Blog
-

लोकसभा निर्वाचन में सौपे गए दायित्व में लापरवाही बरतने एवं निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन करने पर पटवारी निलंबित
———– देवास/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने लोकसभा निर्वाचन- 2024 में सौपे गए दायित्व में लापरवाही बरतने एवं निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन करने पर पटवारी श्री अर्जुन मुकाती को निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में पटवारी श्री मुकाती का मुख्यालय तहसीलदार कार्यालय सोनकच्छ रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । आदेश में उल्लेख है कि पटवारी श्री अर्जुन मुकाती को सोशल मीडिया सेल में नियुक्त किया था। श्री मुकाती द्वारा उपस्थिति देने के पश्चात् बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किये अपने आदेशित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें ।
-

देवास जिले में नरवाई जलाने पर कार्यवाही नहीं करने पर उप संचालक कृषि श्री कनेरिया का पांच और सहायक संचालक कृषि सुश्री कल्पना तिर्की का दो दिवस का कटेगा वेतन, कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास जिले के चार आरोपियों को किया जिलाबदर
———— देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास जिले में नरवाई जलाने पर कार्यवाही नहीं करने पर उप संचालक कृषि श्री आर. पी. कनेरिया का पांच दिवस और सहायक संचालक कृषि सुश्री कल्पना तिर्की का दो दिवस का वेतन काटने और डीएमओ मार्कफेड की सुश्री संजना कोरी को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्राईवेट टेंकरों से पानी की सप्लाई पर रोक लगाये। ग्रीष्म ऋतु में मजरे-टोलों में पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक होतो बोरिंग भी करायें। पीएचई विभाग पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम बनाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कन्नौद और खातेगांव में एसडीएम भूमि से अतिक्रमण हटाकर एनएच को कब्जा दिलाये। जिले के जिन तालाबों में दिसम्बर तक पानी रहता है, उनमें मछली पालन के लिए योजना बनाये। बरसात शुरू होते ही मछली पालन के लिए बीज तैयार कर लें। मछली पालन के लिए जिले में तालाबों का चिन्हांकन कर लें। तालाबों में मछली पालन के लिए युजर ग्रुप बनाये और स्व सहायत समूह को भी मछली पालन कार्य में शामिल कर ट्रेनिंग दें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में आदर्श मतदान केन्द्रों का चयन कर लें। मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करें। मतदान दलों का रूट चार्ट तैयार कर लें। चयनित मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से 12डी फार्म भरवाने की तैयारी कर लें। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को ट्रेनिंग दें और ट्रेनिंग के समय एसडीएम भी उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाये। बिना मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्त नहीं की जायेगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हों, इसका ध्यान रखें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली। वन विभाग को निर्देश दिये कि अन्य पौधों के साथ फलदार पौधो का रोपण की कार्ययोजना बनाये। उद्योग विभाग को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में मियावाकी पद्धती से पौधा रोपण का कार्य करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास जिले के चार आरोपियों को किया जिलाबदर, ————
देवास, 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिले के 04 आरोपियों को जिलाबदर किया है। जिसमें राहुल पिता लाखन उम्र 22 साल निवासी सामगी थाना टोंकखुर्द, गणेश पिता भगवानदास बैरागी उम्र 25 साल निवासी पाडियादेह थाना खातेगांव को एक-एक वर्ष के लिए तथा मुकेश पिता गंगाराम डाबर उम्र 30 साल निवासी ठानाघाट थाना कांटाफोड़, शेरू उर्फ शब्बीर खां पिता खलील खां उम्र 45 साल निवासी ईटावा देवास को छ:-छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-

महिला शिक्षिका से 5000 की रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक रंगे हाथों गिरफ्तार
देवास ,, देवास में लोकायुक्त द्वारा एक शिक्षिका को धमकी देकर रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। देवास में पदस्थ शिक्षिका पदमा बाथम, जो की शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर देवास मैं बच्चों को पड़ता है से विद्यालय के प्रधान अध्यापक तिलकराज सेम द्वारा शिक्षिका को झूठी जांच में फंसाने की धमकी दी जाकर 6000/- रु प्रतिमाह रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत शिक्षिका द्वारा दिनांक 4. अप्रैल.2024 को पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त उज्जैन को की गई, रिश्वत की पुष्टि हेतु शिक्षिका व प्रधान अध्यापक सेम की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें शिक्षिका के निवेदन पर 5000/- लेने पर सहमत हो गया व वेतन मिलते ही शिक्षिका को रिश्वत लेकर बुलाया, जो प्राचार्य तिलकराज सेम को आज को शिक्षिका बाथम से 5000/- रु लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर देवास में लोकायुक्त उज्जैन की कार्यवाही जारी हैं।
-

ध्वज पूजन के साथ हुआ चेटीचंड महोत्सव का शुभारंभ, निकलेगी वाहन रैली
देवास। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत पूज्य सिंध हिंदूू पंचायत द्वारा विधि विधान से शनिवार को सिंधु भवन ट्रस्ट पर समाज के ब्राह्मणों के सानिध्य में ध्वज पूजन के साथ भगवान झूलेलाल की महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात दरिद्र नारायण का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या दरिद्र नारायणों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी, सचिव अशोक पेशवानी ने बताया कि परम्परानुसार इस वर्ष भी चेटीचंड महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। रविवार को प्रातः 9 बजे श्री मोहनधाम मंदिर जयप्रकाश मार्ग पर भगवान झूलेलाल की आरती के पश्चात विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी जिसमें सभी हाथों में भगवा ध्वज लिए चलेंगे और आयो लाल झूलेलाल बेडा ही पार का जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उज्जैन रोड स्थित सिंधु भवन ट्रस्ट पर पहुंचेगी। महिला मंडल, सिंधू युवा मंडल, समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज जनों से अपील की है कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। रात्रि में सिंधु भवन ट्रस्ट पर फूड फेस्टिवल एवं सिंधी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें ग्वालियर की पार्टी द्वारा जीवन पर्यंत पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी।
-

भाजपा स्थापना दिवस पर चंद लोगों ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी और ज्वाइन कि भाजपा, जबकि दावे बड़े धमाके के किए जा रहे थे, वरिष्ठ अभिभाषक और सहकारिता के पूर्व अधिकारी और कुछ नामी लोग ही शामिल
देवास। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के चंद बड़े नेता ही भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल हुए हैं ।जबकि दावा किया जा रहा था कि बहुत बड़ा धमाका होगा और कई कांग्रेसी एक साथ कांग्रेस छोड़ रहे हैं। नए फ्रेश लोगों की संख्या जरूर थोड़ी ज्यादा रही है। लेकिन नामी चेहरे और बड़े किसी नामी नेता को शामिल नहीं करा पाए हैं। अब संख्या का मामला सभी समझते हैं की कितने बीजेपी में आते हैं, और वापस कांग्रेस में चले जाते हैं फिर भाजपा में आते हैं फ्रेश चेहरे उंगलियों पर गिने जाने वाले होते हैं।जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के जिला संयोजक पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के समक्ष जिला कार्यालय में शनिवार को सैकड़ों कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों से जुड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश चौधरी गुर्जर प्रदेश महासचिव गुर्जर विकास संगठन एवं पूर्व अध्यक्ष देवास जिला अभिभाषक संघ देवास- पूर्व जिला अध्य्क्ष म.प्र.कांग्रेस सेवादल जिला देवास म.प्र.पूर्व जिला अध्यक्ष- म.प्र. कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकारी विभाग जिला देवासप्रदेश महा सचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकारी विभाग म.प्र., राधेश्याम वर्मा एवं देवनारायण कनासिया जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ देवास, ओमप्रकाश श्रीवास्तव पूर्व उपाध्यक्ष इंटक, जगदीश जलोदिया सेवानिवृत्ति सहकारी निरीक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ मध्य प्रदेश सहित देवास विधानसभा में 60, सोनकच्छ विधानसभा में 117, हाटपीपल्या विधानसभा में 93, बागली विधानसभा में 128, खातेगांव विधानसभा में 114 लोगों इस तरह देवास जिले में कुल 600 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायकों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में पूर्व में जरूर जिला अध्यक्ष बड़े चेहरे भाजपा में लाने में जरुर सफल रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया और जिले के कई नेता रहे हैं जिला अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे शानदार कार्यकाल माना जा रहा है लेकिन अब लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन में बड़े नेता को लाने में कोई ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं जबकि इसके पहले पूर्व मंत्री भी कांग्रेस से भाजपा में आना चाह रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के भारी विरोध के कारण जिले के पूर्व मंत्री और कई नेता का विचार बदल गया। कांग्रेस से वर्षों से जुड़े और निस्वार्थ कार्य करने वाले वरिष्ठ अभिभाषक सुरेश चौधरी का आना जरूर चौंकाने वाला है तो दूसरा नाम जगदीश जलोदिया का है जो देवास सहकारिता विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अब सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा के साथ आ गए हैं। इसका जरूर भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा आने वाले सहकारिता चुनाव में जहां पर भारतीय जनता पार्टी कई जगह पर कोशिश के बाद भी चुनाव नहीं जीत पाई है। जिला अध्यक्ष और नई जॉइनिंग टीम जरूर जुटी हुई है कि जिले से ऐसे चेहरे भाजपा में लेकर आए कि पूरे जिले में भाजपा का एकतरफा वर्चस्व हो। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी के पास जिला पंचायत अध्यक्ष और कई नगर पंचायत, महापौर, सभापति, और सरपंच सर्वाधिक है । अब लोकसभा चुनाव के बाद जिला भाजपा का फोकस सहकारिता पर रहेगा। वैसे हम जिले की बात कर रहे हैं प्रदेश में भी यही हालत रही।
समाज सेवा में हमारी भूमिका महत्पूर्ण : खंडेलवाल
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आपका परिवार में स्वागत है। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि समाज की सेवा में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे, वह किए जायेंगे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है : पवार
देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। विभिन्न समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार सबके हित में काम कर रही है।
वहीं हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरूलाल अटारिया, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, रवि जैन, संजय दायमा, मनोहर जाधव, जुगनू गोस्वामी, भारत सिंह पटलावदा, अजय तोमर, प्रतीक सोलंकी, आलोक साहू, तनय चौधरी, राहुल गोस्वामी, नयन कानूनगो, विजय सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
-

देवास जिले के दो ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा समाप्त
————– देवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना देवास ने शासकीय राशि में गबन, नैतिकपतन और गंभीर अनुशासनहीनता पर जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत बेड़ामऊ के ग्राम रोजगार सहायक श्री भगवानसिंह सेंधव और ग्राम पंचायत आमलाताज के ग्राम रोजगार सहायक श्री ललित शर्मा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की है।
-

उत्कृष्ट विद्यालय देवास से श्री महेन्द्र सिंह दलवी एवं श्री अशोक गुप्ता को सेवानिवृत होने पर विदाई दी
उत्कृष्ट विद्यालय देवास के सेवाभावी कर्मठ दयालु के नाम से सुप्रसिद्ध क्रीड़ा शिक्षक श्री महेन्द्रसिंह दलवी (दयालु ) एवं विद्यालय से टिगरिया मे पदस्थ श्री अशोक कुमार गुप्ता को सेवा निवृत्ति के अवसर पर विद्यालय मे गरिमामय बिदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी थी। विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओ ने पुष्प हार से सेवानिवृत हुए शिक्षकों का स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव एवं श्री सुधीर कुमार सोमानी ने श्री दलवी के परिवारजन की उपस्थिति मे शाल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में श्री सुधीर कुमार सोमानी ने कहा जिस प्रकार सेवा में रहते हुए विद्यालय हित में समर्पित भाव से विद्यालय की सेवा करते थे उसी प्रकार सेवा निवृत होने के बाद भी दोनों शिक्षक विद्यालय की सेवा के लिए ततपर रहेंगे ऐसी आशा हैं। विद्यालय के शिक्षक श्री पवन पटेल, श्री संतोष वर्मा ,श्रीमती अलका जैन ,रामकुमार कुशवाह ने श्री दलवी एवं श्री गुप्ता के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं स्टाफ सदस्य उपथित थे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संतोष स्वर्णकार ने किया जबकि कार्यक्रम के समापन पर श्री नीरज कानूनगो ने आभार प्रदर्शन किया।


