Category: विशेष

  • (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) पार्षद, महापौर, के दावेदार हो तो कल आखिरी तारीख        देवास जिले में नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की 18 जून अंतिम तिथि  ———— नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 20 जून को, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून

    (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) पार्षद, महापौर, के दावेदार हो तो कल आखिरी तारीख देवास जिले में नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की 18 जून अंतिम तिथि ———— नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 20 जून को, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून

    नगर निगम चुनाव में आम जनता भाग लेना चाहती हो उम्मीदवार बनना चाहती हो तो कल आखिरी मौका है नामांकन फॉर्म भरने का। देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्‍त करना 11 जून से प्रारम्‍भ हो गया है। नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नाम निर्देशन के समय अभ्‍यर्थी को लाने होंगे यह दस्‍तावेज नाम निर्देशन के लिए अभ्‍यर्थी को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-3, शपथ पत्र(1मूल+3 प्रमाणित छायाप्रति), मतपत्र पर छपाई हेतु नवीनतम 30 फोटोग्राफ (साईज2X2.5C.M.), घोषणा पत्र प्रारूप-अभ्यर्थी का फोटो प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता/प्रस्तावक द्वारा की जाने वाली घोषणा, उम्मीदवार का पहचान पत्र, निर्वाचन अभिकर्ता की नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता के नमूना हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (अ.जा./अ.ज.जा./पि.व. उम्मीदवार होने पर नाम निर्देशन के साथ प्रस्तुत करे), नगर पालिक निगम का बकाया न होने के संबंध में अदेय प्रमाण-पत्र, विद्युत कंपनी का बकाया होने के संबंध में अदेय प्रमाण-पत्र, प्रतिभूमि राशि जमा किये जाने की रसीद, राजनैतिक दल द्वारा खडा किये जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 31(2) के तहत प्रारूप-08, राजनैतिक दल द्वारा खड़ा किये जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 31(2) के तहत प्रारूप-09, निर्वाचक नामावली की प्रमाणित प्रति एवं राष्ट्रीयकृत बैंक में नवीन खाता आवश्‍यक है।

  • भाजपा की सूची में कई नामी नेताओं को झटका महापौर के दावेदारों को पार्षद तक का टिकट नहीं पूर्व के कई पार्षद के टिकट काटे तो सांसद से लेकर राज्यपाल की सिफारिश तक टिकट और जिला पदाधिकारी को भी मिला टिकट क्या वह देंगे इस्तीफा

    भाजपा की सूची में कई नामी नेताओं को झटका महापौर के दावेदारों को पार्षद तक का टिकट नहीं पूर्व के कई पार्षद के टिकट काटे तो सांसद से लेकर राज्यपाल की सिफारिश तक टिकट और जिला पदाधिकारी को भी मिला टिकट क्या वह देंगे इस्तीफा

    भारतीय जनता पार्टी की सूची आखिर जारी हो ही गई इंतजार करते-करते कई समीकरण बदले बिगड़े परंतु अभी तो कई नामी नेताओं को ऐसा झटका लगा कि वह कभी सोच भी नहीं सकते कि ऐसा हो सकता है । सबसे पहले बात करते हैं पूर्व महापौर सुभाष शर्मा जिनकी बहू रीता शर्मा का नाम महापौर के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था परंतु महापौर तो ठीक उनके छोटे पुत्र विमल शर्मा का नाम अपने घरेलू वार्ड से भी कट गया और विरोधी रवि जैन को टिकट मिल गया। ऐसे ही दूसरा नाम भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल की पत्नी पूर्णिमा खंडेलवाल का था महापौर में नाम कटने के बाद शायद उन्होंने खुद ने ही पार्षद टिकट लेने से मना कर दिया। तीसरा महापौर के प्रबल दावेदार भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव की पत्नी रंजीता यादव का नाम तो नहीं हुआ वरन राजेश यादव ने 12 नंबर से पार्षद का टिकट ले ही लिया ।क्या वे अब भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री पद से इस्तीफा देंगे। ऐसे ही महापौर के प्रबल दावेदार धर्मेंद्र सिंह बेस ने पूरे प्रयास किए परंतु अंतिम समय वार्ड 40 से टिकट ले लिया पार्षद का। ऐसे कई महापौर के दावेदार नाम पार्षद की लिस्ट में पांचवें नंबर तक नहीं आया उनके नाम लेने से मतलब भी नहीं अब बात करते हैं प्रमुख पार्षद जिनका नाम कट गए पहले राजेश यादव जो लगातार तीन बार जीत चुके थे उनका नाम कट गया ऐसे ही मनोज राय और वार्ड एक से पूर्व पार्षद देवेंद्र , रूपेश वर्मा ,राज वर्मा, सुनील योगी सहित कई पार्षदों के टिकट कट गए । महापौर के दावेदार अपनी पत्नी को टिकट दिलाना चाहते थे वे मैदान में है राजेश यादव धर्मेंद्र सिंह बेस और रवि जैन जिनका मकसद अब सभापति का पद है देखना है कितने भारतीय जनता पार्टी समर्थक पार्षद जीतते हैं और इनका सपना पूरा होता है । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में कई पार्षदों पर फिर विश्वास जताया है जिनको बीच में टिकट नहीं मिला था उसमें है अर्पणा आशुतोष जोशी उदयसिंह फुलेरी के बेटे महेश और रामेश्वर दायमा के बेटे विजय पंडित के बेटे अजय पंडित की पत्नी सपना को रितिका विनय और चार बार चुनाव हारने के बाद एक बार चुनाव जीतने वाले संतोष पंचोली को फिर राज परिवार ने विश्वास कर मौका दिया है। अजय तोमर की भी वापसी हुई है पिंकी संजय दायमा ,राजीव खंडेलवाल ग्रुप से। संघ के शीतल गहलोत, वार्ड क्रमांक 21 से वर्षों से मेहनत कर रहे वार्ड के ही जमीनी कार्यकर्ता को छोड़ पूर्व सांसद राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत जी के एक समर्थक को टिकट मिल गया है । ऐसे ही मीडिया के खबरची सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के खास शंभू अग्रवाल को भी मौका मिला है जबकि वे महापौर प्रत्याशी के प्रबल विरोधी रहे हैं कोरोना भंडारे का लाभ भी मिला है ।वार्ड केइस तरह और भी नाम है बहुत कुछ है इस बार के चुनाव में मिलते हैं कल कलयुग टाइम्स खास खबर में आज के लिए इतना ही ।

  • आम आदमी पार्टी ने किया महापौर प्रत्याशी घोषित


आईआईटी इंजीनियर युवा ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को बनाया महापौर उम्मीदवार


सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली युवा महापौर उम्मीदवार उम्मीदवार

    आम आदमी पार्टी ने किया महापौर प्रत्याशी घोषित आईआईटी इंजीनियर युवा ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को बनाया महापौर उम्मीदवार सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली युवा महापौर उम्मीदवार उम्मीदवार

    देवास। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ बेटियों को आगे बढ़ाओ मिशन के तहत शिक्षा को सर्वोपरि मानकर आम आदमी पार्टी के  राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष सुनील सिह ठाकुर कि अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिह, प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल,जिला चुनाव प्रभारी आई ए खान ने प्रदेश  कार्यालय भोपाल  से आई आई टी इंजीनियर राधागंज निवासी युवा सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को आम आदमी पार्टी  देवास का महापोर प्रत्याशी घोषित किया गया है। बेटी चाना ज्ञानेश पंवार के महापौर प्रत्याशी घोषित करने पर आप के चामुंडा कांप्लेक्स स्थित जिला कार्यालय पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मिठाई खिला कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाय चुनाव मे महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, जाकीर खान नासीर मंशुर शाह, पार्षद प्रत्याशी सुनील चोहान, पडित कैलाश मिश्रा, कन्हैया लाल सोलंकी, मेहरबान सिंह सोलंकी, फतेह मोहम्मद शेख,, नसीम बी, सुरज राठोर, रितेश खत्री, अकरम पठान, धर्मेश सिंह पुष्पेंद्र शर्मा,सलमान सदर उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी दिपक मालवीय ने दी।

  • राजे की समझाइश पर मान गए रूठे रवि जैन ,अब पूर्व महापौर के घरेलू वार्ड से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव ,पूर्व महापौर के पुत्र का टिकट कटा, रवि सभापति के रहेंगे दावेदार अब कांग्रेस के टिकट पर नजर

    राजे की समझाइश पर मान गए रूठे रवि जैन ,अब पूर्व महापौर के घरेलू वार्ड से लड़ेंगे पार्षद का चुनाव ,पूर्व महापौर के पुत्र का टिकट कटा, रवि सभापति के रहेंगे दावेदार अब कांग्रेस के टिकट पर नजर

    भारतीय जनता पार्टी में महापौर के प्रबल दावेदार पूजा रवि जैन का टिकट अंतिम समय में कटने के बाद रवि जैन नाराज थे और कई विरोधियों के प्रयास थे कि उनको निर्दलीय चुनाव लड़ाया जाए । पर्दे के पीछे कई प्रयासरत थे और माना जा रहा था कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं ।

    राज परिवार के खास रवि जैन के समर्थकों मे भारी निराशा थी और अंदर ही अंदर भारी विरोध हो रहा था। लेकिन आज इन सब अटकलों पर विराम लग गया जब देवास विधायक राजे रवि जैन के कार्यालय पर पहुंचने के बाद पूरा मामला ही पलट गया है ।

    अब रवि जैन की पत्नी पूजा जैन नहीं वह स्वयं वार्ड क्रमांक 26 मोती बंगला से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। रवि जैन ने श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ वार्ड 26 से नामांकन भर कर सारी संभावनाओं को भी समाप्त कर दिया कि वह नाराज है और कुछ कर सकते हैंऔर संभवत अगर भारतीय जनता पार्टी की परिषद बनती है सभापति का राजे के खेमे में इनका दावा ही बनता है अब सबसे बड़ी बात यह है कि ये जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं वह पूर्व महापौर सुभाष शर्मा का क्षेत्र है जिनकी बहू रीता शर्मा का भी महापौर टिकट के लिए दावा था लेकिन उनका नाम नहीं हो सका यहां तक तो ठीक था उसके बाद वार्ड 26 से सुभाष शर्मा जी के पुत्र विमल शर्मा प्रबल दावेदार थे और सारी तैयारियां कर रखी थी यहां से लगातार सुभाष शर्मा दो बार चुनाव जीते हैं एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनता पार्टी से यहां तक कि अपने समर्थक को उन्होंने निर्दलीय चुनाव जिताया है अब रवि जैन के सामने चुनौती बन गई है कि वह विरोधी सुभाष शर्मा के वार्ड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं । अब देखना है कि कांग्रेसी यहां से किसे लड़ाते हैं पूरे देवास शहर की नजर महापौर चुनाव के साथ पार्षद के कुछ सीट पर रहेगी तो उसमें मोती बंगला रवि जैन का वार्ड 26 मुख्य रहेगा ।जहां मुकाबला रोचक होने की संभावना है इस वार्ड से निर्दलीय भी सबसे ज्यादा फॉर्म भरते हैं। अभी भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर यह है कि बहुत जल्द उन्होंने एक रूठे को मना लिया है।

  • भारतीय जनता पार्टी की सूची मे कई नामी चेहरे ,महापौर के दावेदार पार्षद में और वार्ड में बाहरी उम्मीदवार से दावेदारों का कड़ा विरोध, पूर्व महापौर के परिवार का टिकट भी विवाद में, सूची में देरी का मुख्य कारण

    भारतीय जनता पार्टी की सूची मे कई नामी चेहरे ,महापौर के दावेदार पार्षद में और वार्ड में बाहरी उम्मीदवार से दावेदारों का कड़ा विरोध, पूर्व महापौर के परिवार का टिकट भी विवाद में, सूची में देरी का मुख्य कारण

    देवास महापौर प्रत्याशी के घमासान के बाद अब पार्षद के टिकट के लिए तो उससे भी ज्यादा घमासान देखने को मिल रहा है ।कल शाम को जारी होने वाली सूची देर रात तक नहीं हो सकी और अंतिम फैसले में भोपाल के नेताओं को लाना ही पड़ा। सूची में सबसे बड़ी खास बात यह है जितने भी महापौर के दावेदार है उनको पार्षद के टिकट दे दिए गए हैं। उसके कारण ही सारा गणित गड़बड़ा गया है ।इनको मनाने के चक्कर में अब कहीं उसी वार्ड के प्रबल दावेदार नाराज है और उनकी विरोध के कारण नई सूची फाइनल होते होते रुक रही है ।आज भारतीय जनता पार्टी की सूची जारी होने के बाद तुरंत कांग्रेस ने भी अपनी सूची उसी हिसाब से फेरबदल कर जारी करने का मन बना लिया है। और हो सकता है आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सूची एक साथ कुछ आगे पीछे जारी हो जाए बाहरहाल सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है पार्षद के कई नाम बाहर आ गए हैं ।और वे अपने वार्ड में फोन पर संपर्क में भी आ गए हैं सबसे बड़ी बातें इस बार पार्षद में नामी चेहरे जो महापौर के दावेदार थे वह स्वयं या अपनी पत्नी को पार्षद बनवाने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। दूसरा वार्ड में अब आम बाहरी प्रत्याशी ज्यादा नजर आएंगे भारतीय जनता पार्टी में अधिकांश चेहरे बाहरी दिए हैं। सबसे बड़ी बात पूर्व महापौर के टिकट काटने के साथ उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं मिल रहा है वह भी नाराजगी का कारण है अब सबको इंतजार है सूची का।

  • प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, प्रवेश के लिए लॉटरी 5 जुलाई 2022 को —————
कोरोना काल में अनाथ हुऐ बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता

    प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, प्रवेश के लिए लॉटरी 5 जुलाई 2022 को ————— कोरोना काल में अनाथ हुऐ बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता

    ————— देवास / शिक्षा का अधिकार कानून में सत्र 2022-23 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से प्रारम्‍भ हो गये है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। आर.टी.ई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। पात्रतानुसार निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा 5 जुलाई को किया जायेगा। इस वर्ष कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु से अनाथ हुऐ बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना में ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता दी जायेगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने समय-सारिणी जारी करते हुए सभी ज़िला कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये हैं, जो आर.टी.ई पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से फार्म के साथ पात्रता संबंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से एक जुलाई 22 तक करवाना होगा। आवेदक ने जिस केटेगरी/निवास क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश चाहा है, उस केटेगरी एवं निवास प्रमाण का सत्यापन मूल प्रमाण-पत्र से किया जायेगा। लॉटरी के पूर्व ही दस्तावेज सत्यापन हो जाने से आवेदकों को स्कूल आवंटित होने के बाद दस्तावेजों की त्रुटि या अभाव में, एडमिशन निरस्त होने की समस्या उत्पन्न नही होगी। ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या या कठिनाई होने की स्थिति में संबंधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। लॉटरी प्रक्रिया के बाद आवंटित सीट की जानकारी आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्कूल आवंटन की जानकारी बीआरसीसी कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध रहेगी। किसी आवेदक को आवेदन प्रारुप प्राप्त करने अथवा जमा करने में कोई दिक्कत हो या उन स्कूलों की जानकारी चाहिए हो, जहाँ सीटें खाली हैं, तो आर.टी.ई. पोर्टल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान के ज़िला परियोजना कार्यालय अथवा विकासखण्ड स्रोत केन्द्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नर्सरी, के.जी.-1 और के.जी-2 कक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 3 से 5 वर्ष, कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 5 वर्ष से 7 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु की गणना 16 जून 2022 की स्थिति में की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र में अंकित तिथि ही ऑनलाइन आवेदन में दर्ज की जानी आवश्यक होगी।

  • ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

    ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

    देवास। क्षिप्रा के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर चल रहे विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन रखा गया था। जिसमे करीब 175 के लगभग बालक बालिकाओं  का पंजीयन हुआ श्री हेमंत सुवीर खेल अधिकारी देवास ओर प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी जी के मार्गदर्शन में यह सफल आयोजन हुआ खिलाड़ियों में उत्साह का संचार व रोजाना खेलो के लिए प्रेरित श्री बाबूलाल पटेल सर ने किया , मैराथन दौड़ में सक्रिय भूमिका व खेल सामग्री ग्रामीण समन्यवय  श्री यूनुस खान ने प्रदान की बच्चों को घर घर जाकर खेल के मैदानों तक लाने का कार्य श्री राजेश बराना ने किया अन्य गांव से खिलाड़ी को लाने का काम सनी ने किया व उन्हें खेलो  के लिये प्रेरित भी किया ।कार्यक्रम के आज के अतिथि प्राचार्य श्री राजीव सूर्यवंशी रहे साथ मे विशेष अतिथि हॉकी के पूर्व खिलाड़ी रहे श्री मुजीब शेख ,( अब्दुल रजाक)रहे  पूर्व पी टी आई श्री सलीम शेख सर इस अवसर मौजूद थे  प्राचार्य श्री सूर्यवंशी जी का स्वागत सबसे छोटे खिलाड़ी यश ने किया ,अन्य आथियो का स्वागत राजेश बराना व यूनुस खान ने किया इस अवसर श्री सलीम सर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह कहा कि”‘शिविर लगाना ,खिलाड़ियों को खेलो से जोड़ने का एक माध्यम है””  शिविर में खिलाड़ियों को अपना खेल चुनने का अवसर मिलता है इसमें नए खिलाड़ी जुड़कर खेलो से आगे जुड़ते है और पसंद के खेलों को स्किल के माध्यम से सिख सिख कर आगे बढ़ते है और ऊचाइयों को छूते है, शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को फिजीकल फिट किया जाता है  ,एक जुट होकर खेलना सिखाया जाता है । श्री सूर्यवंशी जी ने खेलो को वर्ष भर खेलने के लिये  खिलाड़ियों से कहा तथा पोजेटिव माइंड से खेल को खेलने का आव्हान किया  व सभी खिलाड़ियों को सुबह शाम मैदान ओर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही  सभी प्रशिक्षण देने वालो की प्रशंसा करते हुए उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी ,खासतौर से श्री बाबूलाल पटेल सर की कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ की इस अवसर पर श्री बाबूलाल पटेल सर ने योग को नियमित स्कूल में कराने की बात कही ,स्पोर्ट्स प्रभारी  श्री साबिर शेख सर ने सभी खिलाड़ियों को स्कूल सर खेल सुविधाओं के  उपलब्ध कराने के बारे में आश्वासन दिया इस अवसर पर प्राचार्य श्री सूर्यवंशी जी ने चारों प्रशिक्षण देने वाले श्री बाबूलाल पटेल ,श्री यूनुस खान ,श्री राजेश बराना ,श्री सनी का सम्मान कर उन्हें खेल सामग्री प्रदान की ,खिलाड़ियों को  फलों का वितरण विशेष अतिथि श्री मुजीब शेख की ओर से किया गया इस अवसर पर श्री राजेश बराना के पुण्यनिय पिताजी स्व. श्री मोतीलाल जी की पुण्य तिथि पर आज स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया , कार्यक्रम का संचालन सलीम सर ने किया व आभार श्री राजेश बराना ने माना

  • लायंस क्लब ऑफ* *देवास सिटी देवास की वर्ष 2022-23 की *कार्यकारिणी गठित*

    लायंस क्लब ऑफ* *देवास सिटी देवास की वर्ष 2022-23 की *कार्यकारिणी गठित*

    देवास।नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी देवास* के वर्ष 2022-23  के पदाधिकारी एवम कार्यकारिणी का सर्वानुमति से मनोनयन संपन्न हुआ तदनुसार क्लब *अध्यक्ष पद पर लायन मनोहर लाल डाबी*, सचिव पद हेतु *लायन भगवान गोयल* तथा कोषाध्यक्ष पद पर *लायन प्रमोद गुप्ता* के साथ ही  लायन विशाल अग्रवाल, लायन डा जसमत सिंह यादव, लायन मनोज बिंदल, लायन आर सी पालीवाल, लायन कैलाश अग्रवाल, लायन कांता खंडेलिया, लायन किरण धूत लायन रेणु शर्मा एवम लायन सलमा कुरेशी को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 12 जून को अध्यक्ष लायन एम एल डाबी के निवास पर संपन्न हुई जिसमे वर्ष 2022-23 के लिए स्वास्थ, शिक्षा, पर्यावरण से संबंधित एवम नगर की आवश्यकता अनुसार अन्य सेवा गतिविधियों को सतत वर्ष भर संपन्न करने हेतु कार्यक्रम का निर्धारण कर पीड़ित मानव की सेवा का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष लायन मांगीलाल अग्रवाल,  वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ के के धूत, लायन डॉ आर सी शर्मा एवम लायन औसाफ कुरेशी ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मनोनित पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी को बधाई दी। आभार  आर सी पालीवाल ने माना।

  • (नगरीय निकाय चुनाव-2022) देवास जिले में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्‍त ———— जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त,       —                                         ——कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित

    (नगरीय निकाय चुनाव-2022) देवास जिले में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्‍त ———— जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त, — ——कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित

    ——— देवास, 14 जून 2022/ देवास जिले में निगरीय निकाय चुनाव में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए है। जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र  प्राप्त हुए है।      उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। निर्वाचन लडने वाले अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनु‍सूचित जनजाति/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्‍यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित ——–           देवास 14 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन  अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एवं पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में सुश्री सोनल कुश्राम  का  मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू – अभिलेख जिला देवास रहेगा । निलम्बन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।         राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र को प्रतिउत्तर दिया गया था , जो असंतोषजनक था। प्रेक्षक महोदय के प्रवास के दौरान  दायित्व निर्वहन के लिए इन्हें  आदेशित किया गया था । किन्तु आदेश की अवहेलना कर उपस्थित नहीं हुई ।  निर्विरोध निर्वाचन के प्रमाण – पत्र , प्ररूप -24 की जांच के लिए  निर्देश दिए।  उक्त आदेश की अवहेलना कर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती , इस कारण उक्त महत्वपूर्ण कार्य समय सीमा में संपादित नहीं हो पाया , एवं उक्त बिना किसी सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा तहसील कन्नौद क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था , किन्तु  जांच प्रतिवेदन रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया ।