Blog

  • भाजपा नेता का स्वास्थ्य खराब होने पर विधायक राजे तुरंत पहुंची चिकित्सालय में….

    भाजपा नेता का स्वास्थ्य खराब होने पर विधायक राजे तुरंत पहुंची चिकित्सालय में….

    भाजपा के वरिष्ठ श्री शिवनारायण जी शर्मा का अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनको देवास के अमलतास हॉस्पिटल मैं एडमिट किया गया। ऐसे में देवास विधायक गायत्री राजे पवार को जैसे ही इसकी खबर लगी तो वह शिव शर्मा को देखने के लिए अमलतास अस्पताल पहुंची और संबंधित बीमारी के संबंध में डॉक्टर से चर्चा करके राजे ने डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए और भाजपा के समर्पित नेता शिव शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की। इस तरह देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जिनके निवास पर इस समय बड़ा भव्य आयोजन चल रहा है उसको छोड़कर वह आज भी अपने कार्यकर्ता के सुख-दुख में पहुंच रही है यही सबसे अच्छी बात है कार्यकर्ता और समर्थकों के लिए।

  • 1 वर्ष की मासूम बेटी के लिए परेशान मां को पुलिस की मदद से मिली बेटी

    1 वर्ष की मासूम बेटी के लिए परेशान मां को पुलिस की मदद से मिली बेटी

    देवास में पति की मृत्यु के बाद से ही पत्नी अपने बच्चे के लिए परेशान थी दर-दर भटक रही थी और महिला परामर्श केंद्र जब पहुंची और उन्होंने अपनी आपबीती जब महिला परमार केंद्र प्रभारी टीआई चंद्रकला आर्वे को बताई तो टीआई चंद्रकला द्वारा महिला के ससुराल जहां पर उसकी 1 वर्ष की बेटी दिव्यांशी को गांव खेता खेड़ी मैं जो महिला के ससुराल में ससुर के पास थी बेटी को मन से मिलवाया और मां के सुप्रभात किया तो मां की आंखें भर भरा गई। महीनो बाद उसे अपनी बेटी वापस मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 1 वर्ष की मासूम दिव्यांशी की मां पूजा के पति का कुछ माह पहले देहांत हो गया था जिसके बाद उसे ससुराल वालों ने भी नहीं रखा लेकिन बच्ची को रख लिया था और मासूम बच्ची अपनी मां से दूर थी बहुत परेशान होने के बाद जब वह महिला परामर्श केंद्र आए तो उसे न्याय मिला अपनी बच्ची मिली। इस पूरी कार्रवाई में टी चंद्रकला के साथ प्रधान आरक्षक बिना गरासिया और महिला परामर्श केंद्र की टीम मौजूद थी।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास के चार और एक हरण गांव सहित पांच आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास के चार और एक हरण गांव सहित पांच आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पांच आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिसमें आरोपी राहुल रघुवंशी पिता गजेन्‍द्र रघुवंशी उम्र 32 साल निवासी ईटावा देवास को झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, महिला से छेड़छाड़ आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी आकाश उर्फ शुभम पिता निर्मल चौरसिया उम्र 30 साल निवासी देवास को रास्‍ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना, अवैध हथियार आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी विवेक उर्फ मिंचू पिता संतोष मण्‍डल उम्र 24 साल निवासी देवास को मारपीट, चोरी, जाने से मारने की धमकी देना, चोट पहुंचाने, तोड़फोड़ कर नुकसान करना, अवैध हथियार रखना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी अखिलेश पिता लालजीराम बामनिया उम्र 21 साल निवासी गणेशपुरी देवास को मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, जानलेवा हथियारों से हमला करना, अवैध तरीके से देशी पिस्‍टल रखना, हत्‍या करने का प्रयास करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी नर्मदाप्रसाद पिता धरमसिंह जाधव उम्र 34 साल निवासी ग्राम रिछीखों थाना हरणगांव को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर शासकीय सेवकों पर हमला करना, मारपीट करना, अडीबाजी करना, लोगों को डराना धमकाना, वन्‍य प्राणियों को नुकसान पहुंचाने, अवैध वन कटाई वन भूमि पर अतिक्रमण करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।