देवास। नगर निगम में वर्षों से जमे अधिकारियों के तबादले को लेकर वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा ने संभाग आयुक्त, संयुक्त संचालक उज्जैन संभाग, जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित नगर निगम आयुक्त को शिकायत की है। शिकायत में लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए अधिकारियों के तबादले करने की मांग की गई है। जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देते हुए पार्षद वर्मा ने उल्लेख किया कि नगर निगम में सौरभ त्रिपाठी उपयंत्री के रूप में वर्ष 2006 से, उपयंत्री जितेंद्र सिसौदिया व उपयंत्री विजय जाधव वर्ष 2007 से नगर निगम में पदस्थ है। शासन की स्थानांतरण नीति के अनुसार तीन वर्ष में स्थानांतरण हो जाना चाहिए था, लेकिन ये अधिकारी विगत 17 वर्ष से नगर निगम देवास में एक ही स्थान पर कार्यरत है। ये अधिकारी स्थानांतरण नीति से या पूर्व में हुए निर्वाचनों में भी चुनाव आयोग की नीति से प्रभावित नहीं हुए। पार्षद श्रीमती वर्मा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, संभागायुक्त एवं आयुक्त से मांग की है कि ने मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार तीन वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण होना चाहिए। ऐसे में इन सभी अधिकारियों का स्थानांतरण अन्यत्र किया जाए।
Blog
-

देवास पहुंचे कालीचरण महाराज, कहा जो हिंदू हित की बात करें उसे दे अपना वोट
गंगानगर मातोश्री में नवीन सिंह सोलंकी के यहां पर कालीचरण महाराज पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया के सामने लोकसभा निर्वाचन को लेकर कहा कि जो भी हिंदू हित की बात करें उससे ही अपना वोट दें और मतदान अवश्य करें ।क्योंकि आपका एकमत हिंदू राष्ट्र की निंव का पत्थर बनेगा। वही देवास टेकरी पर बनने वाले देवीलोक के लिए विधायक गायत्री राजे पंवार को अपने वादे को पूरा करने के लिए एवं विधानसभा चुनाव में उनकी प्रचंड जित पर कालीचरण जी महाराज ने बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम जोशी, भरत चौधरी, मिलींद सोलंकी ,सचिन जोशी गौरव जैन एवं परिवार के सदस्य व मित्र शामिल हुए।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखण्ड के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों, मतदान केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ———— एफएलएन की जानकारी नहीं देने पर शिक्षक निलम्बित और जन शिक्षक का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये ———— एकीकृत हाई स्कूल बीसाखेडी के प्राथमिक शिक्षक और स्कूल प्रभारी का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखण्ड के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों, मतदान केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ———— एफएलएन की जानकारी नहीं देने पर शिक्षक निलम्बित और जन शिक्षक का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये ———— एकीकृत हाई स्कूल बीसाखेडी के प्राथमिक शिक्षक और स्कूल प्रभारी का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये ————- आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती रामकन्या दुबे और सुपरवाईजर श्रीमती फिरदोस शेख को अच्छा कार्य करने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने दी बधाई ———- मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ———– देवास / कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखण्ड के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों, मतदान केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और मतदान दलों को लोकसभा निर्वाचन के लिए दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, तहसीलदार श्री मनीष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्राथमिक शाला मुरम्या के निरीक्षण के दौरान शिक्षक मधुकर भार्गव और जन शिक्षक सुश्री मंगला धाकड़ द्वारा एफएलएन की जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिक्षक मधुकर भार्गव को निलम्बित करने और जन शिक्षक सुश्री मंगला धाकड़ का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। पीएचई विभाग को स्कूल परिसर में बोरिंग करने एवं प्याऊ को चालू करने के निर्देश दिये। पंचायत भवन में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक कार्य समय रहते कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एकीकृत हाई स्कूल बीसाखेडी का निरीक्षण कर जर्जर स्कूल भवन को तोडने के निर्देश पीडब्ल्यू विभाग को दिये। प्राथमिक शिक्षक श्रीमती एकता कुंभकार और स्कूल प्रभारी श्री दिनेश चौहान द्वारा एफएलएन एवं दक्षता उन्न्यन के बारे में जानकारी नहीं देने और एफएलएन बुक को चेक नहीं करने पर दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। पीएचई को निर्देश दिये कि स्कूल में पुरानी पानी मोटर की जगह नई पानी की मोटर लगाये। निरीक्षण के दौरान में स्कूल में साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिये। बीसाखेडी में पंचायत भवन में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक कार्य समय रहते कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बीसाखेड़ी में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती रामकन्या दुबे और सुपरवाईजर श्रीमती फिरदोस शेख द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों के लिए अच्छा कार्य करने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने बधाई दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आंगनवाडी केन्द्रों में उपस्थित बच्चों से चर्चा की और आंगनवाडी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने बीसाखेडी में प्रभु कृष्ण वेयर हॉउस, बैराखेडी फाटा में सांवरिया लॉजिस्टिक वेयर हॉउस, पीपलरावां में सिद्धि विनायक वेयर हॉउस, शासकीय वेयर हाउस सोनकच्छ का निरीक्षण कर किसानों से गेहूं की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, गेहूं उत्पादन, मंडी दर, आदि व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। सभी उपार्जन केन्द्रों में कृषक सुविधायें, तौल, गुणवत्ता मापदण्ड का पालन करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ में लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि स्ट्रांग रूम के कॉरिडोर में कैमरे लगाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ में मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और निर्वाचन संबंधी प्रश्न पूछे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
-

सनातन विचार मंच के चुनाव संपन्न, श्री नागर बने अध्यक्षसनातन विचार मंच के चुनाव संपन्न, श्री नागर बने अध्यक्ष देवास। सनातन विचार मंच की वार्षिक साधारण सभा बालगढ रोड लक्ष्मण नगर स्थित सरस्वती ज्ञानपीठ में सम्पन्न हुई। संस्थापक रविन्द्र भारद्वाज ने बैठक में ग्राम पीपरी में मंच द्वारा चलाए जा रहे अन्नक्षेत्र, प्राकृतिक चिकित्सा एवं अध्ययन केन्द्र आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही वर्ष 2024-25 में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी बैठक में दी गई। संस्था के वार्षिक निर्वाचन चुनाव अधिकारी डॉ. बी.के. तिवारी द्वारा सम्पन्न कराए गए। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष महेन्द्र कुमार नागर, उपाध्यक्ष नवीन नाहर, महासचिव जितेन्द्र वर्मा (राकेश), कोषाध्यक्ष अल्केश दावण्डे, संचालक मण्डल में पूर्व मंत्री पं. दीपक जोशी, डॉ. के.के. धूत, कमल बर्डिया, प्रेमनाथ तिवारी, डॉ. वालिम्बे आदि निर्वाचित हुए। सभा में पीपरी से गिरधर गुप्ता, लोकेश जैन, सतीश अग्रवाल, आर.पी. मिश्रा, देवास से पार्षद प्रतिनिधि अजबसिंह ठाकुर, जयदीप राठौर, शशांक शर्मा, आर.सी. पालीवाल, ओपी तापडिया, शुभम वर्मा, डॉ. गुप्ता, डॉ. अग्निहोत्री, गोरधन चंदेल, महेन्द्र पंड्या सहित बडी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ. जयसिंह सेंधव ने दी।
-

वन विभाग द्वारा अवैध धावड़ा गोंड अवैध परिवहन करते जप्त , दो गोंद के तस्कर आरोपी गिरफ्तार
देवास जिले में लकड़ी का व्यापार अवैध रूप से चल ही रहा है और साथ ही गोंद की तस्करी भी की जा रही है ऐसे में वन मंडल अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा इस और भी विशेष अभियान के निर्देश के बाद उनके मार्गदर्शन मे वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री रितु चौधरी के निर्देशन में रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से धावड़ा गोंद परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वन परिक्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध रूप से वन उपज का परिवहन एवं व्यापार करने वालों पर सतत रूप से करवाई चालू है इसी के अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि को रात्रि गश्ती के दौरान मारुति सुजुकी ईको वाहन क्रमांक MP09WN1158 से अवैध रूप से धावड़ा गोंद परिवहन करते हुए आरोपी चैतन्य पिता देवीलाल निवासी कन्नौद एवं राजेश पिता अखिलेश निवासी ग्राम खारपा को गिरफ्तार किया गया , आरोपियों से लगभग 350 किलोग्राम धावड़ा गोंद मय वाहन के जप्त किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा 03 अन्य लोगों का भी इस अपराध में शामिल होना बताया गया। ज्ञात हो गत वर्ष श्रीमान वन मंडल अधिकारी महोदय, देवास द्वारा जिले में रसायन लगा कर गोंद संग्रह करने पर धावडा गोंद का संग्रहण एवं व्यापार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। गोंद में रसायन की जांच हेतु गोंद के सैंपल जैव विविधता बोर्ड भोपाल एवम अन्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा हे!प्रकरण की जांच की जा रही हे,,,एवम शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में प्रभारी वन क्षेत्रपाल मेहताब सिंह उईके कार्यवाहक वनपाल मुकेश तिवारी, वनरक्षक रामनिवास राठौर, सचिन भमोरिया एवं शोभाराम सेल्टीया सम्मिलित रहे।





