Blog

  • शिक्षक और विद्यार्थी

    शिक्षक और विद्यार्थी

    🌹शिक्षक और विद्यार्थी🌹 शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के एक दूसरे के लिए भाव :— शिक्षक विद्यार्थी के अस्तित्व आधार है                      विद्यार्थी से शिक्षक का पूरा होता परिवार है                          रहती है गरिमा दोनों की एक दूसरे से सीखते भी भरपूर हैं दोनों एक दूसरे से ग़लती करता विद्यार्थी भी शिक्षक का मान है क्योंकि तभी उसे सीखने का होता भान है                        गुरु शिष्य का रिश्ता सदा ही रहा है अनमोल क़ीमती हैं           दोनों के लिए एक दूजे के बोल ऐ मेरे प्यारे विद्यार्थी करना ना तू कोई भूल हे                 आदरणीय शिक्षकजी सुधारना आप मेरी हर भूल                 🌹 प्रीति चौधरी 🌹 “प्रीत”

  • किसान पाठशाला एवं लिक्विड डीकम्पोजर सपोर्ट प्रशिक्षण सम्पन्न

    किसान पाठशाला एवं लिक्विड डीकम्पोजर सपोर्ट प्रशिक्षण सम्पन्न

    देवास। सुजलॉन फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति, उज्जैन शाखा देवास द्वारा सुजलॉन फाउंडेशन सी.ऐस.आर. मैनेजर रामकुमार कटियार के मार्गदर्शन में  देवास जिले के टोंकखुर्द ब्लॉक के ग्राम पांडी, किशनपुरा, मुंडला देव में किसान पाठशाला का आयोजन किया। खेतों में गेहू काटने के बाद उसकी नरवाई एवं सोयाबीन काटने के बाद उसके थुट को जलाने के बजाये उसको लिक्विड डीकम्पोजऱ सपोर्ट के माध्यम से किसानो को बताया कि खेत में वेस्ट मटेरियल को इस आर्गेनिक तरीके से हम छिडक़ाव करके नरवाई में छिडक़ाव के बाद 10 से 15 दिन में ये इनको सड़ाकर खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है तथा भूमि के सहजीवी जीवो को भी बचाया जाता है जो भूमि की उत्पादक क्षमता बदन में सहायक होते है। रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक श्री शर्मा द्वारा यह सभी जगह किसान पाठशाला ली गयी। समय-समय की खेती में किस प्रकार ऑर्गेनिक तरीके से फसलों का बचाव कर सकते है यह भी बताया। उन्होंने एवं संतुलित मात्रा में बीज एवं खाद पोटाश सल्फर जिंक सोडियम आदि डालने के बारे में भी जानकारी दी। उक्त जानकारी अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति जिला प्रभारी जितेन्द्र जोशी ने दी।

  • पूर्व पार्षद इरफान अली पर महिला ने बहुत ही गलत तरीके से ज्यादती अत्याचार कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद, देवास की राजनीति में उठ रहे सवाल, उपायुक्त शुक्ला पर हाथ उठाने और धमकी का मामला भी था खूब चर्चा में

    पूर्व पार्षद इरफान अली पर महिला ने बहुत ही गलत तरीके से ज्यादती अत्याचार कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद, देवास की राजनीति में उठ रहे सवाल, उपायुक्त शुक्ला पर हाथ उठाने और धमकी का मामला भी था खूब चर्चा में

    देवास में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद और वर्तमान में पार्षद प्रतिनिधि इरफान अली और चार अन्य लोगों पर इंदौर कनाडिया थाने में सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज होने के बाद अब राजनीति में भी सवाल उठने लगे हैं कि सत्ताधारी नेता पर पर क्या पुलिस प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर पाएगा क्योंकि महिला ने जिस हिसाब से रिपोर्ट लिखी है वह बहुत ही दर्दनाक तरीके से उसके साथ दुष्कर्म की कहानी स्वयं कह रही है। जबकि पुलिस प्रशासन आम कोई से भी व्यक्ति के छोटी सी भी प्रकरण पर घर के मकान तक तोड़ देती है और कई धाराओं में प्रकरण दर्ज करती है। फिर अब दूसरी बात संगठन की है कि संगठन में भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट दिया और इसके पूर्व इनको भी टिकट देने के साथ अल्पसंख्यक मोर्चे में पदाधिकारी बनाया था क्या संगठन अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारी भी इस पर एक्शन लेंगे। इरफान अली देवास राजनीति में विधायक के नजदीक होने के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से पार्षद बना और भारतीय जनता पार्टी का खाता मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रसलपुर मैं खोला । उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उसकी पत्नी को टिकट दिया तो वह भी जीत गई। वैसे तो कई मामलों में इरफान अली चर्चा मे रहा लेकिन पिछले वर्ष 22 सितंबर को उपायुक्त पुनीत शुक्ला पर हाथ उठाने और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद और चर्चा में आ गया था। जिस पर सत्ता धारी होने के कारण कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई और मामला ठंडा बस्ती में चल गया लेकिन यह मामला अब विपक्ष कांग्रेस के लिए मुद्दा बन गया है। तो मीडिया में भी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय।

  • श्री पटेल की सेवानिवृत पर किया सम्मान

    श्री पटेल की सेवानिवृत पर किया सम्मान

    देवास। दामोदर पटेल सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी देवास के सेवानिवृत्ति होने पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मंडी प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष मुकेश चौधरी द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बहादुर मुकाती, हुकम मुकाती, जगदीश नागर ,सिद्धनाथ केलोदिया, पार्षद गणेश पटेल, पार्षद रामचरण पटेल, अशोक पटेल उपस्थित थे। श्री पटेल के सफल सेवा काल के लिए अतिथियों ने उनकी सेवा अवधि में सफलतम 32 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान किया एवं प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष धारीवाल कार्यकारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ ने किया एवं आभार धर्मेंद्र जोशी ने माना। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के राजेश वर्मा, दिलीप, राजेश पटेल, सुशील परमार, ललित पटेल, अशोक वर्मा , शिवानंद दुबे, गजराज सिंह ठाकुर, अरुण यादव, राजेश लसकन,दीपक राय, हरि वाघ आदि उपस्थित रहे ।