Blog

  • दसवीं पास कर रहा था गुप्त रोग का इलाज, जब स्वास्थ्य अधिकारी ने आकस्मिक जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया, एक और क्लीनिक को नोटिस

    दसवीं पास कर रहा था गुप्त रोग का इलाज, जब स्वास्थ्य अधिकारी ने आकस्मिक जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया, एक और क्लीनिक को नोटिस

    …………………       देवास /पूरे जिले मैं इस समय गांव गांव में बिना डिग्री धारी आमजन का उपचार कर रहे हैं और कई बार इनके कारण गंभीर रूप से आमजन बीमार होकर काल के ग्रास में समा गए हैं । नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक अभी लगातार जिले में पैथोलॉजी और ऐसे क्लीनिक का निरीक्षण कर रही है आज तो हद हो गई जब दसवीं पास गुप्त रोग का इलाज करते पकड़ा गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन रोड देवास में डाॅ. बाला के नाम से निशि क्लिनिक का संचालन अपंजीकृत रूप से किया जा रहा था जिसकी शिकायत पर सीएमएचओ कार्यालय से निरीक्षण के लिए टीम भेजी गयी टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अमरीन शेख, जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, श्री धीरज वागमारे, श्री सुशांतसिंह द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण किया जिले में जिनके  द्वारा जिले में निरन्तर भ्रमण कर कार्यवाही कि जा रही है और जिला और ब्लाॅक स्तरीय टीम का गठन किया गया है नियम विरुद्ध बिना रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण (रिन्युअल) कराए संचालित पैथोलॉजी सेंटरो और अस्पतालो संचालकों के विरूद्ध कानूनी  कार्यवाही की जावेगी।            डाॅ. राजेन्द्र गुजराती जिला स्वास्यि अधिकारी ने बताया कि सीएमएचओ मेडम के निर्देश पर टीम द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण किया गया में श्री रोनी बाला मिला जिसके पास कोई डिग्री नही थी वह क्लीनिक संचालित कर रहा था जानकारी लेने पर बताया की 10 वी तक पढा हैै तेलंगाना का रहने वाला है। क्लीनिक पर डाॅ.बाला का सेक्स विशेषज्ञ का बोर्ड लगा पाया गया, क्लीनिक के प्रतिदिन खुलने का टाईम सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर 4 से 7 बजे क्लीनकि रहता है। जानकारी लेने पर पता चला कि वह प्रतिदिन मरीजो को पुरूषो से सम्बंधित गुप्त रोग का इलाज 100 प्रतिशत गारंटी के साथ करने का परामर्श देता है और डाॅ मिथुन कुमार माह मे 1 और 15 तारिख को आकर सभी मरीजो का इलाज करते है। 1500 से 2000 हजार रूपये लेते है डाॅ गिरीश द्वारा मकान में किराये से लेकर क्लीनिक का संचालन कर रहे है टीम द्वारा योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं क्लीनिक संचालन संबंधित दस्तावेज, रिकार्ड माॅगा गया श्री रोनी बाला द्वारा किसी भी प्रकार का रिकार्ड उपलब्ध नही करवान पर अपंजीकृत क्लीनिक का बोर्ड तत्काल हटवाकर क्लीनिक को बंद किया गया, सम्बंिधत का नोटिस जारी कर जवाब मांगा जावेगा सीएमएचओ कार्यालय में क्लीनिक संचालन संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।       स्टेशन रोड देवास में डाॅ शैलेष मोदी द्वारा बीपी.एण्ड शुगर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था टीम द्वारा योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं सीएमएचओ कार्यालय द्वारा पंजीकृत क्लीनिक संचालन संबंधित दस्तावेज, रिकार्ड माॅगा गया किसी भी प्रकार का रिकार्ड उपलब्ध नही करवान पर डाॅॅ शैलेष मोदी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जावेगा सीएमएचओ कार्यालय में क्लीनिक संचालन करने संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने चार आरोपियों को किया जिलाबदर
 ————-
आरोपी सावन और निहाल एक-एक वर्ष तथा आरोपी अंतिम और मनीष छ:-छ: माह के लिए जिलाबदर

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने चार आरोपियों को किया जिलाबदर ————- आरोपी सावन और निहाल एक-एक वर्ष तथा आरोपी अंतिम और मनीष छ:-छ: माह के लिए जिलाबदर

    ————– देवास, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चार आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर जिलाबदर किया है। जिसमें आरोपी सावन पिता अनिल जलोदिया उम्र 23 साल निवासी देवास को अपहरण, छेड़छाड़, झगड़ा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्‍याचार निवारण अधिनियम के अपराध आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी निहाल पिता अनिल धारू उम्र 26 साल निवासी देवास को मारपीट, अवैध शराब, हफ्ता वसूली, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, चोरी के अपराध आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी अंतिम उर्फ आशीष पिता मानसिंह उम्र 44 साल निवासी क्षिप्रा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को लड़ाई-झगड़ा, तोड़फोड़, नुकसान, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, जुआ-सट्टा खेलना, जहरीली शराब बेचना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर छ: माह के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी मनीष उर्फ कालू पिता अमर सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी देवास को झगड़ा, मारपीट, गाली गुप्‍ता, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध जुआ आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार गतिविधियों में संलग्‍न होने पर छ: माह के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • कलेक्टर श्री  गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
———
 जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमन्त्री जन ओषिधि केंद्र का 17 सितंबर  को होगा शुभारंभ

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण ——— जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमन्त्री जन ओषिधि केंद्र का 17 सितंबर को होगा शुभारंभ

    —— देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने महात्मा गाॅधी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने महात्मा गाॅधी जिला चिकित्सालय देवास के भवन में बन रहे प्रधानमन्त्री जन ओषिधि केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम के किया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमन्त्री जन ओषिधि केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सिविल सर्जन और रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यो को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्पताल में निरीक्षण कर नवीन मेटरनिटी भवन प्रारंभ होने से कौन कौन से विभाग को नवीन भवन में शिफ्ट किया गया और पुराने भवन में जो वार्ड खाली हुए उनमें किन विभागो को शिफ्ट किया जाना है, बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मरीजों को मिले इसकी जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला अस्पताल और नवीन मेटरनिटी भवन के वार्ड में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन के लिए सेक्युरिटी गार्ड और चिकित्सक स्टॉफ की समुचित ड्यूटी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय , डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, सीएमएचओ डाॅ सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डाॅ एस.के.खरे, आर.एम.ओ.डाॅ अजय पटेल, रेडक्रास सचिव डॉ के के धूत, रेडक्रास के पदाधिकारी महेंद्र कुमार नागर, आर सी पालीवाल , जिला रेडक्रास नोडल अधिकारी, डॉ, जयसिंह सेंधव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ,चिकित्सक एवं स्टाॅफ उपस्थित था।