Blog

  • प्रतिबंधित कार्बाइड रसायन से फल, फ्रुट को नही पकाने के कलेक्टर ने दिये निर्देशआयुक्त के निर्देशन मे हुई कार्यवाही,                    प्राकृतिक तथा वैज्ञानिक रूप से पकावें फल फ्रुट,          भगवान के नाम पर नॉनवेज  होटल संचालित करने पर निगम प्रशासन ने की होटल सील

    प्रतिबंधित कार्बाइड रसायन से फल, फ्रुट को नही पकाने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
    आयुक्त के निर्देशन मे हुई कार्यवाही,                    प्राकृतिक तथा वैज्ञानिक रूप से पकावें फल फ्रुट,          भगवान के नाम पर नॉनवेज  होटल संचालित करने पर निगम प्रशासन ने की होटल सील

    देवास। आम जनता की हमेशा यही मांग रही है कि केमिकल से फल फ्रूट पकाने के बाद उसे बेचने पर उसके परिणाम घातक आ रहे हैं और कई बार पत्रकार और आम जनता द्वारा इसकी शिकायत के बाद भी कभी किसी ने ईश्वर ध्यान नहीं दिया लेकिन पहली बार जिला कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस और ध्यान देकर एक अच्छी कार्रवाई की है देवास जिले में शिवरात्रि के महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के आदेशानुसार तथा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन मे खाद्य एवं औषधि प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आम नागरिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शहर में स्थित ऐसे फल फ्रूट के गोदामों की जांच की गई जो की प्रतिबंधित कार्बाइड रसायन से फल फ्रूट को पकाते हैं और शहर में सप्लाई करते हैं जो कि जनमानस के स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक एवं हानिकारक है। जिसके अन्तर्गत शहर के तीन बड़े गोदामों का निरीक्षण किया गया तथा गोदाम फल,फ्रुट पकाये जाने वाले रसायन का सेंपल लिया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। गोदाम संचालको को समझाईश दी गई कि वे प्रतिबंधित कार्बाइड रसायन से फल, फ्रुट को न पकाते हुए प्राकृतिक तथा वैज्ञानिक रूप से नियत अनुसार ही फल,फ्रुट को पकाते हुए विक्रय करें।

    भगवान के नाम पर होटल में नॉनवेज बेचने वाली होटल प्रशासन ने की सील

    इसी प्रकार सुतार बाखल स्थित जैन मंदिर के पदाधिकारियों की शिकायत पर विष्णु नॉनवेज रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले जनक पिता गंगाराम सोनी द्वारा किया जा रहा था। रेस्टोरेंट को सील किया गया। उक्त रेस्टोरेंट बिना लायसेंस के संचालित की जा रही थी। रेस्टोरेंट पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 256,267 (2) का उल्लंघन करने पर 434 एवं 440 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही मे खाद सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर, निगम स्वास्थ्य एवं खाद निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर व उनकी टीम साथ रही।

  • परीक्षाओं का पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पर केन्द्राध्य, सहायक केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक को दिया शोकाज नोटिस, किया निलंबित

    परीक्षाओं का पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पर केन्द्राध्य, सहायक केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक को दिया शोकाज नोटिस, किया निलंबित

    ———— देवास देवास जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं संचालित की जा रही है। परीक्षाओं का सतत निरीक्षण जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय दलों द्वारा किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी देवास ने बताया कि 06 मार्च को परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. चिमनाबाई देवास का निरीक्षण विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक देवास द्वारा किया गया। परीक्षा केन्द्र के कक्ष क्रमांक 08 में पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पाई गई। प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा केन्द्राध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बैरागी, सहायक केन्द्राध्यक्ष श्रीमती रश्मि मेहता, कक्ष क्रमांक 08 में नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती शगुफ्ता खान एवं श्रीमती नमृता वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही श्रीमती वंदना नामदेव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनके निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है।

    कक्षा 05 वीं एवं 08 वीं की परीक्षाओं के संचालन में लापरवाही बरतने पर केंद्राध्यक्ष को किया निलंबित ————-

    देवास 06 मार्च 2024/ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी , जिला देवास के द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं तहसीलदार , तहसील कन्नौद के द्वारा किये गये निरीक्षण के समय बनाये गए पंचनामा के आधार पर केन्द्राध्यक्ष श्री राजेश सोलंकी , मा. शि . शास . मा . वि . टीन टप्पर थुरिया विकासखण्ड कन्नौद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है । श्री राजेश सोलंकी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी , देवास रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । आदेश में उल्लेख है कि जिला अंतर्गत कक्षा 05 वीं एवं 08 वीं की परीक्षाओं के व्यवस्थित संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के सतत निरीक्षण हेतु तहसीलदार , तहसील कन्नौद द्वारा दिनांक 06.03.2024 को परीक्षा केन्द्र शास . मा . वि . कुस्मानिया का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाय गया कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र प्रातः 09:48 पर बांटे गए जबकि राज्य शिक्षा केन्द्र क निर्देशानुसार प्रात : 9.00 बजे परीक्षा प्रारंभ होनी चाहिए तथा परीक्षा केन्द्र पर अशासकीय विद्यालय में कार्यरत 04 शिक्षकों को वीक्षण हेतु सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना ही ड्यूटी पर लगाया गया था जबकि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शासकीय शिक्षकों को ही वीक्षण हेतु नियुक्त किया जा सकता हैं केन्द्राध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक शा. मा . वि . टीन टप्पर थुरिय श्री राजेश सोलंकी विकासखण्ड – कन्नौद द्वारा आवश्यतानुसार वीक्षण व्यवस्था की मांग तत्काल की जाना थी एवं समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होने पर तत्काल अपने जनशिक्षक को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की सूचना देनी थी ।

  • राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में देवास को मिली प्रथम रेंक

    राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में देवास को मिली प्रथम रेंक

    देवास। स्वच्छता प्रेरणा समारोह 5 मार्च मंगलवार को लाल परेड ग्राउन्ड भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित हुआ। प्रदेश की सभी नगरीय निकायों के सफाई मित्रों को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा अन्य सभी विभागों के मंत्री गणों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में सभी निकायों के सफाई मित्रों की उपस्थिति में सफाई मित्रों का सम्मान भी मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा किया गया ।साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अलग अलग केटेगिरी में निकायों को पुरस्कार वितरण भी किया जिसमें देवास नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सिटी ब्यूटीफिकेशन में ग्रीन स्पेस (ग्रीन देवास) को अत्यधिक बढ़ावा देकर कार्य किया। देवास नगर निगम ने भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिटी ब्यूटी कॉम्पीटिशन में भाग लेकर राज्य स्तर पर ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस में प्रथम रेंक प्राप्त की। भोपाल में आज आयोजित स्वच्छता प्रेरणा  समारोह एवम सम्मान समारोह में राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी एवं राज्य मंत्री शिवाजी पटेल द्वारा स्व्च्छता सम्मान पुरस्कार निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, निगम स्वास्थ समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस, को प्रदान  कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र  सिसौदिया, विजय जाधव, विशाल जोशी, अरुण तोमर मंच पर उपस्थित रहे। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल सभापति रवि जैन आयुक्त रजनीश कसेरा एवं सभी निगम परिषद सदस्यों ने देवास नगर निगम के पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास नगर निगम बैठक हॉल में सहायक यंत्री इंदु प्रभा भारती, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, अशोक देशमुख, एवं निगम पदाधिकारी एवं  उपस्थित नागरिकों के साथ देखा एवं सुना।

  • दिव्यांग से दो साल तक काम करवाया, पैसे मांगे तो कहा जान से मार दूंगा
क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह की मदद से जनसुनवाई में लगाई गुहार
 

    दिव्यांग से दो साल तक काम करवाया, पैसे मांगे तो कहा जान से मार दूंगा क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह की मदद से जनसुनवाई में लगाई गुहार  

    देवास। मेहनतकश मजदूर के पैसे खाना आम बात हो गई है लेकिन मेहनतकश दिव्यांग के पैसे भी अगर रसूखदार लोग खाने लगे तो वह मजबूर कहां जाए ऐसे ही तोल सिंह भील पिता नारू सिंह भील वर्तमान निवासी अनवटपूरा देवास ने क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह की मदद से जनसुनवाई में जिलाधीश को आवेदन दिया जिसमें बताया गया कि भोपाल बाईपास पर बने ढाबे जिसका पुराना नाम हिंदुस्तान ढाबा वर्तमान नाम में 5 स्टार ढाबा के नाम से संचालित है। ढाबे के मालिक हारून अली द्वारा मुझे यह बोल कर काम पर रखा गया की मेरे ढाबे पर बर्तन धोने तथा छोटे मोटे काम जो मुझ से हो जाए वह कर देना जिसके बदले मुझे खाना खिलाने के साथ साथ 4000 रु महीना देंगे पर जब भी मैं उनसे अपने पगार के रू मांगता था तो वो मुझे यह बोल कर टाल देते की अगले महीने ले लेना ऐसे बोलते बोलते उन्होंने 2 साल तक मुझे कोई रुपए नहीं दिए और मजबूरन मुझे वहां से काम छोड़ना पड़ा। मेरी मेहनत, मजदुरी के रूपये खाना का खर्च काट कर 36,000 रू. बाकी है जो ढाबा संचालक हारून अली ने आज दिनांक तक नहीं दिए हैं। मैं अपनी मजदूरी मांगता हूं तो कहता हैं कि ढाबे के आसपास भी मत दिख जाना नहीं तो ट्रक के नीचे फेंक कर तुझे जान से खत्म कर दूंगा। मैं तथा मेरी पत्नी दोनो ही दिव्यांग है तथा वर्तमान में 1 माह पूर्व मुझे एक पुत्र भी हुआ है जिसके भविष्य को ध्यान में रखते हुवे उसके पालन पोषण हेतु मुझे मेरी मेहनत के 36,000 रू. जो की मेरी दो वर्ष के मेहनत के है मुझे दिलवाने की कृपा करे। साथ ही मुझे तथा मेरे परिवार को हारून अली से सुरक्षा प्रदान करें क्योंकि मुझे और मेरे परिवार की जान को हारून अली से खतरा है। ऐसे में इनको न्याय दिलाने के लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता रानीसिंह आगे आई और रानी सिंह ने ने जिलाधीश से दिव्यांग पति पत्नी का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें दिव्यांगों को मिलने वाली सहायता दिलाने का आग्रह किया।

  • भारी विरोध के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र सिंह सोलंकी पर जताया भरोसा, कहीं खुशी कहीं गम का माहौल

    भारी विरोध के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र सिंह सोलंकी पर जताया भरोसा, कहीं खुशी कहीं गम का माहौल

    देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने आखिर अपना पूर्ण विश्वास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी पर जताते हुए एक बार फिर उनको देवास सांसद का टिकट देकर जताया है। आखिर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र सिंह सोलंकी को ही क्यों मौका दिया ।जबकि इस बार देवास जिले में सबसे ज्यादा दावेदार थे सांसद टिकट के। भारतीय जनता पार्टी में पहली बार 50 से अधिक दावेदार थे तो कई इतनी मजबूत दावेदार थे कि लग रहा था कि इनका ही टिकट फाइनल है इस बार महेंद्र सिंह सोलंकी का टिकट कट सकता है। विरोधी तो अपनी शिकायतों के आधार पर यह मानकर बैठे थे कि इस बार हमारी पसंद के के नेता को ही टिकट मिलेगा और सांसद पर भी हमारे अपने समर्थक नेता को ही टिकट मिलेगा। परंतु पार्टी संगठन ने सभी शिकायत को दरकिनार करते हुए एक तरफा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताते हुए पहली सूची में ही उनका नाम देकर यह संकेत दिया है कि आगे और कुछ इनको अच्छा केंद्र में दिया जा सकता है। अब बात करें शिकायत की तो पहली बार किसी सांसद की अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक स्तर पर लगभग 2000 शिकायत केंद्रीय नेतृत्व को पहुंचाई थी और एक नहीं लगभग पांच विधानसभा से सर्वाधिक शिकायतें पोस्ट की गई थी। भाजपा नेताओं की अपनी नाराजगी थी और विरोधी गुट किसी भी हालत में इनका टिकट नहीं चाहता था। अब विरोधियों के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने झटका दिया है क्योंकि पहली सूची में नाम होना अपने आप में बड़ी बात है। और वह भी जब-जब अच्छे-अच्छे के टिकट कट गए हो। सबसे ज्यादा दुखी तो दावेदार है कहीं दावेदार तो वर्षों से सांसद के लिए प्रयासरत है पहले हुए विधानसभा के टिकट के लिए प्रबल दावेदार रहते हैं और लगता है कि इनका टिकट हो ही जाएगा उनका स्वयं को और उनके समर्थकों को। लेकिन भैया जी का टिकट ना तो विधानसभा में ना लोकसभा में और ना कोई उनको संगठन ने बड़ा पद दिया ऐसे में अब दुखी होने के अलावा कर भी क्या सकते हैं जिले में ऐसे कई नेता है तो कई बाहरी नेता है। इंदौर उज्जैन तक के दावेदार देवास में सांसद और विधायक की दावेदारी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और होता भी है कि इंदौर या उज्जैन या आसपास के नेता को संसद या विधायक का टिकट मिला भी है और जीते भी है लेकिन 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय व्यक्ति महेंद्र सिंह सोलंकी जो की महत्वपूर्ण पद न्यायाधीश की नौकरी छोड़कर राजनीति में सेवा के लिए आए थे और सेवा के हिसाब से ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया प्रारंभ में तो ऐसा लग रहा था कि महेंद्र सिंह सोलंकी अपना जज का प्रभाव नहीं छोड़ना चाहते लेकिन धीरे-धीरे जब वह गरीब जरूरतमंद के बीच और आम जनता से घूमने मिलने लगे तो उनकी छवि अलग बन गई। अपने सिद्धांत और विचार पर ही अपनी राजनीति की कार्य शैली निर्धारित कर आगे बढ़ाने वाले खासकर हिंदुत्व के लिए पूर्ण समर्पित महेंद्र सिंह सोलंकी की छवि हिंदू वीर के रूप में बन गई। वर्षों बाद इतनी बड़े पद पर किसी व्यक्ति ने हिंदुत्व के लिए खुले रूप से आवाज उठाई और छोटी से लेकर बड़ी बात पर अपनी बात दबंगता के साथ रखना और उसे हल भी करवाना। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को जुझारू पंगे लेने वाला नेता भी कहा जाता है इन्होंने कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री से पंगा लिया और एक देवास में सुभाष चौक की गुमटी पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाई गई थी उसे न्यायालय द्वारा आदेश पारित करवा कर हटा ही दिया ऐसे कहीं प्रकरण थे जिसमें विपक्ष में भी सोलंकी खुलकर लड़े तो सत्ता में आने के बाद सीधे आम जनता से संपर्क में रहे और खासकर युवाओं में हिंदुत्व के लिए उनकी एक अलग छवि बन गई और यही छवि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इनको अलग पहचान मिली। जब पूरे प्रदेश में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के मुद्द पर चुनाव लड़ रही है और इस मुद्दे पर आगे बढ़ रही है तब देवास के सांसद ने भी पूरे 5 वर्ष देवास में विकास कार्य के साथ हिंदुत्व का मुद्दा मुख्य रूप से रखा है इस कारण वह कहीं नेताओं से दूर भी हो गए लेकिन अपने सिद्धांत और विचारधारा पर अड़े रहे। देवास में अभी सबसे अच्छी शुरुआत इनके द्वारा मां चामुंडा टेकरी पर प्रति शनिवार रविवार को आरती और भंडारे का आयोजन रखकर संस्था देववासिनी के माध्यम से की है वह भी एक ऐसी शुरुआत है जो भक्तों को सीधे-सीधे मां चामुंडा टेकरी से जोड़ रही है खासकर दूर दराज कॉलोनी मोहल्ले वाले जब एक साथ भजन करते हुए मां चामुंडा टेकरी पर मां के दर्शन करते हैं और साथ में भंडारे में भोजन का आनंद लेते हैं तो वार्ड और समूह मां चामुंडा टेकरी पर महा आरती कर संसद के इस कार्य की सराहना करता है अब देवास में शनिवार और रविवार धर्म के क्षेत्र में एक साथ मिलने का स्थान मां चामुंडा की टेकरी पर हो गया है । सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बारे में चर्चा बाद में अभी तो बस इतनी सी बात है कि वह इतने विरोध के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने सबको झटका देते हुए इन पर विश्वास जताया है। विरोधियों खेमे में और जिनको टिकट नहीं मिला उनको भले ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का फैसला पसंद ना हो लेकिन देवास की जनता और खासकर युवा वर्ग में बड़ी संख्या में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी में इस टिकट से कई समीकरण बिगड़ने के बाद बदल गए हैं। अब महेंद्र सिंह सोलंकी के पास दूसरी पारी है और समर्थक खुले रूप से साथ है तो विरोधी इस अंदाज में कार्य करेंगे खैर इस बार मोदी लहर के कारण चुनाव थोड़ा आसान जरूर है लेकिन सांसद की अपने व्यवहार के कारण कुछ कमियां जरूर है जिसे इस पारी में उन्हें दूर कर लेना चाहिए क्योंकि प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बनाने के साथ अपने अपने संगठन और अपने साथियों में भी एक अलग पहचान व्यवहार से भी होती है कड़क और रूडी व्यवहार के कारण कई समर्थक पास आने के बाद भी दूर हो गए हैं अब चुनाव के बाद या पहले इनको अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना होगा । अभी तो युवाओं में लहर चल रही है बस जीत हार का अंतर बढ़ता है या कम होता है इस बार यह काउंट होगा। क्योंकि इनकी लीड विधानसभा में जीतने वाले की लीड के ऊपर जाती है तो उस पर भी प्रभाव होगा वैसे इस बार ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए पार्टी और समर्थक पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

  • सफाई कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य, करोड़ों रुपए ठेके पर किए जा रहे खर्च, नहीं मिल रहा स्थानीय को रोजगार, संगठन करेगा  चरणबद्ध  आंदोलन

    सफाई कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य, करोड़ों रुपए ठेके पर किए जा रहे खर्च, नहीं मिल रहा स्थानीय को रोजगार, संगठन करेगा  चरणबद्ध  आंदोलन

    देवास। नगर निगम सफाई कर्मचारी संगठन के संयुक्त मोर्चे की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन जिलाध्यक्ष रूपेश कल्याणे, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के शहर अध्यक्ष राकेश बंजारे, म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ के शहर अध्यक्ष संजय सांगते काका एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी व दरोगा साथियों द्वारा निर्णय लिया गया कि 3 मार्च 2024 से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसमें सर्वप्रथम 3 मार्च को समस्त सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप कार्य करेंगे। कर्मचारियों की मांगों में 2016 तक के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमितिकरण का लाभ दिया जाए। वर्तमान में शहर की आबादी 5 लाख से उपर है औैर सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने से 200 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। स्थाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर वरियता सूची के आधार पर स्थाई का लाभ दिया जाए। उक्त मांगों को लेकर पूर्व में उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया से चर्चा की गई उनके द्वारा संगठन को लिखित में जवाब दिया गया था कि देवास शहर की अनुमानित आबादी 4 लाख है। जिसके हिसाब से 500 लोगों पर 1 कर्मचारी शासन गाइड लाईन के अनुसार कार्य करेगा। उस हिसाब से देवास शहर में 832 सफाई कर्मचारी बताए गए हैं। इस बात को लेकर संगठन द्वारा चर्चा में कहा गया कि जब 4 लाख की आबादी है तो 500 लोगों पर एक कर्मचारी के हिसाब से 800 सफाई कर्मचारियों से शहर की सफाई करवाई जा सकती है, तो नगर निगम प्रशासन द्वारा करोड़ों रूपये का सफाई का ठेका क्यों दिया जाता है। कर्मचारी संगठन ने इसका विरोध किया है, और कहा है कि या तो ठेका बंद करें या 200 सफाई कर्मचारियो की भर्ती करें। पूर्व में 18 अगस्त 2023 को जिला कलेक्टर कार्यालय में सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया द्वारा आयुक्त को निर्देश दिए गए थे कि सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा पूर्णत बंद है। सफाई कार्य करवाना है तो सफाई कर्मियों की भर्ती की जाए या उन्हे संविदा पर रखा जाए। इन मांगों का आज दिनांक तक कोई निराकरण नहीं होने के कारण समस्त संगठनों ने एक साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करने का आव्हान कर दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजु पहलवान सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कल्याणे, संभाग प्र्रभारी अनिल खरे, जिलाध्यक्ष विजय सांगते, मांगीलाल फतरोड़, लालचंद डागर, प्रदीप सांगते गजा, पारस कलोसिया, राजेश गौसर, रोहित दावरे, उमेश सांगते, राजकुमार कल्याणे, सुनील फतरोड़, लक्षमण वेद, बसंत कल्याणे, सोनू डुमाने, रोहित धनराज सांगते, विकास सिहोते, विकास सांगते, सुनील सिहोते, उमेश सिहोते, कैलाश सोलंकी, ़ऋषि निगम, धीरज खत्री, महेश बिरगड़े, विजय आदिवाल, राकेश गौसर, पवन खरे, विकास बंजारे, मंगल घारू, रामू गौसर, महेश लोट, विक्कीलाला बंजारे आदि संगठन के पदाधिकारी एवं दरोगा साथी उपस्थित रहे।

  • आयुषी एवं हर्षिता के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

    आयुषी एवं हर्षिता के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

    देवास। पिछले दिनों उज्जैन में आयोजित  संभाग जोन स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान के माँडल की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले के देवास विकासखंड से एकीकृत माध्यमिक विद्यालय टिगरिया सांचा की छात्रा आयुषी झाला का गणित प्रदर्श मॉडल एवं माध्यमिक विद्यालय राधाबाई की छात्रा हर्षिता नागेश के सामाजिक विज्ञान प्रदर्श के मॉडल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इसी अनुक्रम में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक- 3 के छात्र आकाश मुजाल्दे ने पर्यावरण गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय टिगरिया सांचा की शिक्षिका शुभा सोनी ने विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर देवास विकास खंड का नाम गौरावांवित किया है ।छात्र-छात्राओं की उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी  एच एल खुशाल ,डीपीसी प्रदीप जैन ,डाइट प्राचार्य डॉ राजेंद्र सक्सेना , एपीसी विकास महाजन , बीआरसी किशोर वर्मा, बीएसी गिरीश चौरे ,जन शिक्षक संजय कारपेंटर ,निसार खान, अभिनव तिवारी ,राजेश चौधरी आदि द्वारा बधाई दी गई।