भाजपा स्थापना दिवस पर चंद लोगों ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी और ज्वाइन कि भाजपा, जबकि दावे बड़े धमाके के किए जा रहे थे, वरिष्ठ अभिभाषक और सहकारिता के  पूर्व अधिकारी और कुछ नामी लोग ही शामिल

देवास। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के चंद बड़े नेता ही भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल हुए हैं ।जबकि दावा किया जा रहा था कि बहुत बड़ा धमाका होगा और कई कांग्रेसी एक साथ कांग्रेस छोड़ रहे हैं। नए फ्रेश  लोगों की संख्या जरूर थोड़ी ज्यादा रही है। लेकिन नामी चेहरे और बड़े किसी नामी नेता को शामिल नहीं करा पाए हैं। अब संख्या का मामला सभी समझते हैं की कितने बीजेपी में आते हैं, और वापस कांग्रेस में चले जाते हैं फिर भाजपा में आते हैं फ्रेश चेहरे उंगलियों पर गिने जाने वाले होते हैं।जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के जिला संयोजक पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के समक्ष जिला कार्यालय में शनिवार को सैकड़ों कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों से जुड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश चौधरी गुर्जर प्रदेश महासचिव गुर्जर विकास संगठन एवं पूर्व अध्यक्ष देवास जिला अभिभाषक संघ देवास- पूर्व जिला अध्य्क्ष म.प्र.कांग्रेस सेवादल जिला देवास म.प्र.पूर्व जिला अध्यक्ष- म.प्र. कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकारी विभाग जिला देवासप्रदेश महा सचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकारी विभाग म.प्र., राधेश्याम वर्मा एवं देवनारायण कनासिया जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ देवास, ओमप्रकाश श्रीवास्तव पूर्व उपाध्यक्ष इंटक, जगदीश जलोदिया सेवानिवृत्ति सहकारी निरीक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ मध्य प्रदेश सहित देवास विधानसभा में 60, सोनकच्छ विधानसभा में 117, हाटपीपल्या विधानसभा में 93, बागली विधानसभा में 128, खातेगांव विधानसभा में 114 लोगों इस तरह देवास जिले में कुल 600 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायकों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में पूर्व में जरूर जिला अध्यक्ष बड़े चेहरे भाजपा में लाने में जरुर सफल रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया और जिले के कई नेता रहे हैं जिला अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे शानदार कार्यकाल माना जा रहा है लेकिन अब लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन में बड़े नेता को लाने में कोई ज्यादा प्रयास नहीं हो रहे हैं जबकि इसके पहले पूर्व मंत्री भी कांग्रेस से भाजपा में आना चाह रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के भारी विरोध के कारण जिले के पूर्व मंत्री और कई नेता का विचार बदल गया। कांग्रेस से वर्षों से जुड़े और निस्वार्थ कार्य करने वाले वरिष्ठ अभिभाषक सुरेश चौधरी का आना जरूर चौंकाने वाला है तो दूसरा नाम जगदीश जलोदिया का है जो देवास सहकारिता विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अब सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा के साथ आ गए हैं। इसका जरूर भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा आने वाले सहकारिता चुनाव में जहां पर भारतीय जनता पार्टी कई जगह पर कोशिश के बाद भी चुनाव नहीं जीत पाई है। जिला अध्यक्ष और नई जॉइनिंग टीम जरूर जुटी हुई है कि जिले से ऐसे चेहरे भाजपा में लेकर आए कि पूरे जिले में भाजपा का एकतरफा वर्चस्व हो। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी के पास जिला पंचायत अध्यक्ष और कई नगर पंचायत, महापौर, सभापति, और सरपंच सर्वाधिक है । अब लोकसभा चुनाव के बाद जिला भाजपा का फोकस सहकारिता पर रहेगा। वैसे हम जिले की बात कर रहे हैं प्रदेश में भी यही हालत रही।

समाज सेवा में हमारी भूमिका महत्पूर्ण : खंडेलवाल

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आपका परिवार में स्वागत है। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि समाज की सेवा में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे, वह किए जायेंगे।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है : पवार

देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। विभिन्न समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार सबके हित में काम कर रही है।

वहीं हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।

इस अवसर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरूलाल अटारिया, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, रवि जैन, संजय दायमा, मनोहर जाधव, जुगनू गोस्वामी, भारत सिंह पटलावदा, अजय तोमर, प्रतीक सोलंकी, आलोक साहू, तनय चौधरी, राहुल गोस्वामी, नयन कानूनगो, विजय सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

More posts