(एक अच्छी पहल)देवास में नए शिक्षा सत्र में पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में 8 से 10 मई तक आयोजित होगा पुस्‍तक मेला,        आई टी आई  देवास में प्रवेश के लिए 20 मई तक करें आवेदन    

————- देवास, पालकों के लिए के लिए अच्छी खबर हैकी जिला प्रशासन की पहल पर नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये क्रय की जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराये जाने के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में 08 मई से 10 मई तक सायं 04 से 07 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। देवास जिले के समस्त पुस्तक विक्रेता एवं यूनिफार्म विक्रेता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 से सम्पर्क कर अपना स्थान बुक कराये। देवास जिले के समस्त अभिभावक एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र/ छात्राएं उचित मूल्य पर आवयश्कता अनुसार सामग्री क्रय करें एवं नई परम्परा का हिस्सा बने, ताकि आगामी सत्र में विद्यालयों की मनमानी और बाध्यता को खत्म किया जा सके। विद्यालय की बुक लिस्ट अनुसार पुस्तके एवं अन्य सामग्री किसी भी विक्रेता से क्रय की जा सकती है, जिस पर विक्रेता से छूट का लाभ भी प्राप्त होगा, क्योकि मेले में प्रतिस्पर्धा होगी। मेले मे केरियर एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और प्रशिक्षित काउंसलर से परामर्श भी दिया जायेगा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में प्रवेश के लिए 20 मई तक करें आवेदन ———— प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र WWW.DSD.MP.GOV.IN वेब साईट पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करें ———– अधिक जानकारी के लिए संस्था के मोबाइल नंबर 91712-57462 एवं आईटीआई में जाकर संपर्क कर सकते है ———– देवास, 07 मई 2024/ प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास विकास नगर चौराहा में प्रवेश के लिए पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र WWW.DSD.MP.GOV.IN वेब साईट पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्था के मोबाइल नंबर 91712-57462 पर फोन के माध्यम से एवं आईटीआई में स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

More posts