देवास।बीएनपी थाना अंतर्गत जेतपुरा में दो लोगों ने एक जमीन को दो बार बेच दिया। इस पूरे मामले में पटवारी की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। इसको लेकर पीड़ित ने आवेदन देकर शिकायत की थी। बी एन पी थाना पुलिस में धीरज सिंह धाकड़ और विनोद धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पिता जसवंत सिंह गंभीर निवासी सिविल लाइन ने विनोद धाकड़ और धीरज सिंह धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी करने को लेकर आवेदन दिया था। आवेदन में फरियादी में बताया था किव ल दिनाक 14/05/2013 को ग्राम जैतपुरा तहसील व जिला देवास निवासी धीरज सिंह धाकड पिता बापू सिंह धाकड से कृषि भूमि सर्वे नंबर 364/9 रकबा 0.060 आरे संपूर्ण प्रतिफल अदा कर भूमि पर कब्जा लिया था तभी में उक्त भूमि पर काबिज हूं धीरज सिंह धाकड द्वारा देवास सब रजिस्ट्रार के समक्ष आम मुख्तयार नामा, उक्त जमीन का मेरे पक्ष में कर दिया था जिसके संबंध में सब रजिस्टार देवास द्वारा रसीद भी जारी की गई थी जो मूल रसीद तथा मूल मुख्तयारनामा मेरे पास है उक्त भूमि का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र दिनांक 12/05/2014 को मेरे पक्ष में संपादित हुआ इसी प्रकार धीरज सिंह धाकड के भतीजे विनोद सिंह धाकड पिता सुमेर सिंह धाकड निवासी ग्राम जैतपुरा तहसील व जिला देवास से कृषि भूमि सर्वे क्रमाक 364/8 रकबा 0.060 आरे दिनांक 15/05/2013 को संपूर्ण प्रतिफल अदा कर क्रय की जाकर कब्जा प्राप्त किया जाकर सब रजिस्ट्रार देवास के समक्ष रजिस्टर्ड मुख्तयार आम मेरे पक्ष में कर दिया था। उपरोक्त भूमि का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र दिनांक 12/05/2014 को मेरे पक्ष में हुआ क्रय दिनांक से उक्त भूमि पर मालिकाना हक से मैं काबिज हूं उक्त भूमि निर्विवाद रूप से विगत वर्षों से मेरे आधिपत्य में है। मेरे द्वारा उक्त भूमि क्रय करते समय उक्त दोनो भूमि पृथक पृथक रूप से राशि 6-6 लाख में क्रय की गई थी जिसकी स्टाम्प ड्यूटी तत्समय ज्यादा होने के कारण समुचित स्टाम्प की जांच हेतु अपील प्रस्तुत की थी जिसके संबंध में प्रकरण प्रचलित होकर कलेक्टर ऑफ स्टाम्प द्वारा उक्त रजिस्ट्रियों को बंधक रखा गया जो प्रकरण निराकृत होकर दिनांक रजिस्ट्री दिनांक 05/12/2022 तथा 16/01/2023 को स्टाम्प शुल्क अदा कर मेरे द्वारा बंधनमुक्त करायी थी। जिसकी मूल प्रति मेरे पास उपलब्ध है। दिनांक 04/05/2024 को मुझे जात हुआ कि धीरज सिंह धाकड पिता बापूसिंह धाकड तथा विनोद धाकड पिता सुमेर सिंह धाकड द्वारा में द्वारा क्रय की गई भूमि सर्वे क्रमांक 364/9 रकबा 0.060 आरे तथा 364/8 रकबा 0.060 आरे को धोखाधडीपूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अन्य व्यक्ति के पक्ष में रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत कर अंतरित कर दी रजिस्ट्रार कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने पर विनोद पिता सुमेर सिंह धाकड द्वारा सर्वे क्रमांक 364/8 रकबा 0.060 भूमि की रजिस्ट्री सुनील सिंह ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर निवासी जयश्री नगर देवास, त्रिलोक पाटीदार पिता नंदकिशोर पाटीदार निवासी गंगानगर देवास, इंदजीत शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी सनसिटी पार्ट 2 देवास के पक्ष में दिनांक 21/02/2024 को संपादित करा दी जो रजिस्ट्रार कार्यालय देवास में पंजीयन क्रमांक MP108942024A1216893 पर तथा धीरज सिंह पिता बापू सिंह धाकड द्वारा कृषि भूमि सर्वे नंबर 364/9 रकबा 0.060 आरे की रजिस्ट्री सुनील सिंह ह ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर निवासी जयश्री नगर देवास, त्रिलोक पाटीदार पिता नंदकिशोर पाटीदार निवासी गंगानगर देवास, विजय सोनी पिता सुरेशचंद सोनी निवासी गंगानगर देवास के पक्ष में दिनांक 27/07/2023 को संपादित करा दी थी जो रजिस्ट्रार कार्यालय देवास में पंजीयन क्रमांक MP 108942023A12194688 पर दर्ज हुई है। उक्त विक्रय पत्र ड्राफटिंग में उक्त भूमियों की चतुर्सीमा में जानबूझकर अवस्थित व्यक्तियों का नाम नहीं लिखा गया जिससे कि विक्रय पत्र रिकार्ड को देखने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो। इस प्रकार विनोद धाकड पिता सुमेर सिंह धाकड, धीरज सिंह धाकड पिता बापू सिंह धाकड द्वारा अन्य व्यक्तियों से आपसी सांठगांठ कर कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से रजिस्ट्रार को भ्रम में रखकर मेरे कब्जे की कृषि भूमि सर्वे नंबर 364/8 रकबा 0.060 आरे तथा 364/9 रकबा 0.060 आरे को बेईमानीपूर्वक रजिस्टर्ड विक्रय पत्र तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री संपादित करायी जाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद आरोपी धीरज सिंह पिता बापू सिंह धाकड़ और विनोद पिता समर सिंह धाकड़ दोनों निवासी जैतपुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
Blog
-

गौशाला में ठंडक के लिए लगाए फव्वारे, गर्मी से गायों को मिलेगी राहत
देवास। हर रोज सूरज की किरणे रौद्र रूप धारण कर रही है। सुबह से गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे है। बेतहाशा गर्मी से आमजन का ऐसा हाल है तो बेजुबान जानवरों का क्या हाल होता होगा। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए गौमाता के लिए गौशाला में फव्वारे लगाए गए। शंकरगढ़ स्थित गौशाला को संस्था अभिरंग संभाल रही है। संस्था अध्यक्ष बसंत वर्मा ने बताया कि शंकरगढ़ गौशाला में नगर निगम देवास के नेतृत्व में गौशाला परिसर में ठंडक रहे, इस हेतु फव्वारे लगाए गए। जिससे बेजुबान जानवरों को बेतहासा गर्मी से राहत मिलेगी।
-

भीषण गर्मी में कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण दौरे पर, निर्माणाधीन स्कूल का निरीक्षण, गुणवत्ता देखने के साथ समय पर कार्य पूरा करने के लिए निर्देश, शिप्रा शुद्धिकरण के लिए भी गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों के बीच लगा रहे चौपाल
———— देवास जिला कलेक्टर द्वारा पूरे कार्यकाल में जिले में दूरस्थ गांव में भी जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था देखने के साथ व्यवस्था सुधारने का अथक प्रयास किया है चाहे चुनाव हो या और भी महत्वपूर्ण समय वह अपने कार्य में लगातार लगे हैं ऐसे ही आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम सन्नौड़ में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण किया जाये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के एक-एक कमरे में जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा और पाई गयी कमियों में सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा की प्लास्टर में क्रेक नहीं आना चाहिये और स्कूल भवन में कही भी सरिये नहीं दिखने चाहिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का ले-आउट देखा और संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम सन्नौड़ में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल 07 ब्लॉक में बनाया जा रहा है, स्कूल के निमार्ण कार्य में कही जी प्लस टू, कही जी प्लस वन और कही ओपन एरिया है। स्कूल का निर्माण कार्य सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्राम साजनोद खेडा और भीमाखेडी में चौपाल लगाकर कलेक्टर श्री गुप्ता ने क्षिप्रा एवं क्षिप्रा में मिल रहे नालों के शुद्धिकरण के संबंध में ग्रामीणों से किया संवाद ————- क्षिप्रा शुद्धिकरण हम सभी का कार्य, सभी मिलकर कार्य करें – कलेक्टर श्री गुप्ता ———— पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए के लिए पौधे लगाना आवश्यक ———- देवास क्षिप्रा शुद्धिकरण एवं क्षिप्रा में मिल रहे नालों की सफाई और संरक्षण के संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम साजनोद खेडा और भीमाखेडी में चौपाल लगाकार ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हमें समय रहते सचेत होना आवश्यक है, आज बडे-बडे शहरों में पानी की कमी हो रही है। हम भी अछूते नहीं है, आने वाले समय में हमारे यहां भी ऐसी स्थिति हो सकती है। इसे रोकने के लिए हमें नदी/नालों का संरक्षण करना होगा। आज नदी और तालाब सूख रहे हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए हमें पौधे लगाने होंगे, जिससे हमारे बच्चों को भविष्य अच्छा बना रहें। वे अच्छी स्वच्छ हवा में सांस ले सकें, इसलिए पेड़ आवश्यक है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नाले जो क्षिप्रा में मिलते है, उनके धारा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए हमें नालों का संरक्षण करना होगा। गंदा पानी नालों में जाने से रोकना होगा। नालों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलानी होगी। हमारा लक्ष्य क्षिप्रा के पानी को पूर्ण रूप से शुद्ध करना है। क्षिप्रा शुद्धिकरण कार्य हम सब को मिलकर करना है। हमें गंदा पानी क्षिप्रा और क्षिप्रा में मिल रहे नालों में जाने से रोकना है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पटवारी को निर्देश दिये कि अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन का कार्य कर लें। अतिक्रमण हटाकर नालो के दोनों और 50-50 मीटर तक पौधा रोपण किया जाये। नालों के आसपास शासकीय भूमि पर ब्लॉक प्लांटेशन किया जायेगा। किसान अपनी भूमि पर स्वयं भी पौधे लगा सकते है और शासन की मद्द भी ले सकते है। नालों के 10 मीटर तक पानी सहजने वाले पौधे लगाये, उसके बाद अन्य फलदार/छायादार पौधे लगाये। पौधारोपण के लिए बारिस से पहले गढ्ढे कर लें। पौधा रोपण के लिए 109 ग्रामों में मुहिम चलाई जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम साजनोद खेडा और भीमाखेडी में नालों की सफाई और संरक्षण के लिए बनाये गये प्लान के संबंध में सरपंच, पटवारी, सचिव, जीआरएस, सब इंजीनियर से जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम भीमाखेडी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पौधा रोपण भी किया।
-

पूर्व पार्षद ने आयुक्त से की अपील
रहवासी नाराज, निर्माण कार्य को बंद कराया पूर्व पार्षद पहुंची मौके परदेवास, वार्ड क्रमांक 19 में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे बरसाती नाले निर्माण कार्य को स्थानीय रहवासियों द्वारा निगम ठेकेदार के मनमाने तरीके से कार्य करने पर, नाराजगी जाहिर करते हुए,निर्माण कार्य को बंद कराया, मौके पर पूर्व पार्षद वंदना पांडेय को बुलाकर रहवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया,पूर्व पार्षद ने आयुक्त से की अपील।। रहवासियों ने बताया कि पूर्व पार्षद वंदना पाण्डेय के कार्यकाल के दौरान डूब प्रभावित क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी हेतु बद्रीधाम नगर से दुर्गा नगर नाले तक, नाला प्रस्तावित कर परियोजना विभाग से स्वीकृति प्राप्त की गई थी,ताकि डूब क्षेत्र में बरसात के दिनों में जल जमाव घरों में पानी घुसने जेसी स्थिति निर्मित ना हो। परियोजना विभाग नगर निगम द्वारा बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है जो बद्रीधाम नगर से दुर्गा नगर नाले में मिलाया जाना है, किंतु प्रस्तावित नाले का स्वरूप एवम मार्ग परिवर्तित किए जाने पर स्थानीय रहवासियों द्वारा विरोध किया गया, रहवासियों का कथन है, कि नाला निर्माण गहरा एवम चौड़ा बनाया जाना था जो की ठेकेदार द्वारा अपने हिसाब से मनमाने तरीके से घटिया निर्माण किया जा रहा है, एवम नाले को नर्मदा लाइन के ऊपर ही बनाया जा रहा है, निगम अधिकारी/ इंजीनियर भी मौके पर कार्य देखने नही आते, नाराज रहवासियों ने पूर्व पार्षद वंदना पाण्डेय को मौके पर बुलाया, एवम अपनी समस्याएं बताई। पूर्व पार्षद ने रहवासियों से चर्चा कर, सामूहिक रूप से पत्र लिख नगर निगम आयुक्त से अपील की है, कि आयुक्त स्वयं मोका मुवायना कर रहवासियों की सुविधा अनुसार, गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो इस और ध्यान देवे।
-

देवास में होटल/ रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग करने पर 6 प्रतिष्ठानों पर की कार्यवाही
———–
आबकारी विभाग ने अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने पर 5 मदिरा दुकानों पर कार्यवाही कर एक दिवस के लिये दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया———- ——– देवास जिला आपूर्ति अधिकारी देवास श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री भानसिंह राय , श्री धर्मेन्द्र वर्मा , श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्री अभिषेक मोर द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग होटल / रेस्टोरेन्ट में करने की जांच की गई । जांच में 06 प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग किये जाने पर कार्यवाही करते हुये 10 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्डर जप्त किये गये है। जिसमे अजय रेस्टोरेन्ट ए.बी. रोड बावडिया देवास से 01, दाल चीनी होटल भोपाल चौराहा देवास से 01 जायसवाल जी का ढाबा बायपास भोपाल मक्सी रोड देवास से 03, ऐंजल ढाबा भोपाल-उज्जैन बायपास देवास से 01, स्वागत रेस्टोरेन्ट भोपाल-उज्जैन बायपास देवास से 02,खाटू वाला द फेमिली रेस्टोरेन्ट कैलादेवी चौराहा से 02 घरेलू सिलेन्डर जप्त किये गए। इन प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आबकारी विभाग ने अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने पर 5 मदिरा दुकानों पर कार्यवाही कर एक दिवस के लिये दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया —— देवास देवास जिले में अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने पर आबकारी विभाग ने 05 कंपोजिट मदिरा दुकानों पर कार्यवाही कर एक दिवस के लिये दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्यवाही कंपोजिट मदिरा दुकान बाबड़िया,कम्पोजिट मदिरा दुकान नॉवेल्टी, कम्पोजिट मदिरा दुकान मक्सी रोड, कम्पोजिट मदिरा दुकान खातेगांव , कम्पोजिट मदिरा दुकान हरणगांव पर हुई है। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
-

क्षिप्रा में मिल रहे नालों से अतिक्रमण हटाकर दोनों और 50-50 मीटर तक पौधा रोपण किया जायेगा
ग्राम कैलोद और रूद्रवासा में जाकर कलेक्टर श्री गुप्ता ने क्षिप्रा शुद्धिकरण एवं क्षिप्रा में मिल रहे नालों की सफाई और संरक्षण के संबंध में ग्रामीणों से किया संवाद————- देवास / क्षिप्रा शुद्धिकरण एवं क्षिप्रा में मिल रहे नालों की सफाई और संरक्षण के संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम कैलोद और रूद्रवासा में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने नालों की सफाई और संरक्षण के लिए बनाये गये प्लान के संबंध में सरपंच, पटवारी, सचिव, जीआरएस, सब इंजीनियर से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षिप्रा के पानी को पूर्ण रूप से शुद्ध करना है। क्षिप्रा शुद्धिकरण कार्य हम सब को मिलकर करना है। हमें गंदा पानी क्षिप्रा में जाने से रोकना है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नाले जो नदियों में मिलते है, उनके धारा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए हमें नालों का संरक्षण करना होगा। गंदा पानी नालों में जाने से रोकना होगा। नालों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलानी होगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नदियां नहीं बचेगी तो भविष्य में हमें परेशानियों का सामना करने पडेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पटवारी को निर्देश दिये कि अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन का कार्य कर लें। अतिक्रमण हटाकर नालो के दोनों और 50-50 मीटर तक पौधा रोपण किया जाये। नालों के आसपास शासकीय भूमि पर ब्लॉक प्लांटेशन किया जायेगा। किसान अपनी भूमि पर स्वयं भी पौधे लगा सकते है और शासन की मद्द भी ले सकते है। नालों के 10 मीटर तक पानी सहजने वाले पौधे लगाये, उसके बाद अन्य फलदार/छायादार पौधे लगाये। पौधारोपण के लिए बारिस से पहले गढ्ढे कर लें। पौधा रोपण के लिए 109 ग्रामों में मुहिम चलाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में क्षिप्रा शुद्धिकरण तथा उसके सहयोगी नदी/नालों किनारे स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं जल एवं मृदा संरक्षण की गतिविधियों के निष्पादन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर दलों का गठन भी किया गया है।




