देवास। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ बेटियों को आगे बढ़ाओ मिशन के तहत शिक्षा को सर्वोपरि मानकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष सुनील सिह ठाकुर कि अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिह, प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल,जिला चुनाव प्रभारी आई ए खान ने प्रदेश कार्यालय भोपाल से आई आई टी इंजीनियर राधागंज निवासी युवा सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को आम आदमी पार्टी देवास का महापोर प्रत्याशी घोषित किया गया है। बेटी चाना ज्ञानेश पंवार के महापौर प्रत्याशी घोषित करने पर आप के चामुंडा कांप्लेक्स स्थित जिला कार्यालय पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मिठाई खिला कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाय चुनाव मे महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, जाकीर खान नासीर मंशुर शाह, पार्षद प्रत्याशी सुनील चोहान, पडित कैलाश मिश्रा, कन्हैया लाल सोलंकी, मेहरबान सिंह सोलंकी, फतेह मोहम्मद शेख,, नसीम बी, सुरज राठोर, रितेश खत्री, अकरम पठान, धर्मेश सिंह पुष्पेंद्र शर्मा,सलमान सदर उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी दिपक मालवीय ने दी।
आम आदमी पार्टी ने किया महापौर प्रत्याशी घोषित आईआईटी इंजीनियर युवा ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को बनाया महापौर उम्मीदवार सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली युवा महापौर उम्मीदवार उम्मीदवार
