Blog

  • देवास में आज भी लगती है महापौर जनसुनवाई , आवेदनों का महापौर ने किया निराकरण, मल्टी से अवैध कब्जा छुड़वाया और  निगम  द्वारा जब्त सामग्री वापस की गई  

    देवास में आज भी लगती है महापौर जनसुनवाई , आवेदनों का महापौर ने किया निराकरण, मल्टी से अवैध कब्जा छुड़वाया और  निगम  द्वारा जब्त सामग्री वापस की गई  

    देवास में सबसे ज्यादा यदि किसी विभाग पर लोड है तो वह देवास नगर निगम पर जंहा छोटे से बड़े जन्म से मृत्यु तक और छोटी से बड़ी समस्या का कोई कारण माना जाता है तो वह नगर निगम ।वार त्यौहार और किसी भी आयोजन में सबसे ज्यादा कार्य तो नगर निगम और नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि इतना होने के बाद भी कुछ नया और कुछ सुधार करना चाहते हैं ऐसे ही महापौर द्वारा देवास में जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र घर-घर पहुंचने के साथ नामांतरण विभाग सबसे बड़ी बात स्वास्थ्य विभाग में जहां कचरा संग्रहण वाहन बंद होने की कगार पर थे वहां भी बहुत कुछ बदलाव किया और कहीं विभाग में सुधार का प्रयास किया तो सबसे बड़ी बात यह है कि कई बार विवाद की स्थिति आने पर यह माना जा रहा था कि अब  महापौर जनसुनवाई बंद हो जाएगी लेकिन उसके बाद भी महापौर जनसुनवाई यानी की जनता के लिए खुला दरबार किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जारी रखा गया। आज महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत बुधवार 11 सितम्बर को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल मे नागरिको से उनकी समस्याओं के 10 आवेदन प्राप्त किये। 3 आवेदनों का निगम के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण किया तथा शेष 7 आवेदन संबंधित विभागों मे भेजे जाकर उनका समय सीमा मे निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। महापौर जनसुनवाई के दौरान 9 खाद्य व अखाद्य लायसेंसो का वितरण महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के साथ किया गया। इस अवसर पर सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उद्यान प्रभारी विजय जाधव, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त उबनारे, संजय चौधरी, राघवेन्द्र सेन, विकास शर्मा, विशाल जगताप आदि सहित व्यवसाई व नागरिकगण उपस्थित रहे।

    *निगम द्वारा जब्त सामग्री वापस की गई*अवैध कब्जे से मुक्त कराया

    देवास। मेंढकी रोड चाणक्यपुरी मे स्थित चन्द्रशेखर आजाद नगर मे प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत बनी मल्टी मे एक महिला द्वारा म.नं. के.जी. 8 मे अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। निगम की टीम के द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहायोग से शुक्रवार 6 सितम्बर को म.नं. के.जी.8 मल्टी मे बने आवास मे अवैध रूप से कब्जा करने वाली श्रीमती सीमा प्रजापति पति राधेश्याम प्रजापति के द्वारा बने आवास पर किया गया कब्जा तथा उनका लगा ताला निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम की उपस्थिती मे लगा ताला तोडकर अवैध रूप से किये गये कब्जे को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाते हुए कमरों मे रखे गये सामान को जप्त कर आवास को अपने अधिग्रहण मे लिया गया था। 11 सितम्बर बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस व निगम प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से मल्टी मे अवैध रूप से कब्जा करने वाली महिला श्रीमती सीमा प्रजापति पति राधेश्याम प्रजापति को उज्जैन रोड बस स्टेण्ड (रैन बसेरा) पर तहसीलदार प्रतिनिधि हिमान्चल विश्वकर्मा के द्वारा जब्त किये गये सामान की सूची अनुसार सुपुर्दगी की गई। इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, पुलिस प्रशासन से शारदा ठाकुर, संपदा विभाग से अशोक दुबे, निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त उबनारे, दरोगा अबरार पठान व उनकी टीम साथ रही।

  • क्षत्रिय मराठा समाज भवन में नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का हुआ शुभारंभ

    क्षत्रिय मराठा समाज भवन में नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का हुआ शुभारंभ

    देवास। क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट लक्ष्मीपुरा देवास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर समाज के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक अनुकरणीय पहल की शुरूआत की गई थी। कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे एवं सचिव किरण वर्पे ने बताया कि कार्यकारिणी में अपना कार्यकाल यादगार बनाने के लिए समाज के जरूरतमंद बच्चे जो कि पैसे देकर कोंचिग क्लासेस जाने में असमर्थ है। उनके उज्जवल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा छठवीं से दसवीं तक नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का गणेशोत्सव पर्व के दौरान शुभारंभ किया। समाज के लगभग 10 से 12 बच्चों ने कोचिंग में आना भी शुरू कर दिया है। समाज द्वारा की गई इस पहल में समाज की एक जरूरतमंद बच्ची ने कोचिंग क्लासेस में पहले नम्बर पर अपना नाम दर्ज कराया। समाज अध्यक्ष श्री शिंदे, सचिव श्रीमती वर्पे, समव्यक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर, कोषाध्यक्ष विनोद वारे एवं उपाध्यक्ष श्याम राव बोराडे ने बच्ची की स्थिति देखते हुए बच्ची को शुरुआत से लेकर आखिरी तक की पढाई का पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली। लक्ष्मीपुरा स्थित समाज भवन में प्रतिदिन नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस शाम 4 से 6 बजे तक लगेगी। जिसमें समाज के अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को अध्ययन कराया जाएगा। कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने समाज जनों से अपील की है कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में नि:शुल्क कोचिंग के लिए भेजे।

  • मुख्यमंत्री उज्जैन के जनप्रतिनिधि होने के नाते निभा रहे हैं जवाबदारी, हमारे जनप्रतिनिधि मौन , देवास शहर कांग्रेस का आरोप,    कांग्रेस ने आवाज उठाते हुए कहा प्रयास करेंगे तो ही मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात, मेडिकल कॉलेज का मुद्दा भी ठंडे बस्ते में

    मुख्यमंत्री उज्जैन के जनप्रतिनिधि होने के नाते निभा रहे हैं जवाबदारी, हमारे जनप्रतिनिधि मौन , देवास शहर कांग्रेस का आरोप,    कांग्रेस ने आवाज उठाते हुए कहा प्रयास करेंगे तो ही मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात, मेडिकल कॉलेज का मुद्दा भी ठंडे बस्ते में

    देवास मेट्रो ट्रेन को लेकर एक बार फिर शहर कांग्रेस मैदान में आ गई है। पूर्व में भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा यह मामला उठाया गया था प्रदेश के प्रमुख मुद्दे और शहर की प्रमुख ज्वलंत समस्या हो या और कोई सौगात मिलने जैसा कार्य तो देवास के लिए संगठन ने जरूर आवाज उठाई है आज फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी के तो पक्ष में लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि को चेताते हुए आवाज उठाई है।

    और लिखा है प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए डॉ. मोहन यादव को नौ माह होने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान अपने गृह नगर उज्जैन पर रखा है। उनका प्रयास है कि उज्जैन को अभी तक जिन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है वे सारी सुविधाएं उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उज्जैन को मिल जाए। फिर उद्योगों की बात हो या विकास के अन्य आयाम हो। उन्होंने प्राथमिकता से उज्जैन के लिए स्वीकृति दी है। सबसे बड़ी बात सिंहस्थ के मद्देनजर उन्होंने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए इंदौर से उज्जैन के लिए मेट्रो ट्रेन की स्वीकृति दे दी, वहीं केंद्र सरकार से भी उसके लिए स्वीकृत करवा दी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी उज्जैन को उन्होंने दिलवा दी। वह ट्रेन भी इंदौर से देवास होकर नहीं चलेगी बल्कि नई ब्रॉड गेज लाइन फतेहाबाद होकर उज्जैन जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तो अपने गृह नगर उज्जैन के लिए सक्रियता के साथ सुविधाएं दे रहे हैं लेकिन हमारे सांसद एवं विधायक जिन योजनाओं का लाभ इंदौर-उज्जैन को मिल रहा है, जिनका शुभारंभ इंदौर से हो रहा है, उन योजनाओं का लाभ देवास को नहीं दिला पा रहे हैं। कांग्रेस ने समय-समय पर मेट्रो ट्रेन को लेकर अपनी आवाज उठाई है, वही कांग्रेस की सरकार में प्रयास भी किए हैं। चुकी केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं होने से उक्त योजना का लाभ देवास को हम नहीं दिल पाए। हम जब भी मेट्रो ट्रेन की बात करते हैं तो देवास सांसद यह कहकर बात खत्म कर देते हैं कि कांग्रेस को तो कोई काम है नहीं मैंने पत्र लिख दिया है, मेट्रो ट्रेन की शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजानी व प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि हमारा सांसदजी एवं विधायक महोदय से कहना है कि हमारे मांग करने से और आपके पत्र लिखने से मेट्रो ट्रेन की सौगात देवास को नहीं मिलेगी उसके लिए आपको मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हाथ पकड़कर स्वीकृति करवाना पड़ेगी। वहीं केंद्र सरकार से भी इसकी स्वीकृति करवाना पड़ेगी तब जाकर देवास को मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का तो प्रयास रहा है कि देवास शहर को जनहित की सुविधा मिलती जाएं। इसके लिए हम समय-समय पर अपनी बात सरकार के जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखते आए हैं। हमारी सांसद, विधायक से मांग है कि वह इस संदर्भ में प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से उज्जैन के साथ देवास को भी मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।

    चलो अच्छा है शहर में विपक्ष कम से कम हमारे देवास को मिलने वाली सौगात जो कई बार आते आते रह जाती है उसके लिए बुलंद आवाज तो उठाता है और कई बार सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन भी करता है। अब गेंद पक्ष सत्ता पक्ष के पाले में है वह देवास के लिए क्या करता है। क्योंकि देवास में मेट्रो ट्रेन के साथ अभी मेडिकल कॉलेज की भी मांग पिछले तीन दशक से की जा रही है लेकिन कई निजी चिकित्सालय को लाभ दिलाने के उद्देश्य से भी कई बार यह प्रमुख मुद्दा हवा हो जाता है। केंद्र में भाजपा की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार महापौर विधायक यहां तक की जिला पंचायत भी अब भाजपा के पास से और क्या चाहिए बस मेट्रो ट्रेन और मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा है अगर यह सब देवास को मिल जाए तो देवास का वाकई में विकास लिखने में भी अच्छा लगेगा।

  • 18 वर्षों से फ़रार आरोपी दूसरे प्रदेश से गिरफ्तार


    18 वर्षों से फ़रार आरोपी दूसरे प्रदेश से गिरफ्तार

    *देवास में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं डी.एस.पी. श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरोठा प्रदीप कुमार राय व टीम द्वारा 18 वर्षों से फ़रार चल रहे आरोपी विनोद पिता शांतिलाल जैन को कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।* विवरण*_ थाना बरोठा ज़िला देवास के प्रकरण क्रमांक 1050/2006 का फ़रार स्थाई वारंटी विनोद पिता शांतिलाल जैन पहचान छुपा कर कोटा में रह रहा था जिसे बरोठा पुलिस ने कोटा से गिरफ़्तार किया *सराहनीय भूमिका* _ निरीक्षक प्रदीप कुमार राय , प्रधान आरक्षक 13 संतोष रावत, प्रधान आरक्षक 861 पवन पटेल , आरक्षक 262 विजेन्द्र सिसोदिया सायबर सेल देवास की राही

  • देवास के 10 युवाओं ने खाना खिलाकर बना दिया रिकॉर्ड

13 दिनों में 8021 भूखे लोगों तक पहुंचाया खाना, मेहनत की कमाई से किया कमाल

    देवास के 10 युवाओं ने खाना खिलाकर बना दिया रिकॉर्ड 13 दिनों में 8021 भूखे लोगों तक पहुंचाया खाना, मेहनत की कमाई से किया कमाल

    इंटरनेशनल बुक अॉफ रिकॉर्ड ने जारी किया सर्टिफिकेट, युवाओं के कार्यों को मिली पहचान देवास। भूखे लोगों को खाना खिलाने में देवास के 10 युवाओं ने सिर्फ 13 दिनों में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें खाना खिलाने का जुनून इस कदर नजर आया कि देवास ही नहीं बल्कि इंदौर और उज्जैन शहर में भी ये खाना खिलाने पहुंच गए। युवाओं को सेवा कार्य करते देख हर कोई अभिभूत नजर आया। खाना खिलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, देवास यूथ फाउंडेशन ने। युवाओं के इस ग्रुप ने अपनी मेहनत की कमाई से सेवा के इस कार्य में कमाल कर दिखाया है। इन्हें इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट जारी हुआ है। दरअसल, फाउंडेशन के युवाओं ने पिछले दिनों प्रतिदिन 500 लोगों को रोजाना खाना खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस कार्य के लिए उन्हें कोई रिकॉर्ड बनाने की मंशा नहीं थी, बस कोई भी भूखा न सोये इसके लिए इन्होंने खाना खिलाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान इस प्रकार के अनूठे कार्यों की जानकारी जुटाने वाली संस्था का फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क हुआ और फिर सिर्फ 13 दिनों में इन युवाओं ने 8021 लोगों को खाना खिलाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। खुद बनाया खाना और फिर किए पैकेट तैयार- खाना बनाने से लेकर खिलाने तक सारा काम इन युवाओं ने स्वयं किया है। इनके द्वारा तैयार किए गए पैकेट में सब्जी-पूड़ी, दाल-चावल सहित अन्य सामग्री होती थी। शाम को ये खाना बनाते थे और उन्हें पैकेट में रखकर निकल जाते थे अपने नैक मिशन को पूरा करने के लिए। शुरुआत देवास की माता टेकरी से की। देवास के साथ ही इन्होंने इंदौर-उज्जैन में भी भूखे लोगों को खाना खिलाने का पुण्य प्राप्त किया। नौकरी, बिजनेस, खेती करते हैं युवा- फाउंडेशन के अभिषेक बगवाना, शुभम सोनी, विनोद परमार, विशाल सिंह सोलंकी, कल्पना परमार, विनीत गुप्ता, आरती परमार, निकिता बगवाना, अर्चना बगवाना, हिमांशु गरोड़ा सदस्य हैं। ये सभी युवा बिजनेस या नौकरी सहित खेती कर सेवा के इस प्रकार कार्य में जुनून से जुटे हैं। इस कार्य में खर्च भी बहुत हुआ, इसके लिए युवाओं ने किसी से चंदा इकट्ठा नहीं किया। सभी 10 सदस्यों ने आपसी सहयोग कर इस कार्य को पूरा किया। कोई भूखा ना सोए यही हमारी भावना- फाउंडेशन के अभिषेक बगवाना एवं नितिन गुप्ता बताते हैं हम खाना खिलाने के काम में किसी रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागते। हमारी भावना यही रहती है कि कोई भी भूखा नहीं सोए। हमने अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ, मंदिरों के समीप हर जगह भूखे लोगों को भोजन के पैकेट दिए। कई लोगों ने हमें दिल से आशीर्वाद दिया, यह हमारे लिए सुकून की बात है। इन्होंने बताया हमने भूखे लोगों को खाना खिलाने का रिकॉर्ड जरूर बनाया है लेकिन हमारा फाउंडेशन यहीं पर नहीं रुकेगा। हमारा सेवा का काम बगैर रुके अनवरत चलता रहेगा। सराहना हुई- इंटरनेशनल बुक अॉफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने फाउंडेशन के कार्यों की बारिकी से निरीक्षण किया। इससे पहले खाना खिलाने संबंधी रिकॉर्ड बने थे, लेकिन सिर्फ 13 दिनों में 8 हजार से अधिक लोगों को खाना खिलाने का रिकॉर्ड नहीं था। संस्था की ओर से सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर देवास यूथ फाउंडेशन के युवा उत्साहित हैं और भविष्य में इसी प्रकार कार्यों को करने के लिए संकल्पित है। इनके कार्यों की सर्टिफिकेट देने वाली संस्था ने भी की है।

  • जिले में सुखद वर्षा पिछले वर्ष  से इस वर्ष बहुत अच्छी स्थिति देखिए बारिश के आज तक के आंकड़े

    जिले में सुखद वर्षा पिछले वर्ष  से इस वर्ष बहुत अच्छी स्थिति देखिए बारिश के आज तक के आंकड़े

    देवास में इस बार सुखद बारिश ने माहौल भी खुशनुमा बना दिया है। पूरे जिले में औसत बारिश 42 इंच के आसपास और देवास शहर में ही इस बार 35 इंच के लगभग बारिश हो चुकी है और अगर पिछले वर्ष देखा जाए तो आंकड़ा 24 इंच के लगभग था इस बार सभी दूर सभी तहसीलों में सुखद बारिश हुई है जिससे किसानों के चेहरे पर और हम जिनके चेहरे पर भी खुशी देखी जा सकती है देखिए अभी तक के आंकड़े और पिछले वर्ष की स्थिति और अब