Blog

  • इंदौरी विधायक पुत्र का विवाद अब विपक्ष का प्रमुख मुद्दा, मामू के पुत्र की भगवा यात्रा, जिला पंचायत सीईओ बदले ,अभी भी ए डी एम का इंतजार,  ड्रग तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, पूर्व महापौर जय सिंह  मैदान में , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा का जन्मदिन

    इंदौरी विधायक पुत्र का विवाद अब विपक्ष का प्रमुख मुद्दा, मामू के पुत्र की भगवा यात्रा, जिला पंचायत सीईओ बदले ,अभी भी ए डी एम का इंतजार,  ड्रग तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, पूर्व महापौर जय सिंह  मैदान में , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा का जन्मदिन

    भगत….. बाबा प्रणाम।     बाबा…. बेटा प्रणाम।

    भगत…. विधायक पुत्र ने गजब का कहर ढाया है।

    बाबा….. किसी फिल्म का डायलॉग था कि बदनाम होंगे तो क्या नाम नहीं होगा। इंदौरी विधायक गोलू शुक्ला जितने धार्मिक और क्षेत्र की जनता में अपनी शैली से लोकप्रिय है ।तो उतना ही चर्चित उनका बेटा हो गया है ।लेकिन यह अलग मामला है। श्रद्धा और आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। जिसमें अगर गोलू के बेटे रूद्र ने कुछ अच्छा किया होता तो लगता कि विधायक का पुत्र ऐसा होता है। लेकिन देवास नहीं पूरे प्रदेश की आस्था और श्रद्धा का केंद्र मां चामुंडा टेकरी पर पुजारी के बेटे के साथ व्यवहार और झांकी बाजी ने सारी झांकी निकाल दी।

    भगत…. दर्शन करने गया था या स्टंट दिखावा करने।

    बाबा…. मां चामुंडा टेकरी पर नवरात्रि पर्व में लाखों ऐसे भक्त दर्शन करने आते हैं जो देश में कहीं ना कहीं अपना बड़ा नाम रखते हैं ।लेकिन वह चुपचाप दर्शन कर चले जाते हैं। अब पहली गलती की आधी रात को झूठी शान दिखाते हुए मां चामुंडा की टेकरी पर इतने वाहन के साथ रील बनाने की हिसाब से जाना और फिर वहां पर भी यदि प्रेम स्नेह से पुजारी के बेटे को बोलते तो वह शायद पट भी खोल देता और दर्शन हो जाते नहीं तो समझदारी से बाहर से ही शिखर दर्शनम पाप नाशम कर आता । पूरे वर्ष भर दिव्यांग व्यक्ति तक जैसे तैसे पैदल मां के चरणों में नमन करने जाते हैं तो कई भक्त जो की माता रानी से मान रखते हैं। वहां दंडवत कठिन यात्रा कर मां के दरबार में जाते हैं । रूद्र अगर भक्ति के हिसाब से जाते तो पैदल ही इतने लोगों को साथ लेकर चढ़ जाते युवा हो जोश है । परंतु दिखावा रील बनाने का अलग चला है और माता रानी ने विधायक के बेटे की रील ही बना दी।

    भगत…. अभी तो तीन दिनों से यही मुद्दा सबसे ज्यादा चल रहा है सारे मुद्दे भुला दिए गए है। बाबा… महापौर गीता अग्रवाल ने राहत की सांस ली है। देवास में अचानक जल संकट का मुद्दा पूर्ण रूप से गायब हो चुका है या जल संकट हल हो चुका है। फिर और भी ज्वलंत  मुद्दे थे ।

    जब सब भूल गए तो हम क्यों याद दिलाए अभी तो यही चलने दो।

    भगत… जल संकट तो अचानक ऐसा आया था की इस बार सत्ता पक्ष के नेता को पसीना आ गया था।

    बाबा… फिर भी विधायक राजे महापौर सभापति और निगम कमिश्नर और निगम की पूरी टीम ने दिन रात मेहनत कर कम से कम जल संकट के आक्रोश से अपने आप को बचा लिया ।मुद्दा तो अभी ठंडा नहीं हुआ था लेकिन रूद्र ने ठंडा कर दिया।

    भगत…. विपक्ष एक हो गया है।

    बाबा… हाथी के दांत खाने की और दिखाने और। प्रदीप चौधरी ने प्रेस वार्ता रखी थी जब उसे व्यक्तिगत कहा जा रहा था। और लग रहा था कि इस बार प्रदीप चौधरी की अकेले यह लड़ाई लड़ेंगे । लेकिन अचानक पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कांग्रेसी एक होकर मैदान में आ गए।

    भगत…. नगर निगम वाला आंदोलन दमदार रहा।

    बाबा… दीपेश कानून को राहुल पवार पहले ही शुरुआत कर चुके थे लेकिन इस बार नगर निगम के द्वार पर कांग्रेसी ने दमदारी के साथ दस्तक दिए और लगा कि कुछ आंदोलन हो रहा है जब पूरी कांग्रेस एक हो जाती है तो आंदोलन भी दमदार होगा ही।

    भगत…. पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर की बात में दम है।

    बाबा… दम क्यों नहीं होगा अभी नए लोगों को पता नहीं परंतु जय सिंह ठाकुर के महापौर के कार्यकाल में ही शिप्रा जलआवर्धन योजना मात्र 30 करोड़ के लगभग मंजूर होने के साथ काम भी चालू हो गया था और ईमानदार कंपनी एलएनटी ने कार्य शुरू कर दिया लेकिन देवास में जब सत्ता बदल गई तो योजना बदल गई और वह चार गुना और उसके बाद भी जल की मछरिया जल में ही प्यासी रह गई।

    भगत… मतलब बाबा।

    बाबा…. बेटा डबल खर्च करने के बाद भी शिप्रा जल वर्धन में पानी क्यों नहीं रुकता है जिसका कारण है सीपेज यानी पानी अंदर ही अंदर चले जाना । और कुछ पानी और वाष्पीकरण होकर  चले जाता है। फिर इतनी अच्छी योजना और खुद शिप्रा प्यासी रह जाती है और देखिए कि उसकी प्यास दूसरी नदी से बुझती है। यह भी कमाल की बात है ना की एक नदी में दूसरी नदी का पानी छोड़ना पड़ रहा है वह भी करोड़ों की लागत से शिप्रा जलावर्धन योजना बनने के बाद तो गलती किसकी है। यहां पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर का आरोप सही है उस समय समय 2008 की सरकार में सब बदल गया और एक अच्छी  शिप्रा नदी हमारे नेताओं पर और दूसरी नदी पर आश्रित हो गई है फिर हम भी आश्रित है। बस अच्छी बात यह रही कि शहर में अचानक आए  विकराल जल संकट से  कुछ तो राहत मिली है। अभी गर्मी शुरू हुई है और पानी पर राजनीति भी अभी ही शुरू हुई थी और मुद्दा बदल गया।

    भगत… जिला प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं।

    बाबा…. क्या मां चामुंडा टेकरी पर वाहन ले जाने की अनुमति पहली बार दी गई। यह अनुमति वर्षों से चली आ रही है ।जब सबको अनुमति देते ही है तो मौखिक इनको भी दे दी। फिर मां चामुंडा टेकरी पर अगर प्रतिबंध लगाना है तो सभी के लिए लग जाए केवल इमरजेंसी और दिव्यांग के लिए ही मात्र अनुमति हो। जिला प्रशासन द्वारा  पूरा नवरात्रि पर्व साथ में ईद का त्यौहार भी शांतिपूर्वक निपट दिया। सब कुछ शांति से निपटने के बाद राहत की सांस ले ही रहे थे कि गोलू दादा के बेटे ने नया बवाल खड़ा कर दिया।

    भगत.. पूर्व महापौर सुभाष शर्मा भी वापस मैदान में आ रहे हैं। बाबा… पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने सबसे ज्यादा नगर निगम में सबसे ज्यादा पद पर रहे हैं। प्रतिपक्ष नेता से दो बार सभापति बनने वाले पहले नेता है तो उसके बाद फिर महापौर और अब लूप लाइन में थे। जन्मदिन से फिर मैदान में आ गए हैं ।

    भगत….. नगर निगम देवास में आज तक जो भी पद पर रहा उसे विधानसभा या और कहीं अच्छी जगह मौका मिला है। बाबा…. यह पद भाग्यशाली पद रहा है। चाहे महापौर का या सभापति का उनको विधानसभा में मौका जरूर मिला है। सबसे पहले सभापति स्वर्गीय रतन लाल चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया। तो दूसरा महापौर जय सिंह ठाकुर को महापौर कार्यकाल के दौरान ही टिकट मिल गया। तीसरा रेखा वर्मा को भी महापौर कार्यकाल की दौरान ही टिकट मिला। और ऐसे ही महापौर पति और प्रतिपक्ष नेता हारून शेख को विधानसभा में कांग्रेस ने टिकट दिया। इसके साथ महापौर शरद पाचुनकर को भी दूसरा मौका प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में मिला। बस एकमात्र सुभाष शर्मा है जिनको महापौर पद जाने के बाद अभी तक कोई दूसरा मौका नहीं मिला है। अब कुछ तो कही से इशारा मिला है और सुभाष बाबू आ गए हैं मैदान में।

    भगत… जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी राहत की सांस ली है। बाबा…. खतरे की तलवार वैसे अभी तो लटक रही है लेकिन जल संकट और धार्मिक विधायक पुत्र मुद्दे में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई और भैरू महाराज को राहत है। फिर प्रदेश में सरकार भाजपा की है।

    भगत…. ग्रामीण क्षेत्र मे जल गंगा संवर्धन अभियान में तालाब का गहरीकरण एक अच्छा अभियान है।

    बाबा… हमारे शहर में भी बहुत सारे तालाब है। यहां भी शुरू करना चाहिए जनप्रतिनिधि ने ध्यान देना चाहिए आम के आम गुठली के दाम की तरह तालाब तो फ्री खुद जाएगा जेसीबी पोकलैंड वाले को रोजगार भी मिल जाएगा और तालाब मुफ्त में खुद जाएगा । और अच्छी काली मिट्टी किस के काम आ जाएगी वह खरीद कर ही ले जाते हैं इस तरह देवास शहर और ग्रामीण में बहुत सारे तालाब गहरीकरण होता है तो सभी का लाभ है और आने वाला कल सुनहरा है जो आज पानी की समस्या ही नहीं रहेगी।

    भगत…. एसडीएम पर वैसे ही ज्यादा लोड है।

    बाबा… एसडीएम बिहारी सिंह के पास डबल चार्ज है। प्रमोशन तो हुआ नहीं लेकिन वर्तमान में प्रमोशन वाली सीट एडीएम का चार्ज भी उनके पास ही है। ऐसे में दोनों कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उसे पर नवरात्रि पर्व और अन्य व्यवस्था सरकार को सबसे पहले देवास में ए डी एम  के लिए व्यवस्था की जाना चाहिए। भगत …. तबादलों की सूची में फिर निराशा।

    बाबा… हां बेटा इस बार फिर छोटी सी सूची निकाली जिसमें देवास के जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापत को बदलकर इंदौर एडीएम सीमा शर्मा को देवास जिला पंचायत सीईओ भेजा है। इस सूची में लग रहा था कि देवास में ए डी एम का पद भर जाएगा लेकिन अदला बदली हो गई। इंदौर से एडीएम देवास का और देवास के सीईओ को दूसरी जिम्मेदारी इंदौर में। अब एसडीएम तहसीलदार और टीम राजस्व से लेकर सारी बाहरी  तूफानी समस्या से अलग निपट रही है।

    भगत…. पुलिस की ड्रग तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही रही।

    बाबा…. बेटा जो होता है सामने दिखता है ।पुलिस कुछ अच्छा कर रही है तो दिख रहा है और बुरा कर रही तो वह भी दिख रहा है लेकिन फिर भी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने देवास में बहुत कुछ अच्छा करने का प्रयास किया है।

    अब बात करें देवास में नशे जो की सबसे ज्यादा घातक ड्रग्स माफिया होते हैं जो युवा पीढ़ी को बर्बाद करते हैं पुलिस द्वारा एक ही दिन में 24 घंटे में 100 पुलिसकर्मी की टीम लगाकर और थानों के टी की टीम अलग-अलग जगह से 20 गांजा तस्करों को पड़कर तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। फिर खुले के सट्टे के अड्डे बंद है। और क्या करें पुलिस  एसपी द्वारा ऑपरेशन  ऑपरेशन त्रिनेत्रm मैं जगह-जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं ।आमजन को जागरूक किया जा रहा है फिर अपराधियों के बांड अच्छी राशि के साथ भराए जा रहे हैं। ताकि वह अपराध करने में डरे और बहुत कुछ बदलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अपराध और अपराधी अपनी जगह है वह हम नहीं बदलेंगे हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा कर बैठे हैं तो धीरे-धीरे ही परिवर्तन आएगा ना।

    भगत… मामू के पुत्र ने भगवा यात्रा निकाल दी।

    बाबा….  एक संगठन द्वारा निकाली जाती है तो उसमें अधिकांश हिंदू समाज आ जाता है और यह व्यक्तिगत यात्रा मामू के बेटे की थी। फिर भी अच्छा प्रयास है।  इसके पहले लगातार उमेश चौधरी द्वारा सफलतापूर्वक निकाल जाती है। मामू पुत्र का दूसरा वर्ष ठीक-ठाक रहा है। 

  • सीएम राइज स्कूल देवास में प्रवेश प्रक्रिया  12 अप्रैल से होगी शुरू

    सीएम राइज स्कूल देवास में प्रवेश प्रक्रिया 12 अप्रैल से होगी शुरू

    ————- देवास प्राचार्य सीएम राइज स्कूल देवास ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश अनुसार सीएम राइज स्कूल देवास में प्रवेश प्रक्रिया 12 अप्रैल से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली , कक्षा 6 टी, तथा कक्षा 9वी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म विद्यालय समय में प्रातः 11 से 1 बजे के मध्य प्राप्त किये जा सकेंगे। निर्धारित सीट से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिक कक्षाओं में लॉटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होगी। कक्षा पहली के आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र साथ में लेकर आना आवश्यक हैं। शासन के आदेश अनुसार सत्र 2025-26 में प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 30 सितंबर 2025 को 6 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। अतः कक्षा पहली में 30 सितंबर 2019 के पूर्व जन्म दिनांक वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। इसी अनुसार कक्षा 6 टी में भी 30 सितंबर 2014 से पूर्व जन्म दिनांक वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अथवा 3 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी । विद्यालय में रिक्त सीटों की संख्या इस प्रकार है – कक्षा 1 ली – (हिंदी माध्यम) – 25 कक्षा 6 टी – (हिंदी माध्यम) – 25 कक्षा 6 टी – (अंग्रेजी माध्यम) -40 कक्षा 9 वी – (हिंदी माध्यम) – 10 कक्षा 9 वी – (अंग्रेजी माध्यम) – 40 सभी आवेदन दिनांक 12 से 20 अप्रैल के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे ।

  • हुजूर आते आते बहुत देर कर दी……..देवास में जल संकट से निपटने के लिए विधायक राजे आयी मैदान में संभाला मोर्चा, अधिकारियों के लि बैठक, 17 टैंकर विधायक निधि से उपलब्ध होंगे, आमजन के लिए पानी का कंट्रोल रूम, जल संकट से निपटने के लिए अधिकारी और विधायक का व्हाट्सएप जिस पर सतत निगरानी रखेगी राजे, अब देवास में राहत के आसार, महापौर की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय…

    हुजूर आते आते बहुत देर कर दी……..देवास में जल संकट से निपटने के लिए विधायक राजे आयी मैदान में संभाला मोर्चा, अधिकारियों के लि बैठक, 17 टैंकर विधायक निधि से उपलब्ध होंगे, आमजन के लिए पानी का कंट्रोल रूम, जल संकट से निपटने के लिए अधिकारी और विधायक का व्हाट्सएप जिस पर सतत निगरानी रखेगी राजे, अब देवास में राहत के आसार, महापौर की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय…

    देवास हुजूर आते आते बहुत देर कर दी। अब आखिर आना ही पड़ा मैदान में जब शहर में विगत 8 से 10 दिन से गहराएं जल संकट के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी सोशल मीडिया से लेकर नगर निगम कार्यालय और वार्ड में विरोध प्रदर्शन कर जल संकट निवारण के लिए आवाज उठाई। और सही भी है कि देवास में अचानक बहुत वर्षों के बाद जल संकट गहरा गया है। अचानक आपदा वाली स्थिति आ गई है। देवास में जल समस्या को लेकर। वैसे तो इसके लिए नगर निगम उत्तरदायित्व रहता है लेकिन देवास में भारतीय जनता पार्टी की परिषद है और महापौर सभापति भी भाजपा के हैं। परंतु पिछले 10 दिन से स्थिति बिगड़ती देख आज अचानक देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को मोर्चा संभालना पड़ा। और फिर क्या था सारे अधिकारी को एकत्रित कर देवास विधायक ने आम जनता के लिए कुछ राहत भरी व्यवस्था की है। आज देवास में एन वी डी ए से कम मात्रा मे पानी मिलने के कारण क्षिप्रा बैराज मे पानी की उपलब्धता कम होने से शहर मे व्याप्त हुये जल कष्ट से निपटने हेतु देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बेस, गणेश पटेल,निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित निगम जल वितरण व्यवस्था से जुडे तकनिकी यंत्रियों की एक आवश्यक बैठक ली जाकर वर्तमान मे निर्मित जल कष्ट से हर हाल मे निपटने हेतु एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया।

    व्हाट्सएप एप…. बैठक मे विधायक ने कहा कि विस्तृत कार्य योजना के तहत निगम के संबंधित जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों का एक वट्स ऐप ग्रुप बनाकर एसमे प्रतिदिन की जल वितरण की व्यवस्था की जानकारी डाली जावे। जिसमे प्रतिदिन टंकियों मे पानी की उपलब्धता के आधार पर जल वितरण का समय निर्धारित हो तथा किन किन क्षेत्रों मे कितने समय जल वितरण किया जावेगा की जानकारी संकलित कर प्रसारित की जावे। इस ग्रुप मे मुझे भी जोडा जावे ताकि मे प्रतिदिन की स्थिती की मानिटरिंग कर सकुं।

    विधायक निधि से 17 टैंकर उपलब्ध….

    बैठक मे विधायक के द्वारा अपनी विधायक निधि से 17 पानी के टेंकर शीघ्र उपलब्ध कराने तथा निगम के टेंकरो से जिन क्षेत्रों मे वर्तमान मे पानी नही पहुंच पा राह है। वहां पानी का वितरण किये जाने के भी निर्देश दिये गये है। विधायक ने कहा कि एनवीडीए से पानी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध होने हेतु मेरे द्वारा शासन स्तर पर चर्चा की गई। जिसके परिणाम स्वरूप निगम को नर्मदा का पानी मिलना प्रारंभ हुआ। कुछ दिनों पश्चात क्षिप्रा बैराज मे पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने से शहर मे जल वितरण व्यवस्था सुचारू हो जावेगी। बैठक मे विधायक ने निर्देश जारी किये कि भविष्य मे ऐसी परिस्थितीयां निर्मित न होने पाये इस लिये निगम के अमले को पूर्ण सजग, सतर्कता से मानिटरिंग सुनिश्चित करना होगी। बैठक मे सभापति ने जल वितरण के 3 प्रमुख स्त्रोतों के बारे मे कहा कि नया राजानल तालाब की वर्तमान की क्षमता मे वृद्धि करने हेतु इसे हाट पीपल्या मे माइक्रो सिचाई योजना से भी जोड सकते है तथा नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशिय योजना से क्षिप्रा मे पानी लेने की कार्ययोजना बनाई जाकर कार्य किये जावे। बैठक मे सभापति ने कहा कि वर्तमान मे जो जलकष्ट की स्थिती निर्मित हुई है जो 5 से 7 दिवसों मे हल जो जावगी। उन्होनें काह कि शहर मे जिन नागरिकों के अपने निजी बोरिंग हे तो अपने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पानी उपलब्ध कराकर जलकष्ट से निपटने मे सहयोग प्रदान करें।

    जल संकट निवारण के लिए कंट्रोल रूम…..                बैठक मे आयुक्त ने विधायक को अवगत कराया की निगम द्वारा वर्तमान स्थिती से निपटने हेतु अस्थाई रूप से कन्ट्रोल रूप स्थिापित कर हेल्प लाईन नम्बर 07272220516 व 07272220030 एवं 18002335270 जारी किये गये है। इसमे 10 कर्मचारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। बैठक मे निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद राजेन्द्र ठाकुर, निगम सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री दिलीप मालवीय, सुर्यप्रकाश तिवारी, खुशवतसिह बघेल, चंदन सोनी आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस तरह विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता के आंदोलन के बाद अचानक विधायक राजे का मैदान में आना और जनता के लिए जल संकट से निपटने के लिए पूरी नगर निगम की सत्ता अपने हाथ में लेकर अधिकारी  और कर्मचारी के बीच समजस्व बिठाकर पूरा खाका तैयार कर लिया है। अब देखना है कि  देवास की जल समस्या जो अचानक विकराल हो गई थी वह धीरे-धीरे समाप्त होकर आम जनता को राहत पहुंचती है या फिर वही हालात पैदा हो जाते हैं अभी तो जख्मों पर मलहम लगाने के लिए राजे का मैदान में आना ही राहत देता है कि कुछ तो अच्छा होगा और देवास में हालात बदलेगी क्योंकि जल संकट का माहौल व्यापार व्यवसाय से लेकर हर जगह असर डालता है।

    महापौर की अनुपस्थिति….

    इस पूरे एपिसोड में महापौर गीता  अग्रवाल और प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल जो की पूरी नगर निगम की सत्ता संभालते हैं उनकी अनुपस्थिति आम जन में चर्चा का विषय है। बताया जा रहा है कि वह धार्मिक यात्रा पर है।

  • टैंकर वाला आया है तू बाल्टी निकाल. … नर्मदा नायक के शहर में जल संकट की दस्तक, एम आई सी से दो पार्षद को हटवा कर हीरो  बना दिया , कांग्रेस की मटका फोड़

    टैंकर वाला आया है तू बाल्टी निकाल. … नर्मदा नायक के शहर में जल संकट की दस्तक, एम आई सी से दो पार्षद को हटवा कर हीरो  बना दिया , कांग्रेस की मटका फोड़

    भगत.. बाबा प्रणाम नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ।

    बाबा.. प्रणाम नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं।

    भगत…. बाबा पुराने दिन जब सभी जगह लौट रहे हैं ।तो फिर टैंकर वाले बाबा भी तो लौट रहे हैं।

    बाबा…. बहुत से लोगों की टैंकर घर पर पुरातत्व विभाग की वस्तु के समान शोभा बढ़ा रहे थे ।और कहीं बेरोजगार वाहन चालक को रोजगार भी मिल गया है। अब कॉलोनी में और मोहल्ले में टैंकर आने की खुशी फिर देखी जा सकती है। जल संकट की आहट से ही आमजन सहम गया है। नर्मदा नायक के शहर में जल संकट दस्तक दे रहा है।

    भगत….. बिन पानी सब सुन बाबा।                             बाबा.. पानी बचा कहां बेटा ना आंखों में और ना शहर में चारों ओर आपसी लड़ाई और वर्चस्व की लड़ाई में आम आदमी का पानी जरूर उतर गया है। आम आदमी अब अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगा है हर तरफ से मार पड़ रही है ।अभी तो सबसे ज्यादा पूरा शहर जल संकट से जूझ रहा है। वह भी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही।

    भगत…. कांग्रेसियों ने मटके फोड़े तो कई जगह पर चक्का जाम और आंदोलन शुरू हो गया है।

    बाबा….. नगर निगम में विपक्ष की स्थिति में इन मीन साढ़े तीन सी है। राहुल पवार और दीपेश कानूनगो ,टोप्पो और फिर बाकी महिला पति है राहुल भी पार्षद पुत्र है। फिर सामने महापौर पति है। उसके बाद भी नगर निगम में कांग्रेस के दोनों नेता अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर ही लेते हैं इस मुद्दे पर पूरे विपक्ष को सामने आना चाहिए।

    भगत… बाबा सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष की भूमिका निभा तो रहे हैं।

    बाबा….. जनता ने चुना ही इसलिए है कि नगर निगम में जनता की आवाज उठाओ फिर सत्ता संगठन से ज्यादा आम जनता की समस्या है ।और भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ यदि सच बोलना पड़े तो बोलो।

    भगत…. विरोध करने पर बाहर हो गए महापौर समिति से। बाबा…. महिला पार्षद रितु सावनेर द्वारा विरोध किया गया था ।तो बीच में दरबार धर्मेंद्र सिंह  को दरबार जाग गया। हमेशा सबके साथ रहने वाले और अपनी राजनीति से राजनीति करने वाले धर्मेंद्र सिंह को अचानक गुस्सा आ गया । फिर मामला महिला पार्षद का था। पक्ष में उतरे अजय तोमर को परिणाम भुगतना पड़ा। परिषद से बाहर हो गए।

    भगत… महापौर नहीं बड़े जगह का मामला है।               बाबा…. सही बात है अंदर की बात यही है यहां पर राजनीति में धर्मेंद्र सिंह भारी पड़े बड़े वाले से  mic से बाहर करवा दिया। परंतु अब सत्ता पक्ष में भी मामला उलटा पड़ रहा है। महापौर के ऊपर पूरा मामला आ गया है एक तो पूरी नगर निगम वैसे ही इस बार स्वास्थ्य से लेकर हर मामले में पिछड़ने के साथ समदड़िया कंपनी के कारण चर्चा में है। तो अब यह आ बेल मुझे मार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

    भगत…. राम यादव का कुछ दिन पूर्व समदड़िया से विवाद और अचानक एम आई सी से बाहर होना । बाबा….. भले ही महापौर और राम यादव के बीच आपसी मामला हो लेकिन आम जनता में इसे समदड़िया के विवाद के बाद हटाना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या कंपनी वाले इतने भारी है।

    भगत… महिला पार्षद को स्थान मिला।

    बाबा… ममता बाबू यादव पूर्व परिषद में एमआईसी सदस्य थी और इस बार उन्हें मौका नहीं दिया था लेकिन ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मजबूरी में आखिर ममता को और अंतिम को अंतिम समय में लाना पड़ा पहले ही अगर यह सब हो जाता तो इतनी बात ही नहीं होती। भगत…. जैसे किसी की थाली में भोजन रखकर वापस लेना। बाबा… सही बात है अजय तोमर और राम यादव का मामला यही है ।इसलिए यह मामला यहीं पर थमने वाला नहीं है यह आपस में और वैमनस्ता बढ़ाएगी। महापौर के पुतले दहन से शुरुआत हो गई है। आम जनता में देवास की जन समस्या हल करने के बजाय आपस में ही विरोध प्रतिरोध की अलग प्रतिक्रिया है। । फिर एम आई सी मैं रहने पर इतनी बड़ा मामला नहीं था। जितना इनको हटाने पर जनता के बीच सहानुभूति और प्रचार यह स्वयं कर लेंगे। फिर बड़े वाले नेता जी के गुट में है। जो प्यादे को वजीर बनाकर वापस जिंदा कर लेते हैं। तो वह कहां इस मुद्दे को छोड़ने वाले उल्टा राम यादव और अजय तोमर को प्रदेश तक और शहर में जो नहीं पहचानता था वह भी पहचानने लग जाएगा। इनको दोनों को तो मौका मिल गया अपने वार्ड में सहानुभूति अलग कि हमारे को तो अब हटा दिया है हम क्या करें। जबकि पार्षद है ही परंतु हर जगह यह भुना लेंगे।

    भगत… शराब की दुकानों का भी विरोध हो रहा है।

    बाबा…. पहले अवैध शराब बेचने वालों से परेशान जनता ठेकेदार द्वारा भी इस बार नई-नई जगह अपनी मनपसंद की वह भी नियम को ठेंगा बता कर जमाली है। आम जनता विरोध करती भी है तो कौन ध्यान देता है 2 दिन तक विरोध चला रहा आखिर में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के पास जब जनता गई तो सांसद ने कम से कम इनकी सुनी  अपनी शैली में अधिकारी को समझा दिया वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    भगत….. सांसद द्वारा नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बाबा….. पहली बार में सांसद द्वारा अभियान चलाने पर कई अवैध कारोबारी को धंधा बंद करना पड़ा। अब दूसरी बार में सांसद अवैध नशे के व्यापार के खिलाफ खुलकर आए हैं। अच्छी बात है जनप्रतिनिधि अगर इस तरह आमजन के लिए मैदान में आते हैं तो निश्चित ही शहर का माहौल बदलता है ।फिर नशे के सौदागर जो हमारे युवा पीढ़ी को खोखली कर रहे है। ड्रग्स जैसे नशे के कारण देश की युवा पीढ़ी बर्बादी की राह पर जा रही है। इस अभियान में सभी को साथ होना चाहिए क्योंकि यह अभियान पूरे प्रदेश और देश में चलना चाहिए और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए भी जाता है। लेकिन समय-समय पर सत्ता पक्ष के संरक्षण के कारण कई शहर और गांव में अपराधी बेखौफ धंधा कर रहे है। इनका इतना कद बढ़ चुका है कि पुलिस और अन्य विभाग इन पर कार्रवाई करने से पहले सोचते हैं परंतु यदि जनप्रतिनिधि वह भी दमदार हो तो सब कुछ हो सकता है। इस विषय पर सभी को एक होना चाहिए क्योंकि आंच कल से हमारे परिवार पर भी आएगी किसी का परिवार नशे में बर्बाद होगा तो धीरे-धीरे बद्दुआ और परिवार के किसी सदस्य को निश्चित चपेट में लेगा।

    भगत… कई मुद्दे इन मुद्दों में दब गए।

    बाबा… समझ गया नगर निगम में कर्मचारी वेतन वाला मामला और कई महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार के मामले थे। परंतु कोई चीज दबाने से दबती है क्या आज नहीं तो कल उठेगी आज तो जल संकट और अवैध ड्रग्स माफिया के खिलाफ आवाज उठ रही है बहुत अच्छा है।

    भगत… ब्रिज भी शुरू नहीं हो रहा है।

    बाबा…. हमारे देवास में अधिकारी जनप्रतिनिधि को कहीं ना कहीं पर बड़े सब्जबाग दिखा कर लुटिया डूबा देते हैं। यह ब्रिज पहले मौत के कारण और अब बंद होने के कारण फिर चर्चा में है ।अधिकारी तो अपना काम कर चले गए और अब जो अधिकारी वह भी कछुए की चाल से डिवाइडर बनाकर फिर इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं।

    भगत… बहती गंगा में फिर प्रदीप चौधरी भी मैदान में आ गए हैं।

    बाबा… देवास में बोला ना कि सत्ता पक्ष की विपक्ष है तो विपक्ष में भी अलग-अलग विपक्ष है फिर प्रदीप चौधरी मुद्दे अलग-अलग लाते हैं। इस पर कल चर्चा करेंगे आज के लिए इतना ही कल मिलेंगे। अभी बहुत सारी बातें रह गई है ।अभी नल आने की आवाज जैसी आहट आ रही है देखते हैं। नल तो नहीं चल पड़े जय हिंद जय भारत।

  • फोन पर निःशुल्क कोडिंग सीख, ज़िले की सरकारी स्कूलों के 7 बच्चों को सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी(जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल, युवा छात्र-छात्राएं विशेष ध्यान दें रोजगार के 100% अवसर वह भी बहुत अच्छे वेतन के साथ)

    फोन पर निःशुल्क कोडिंग सीख, ज़िले की सरकारी स्कूलों के 7 बच्चों को सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी(जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल, युवा छात्र-छात्राएं विशेष ध्यान दें रोजगार के 100% अवसर वह भी बहुत अच्छे वेतन के साथ)

    देवास/यह भले ही आमजन को साधारण खबर लगे लेकिन आज के युग में जब बेरोजगारी और नौकरी सरलता से नहीं मिलने की बात कही जाती है तब अगर स्कूल में पढ़ाई करते समय ही अगर बच्चे यह कोडिंग जो देवास के शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी की मेहनत से बच्चों को निशुल्क सिखाया जा रहा है और उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है बस बच्चे विशेष रुचि लेकर इसे सीख ले। तो खबर है कि सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के 7 होनहार विद्यार्थियों ने मोबाइल से कोडिंग सीखकर देवास स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी IT Geeks में नौकरी हासिल की है। यह संभव हुआ CodeYogi Foundation द्वारा संचालित ‘Coding for All’ कार्यक्रम के तहत, जो पिछले वर्ष जिला प्रशासन की पहल पर शुरू किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि सरकारी स्कूलों के छात्र बिना लैपटॉप और बिना कोचिंग, केवल मोबाइल के ज़रिए कोडिंग जैसे तकनीकी हुनर सीख सकें। इस पहल से देवास ज़िले के 17,500 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया। चयनित छात्रों को कंपनी में इंटर्नशिप का अवसर मिला है, जिसमें सफल प्रशिक्षण के बाद उन्हें पूर्णकालिक नौकरी भी दी जाएगी। साथ ही, IT Geeks उनकी पूरी स्नातक पढ़ाई का ख़र्च भी वहन करेगी। चयन प्रक्रिया में इन छात्रों ने दो राउंड के इंटरव्यू भी सफलतापूर्वक पास किए। शनिवार को सीईओ ज़िला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने इन छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए और जिले के सभी प्राचार्यों के समक्ष सम्मानित किया। अधिकारियों ने इस मौके पर अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हुनर और लगन से बिना डिग्री के भी उज्ज्वल करियर संभव है।इसके अलावा, कोर्स अच्छे से पूरा कर लेने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।” अब यह जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग और शिक्षकों द्वारा लगातार छात्रों के लिए कुछ नया करने के उद्देश्य से कुछ नया ही किया जा रहा है लेकिन अब देवास के छात्र-छात्राओं ने विशेष रुचि लेकर इसे सिखाना ही चाहिए और अपने रोजगार के प्रति निश्चित हो जाएं। जिला प्रशासन को भी साधुवाद एक अच्छी पहल के लिए।

  • बंदर का आतंक, इस क्षेत्र में अपने बच्चों का रखें विशेष ध्यान रहे सतर्क अलर्ट, एक दर्जन से ज्यादा घायल 

    बंदर का आतंक, इस क्षेत्र में अपने बच्चों का रखें विशेष ध्यान रहे सतर्क अलर्ट, एक दर्जन से ज्यादा घायल 

    इस क्षेत्र में बच्चों को रखें विशेष सतर्क, एक बंदर के आतंक के कारण आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल https://www.instagram.com/reel/DIGaeayPw3w/?igsh=ang2aGVqem1ycmtv

  • वीर राणा सांगा पर टिप्पणी करने पर राजपूत समाज में आक्रोश….

    वीर राणा सांगा पर टिप्पणी करने पर राजपूत समाज में आक्रोश….

    वीर राणा सांगा पर टिप्पणी करने पर राजपूत समाज में आक्रोश….

  • वर्ष प्रतिपदा पर होगा संघ का महत्वपूर्ण आयोजन, समय से पहले अपना स्थान सुरक्षित करें 

    वर्ष प्रतिपदा पर होगा संघ का महत्वपूर्ण आयोजन, समय से पहले अपना स्थान सुरक्षित करें 

    नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं शारिरिक प्रधान प्रकट कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शाम 4:45 से दशहरा मैदान पुलिस लाइन में आयोजित होगा। वर्ष प्रतिपदा के इस उत्सव में स्वंयसेवक सर्वप्रथम आद्य सरसंघचालक प्रणाम करेंगे। प्रकट कार्यक्रम में स्वंयसेवक विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम जैसे गण समता,सामूहिक समता,पद विन्यास,दंड के प्रयोग के साथ योग एवं आसान के सामूहिक प्रयोग का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर घोष दल द्वारा विभिन्न रचनाओं का वादन भी किया जाएगा। देवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन महत्वपूर्ण है कि यहां बहुत कुछ अनुशासित के साथ सीखने से लेकर देखने के लिए होता है। बच्चों से लेकर युवा और वरिष्ठ तक इस आयोजन में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाते हैं तो देखने के लिए भी पहले से ही स्थान सुरक्षित कर ले क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

    1. भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल

      भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल

      भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष के दो पार्षद निगम परिषद की बैठक में आपस में भिड़े वीडियो को खूब हो रहा वायरल https://www.instagram.com/reel/DHqKiFut4I0/?igsh=MTdsbmo5bnR0Z2MyZA==

    2. तुम ही ने दर्द दिया तुम ही अब दवा देना (ब्रिज दा मामला), टी आई फेरबदल , शहर में आए अचानक कहां से मच्छर, कलेक्टर एसपी नहीं दे रहे भाव, रंग पंचमी पर खूब खेली होली, नामी टी आई बदल गए , महापौर जनसुनवाई स्थगित, नगर निगम में सत्ता पक्ष पार्षद  प्रतिपक्ष की भूमिका में

      तुम ही ने दर्द दिया तुम ही अब दवा देना (ब्रिज दा मामला), टी आई फेरबदल , शहर में आए अचानक कहां से मच्छर, कलेक्टर एसपी नहीं दे रहे भाव, रंग पंचमी पर खूब खेली होली, नामी टी आई बदल गए , महापौर जनसुनवाई स्थगित, नगर निगम में सत्ता पक्ष पार्षद  प्रतिपक्ष की भूमिका में

      भगत…. बाबा प्रणाम।

      बाबा…. बेटा प्रणाम।

      भगत…. बाबा ब्रिज का दर्द बढ़ता जा रहा है।

      बाबा…. बेटा दर्द मिला है तो दवा भी मिलेगी नहीं तो दर्द  तो सहना ही है। यहां की नगरी कहां बसी की तरह कहा का ब्रिज कहा पर कोरोना काल में अचानक उपजे अधिकारी जनप्रतिनिधि को भी गुमराह कर चले गए ।और अब वह तो चले गए आम जनता और जनप्रतिनिधि को सब सहना पड़ रहा है।

      भगत…. कहीं यह समदड़िया की गहरी चाल तो नहीं।

      बाबा…. आम जनता विकास देखती है। विकास के पीछे क्या चल रहा है यह विपक्ष और पत्रकार देखते हैं। लेकिन यदि कहीं अच्छा विकास हो रहा है तो हम उसके विरोध में नहीं है। लेकिन विकास की आड़ में किसी व्यक्ति का विकास हो रहा है तो निश्चित गलत हो रहा है। आने वाला समय लगता है देवास में समदड़िया साहब का है। शहर के मुख्य कीमती जमीन भी तो ब्रिज में जा रही थी  । कही इस कारण तो अधिकारी ने स्थान परिवर्तन कर दिया।जितने में उतनी बातें फिर ना जाने कितने मामले थे लेकिन अभी तो मामला थम ही नहीं रहा है । अब न्यायालय के जागरूक अभिभाषक और विरोधी खुलकर मैदान में आ गए हैं। कुछ अधिकारियों का व्यक्तिगत मामला पूरी देवास को दर्द दे गया है। जिसके घर का चिराग बुझता है वह दुआ तो नहीं देगा और ना किसी का साथ।वह बागी ही बनेगा और यह बगावत बढ़ती जा रही है। समझदार समझ नहीं पा रहे हैं और रहा मामला जांच समिति के अधिकारी ने आकर बढ़ा दिया। बस अब इस मुद्दे को जल्द ठंडा करना चाहते हैं। तो अति शीघ्र ब्रिज का रास्ता खोल देना चाहिए नहीं तो नए-नए बवंडर सामने आएंगे।

      भगत… समदरिया ग्रुप के लोगों ने जबरदस्ती आ बेल मुझे मार वाली कहावत सिद्ध कर रहे हैं। बाबा… भगवती सराय पार्षद कांड और कई जगह विवाद के कारण समदड़िया ग्रुप के पहले तो चर्चा में थे अब टारगेट पर आ गए हैं जिसमें अब गूगल सर्च चल रहा है इसे कहते हैं हां बैल मुझे मार ।

      भगत… देवास शहर में अचानक मच्छर बढ़ गए हैं।

      बाबा…  पूर्व मुख्यमंत्री देवास को सिंगापुर बनाए गए यानी स्वर्ग तो स्वर्ग में अचानक मच्छर कहां से आ गए। इतने की आम आदमी सोच रहा है कि ना तो पंखे से जा रहे हैं ना मच्छर छाप अगरबत्ती या अन्य उपाय उल्टे मच्छर बढ़ रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन को इस मौसमी समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ जाएगी ।जबकि अब गर्मी का मौसम आ रहा है तो मच्छर कम होना चाहिए लेकिन मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गई है।

      भगत… शहर में मच्छर भगाने के लिए मुंशी पार्टी की गाड़ी भी घूमती है।

      बाबा…. नगर निगम की यह गाड़ी केवल दिखावे मात्र के लिए है और कुछ अधिकारी के बंगलो के आसपास कुछ न्यायाधीश और कुछ नेताओं के आसपास घूम कर शहर के मच्छरों को अभय दान देती है। आम जनता में कई लोगों ने तो शायद यह मशीन भी नहीं देखी होगी कि इस तरह की भी चलित मशीन गाड़ी शहर में कभी सभी घूमती है। पेट्रोल डीजल और अन्य खर्च अपनी जगह लगातार घूम रहा है।

      भगत.. परिषद की बैठक के कारण महापौर जनसुनवाई स्थगित हो गई।

      बाबा…. परिषद की बैठक ऐसी वैसी बैठक नहीं होती है। सारे पार्षद पूरे तीन-चार महीने से अपनी तलवार में धार कर के बैठे रहते हैं ।उनके बीच सभापति महापौर और सत्ता पक्ष नेता को अपने परिषद और अधिकारियों को बचाना और बैठक का समापन ऐसे ही नहीं हो जाता, ऐसे में आम जनता की सुनवाई कैसे करते । वैसे देवास में एक अच्छी शुरुआत की है कि जनप्रतिनिधि कम से कम खुलकर एक दिन जनता के लिए बैठते तो है ।समस्या कितनी हल होती है यह अलग बात है लेकिन कुछ समय के लिए ही सही आम जनता को थोड़ी राहत तो मिलती है अब परिषद की बैठक इस बार जरूर कुछ अलग होगी

      भगत… नगर निगम में कुछ सत्ता पक्ष के पार्षद ही विपक्ष के भूमिका निभाते हैं।

      बाबा… गंगाधर ही शक्तिमान है। और शक्तिमान की गंगाधर है। यानी पार्षद ही ठेकेदार है और ठेकेदार ही पार्षद है। इनके बीच अधिकारी इंजीनियर हमेशा बलि बकरा बनते हैं। थोड़ा विरोध थोड़ा समर्थन और फिर वही सब जो वर्षों से चला रहा है विपक्ष  है भी तो दो नेता। संगठन की ओर से राहुल पवार तो स्वयं के बल पर दीपेश कानूनगो विरोध करते ही है। और कुछ अच्छे मुद्दे लेकर आते हैं बस बात यह है कि छोटी सी कांग्रेस की पार्षद दल की संख्या और उसमें भी दो नेता। फिर सत्ता पक्ष के कुछ पार्षद की मजबूरी है कि विरोध तो करना ही पड़ेगा। वैसे भी देखते देखते इस परिषद के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जो पार्षद जीते हैं उनके विरोधी अब फिर मैदान में आ गए हैं क्योंकि 2 वर्ष से भी कम समय में वापस हिसाब चुकता करना है इसलिए चुने हुए पार्षद अब जनता के लिए सीधे कुछ भी करने को तैयार है। नहीं तो 2 वर्ष बाद जाना फिर जनता के बीच है।

      भगत… शहर में यातायात के नाम पर और भी रास्ते बंद हो गए।

      बाबा… समझ गया बेटा स्टेशन रोड चौराहे की बात कर रहा है। इसमें कुछ कॉलोनी वालों को जरूर दिक्कत आ रही है ।लेकिन इतनी दिक्कत नहीं कि कहीं पर लंबा जाम लग रहा है फिर भी इनका पक्ष भी देखना चाहिए वैसे कहीं चौराहे पर व्यवस्था सुधरी है। और फिर कहीं गलियां भी आबाद हो गई है ।वहां के दुकानदारों की दुकान चल निकली है। स्टेशन रोड की जनता को भी कहीं नहीं गली का पता चल गया है। नई आबादी वाली रोड भी चल निकली है तो माता टेकरी वाली साइड रोड की दुकान भी चल रही है ।हा कुछ अवैध व्यापार करने वालों के लिए जरूर इतनी जनता है रोज निकलना दिक्कत हो सकती है। लेकिन कहते ना घूडे के भी दिन फिरते हैं ।कहीं दुकान चल भी निकली है। अब कुछ व्यापारियों की दुकान पर जरूर फर्क पड़ा है।  अभी और शहर में यातायात सुधार के प्रयास जारी है ज्यादा नहीं तो कुछ तो सुधार हो रहा है।  अब जनता को भी इंदौर की तरह अपने आप को तैयार रखना होगा क्योंकि यहां तो गाड़ी घोड़े सबकी एक जैसी चाल है।

      भगत… पुलिस अधीक्षक ने बदलाव कर ही दिया।

      बाबा…. शहर के मुख्य थाने के टी आई श्याम चंद्र शर्मा ,रोहित पटेल को सिविल लाइन और देवास शहर कोतवाल से सिविल लाइन थाने पर जैसे  तैसे समय पास कर रहे दीपक यादव अब सोनकच्छ में नई पारी खेलेंगे। पुलिस अधीक्षक ने पहले तो सभी को मौका दिया कि अपने क्षेत्र में वह अच्छा कार्य करें और उनको प्रोत्साहित भी किया। दिन-रात मेहनत कर कुछ तो बदल दिया है परंतु विभाग में फिर बदल नहीं कर पा रहे थे अब लग रहा है कि पुलिस अधीक्षक सर्जरी में और बहुत कुछ बदलना चाह रहे हैं ।

      भगत…. कांग्रेस का प्रेस नोट। बाबा… पुलिस अधीक्षक के खिलाफ  कांग्रेस के नेताओं द्वारा केवल एक प्रेस नोट जारी किया था देखी पहली बार ऐसा हुआ की प्रेस नोट जारी होने के बाद इतना विरोध हुआ कि पुलिस अधीक्षक का विरोध कांग्रेस के नेताओं ने टाल दिया। यही सफलता है कि अगर आप ईमानदारी से और मेहनत से कार्य करेंगे तो जनता आपके साथ है वैसे विपक्ष की अपनी भूमिका है लेकिन एक छोटी सी बात पर की भाव नहीं दिए तो अपने तेवर बदल गए व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए खैर पुलिस अधीक्षक के लिए पहली बार सभी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने है यह एक अच्छी बात है वरना अधिकारी ईमानदारी से काम करते हैं जनता के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं और अंत में मिलता है तो तबादला ।

      भगत… कलेक्टर भी भाव नहीं दे रहे हैं बहुत से खास को। बाबा….. जिला प्रशासन की अपनी व्यवस्था है नवागत कलेक्टर ऋतुराज सिंह की शैली अभी तक किसी को समझ नहीं आई है। फिर वह क्यों भाव दे अधिकारी अपने कार्य से कार्य रखे तो किसी नेता के घर पर दस्तक देने की आवश्यकता नहीं। अभी तो कलेक्टर ऋतुराज सिंह राजस्व विभाग और  ग्रामीण क्षेत्र के दौरे कर जिले का पूरा भूगोल समझ रहे हैं और खासकर मुख्यालय पर नहीं रहने वाले अधिकारी और समय पर कार्य नहीं करने वाले अधिकारी पर गाज गिर सकती है । फिर राजस्व विभाग से तो सभी नेता के और व्यापारियों के अपने कामकाज भी जुड़े हैं बाकी सभी समझदार है अब वह बात नहीं रही की कोई आईएएस आईपीएस अधिकारी  नेताजी की चौखट पर हाजिरी दे। और होना भी नहीं चाहिए इससे जनता भी खुश और विपक्ष भी और सत्ता पक्ष के सभी नेता भी खुश। तुम हमको ना चाहो तो कोई बात नहीं किसी और को चाहो तो मुश्किल होगी।

      भगत…. पुरानी आरटीओ मैडम गई नई आ गई।

      बाबा….. राजस्व विभाग है शासन को व्यवस्था के साथ राजस्व की प्राप्ति भी आवश्यक है जिसके लिए अधिकारी सूझबूझ वाले ही चाहिए। पुरानी मैडम जया वसावा को अच्छा समय मिला और अच्छा कार्यकाल बिताया तो नई निशा चौहान भी पुरानी ही है उनका भी देवास में है पहले कार्यकाल अच्छा ही रहा है फिर आरटीओ विभाग पर व्यवस्था के साथ शासन का राजस्व वसूली का दबाव और  अभी तो मार्च एंडिंग चल रहा है मैडम सीधे काम पर लग गई है। भगत…. महापौर होली मिलन समारोह। बाबा…  देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा होली मिलन समारोह यादगार रहा ।  सबसे खास बात यह रही कि बिल्कुल हमारी संस्कृति के अनुरूप यह आयोजन किया गया नहीं तो पत्रकार और नेताजी के आयोजन कुछ अलग ही होता है।

        भगत…. सांसद कार्यालय पर होली की धूम रही।

      बाबा… शहर में आधे गांव में होली आधे गांव में दिवाली की परंपरा चली आ रही है लेकिन आप युग बदल रहा है ।अब पूरे शहर मेंधूलंडी भी उत्साह और धूमधाम से बनाई जाती है सांसद कार्यालय में भी इस बार खूब जमा रंग जहां सांसद और जिला अध्यक्ष पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सहित देवास के हर क्षेत्र के लोग इसमें शामिल हुए। और सोशल मीडिया पर खूब वीडियो हुए वायरल। फिर कोई भी त्यौहार हो सांसद कार्यालय पर तो धूम रहती है

      भगत …. इस बार लोगों ने खूब खेली होली।

      बाबा…. कहते कि कलयुग आ गया लेकिन लगता है कि पुराना युग लौट रहा है ।धर्म की और लोगों का आकर्षण और आस्था बढ़ रही है। श्रद्धा आस्था के साथ हर त्यौहार उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार खूब गुलाल उड़ा और उन लोगों ने भी खूब रंग खेला जो घर से नहीं निकलते थे सबसे अच्छी फाग यात्रा निकली। संख्या से फर्क नहीं पड़ता है फर्क पड़ता है अच्छे और अच्छे तरीके से निकलने वाली यात्रा धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में माहौल बदल रहा है खास बात की कांग्रेस के नेता भी इसमें खुलकर शामिल हुए तो देवास विधायक, जिला अध्यक्ष और पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सहित कई नामी नेता इस आयोजन में छाए रहे । सामाजिक समरसता का यह प्रयास आयोजकों का बहुत अच्छा प्रयास है और सफल भी हो रहे हैं। फिर सफल होगा तो नेताजी तो झूमेंगे ही वह नाचेंगे भी।

      भगत….अब पूरे 10 दिन तक नारी शक्ति का त्यौहार है। बाबा…. सनातन  धर्म  कर त्यौहार विज्ञान से जुड़ा है या यू कहे कि सीधी सरल भाषा में हर त्यौहार पर कुछ खास संदेश होता है। प्राकृतिक रंग से पूरे वर्ष भर में एक बार चेहरा ब्यूटी पार्लर से भी अच्छा साफ होने के साथ मन में उत्साह ऊर्जा और खुशी का त्योहार होली से रंग पंचमी और फिर नारी शक्ति का शीतला माता पूजन जो की गर्मी का मौसम आने पर मन को ठंडा रखने के साथ खाना और व्यवहार भी ठंडा रखने का संदेश देता है फिर आधुनिक हाउ डू डू जमाने में भी महिलाएं देर रात को भोजन बनाने के साथ अपने मोहल्ले कॉलोनी गांव में पीपल के पेड़ के नीचे शीतला माता मंदिर में प्रातः काल पूजा करने पति भाई पिता या पुत्र के साथ जाती है जहां पर नारी शक्ति का आपस में मिलन भी होता है फिर हल्दी और आयुर्वेदिक उबटन नारी शक्ति के पवित्र हाथ से घर के दरवाजे पर बुरी शक्ति को वापस लौटता संकेत की इस घर मत आना घर के सामने बने हाथ के पंजे पूरे घर का बायोडाटा देते हैं कि यह घर अलग है हमारी सनातन संस्कृति से जमीन से जुड़ा घर है पूरा शहर से जुड़ा है हिंदू समाज जुड़ा है इस घर में बुरी शक्ति नहीं आ सकती फिर दशा माता तक नारी शक्ति का उत्सव त्यौहार चलता है अपने घर की सुख शांति के लिए हमारे देश की नारी शक्ति क्या नहीं करती उपवास सुबह जल्दी उठने से लेकर रात्रि जागरण और फिर अपने परिवार के लिए समर्पित इसलिए देवी के रूप में भी पूजा जाता है और आ रहा है हमारा हिंदू नव वर्ष अग्रिम बधाई शुभकामनाएं।