कुएं में गिरे सांड को जांबाज टीम ने सकुशल बाहर निकाला https://www.instagram.com/reel/DHoEQyYNCZD/?igsh=dXp5anh6cHgwYzI5
Blog
-

देवास यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन, आम जनता ध्यान दें कल से बस आपको इस जगह से मिलेगी*देवास यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन* देवास जिला प्रशासन द्वारा 10 मार्च 2025 को हुई सड़क दुर्घटना में युवती रीना ठाकुर के मृत्यु होने के बाद जिलाधीश श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन करने पर चर्चा की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम की उपस्थिति में बस संचालकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में देवास से संचालित होने वाली यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन करने की व्यवस्था पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । निर्णय के अनुसार देवास बस स्टैंड से रसूलपुर चौराहा और बस स्टैंड से उज्जैन चौराहा होते हुए नागूखेड़ी के मार्ग पर यात्री बसों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । देवास से इंदौर जाने वाली बसें बस स्टैंड से गुरुद्वारा कट पॉइंट से भोपाल चौराहा,भोपाल बायपास चौराहा होते हुए बायपास से इंदौर जाएंगी । इसी प्रकार उज्जैन जाने वाली बसें बस स्टैंड से गुरुद्वारा कट पॉइंट से भोपाल चौराहा,मक्सी बायपास होते हुए नागूखेड़ी से बायपास होते हुए उज्जैन जाएंगी । यह व्यवस्था 17 मार्च 2025 से प्रातः8.00 बजे से लागू की जाएगी । साथ ही देवास से चारों ओर बायपास से आने वाली बसों और भारी वाहनों से शहर को मुक्त कराने के लिए भोपाल बायपास चौराहा,रसूलपुर चौराहा,नागूखेड़ी चौराहा और मक्सी बायपास चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर व्यवस्था बनाई जाएगी । *सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यात्री बसों में परिवहन हेतु बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है । शहर को यातायात के दबाव से मुक्त करने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग हेतु प्रशासन की आमजनता से अपील है ।*
-

करें कौन भरे कौन, जोश में होश दोनों ने खो दिए, रानी निकली महल से और कार्यकर्ताओं को बचाया, जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन चर्चा में, देवास की बेटी की सहायता के लिए बड़े कदम, स्तंभ का विरोध , शंकरगढ़ पहाड़ी पर भी लगी नजर,
भगत… बाबा प्रणाम होली की शुभकामनाएं। बाबा…. प्रणाम बेटा होली की शुभकामनाएं।
भगत…. बाबा शहर में बवाल चल रहा था । अब थम गया है। बाबा…. बेटा जोश में होश खोने वालों का यही हाल होता है। इनकी बात कर रहा है तो क्रिकेट मैच के बाद देश प्रेमी अपनी खुशी को प्रकट करने के लिए दीवाने होकर शहर में अपनी खुशी का प्रकट उत्सव मनाते हैं। सबके तरीके अपने अलग-अलग है ।कोई मोटरसाइकिल पर तिरंगा लेकर निकलता है तो कोई ढोल पर थिरकता है। कहीं अपने घर में और परिवार में ही खुशी मना लेते हैं ।तो युवा जो सुबह से टीवी के सामने बैठे होते हैं अपना जोश सड़क पर दिखाते हैं। और इसके लिए किसी को बुलावे की जरूरत नहीं होती शायद कोई नेता बुलाए तो इतने लोग एक साथ कुछ पल में एक जगह इस तरह एकत्रित न हो लेकिन जब हमारे देश की बात होती है। तो फिर हर युवा दीवाना होता है। और किसी के बुलावे का इंतजार नहीं करता और यही सब वर्षों से चल रहा है। मैच जीते सीधे अपनी प्रसन्नता को लेकर सयाजी द्वार लाल गेट पुराने लोग लाल गेट ही कहते है। वहां पर इतनी भीड़ और नजारा अलग और इसी भीड़ में कुछ युवा जोश में होश खो बैठे कुछ हो सकता हो अलग मदहोशी में हो परंतु 99% केवल देश प्रेम के लिए अपना प्रदर्शन कर रहे थे। अब कुछ की गलती भारी पड़ गई।
भगत…. हा बाबा कुछ चंद लोगों के कारण पूरा माहौल बिगड़ गया। बाबा…. हां बेटा हजारों की भीड़ और केवल प्रसन्नता और देश प्रेम इस बीच कुछ चंद पटाखे इस तरह फोड़ नहीं फेक रहे थे कि हम खुद असुरक्षित हो गए थे । और नया बवाल खड़ा हो गया पहली बार देवास शहर में पुलिस की गाड़ी पर और पुलिस जो हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है ।उन पर कुछ चंद लोगों ने भीड़ की आड़ में खेल की जीत में खेल कर दिया।
भगत ….. बाबा टी आई निपट गए। बाबा…. बेटा इधर भी जोश में होश खो दिया सबसे पहली बात की इतने बड़े मैच फाइनल चल रहा था पहले से तैयारी होना थी। कुछ नहीं भीड़ का कोई कुछ नहीं कर सकता फिर वहां पर जो हुआ सभी को दिखाई दे रहा था। लेकिन इसके बाद एक अच्छी पारी खेलने वाले टी आई अजय गुर्जर ने गलती तो कर ही दी। उनके सिपाही ने मेहनत पर पानी फेर दिया। अपनी आजीविका चलाने वाले खिचड़ी व्यवसाय यादव के साथ मारपीट के बाद भी मामला सुलझ रहा था। लेकिन जल्दबाजी में एक और गलती हो गई वीडियो के आधार पर 10 युवाओं को गंजा कर जुलूस निकाल दिया। बस यही गलती भारी पड़ गई।
भगत… रानी मैदान में आ गई। बाबा…… मामला गंभीर हो गया था पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था केवल छोटा सा विषय था कि इतने बड़े आतंकवादी अपराधी नहीं थे की गंजा कर जुलूस निकाला जाए। और फिर होता क्या है। दिखता क्या है सभी जानते हैं और राजनीति में क्या होता है राजे महल से निकली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची अच्छा हुआ ।अपने कार्यकर्ता के लिए जनता के लिए विधायक को मैदान में आना ही चाहिए ।फिर जांच का भी विषय है । सच सामने आएगा ही लेकिन एक गलती दोनों पक्ष की और दोनों पक्षों को भारी पड़ी। देश भक्ति का जुनून जज्बा मैच में और कहीं अवसर पर देखने को मिलता है जहां कोई किसी नेता को आवाज नहीं लगना पड़ती कि इतने लोग यहां पर सम्मिलित हो पूरा शहर उमड़ जाता है देश भक्ति और धार्मिक आयोजन में बस अगली बार से पुलिस प्रशासन ध्यान रखें एक टी आई जो दबंग से शैली के कारण अलग पहचान बन चुके थे और पुलिस अधीक्षक ने तो देवास में पुलिस का अलग माहौल बना दिया था ।लेकिन छोटी-छोटी गलतियां पुलिस की सारी मेहनत पर पानी फेर रही है ।आप पुलिस अधीक्षक को यह विचार करना चाहिए की गलतियां कहां हो रही है थोड़ा सा सर्जरी की आवश्यकता है ।पहले पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत है जो अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे हैं तो जनता के लिए भी बहुत कुछ रोज विचार मंथन कर नया करने का प्रयास करते हैं। हम पुलिस के साथ है जो दिन रात हमारे साथ खड़ी है। लेकिन जनता के साथ भी अन्याय नहीं होने दे सकते पत्रकारिता में इसलिए तो है।
भगत …टी आई के लिए यह गेट वाली जगह पनौती है। बाबा….. सही बात है इसके पहले टीआई अजय गुर्जर कांग्रेस द्वारा पुतला दहन में कार्यकर्ताओं से भीड़ गए थे और विवादित हो गए थे लेकिन कांग्रेसियों ने मामले को वहीं समाप्त कर दिया है । इसके बाद भी एक और आयोजन में यही सब कुछ हुआ। लेकिन वही सब कुछ समाप्त परंतु तीसरी बार यह जगह उनके लिए पनौती बन गई ।
भगत….. पुतला दहन में पुलिस और मीडिया जबरदस्ती माहौल बना देती है। बाबा…. विपक्ष का पुतला दहन आंदोलन चाहे किसी भी पार्टी का हो अगर पुलिस और मीडिया नहीं हो तो 100 पुतले जला दो बस जलते रहो और सोशल मीडिया पर वायरल कर दो लेकिन पुलिस छीना झपटी करती है मुद्दे को हवा देती है और मीडिया भी इसी छीना झपटी को बड़ी खबर बनाकर हवा देती है इसलिए पुतला दहन सबसे सस्ती लोकप्रियता का साधन बन गया है।
भगत….. बाबा जिला चिकित्सालय में शांति है। बाबा… बेटा इसमें देने सभी मुद्दों से ध्यान हटा दिया है वहीं जिला चिकित्सालय है वही समस्या है। कलेक्टर ऋषि राज सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय में सुधार के लिए प्रयास किए हैं लेकिन वहां पर सुधार तो हो भी रहा है शायद अगर एक अलग नजर से देखे तो देवास में यह चिकित्सालय सर्व साधन और सर्व सुविधा युक्त होने के साथ शासन का मान बढ़ाते हैं ।लेकिन केवल चिकित्सा और स्टाफ के मन परिवर्तन की आवश्यकता है। कुछ तो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं इसीलिए अभी भी जिला चिकित्सालय में आम जनता का भरोसा है। बस प्रशासनिक अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि और विपक्ष को एक बार एक मत होकर यहां का माहौल बदलने चाहिए।
भगत… सिविल सर्जन विवादित हो गए हैं। बाबा… ऐसे बहुत सिविल कम सिविल सर्जन हुए जिनके खिलाफ स्टाफ ने शिकायत ना कि हो या कोई विवाद ना हुआ है। लगभग अभी डॉक्टर सारस्वत के खिलाफ माहौल बना हुआ है।
भगत… बाबा जांच पर क्यों आंच आती है। बाबा…. सबसे पहली बात प्रशासन यह बात क्यों नहीं समझता की डॉक्टर की जांच अगर डॉक्टर करेगा तो क्या कार्रवाई कर पाएगा। और फिर प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त भी करते हैं तो वह ऊंट पर बैठकर बकरी हकेलने का काम करते हैं। स्वयं जनता के लिए थोड़ा सा समय देकर जांच करें तो जिला चिकित्सालय में बहुत सुधार हो जाएगा। दूसरा महिला डॉक्टर की सबसे ज्यादा शिकायत और पुलिस में प्रकरण तक दर्ज हो चुके हैं । महिला चिकित्सा में सबसे ज्यादा बात आती है तो गायनिक विभाग तो सबसे पहली बात की अधिकांश अधिकारी स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि डिलीवरी ऑपरेशन का समय सुबह का रखा जाए लेकिन महिला चिकित्सा के देर शाम और रात का ही क्यों रखती है क्योंकि उसे समय परिजन घबरा जाते हैं रात को कहां ले जाएं और मजबूर होकर जो चिकित्सk बोलती है वही करते हैं सबसे अच्छा है कि ऑपरेशन का समय से दिन में ही किया जाए तो आधी समस्या हल हो ही जाएगी बाकी देवास जिला चिकित्सालय में सारी सुविधाएं है सरकार के लिए उपलब्धि है लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इसे भुना नहीं पाते हैं।
भगत…. फिर एक बेटी दुर्घटना का शिकार हो गई। बाबा…. यह बस वालों की थोड़ी से लालच में सवारी के लिए अंधी दौड़ किसी दिन बड़े हादसे को जन्म देगी आज देवास की बेटी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है पत्रकार समाजसेवी और प्रशासन मदद के लिए खुलकर सामने आया है। देवास के पत्रकार साथी पत्रकारिता के साथ समय-समय पर आम जनता के लिए खुले रूप से मैदान में आते हैं तो समाज से भी । अब बस भगवान हमारी बेटी को सकुशल वापस देवास लौटा दे। जहां चारों ओर से हाथ सहायता के लिए बड़े वही बस ऑपरेटर संघ क्यों नहीं आगे आया और फिर जिस बस से बच्ची का एक्सीडेंट हुआ है वही काम से कम थोड़ी सी सहायता के लिए आगे आ जाता तो हमारी सहानुभूति बस संचालकों के प्रति भी रहती है रोजगार जरूरी है लेकिन भागम भाग और एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में एक दिन स्वयं भी नहीं पड़ जाओगे तो पता नहीं चलेगा। हमारे देवास की जनता शांत और सरल है नहीं तो बस चला भी नहीं पाओगे।
भगत…. अहिंसा स्तंभ और विरोध। बाबा….. देवास शहर में सबसे व्यस्ततम मार्ग पर ठीक कलेक्टर कार्यालय के सामने अहिंसा स्तंभ के लिए निर्माण कार्य जारी है। निसंदेह एक अच्छा स्तंभ होगा हमारे संत श्री द्वारा एक प्रवचन में की गई बात सार्थक होने जा रही है। अब आप जगह का कितना ही विरोध कर लो बनना तो वही है तो फिर क्यों विरोध करें। देवास में प्रतिपक्ष नेता की भूमिका अपनी अलग ही शैली में निभाने वाले प्रदीप चौधरी को जैन समाज के विरोध का भी सामना करना पड़ा। जल मुर्गी की तरह अचानक प्रकट होते हैं। और फिर अचानक अपनी दुनिया में खोने वाले प्रदीप चौधरी कम से कम शहर के कई मुद्दों में उभर कर सामने आए तो कहीं में राजनीतिक रूप अलग दिखाई देता है। फिर यहां पर धार्मिक मामला है। फिर सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी और जैन समाज के संयुक्त रूप से सामने आने के बाद कौन टिक सकता है। कुछ भी हो तो रहा है ।धनगढ़िया तो देवास में सब कुछ खरीद चुका है ।फिर हम एक अच्छे स्तंभ का विरोध क्यों करें लगाओ भैया जहां लगाना हो।
भगत… फिर बाबा शंकरगढ़ पर फिर नजर लग गई क्या। बाबा….. बेटा किसी कंपनी द्वारा शंकरगढ़ पर बड़ा प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया है अभी कुछ हुआ नहीं है । फिर भी देवास की धरोहर शंकरगढ़ पहाड़ी जो खनन माफिया से तो बच गई लेकिन उस पर कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनेताओं ने खेल कर दिया पहले तो हमारे देवास की कई समाजसेवियों ने वहां पर सेवा की है और आज भी उसे ग्रीन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिस तरह वरिष्ठ नागरिक मंच ने हमारे देवास का मंडूक पुष्कर जो कुछ लोगों द्वारा व्यावसायिक परिसर बनाया जा रहा था धनगढ़िया जैसे कई लोग उसे पर नजर रखे थे लेकिन बचा लिया आज भी शहर के बीच एक अच्छा तालाब कुछ जागरूक लोगों के कारण बचा है तो शंकरगढ़ पर भी किसी का गढ़ नहीं बनने देना चाहिए। विकास कार्य हो और कुछ योजना भी आए तो उसे निजी हाथों में ना दे नहीं तो फिर यही कहना हुआ कि हमारा देवास पूर्ण रूप से बिक गया। अभी तो पहाड़ी बचाने वाले युवा समाजसेवी और जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आए हैं जो वहां पर सेवा भी देते हैं। वैसे भी जिले में बहुत कम पहाड़ पर्वत बचे है । कई धार्मिक रूप में बदल गए तो कुछ खदान के लिए और कुछ बच्चे हैं तो रहने दो विकास कार्य भी हो तो जनता को स्पष्ट रूप से बात कर करो कि आखिर मंशा क्या है। कभी भगवान श्री कृष्ण ने पर्वत इसलिए बचाए थे कि हमारी गौ माता स्वतंत्र रूप से विचरण करें और प्रकृति का संतुलन बना रहे इसलिए गोवर्धन पूजा भी की जाती है। और आज फिर ऐसे ही श्री कृष्ण की जरूरत है जो जिले के पर्वत को बचाए रखें।
भगत …. बाबा देवास में धूलंडी से ज्यादा रंग पंचमी पर माहौल रहता है। बाबा… हां बेटा देवास अलग ही शहर है यहां पर पहले तो धूलंडी लगते ही नहीं थी कि रंग का उत्सव है लेकिन औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद धीरे-धीरे शहर के बाहर बस्ती और कॉलोनीयों ने इस मिथक को तोड़ दिया अब आधे गांव में दिवाली आधे गांव में होली की तरह धूलंडी भी शहर के बाहर बड़े जोश उत्साह के साथ मनती है तो रंग पंचमी का माहौल तो फिर अलग ही रहता है और फिर सबसे बड़ी निकलने वाली गैर वह रंग पंचमी पर आकर्षण का केंद्र रहती है।
भगत.. पहले कहते थे… का त्योहार होली और पैसे वालों का दिवाली। बाबा…. बेटा हमारे धर्म संस्कृति को किसी ने किसी तरीके से बदनाम कर उसे समाप्त करने की हर तरह से कोशिश की गई लेकिन वह और बढ़ती गई घटी नहीं अंग्रेजी संस्कृत वाली जरूर एकले पड़ गए। हमारा हर त्यौहार विज्ञान स्वास्थ्य से जुड़ा है और उसका कुछ ना कुछ लाभ जरूर है फिर प्राकृतिक रंग से खेले जाने वाली होली का भी अलग कारण है हमारे भगवान से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है फिर सामाजिक समरसता सभी एक उस एक दिन ना कोई राजा ना कोई रंक। सभी रंगों में एक रंग और अपने आप को भूलकर पूर्ण रूप से समर्पण करता यह रूप पूरे वर्ष में एक बार ही देखने को मिलता है तो रंग पंचमी पर सब एक हो जाए सब भूल जाए कि आप चाहे वह क्या है कहते हैं ना दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। तो फिर हम तो अपने हैं क्यों ना एक साथ मनाए होली के बाद रंग पंचमी का ऐतिहासिक पर्व । लिखने का बहुत कुछ है और बहुत सारे विषय बाकी है अभी तो सभी को होली और धुलेंडी की शुभकामनाएं फिर मिलेंगे रंग पंचमी के पहले ही जय हिंद जय भारत जय श्री राम ।
भगत…. धनगढ़िया से रवि ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन बचा ली। बाबा…. बहुत गहराई की बात कह दी यह भी गया ही था कहीं जगह धार्मिक मामले भी हमारी बहुमूल्य संपत्ति को बचा लेते हैं। धनगढ़िया से बचाने के साथ बहुत सा काम भी करवा लिया। कहीं गरीब को रोजगार मिल रहा है और देवास में प्रवेश द्वार के बाद ही जय गणेश जय श्री गणेश।
-

अपना त्योहार अपनों के साथ होली के लिए हर्बल रंग सबसे कम दाम पर
अपना त्योहार अपनों के साथ होली के लिए हर्बल रंग सबसे कम दाम पर https://www.instagram.com/reel/DHECTFwNrdO/?igsh=Nm52Z2FvNG0wNW94
-

देवास के युवा अधिकारी को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति होने पर आईजी ग्वालियर जोन श्री अरविंद सक्सेना ने पद चिन्ह अशोक लगाया*
ग्वालियर। देवास के कई युवाओं ने प्रशासनिक राजनीतिक और खेल के क्षेत्र में अपना नाम और कम से पूरे शहर में देवास शहर का नाम रोशन किया है तो अभी ऐसे ही युवा का प्रमोशन हुआ है। सिटी सेंटर ग्वालियर स्थित आईजी ग्वालियर कार्यालय में सीएसपी लश्कर श्री आयुष गुप्ता को अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना,भापुसे, डीआईजी ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा श्री आयुष गुप्ता को अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधों पर पद चिन्ह अशोक लगाकर बधाई दी गई और उनकी नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे भी उपस्थित रहे और उनके द्वारा भी श्री आयुष गुप्ता को पदोन्नति की बधाई दी। मां चामुंडा की नगरी देवास के राजाराम नगर निवासी श्री आयुष गुप्ता वर्ष 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, वह ग्वालियर में एएसपी अपराध तथा सीएसपी लश्कर के पद पर पदस्थ रहे हैं। दिनांक 5.3.2025 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में उन्हे पदोन्नत कर सीएसपी लश्कर से अति. पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। कलयुग टाइम्स और देवास की जनता की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं आप अपना कार्यकाल कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा कर देवास का नाम रोशन करें जय हिंद।
-

कृषि उपज मंडी में प्रदेश संयोजक बने मुकेश चौधरी*
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश कृषि उपज मंडी देवास में कार्यरत श्री मुकेश चौधरी को *प्रदेश संयोजक* नियुक्त कर अधिसूचना जारी की। *प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव (वायु)* ने बताया कि प्रदेश कार्यालय भोपाल में *अखिल भारतीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ठाकुर* की उपस्थिति में श्री चौधरी का नियुक्ति पत्र सोपा। उक्त समय प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री के बी मेवाड़ा, देवास जिला संयोजक श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री राजेश वर्मा प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य , भूसिंचन अधिकारी कर्मचारी संघ से श्री राजेश माथुर, मीडिया से श्री अनिल सिंह,श्री हरि मैथिल,आदि ने उपस्थित होकर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी ।
-

तोल मोल के बोल मंत्री जी के बोल पूरे प्रदेश में विरोध और पुलिस से झूमझटकी के बाद भी कर दिया पुतला दहन….
तोल मोल के बोल, मंत्री जी के बोल पूरे प्रदेश में विरोध और पुलिस से झूमझटकी के बाद भी कर दिया पुतला दहन…. https://www.instagram.com/reel/DG3KhYGPIHW/?igsh=OGZkOG93ZmpjNWln
-

(युवाओं के लिए रोजगार के अवसर) प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक 12 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन , आईटीआई देवास में युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन 06 मार्च को
———– देवास, जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल खोला गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए इच्छुक आवेदक 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक https://pminternship.mca.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारत शासन की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) अंतर्गत 5 साल में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 12 महीने तक विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसर में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों के लिए पात्रता मापदंड 1. आयु 21 से 24 वर्ष (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक) 2. ऐसे युवा जो पूर्ण कालिक रोजगार में नहीं है और जो पूर्ण कालिक शिक्षा में नहीं लगे हुए हैं। 3. जिन अभ्यर्थियों ने दसवीं या बारहवीं या आईटीआई या पॉलीटेक्निक पास या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीफार्मा आदि ग्रेजुएट की डिग्री पास की है वे इस योजना हेतु पात्र हैं। 4. वर्ष 2023-24 में परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होना चाहिए। 5. परिवार को भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न को मासिक सहायता के रूप में 12 महीने की अवधि के लिए 5000 रुपए की मासिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जावेगी एवं कार्यभार ग्रहण करने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सरकार द्वारा प्रत्येक इंटर्न को आकस्मिक व्यय के लिए 6000 रुपए का एकमुश्त अनुदान वितरित किया जाएगा। आईटीआई देवास में युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन 06 मार्च को ———- देवास जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि देवास जिले के युवाओं को नीजि संस्थाओ में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई देवास के तत्वाधान में युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन 06 मार्च को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक योग्यताधारी आवेदकों का साक्षात्कार लेकर चयन की कार्यवाही की जायेगी। युवा संगम आयोजन में शासकीय विभागो द्वारा रोजागार मेले में उपस्थित होने वाले आवेदकों को रोजगार स्वरोजगार कैरियर काउन्सिलिंग की जानकारी दी जायेगी। रोजगार मेले मे क्वीस कार्पो कान्ट्रेक्टर(क्रिलोस्कर) इन्दौर, व्ही.ई. कमर्शियल देवास, मॉ चामुण्डा कॉन्ट्रेक्टर देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, आईपीएम कान्ट्रेक्टर देवास, कपारो इण्डस्ट्रीज देवास, काशिफ कान्ट्रेक्टर देवास सहित इन्दौर तथा देवास की नीजि संस्थाओ द्वारा भाग लिया जायेगा।
-

लोहारदा नगर परिषद का संकट टला, संकट मोचक बन गए जिला अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सेंधव की समझाइश पर माने पार्षद
लोहारदा नगर परिषद के पार्षदों ने इस्तीफा वापस लियादेवास। और आखिर मामला जिला अध्यक्ष के दरबार में आकर निपट ही गया। यह मामला देवास जिले के की लोहारदा नगर परिषद की है जहां नगर परिषद में विकास कार्यों में आ रही रुकावट को लेकर शनिवार को नगर परिषद के नौ पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इन पार्षदों में भाजपा के सात और अन्य दलों के दो पार्षद शामिल थे। उनका आरोप था कि नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यशैली के कारण क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं। इस घटनाक्रम के बाद मामला जिला मुख्यालय तक पहुंचा और राजनीतिक हलचल तेज हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए रविवार को सभी भाजपा पार्षदों को देवास बुलाया और उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान पार्षदों ने स्पष्ट किया कि सीएमओ के साथ उनके मतभेद लंबे समय से चले आ रहे हैं और इस कारण नगर परिषद के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनहित के कार्यों में लगातार अड़चनें डाली जा रही हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा और नगर परिषद में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपना इस्तीफा वापस लें और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करें। जिलाध्यक्ष के इस आश्वासन के बाद भाजपा के सभी सातों पार्षदों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। बैठक के बाद पार्षदों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। कुल मिलाकर इस राजनीति के मामले में संकट मोचक बनकर जिला अध्यक्ष सेंधव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, बहादुर मुकाती, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बाडली, जयवर्धन जोशी, कमल अहिरवार मौजूद थे।
-

देवास कोतवाली पुलिस को सफलता, एम डी ड्रग्स और अफीम कार में ले जाते तस्कर गिरफ्तार, इसके पूर्व शहर के नामी ठिकानों से शराब जप्त के बाद लगातार पुलिस का चल रहा ऑपरेशन प्रहार अपराधियों में हड़कंप
देवास जिला पुलिस अधीक्षक दे पुनीत गेहलोद के द्वारा पहले तो शहर यातायात व्यवस्था सुधार से लेकर हर थाने पर सुधार के सभी प्रयास किया और उसमें बड़े स्तर पर सुधार भी हुआ है और अब नशे के सौदागर के खिलाफ एक मिशन के रूप में लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पहले दो दिन देवास के नामी शराब के ठिकानों पर कार्रवाई करने के साथ करने के बाद अब ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने जा रहे हैं ।साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में शहर अंतर्गत निरन्तर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निरन्तर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक आज थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की क्रेटा कार से गजरा गियर्स चौराहे से अंबेडकर नगर तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली श्री अजय गुर्जर मय फोर्स के गजरा गियर्स चौराहे एवं अंबेडकर नगर के बीच जिकजेक लगाकर वाहन चैकिंग की जा रही थी एवं मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध गाड़ी को रोका गया एवं वाहन मे बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कॉलोनी देवास होना बताया । कार की तलाशी लेने पर उसमें से 74 ग्राम MD ड्रग्स,92 ग्राम अफीम को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 8/22 NDPS Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । *जप्तशुदा सामग्री :*- अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कीमत 35 लाख रूपये,अफीम कीमत 01 लाख रूपये,01 सफेद रंग की क्रेटा कार कीमत 17 लाख रूपये,02 मोबाईल फोन कीमत 80 हजार रूपये कुल 53,80,000/- रूपये का मश्रुका जप्त की है।गिरफ्तार आरोपी के नाम :*- शाहरूख खान पिता साबिर खान उम्र 25 साल निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे भौसला कालोनी देवास है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली अजय सिंह गुर्जर,उ नि राकेश नरवरिया,जितेंद्र यादव,सचिन सोनगरा,प्र आर मनोज पटेल,आर सूरज,उदयप्रताप सिंह,गोपाल का सराहनीय योगदान रहा है। चलो इस तरह पुलिस अधीक्षक अब ड्रग्स माफिया के खात्मे के लिए कमर कर चुके हैं और पुलिस अधीक्षक द्वारा जो भी शुरुआत की गई है उसमें परिणाम अच्छे ही आए हैं। शहर कोतवाली और पुलिस टीम को देश की युवा पीढ़ी को खोखला करने वाले ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई के लिए बधाई सैल्यूट।
