देवास।नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी देवास* के वर्ष 2022-23 के पदाधिकारी एवम कार्यकारिणी का सर्वानुमति से मनोनयन संपन्न हुआ तदनुसार क्लब *अध्यक्ष पद पर लायन मनोहर लाल डाबी*, सचिव पद हेतु *लायन भगवान गोयल* तथा कोषाध्यक्ष पद पर *लायन प्रमोद गुप्ता* के साथ ही लायन विशाल अग्रवाल, लायन डा जसमत सिंह यादव, लायन मनोज बिंदल, लायन आर सी पालीवाल, लायन कैलाश अग्रवाल, लायन कांता खंडेलिया, लायन किरण धूत लायन रेणु शर्मा एवम लायन सलमा कुरेशी को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 12 जून को अध्यक्ष लायन एम एल डाबी के निवास पर संपन्न हुई जिसमे वर्ष 2022-23 के लिए स्वास्थ, शिक्षा, पर्यावरण से संबंधित एवम नगर की आवश्यकता अनुसार अन्य सेवा गतिविधियों को सतत वर्ष भर संपन्न करने हेतु कार्यक्रम का निर्धारण कर पीड़ित मानव की सेवा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष लायन मांगीलाल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ के के धूत, लायन डॉ आर सी शर्मा एवम लायन औसाफ कुरेशी ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मनोनित पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी को बधाई दी। आभार आर सी पालीवाल ने माना।
