(नगरीय निकाय चुनाव-2022) देवास जिले में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्‍त ———— जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त, — ——कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित

——— देवास, 14 जून 2022/ देवास जिले में निगरीय निकाय चुनाव में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए है। जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र  प्राप्त हुए है।      उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। निर्वाचन लडने वाले अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनु‍सूचित जनजाति/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्‍यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित ——–           देवास 14 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन  अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एवं पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में सुश्री सोनल कुश्राम  का  मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू – अभिलेख जिला देवास रहेगा । निलम्बन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।         राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र को प्रतिउत्तर दिया गया था , जो असंतोषजनक था। प्रेक्षक महोदय के प्रवास के दौरान  दायित्व निर्वहन के लिए इन्हें  आदेशित किया गया था । किन्तु आदेश की अवहेलना कर उपस्थित नहीं हुई ।  निर्विरोध निर्वाचन के प्रमाण – पत्र , प्ररूप -24 की जांच के लिए  निर्देश दिए।  उक्त आदेश की अवहेलना कर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती , इस कारण उक्त महत्वपूर्ण कार्य समय सीमा में संपादित नहीं हो पाया , एवं उक्त बिना किसी सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा तहसील कन्नौद क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था , किन्तु  जांच प्रतिवेदन रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया ।

More posts