप्रतिनिधि को भी खासकर क्षेत्र के पार्षद को । कॉलोनाइजर अगर पूरी विकसित कॉलोनी कर प्लाट काटे तो आम जनता को और स्वयं काली नजर को भी कभी दिक्कत नहीं आएगी लेकिन थोड़े से लाभ और जल्दबाजी के कारण यह सब हो रहा है।

  • जिले के आदर्श शिक्षक जीवनलाल शर्मा की सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य स्वागत

    जिले के आदर्श शिक्षक जीवनलाल शर्मा की सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य स्वागत

    देवास। जिले के लिए जीवनलाल शर्मा एक ऐसा नाम है जिनका नाम विद्यार्थियों में और संपूर्ण शिक्षा जगत में सदैव सम्मान पूर्वक लिया जाता है। श्री शर्मा का जन्म 4 मार्च 1963 को ग्राम भैंसुनी के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। आपके पिताजी छगनलाल शर्मा एवं माताजी बसंती बाई शर्मा द्वारा प्रदत उच्चतम संस्कार को ग्रहण करते हुए उन्हीं संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए, जीवन का निर्वहन, परिवार तथा शासकीय सेवा और सामाजिक जीवन में बखूबी निभाया।  आप बाल्य काल से ही मेधावी छात्र रहे हैं आपकी प्रथम नियुक्ति प्रसिद्ध निजी कंपनी रेन बेक्सी में हुई परंतु शिक्षण एवं अध्यापन में रुचि को पूरा करने के लिए आपने शिक्षक का गरिमामय कार्य चुना स शिक्षक के रूप में आपकी सर्व प्रथम नियुक्ति 15 दिसंबर 1986 को प्राथमिक विद्यालय केवटिया पानी जो की बागली तहसील में सुदूर स्थित है, में हुई। ततपश्चात आप जुलाई 1990 से आज तक प्राथमिक विद्यालय अनवटपुरा में कार्यरत रहे। इस अवधि के दौरान आपने छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने के साथ वर्ष 1998 से 2011 तक जन शिक्षा केंद्र नागदा अंतर्गत अन्य विद्यालय बालगढ़ पाल नगर शंकरगढ़ भरिया बावड़ी में जन शिक्षक के पद पर कार्य किया साथ ही विभिन्न कार्यक्रम जैसे साक्षरता कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान पढ़ना बढ़ना दक्षता कार्यक्रम, एबीएल, एफएलएन, ईसीई आदि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए। आपने राज्य शिक्षा केंद्र से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा देवास जिले के सभी विकास खण्डों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्राथमिक विद्यालय     अनवटपुरा के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित कर उन्हें आगे बढ़ाया तथा सफलता दिलाई अनवटपुरा के छात्रों में से आज कई विद्यार्थी शासकीय एवं निजी कंपनियों में उच्चतम पदों पर कार्य कर रहे हैं और कुछ विद्यार्थी प्रशासनिक पदों पर भी शासन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं सामाजिक कार्य में भी आप श्री गौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन के सचिव पद पर तथा श्री गौड सहकारी संस्था देवास में सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं आप सदैव समय के पाबंद रहे हैं। जीवनलाल शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शासकीय ईपीईएस अनवटपुरा में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक किशोर वर्मा संकुल नागदा से पुष्पा सैनिक जन शिक्षा केंद्र चिमना बाई से सुरेंद्र राठौर साक्षरता के वरिष्ठ अधिकारी गिरधर त्रिवेदी, तारा राठौर एवं श्री शर्मा के पूर्व विद्यार्थी शेखर रावत, अजीत चौहान, अखिलेश एवं उनके स्टाफ में सहयोगी रहे। अनीता जाधव, नरेंद्र सिंह, ज्ञान राव काले, रेखा कदम, जयश्री शुक्ला, जिज्ञासा भावसार एवं अनवटपुरा के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देवास के सम्पूर्ण शिक्षा जगत द्वारा जीवन लाल शर्मा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर आगामी जीवन में स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामनाएं करते हुए शुभ कामनाएँ प्रेषित की।

  • ‘‘पैसे डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को हुई सजा

    ‘‘पैसे डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को हुई सजा

    पैसे डबल करने का प्रलोभन देने वाली कंपनी का जाल पूरे प्रदेश में फैला हुआ है आज एक ऐसे ही मामले में आरोपियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है देवास जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीराजेन्द्र सिंह भदौरिया ने इस प्रकरण की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है । कि आरोपीगण द्वारा कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ग्वालियर में बीएनपी इंष्योरेन्स एण्ड इंवेस्टमेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड एवं बीएनपी इंडिया डेव्लोपर्स एण्ड इफ्राइस्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड कंपनियों के नाम से रजिस्ट्रेषन प्राप्त किये थे। उक्त कंपनियों के लिए धन प्राप्ति हेतु आरोपीगण ने एजेन्ट नियुक्त किये थे । जिनके द्वारा फरियादियों एवं अन्य लोगों से धन एकत्रित कर, लोगों को बदले में पांच वर्ष में धन डबल करने का लालच देकर पालिसियां दी गई व फरियादी संतोष चौहान से रूपये प्राप्त किये तथा एजेन्टों को कमिषन व वेतन देकर आराेिपयों द्वारा पालिसियों की अवधि पूर्ण होने पर भी उन्हें रूपये वापस नही किये एवं पैसे इकट्ठा कर कंपनियों का उज्जैन स्थित ऑफिस बंद कर कंपनी के संचालक एवं एजेन्ट ने फरियादी व अन्य लोगों के साथ धोखधड़ी की। फरियादी द्वारा थाने पर षिकायत दर्ज करायी गई। पुलिस थाना सिविल लाईन द्वारा प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण कर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष महोदय, जिला देवास (समक्षः-श्री मनीष सिंह ठाकुर साहब) द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण राघवेन्द्र पिता गौरीचरण नरवरिया एवं दयानंद पिता करण सिंह को दोषी पाते हुये धारा 420,120-बी भा.द.स. में 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास व 25000-25000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की और से कुषल पैरवी श्री जगजीवनराम सवासिया, एडीपीओ जिला देवास द्वारा की गई तथा कोर्ट मोहर्रिर प्रधान आरक्षक श्याम आंजना का विषेष सहयोग रहा।                                                                                                                                        

  • देवास में फाग यात्रा को लेकर बन रहा माहौल,अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से मथुरा धाम (सयाजी द्वार) तक निकलेगी रंगारंग फाग यात्रा, युवा से लेकर वरिष्ठ तक में उत्साह, सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि से लेकर समाजसेवी तक दे रहे आमंत्रण

    देवास में फाग यात्रा को लेकर बन रहा माहौल,अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से मथुरा धाम (सयाजी द्वार) तक निकलेगी रंगारंग फाग यात्रा, युवा से लेकर वरिष्ठ तक में उत्साह, सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि से लेकर समाजसेवी तक दे रहे आमंत्रण

    देवास। देवास में धीरे-धीरे होली महोत्सव में रंग पंचमी पर निकलने वाली फाग यात्रा में अब दिन पर दिन माहौल बनता जा रहा है। प्रतिवर्ष इसमें संख्या की बढ़ोतरी होने के साथ आमजन का इसके प्रति आकर्षण भी बढ़ रहा है इस बार फिर माहौल बनने लगा है और जनप्रतिनिधि से लेकर समाजसेवी तक आगे आकर सोशल मीडिया पर वीडियो अन्य मैसेज के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं जिससे लग रहा है कि इस बार की फाग यात्रा भी ऐतिहासिक रहेगी। और सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में पारंपरिक फाग यात्रा इस बार और भव्यता के साथ निकलेगी।यह फाग यात्रा अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से सुबह 10.30 बजे, 30 मार्च रंगपंचमी के दिन प्रभु श्री राम जी की आरती के साथ आरंभ होगी। जिसमें विशेष आकर्षण मातृशक्ति द्वारा ब्रज की लठमार होली के साथ रंग गुलाल और पानी के टैंकर द्वारा रंगो की बौछार होगी। श्री राधा कृष्ण जीवंत झांकी,पंजाबी भांगड़ा नृत्य, भगोरिया नृत्य टोली, प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा पूरे यात्रा के समय प्रस्तुति आदि आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरे यात्रा मार्ग में व्यापारी व सामाजिक संगठनों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई है। फाग यात्रा नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा एमजी रोड होते हुवे श्री मथुरा धाम (सयाजी द्वार) पर श्री कृष्ण लला की आरती के साथ यात्रा का समापन होगा। समापन के बाद अपल्हार कि व्यवस्था भी रहेगी। अत: देवास की सभी धर्म प्रेमी जनता एवं मातृ शक्तियों से अनुरोध हैकि अपने परिवार, इष्टमित्रों सहित सम्मिलित होकर फाग यात्रा को सफल बनाए। उक्त जानकारी संजय शुक्ला ने दी।

  • आदर्श आचार संहिता का उल्‍लघन करने पर कार्यपालन यंत्री कार्यालय देवास में पदस्‍थ कर्मचारी निलंबित

    आदर्श आचार संहिता का उल्‍लघन करने पर कार्यपालन यंत्री कार्यालय देवास में पदस्‍थ कर्मचारी निलंबित

    ———— देवास / अधीक्षण अभियंता मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास डॉ. डी.एन. शर्मा ने कार्यपालन यंत्री कार्यालय देवास में पदस्‍थ कार्यालय सहायक ग्रेड-3 राकेश देवड़े को आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्‍लंघन के दोषी पाए जाने के कारण तत्‍काल प्रभाव से नि‍लंबित किया है। निलंबन अव‍धि में राकेश देवड़े का मुख्‍यालय संचा/संधा संभागीय कार्यालय सोनकच्‍छ रहेगा। निलंबन अ‍वधि में राकेश देवड़े को नियमा‍नुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता प्राप्‍त करने की पात्रता रहेगी।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने दो आरोपियों को छ:-छ: माह के लिए किया जिलाबदर,         
आबकारी विभाग ने देवास में होटल/ढाबों पर कार्यवाही

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने दो आरोपियों को छ:-छ: माह के लिए किया जिलाबदर, आबकारी विभाग ने देवास में होटल/ढाबों पर कार्यवाही

    ———— देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरो‍पी राधेश्‍याम उर्फ सेठी पिता शैतानसिंह उम्र 38 साल निवासी संदलपुर थाना खातेगांव तथा जमील खां पिता कुर्बान खां उम्र 50 वर्ष निवासी हाटपीपल्‍या को छ:-छ: माह के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आबकारी विभाग ने देवास में होटल/ढाबों पर कार्यवाही ————- देवास देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास के होटल/ढाबों पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण धारा 34(1) एवं धारा 36(ए)(बी) के तहत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 69 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 बोतल बीयर, 32 केन बीयर, 01 बोतल विस्की की जप्त की गई। जप्त सामग्री का अनुमानि बाजार मूल्य 10 हजार 405 रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, निधि शर्मा, डीपी सिंह, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक राजाराम, दीपक धुरिया, आरक्षक बीके जैशवाल, नितिन सोनी, नगर सैनिक किशोर सिशोदिया, अनिल अकोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।