Blog
-

60वीं मप्र जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में पूनम सविता ने देवास का नाम किया रोशन जीता ब्रोन्ज मैडल
देवास। मप्र राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिन्द फौज सैनिक पूनम सविता ने ब्रोन्ज मैडल अर्जित किया है। कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इन्दौर में 60वीं मध्यप्रदेश जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर में अयोजित हुई। जिसमें हिन्द फौज सैनिक पुनम सविता ने 20वर्ष से कम बालिका वर्ग में 400मीटर मैं ब्रोन्ज मैडल जीत कर देवास का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज के सभी पदाधिकारियों ने पुनम सविता और उनके पिता रामप्रकाश सविता का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंग वर्मा, दीपिका बोरीवाल, एथलेटिक्स संचालक मीना राव, श्रृजनिका लोखंडे, योगा संचालक चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, रक्त दान संचालन सीमा गिरी, विकास गिरी, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कार्यकरणी संचालक अश्विन पागनिश, खुशबू पागनिश, प्रशिक्षक संचालन आरती दयमा, अजय दायमा, ताषिन शेख, अरुण शर्मा आदि पदाधिकारियों ने स्वागत कर बधाई दी। संचालन पुनित गिरी ने किया।
-

घर में अवैध शराब रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा।
प्रभारी उप संचालक/जिला जिला अभियोजन अधिकारी जिला देवास श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, द्वारा इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 जुलाई.2018 को आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा को मुख्बिर से सूचना प्राप्त हुई कि संत विनोबा नगर देवास में जगदीश लूनिया के घर में अवैध शराब रखी हुई है ।
तो उक्त सूचना पर आबकारी विभाग की फोर्स एवं पंच साक्षी के साथ मुखबिर द्वारा बताये हुये घर पर पहुॅचने के पश्चात आवाज देने पर एक व्यक्ति बाहर आया उसने अपना नाम जगदीश लूनिया होना बताया तथा उक्त मकान उसके स्वयं के अधिपत्य का रिहायशी मकान होना बताया। उक्त मकान की तलाशी लेने पर उसमें 30-30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा पायी गई। उक्त मदिरा को रखने के संबंध मे लाईसेंस का पूछने पर उसने कोई लाईसेंस नहीं होना बताया था मौके पर ही अभियुक्त के कब्जे से उक्त मदिरा को जप्त किया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विववेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र अंर्तगत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी जगदीश पिता रतनालाल लूनिया उम्र 55 साल नि. संत विनोबा नगर राधागंज देवास को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अपराध में दोषी पाते हुये 1 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 25000/-रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री महेन्द्र सितोले, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी कल्लू पर की रासुका की कार्यवाही
—— देवास 24 सितम्बर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी कल्लू उर्फ कोयला पिता शेख निसार निवासी सोनकच्छ के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की है। आरोपी को तीन माह तक केन्द्रीय जेल भेरूगढ उज्जैन में रखा जाएगा। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जिला देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। आरोपी वर्ष 2001 से लगातार आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त है । आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालना, रास्ता रोकरकर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने एवं लोकशांति को भंग करने सहित कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।
-

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने महापौर परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष
देवास रामाश्रय में महापौर का अखिल भारतीय सम्मेलन इंदौरी महापौर पुष्पमित्र भार्गव के लिए सुखद रहा। सर्वसम्मति से निर्विरोध वे ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर की देवास मे आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संगठन के महासचिव श्री उमा शंकर गुप्ता और मेयर काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी पटेल व देवास महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत सम्मान किया। मध्य प्रदेश में अभी लोकप्रियता में वैसे भी इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव नंबर वन पायदान पर चल रहे हैं इंदौर को नंबर वन स्वच्छता में लाने के साथ और कहीं महत्वपूर्ण फैसले से हुए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बन चुके हैं।
-

शासकीय आईटीआई देवास में ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड अंतर्गत प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर, 30 सितम्बर तक कराये पंजीयन
————- देवास 23 सितंबर 2024/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवास (आईटीआई)में प्रवेश के लिए ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ के माध्यम से प्रवेश की कार्यवाही की जा रही है, जो भी छात्र प्रवेश लेना चाहते है, वे 30 सितम्बर तक एमपी ऑनलाइन किओस्क तथा मोबाइल की सहायता से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर पहले आओ पहले पाओ राउंड के चरण में भाग ले सकते हैं। आवेदक आईटीआई आकर भी रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करवा सकते है। इच्छुक छात्र आईटीआई देवास में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश के इच्छुक सभी आवेदकों को उपलब्ध सीटों को उनकी रुचि अनुसार ट्रेड की चॉइस फिलिंग भरने के लिए संस्था स्तर पर काउंसलिंग डेस्क प्रारंभ की गई है। आवेदक संस्था के दूरभाष नंबर 07272-258962 एवं 81098-40398 पर फोन के माध्यम से एवं स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। ‘’पहले आओ-पहले पाओ’’ राउंड के चरण में एमपी ऑनलाइन से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग करने के पश्चात आवेदक को अगले दिन दोपहर 02 बजे तक आईटीआई देवास में उपस्थित होकर प्रवेश करवाना होगा। छात्र के अनुपस्थित होने पर यह माना जाएगा कि छात्र प्रवेश के लिए इच्छुक नहीं है। जिन छात्रों को अभी तक आईटीआई में प्रवेश के लिए सीट आवंटित नहीं हुई है, वह शासकीय आईटीआई देवास से परामर्श लेकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।




