
———-
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 आदतन अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला बदर किए गए आरोपियों में राजेश पिता बद्रीलाल चौहान, अभिषेक उर्फ कालू पिता अनिल मिश्रा, रजाक पिता सलीम खां, सन्नवर उर्फ अनवर पिता हीरा खां पठान, राहुल वागेला पिता शंकरलाल वागेला, राजू उर्फ राजेश पिता रामकिशन विश्नोई, आकाश सांगते पिता विरेंद्र सांगते, नूर पिता सलीम खां, लल्लू उर्फ लालू पिता मोतीलाल उर्फ मोतीराम चौहान एवं मनावर उर्फ मुनव्वर खां पिता मम्मुखां शामिल हैं।
जारी आदेश के तहत सभी संबंधित आरोपियों को आगामी 6 माह की कालावधि के लिए देवास जिले तथा इससे लगे सीमावर्ती जिलों इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा एवं खरगोन की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





