देवास। क्षिप्रा के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर चल रहे विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन रखा गया था। जिसमे करीब 175 के लगभग बालक बालिकाओं का पंजीयन हुआ श्री हेमंत सुवीर खेल अधिकारी देवास ओर प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी जी के मार्गदर्शन में यह सफल आयोजन हुआ खिलाड़ियों में उत्साह का संचार व रोजाना खेलो के लिए प्रेरित श्री बाबूलाल पटेल सर ने किया , मैराथन दौड़ में सक्रिय भूमिका व खेल सामग्री ग्रामीण समन्यवय श्री यूनुस खान ने प्रदान की बच्चों को घर घर जाकर खेल के मैदानों तक लाने का कार्य श्री राजेश बराना ने किया अन्य गांव से खिलाड़ी को लाने का काम सनी ने किया व उन्हें खेलो के लिये प्रेरित भी किया ।कार्यक्रम के आज के अतिथि प्राचार्य श्री राजीव सूर्यवंशी रहे साथ मे विशेष अतिथि हॉकी के पूर्व खिलाड़ी रहे श्री मुजीब शेख ,( अब्दुल रजाक)रहे पूर्व पी टी आई श्री सलीम शेख सर इस अवसर मौजूद थे प्राचार्य श्री सूर्यवंशी जी का स्वागत सबसे छोटे खिलाड़ी यश ने किया ,अन्य आथियो का स्वागत राजेश बराना व यूनुस खान ने किया इस अवसर श्री सलीम सर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह कहा कि”‘शिविर लगाना ,खिलाड़ियों को खेलो से जोड़ने का एक माध्यम है”” शिविर में खिलाड़ियों को अपना खेल चुनने का अवसर मिलता है इसमें नए खिलाड़ी जुड़कर खेलो से आगे जुड़ते है और पसंद के खेलों को स्किल के माध्यम से सिख सिख कर आगे बढ़ते है और ऊचाइयों को छूते है, शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को फिजीकल फिट किया जाता है ,एक जुट होकर खेलना सिखाया जाता है । श्री सूर्यवंशी जी ने खेलो को वर्ष भर खेलने के लिये खिलाड़ियों से कहा तथा पोजेटिव माइंड से खेल को खेलने का आव्हान किया व सभी खिलाड़ियों को सुबह शाम मैदान ओर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही सभी प्रशिक्षण देने वालो की प्रशंसा करते हुए उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी ,खासतौर से श्री बाबूलाल पटेल सर की कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ की इस अवसर पर श्री बाबूलाल पटेल सर ने योग को नियमित स्कूल में कराने की बात कही ,स्पोर्ट्स प्रभारी श्री साबिर शेख सर ने सभी खिलाड़ियों को स्कूल सर खेल सुविधाओं के उपलब्ध कराने के बारे में आश्वासन दिया इस अवसर पर प्राचार्य श्री सूर्यवंशी जी ने चारों प्रशिक्षण देने वाले श्री बाबूलाल पटेल ,श्री यूनुस खान ,श्री राजेश बराना ,श्री सनी का सम्मान कर उन्हें खेल सामग्री प्रदान की ,खिलाड़ियों को फलों का वितरण विशेष अतिथि श्री मुजीब शेख की ओर से किया गया इस अवसर पर श्री राजेश बराना के पुण्यनिय पिताजी स्व. श्री मोतीलाल जी की पुण्य तिथि पर आज स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया , कार्यक्रम का संचालन सलीम सर ने किया व आभार श्री राजेश बराना ने माना
