Category: विशेष

  • जीवन में सादगी और सहजता से ही खुश रहा जा सकता है… श्रीमंत गायत्री राजे पवार

    जीवन में सादगी और सहजता से ही खुश रहा जा सकता है… श्रीमंत गायत्री राजे पवार

    सादगी और सहजता जीवन में खुश रहने का मूल आधार है.. श्रीमंत गायत्री राजे पवार देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में मुख्य जिला संचालिका ब्रह्मा कुमारी बहन प्रेमलता, अपुलश्री बहन, मनीषा बहन ने विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार का गुलदस्ता भेंट कर पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। ब्रम्हाकुमारी बहन प्रेमलता ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवास रियासत की महारानी होने के बाद भी सहजता से लोगों से मिलना और समय निकालना उनकी सहृदयता को दर्शाता है। हमें ऐसे आदर्श व्यक्तित्व का अनुसरण करना चाहिए। राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि सादगी के साथ हमारे जीवन को सरल बनाने का सुंदर सा तरीका है कि सरलता के साथ -साथ सादगी के साथ साथ जीवन यापन करते हुए जिंदगी में खुश रहा जा सकता है। ब्रम्हाकुमारी बहनों के विचारों और इनके द्वारा इस  किए जा रहे मानव उत्थान के सेवा कार्यों से मैं बहुत प्रभावित हूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इस सेंटर पर समयानुसार आती रहूंगी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कलानी बाग सेंटर से जुड़े चंद्रभान लालवानी, जेठानंद जसवानी, मोटवानीजी, दयाराम भाई, हेमा बहन, उदय राम शुक्ला, मनोहर मेहता, शिव भाई, रत्नप्रभा कावले, सफला धवले,  महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अफजल भाई, अशोक राठौड़, राजू भाई, भरत चौधरी, महेश भाई का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अपुल श्री बहन ने किया। आभार मनीषा बहन ने माना।

  • उज्जैन बाईपास से 2 किलोमीटर खजुरिया जागीर मैं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे से वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त


सालों से नहीं बनी सड़क, नारकीय जीवन जीने को मजबूर है रहवासी

    उज्जैन बाईपास से 2 किलोमीटर खजुरिया जागीर मैं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे से वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त सालों से नहीं बनी सड़क, नारकीय जीवन जीने को मजबूर है रहवासी

    देवास। लोगों की सुविधाओं के लिए शासन व प्रशासन द्वारा तमाम कार्य योजनाएं कागजों पर बनाई तो जाती है। लेकिन उसका सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होता है। नतीजतन लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है। नोशराबाद के आगे उज्जैन बाईपास से 2 किलोमीटर खजुरिया जागीर रोड पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। पानी में गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों की भरमार हो गई है। जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।  कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत के बाद भी करीब 5 वर्ष से लोग गड्ढों में गिरते पड़ते निकलने पर मजबूर हो रहे हैं। सुनिलसिंह ठाकुर, जुझार सिंह, विक्रम सिंह, लाखन सिंह ने बताया कि रोड पर ना तो गड्ढों का भराव किया गया और ना ही सड़क निर्माण के लिए कोई योजना बनाई जा गई है।। स्कूली बच्चों को घुटने- घुटने पानी में होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बुधवार को मोटरसाइकिल से  सब्जी लेने जा रहे सब्जी व्यवसाई ईश्वर कुशवाह मोरसाइकिल सहित गड्ढे में गिर गए जिन्हें बमुश्किल लोगों ने सहारा देकर उठाया। लक्ष्मी भारती ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे पानी में गिर जाते हैं। जिससे उनकी किताबें गीली हो जाती है। महंगे दामों पर लाई गई किताबें खराब हो जाती है। अब बच्चों की किताबें लाए या हमारा पेट भरे जैसे तैसे करके मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। सुनील सिंह ठाकुर लक्ष्मी भारती ताज मोहम्मद ने सड़क का शीघ्र मरम्मत कर रहवासियों को राहत प्रदान करने की मांग प्रशासन से की है।

  • भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क में निर्दलीय प्रत्याशी से झड़प महिला के साथ झूमा झटकी , एसपी कार्यालय का घेराव और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों पर प्रकरण दर्ज देखिए वीडियो खबर

    भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क में निर्दलीय प्रत्याशी से झड़प महिला के साथ झूमा झटकी , एसपी कार्यालय का घेराव और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों पर प्रकरण दर्ज देखिए वीडियो खबर

    भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क में निर्दलीय प्रत्याशी से झड़प महिला के साथ झूमा झटकी , एसपी कार्यालय का घेराव और भाजपा प्रत्याशी समर्थकों पर प्रकरण दर्ज देखिए वीडियो खबर
  • भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वाले बागियों को संगठन ने किया निष्कासित, महिला प्रत्याशी के पति पर कोई कार्रवाई नहीं

    भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वाले बागियों को संगठन ने किया निष्कासित, महिला प्रत्याशी के पति पर कोई कार्रवाई नहीं

    आखिर भारतीय जनता पार्टी ने देर सही अपने संगठन के खिलाफ खड़े होने वाले बागियों को निष्कासित कर सबक सिखाया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जारी सूची में अभी तक 18 बागियों के खिलाफ कार्रवाई की है ।जबकि कई भाजपा से संबंधित अभी भी मैदान में डटे हुए हैं वह किसी पद पर ना हो लेकिन यह तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और आमजन को यही मालूम है कि यह भारतीय जनता पार्टी का ही है । और भारतीय जनता पार्टी के वोट काटने की संभावना अधिक है भारतीय जनता पार्टी मैं तो कार्रवाई भले ही 18 लोगों पर की है क्या कांग्रेसी भी अपने संगठन के खिलाफ खड़े हुए बागियों के खिलाफ कार्रवाई कर पाएगी जिला पंचायत में कांग्रेस को भारी सफलता मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और कांग्रेस अभी पंचायत के चुनाव से उत्साहित है ।इसलिए वह कोई नया कदम नहीं उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी में कई भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपनी पत्नी को खड़ा किया है उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को करवाएंगे गिरफ्तार, अनुज प्रजापति ने अग्निपथ योजना का किया समर्थन

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को करवाएंगे गिरफ्तार, अनुज प्रजापति ने अग्निपथ योजना का किया समर्थन

    देवास। अपने ओजस्वी भाषणों एवं समाजसेवा से शहर में अलग छवि बनाने वाले अनुज प्रजापति ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया। साथ ही कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसमें भाग लेकर देश सेवा करनी चाहिए। अनुज जो कि एक एनसीसी सीनियर भी रहे है उन्होंने बताया कि सेना के साथ रहकर जो अनुशासन मिलता है वह राष्ट्र हित में सदैव कार्य आता है। नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती है एवं राष्ट्र निर्माण में सहायता मिलती है। प्रजापति ने सरकार के कार्यों कि प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत एक युवाओं का देश है और युवाओं को सशक्त बनाते हुए उनमें अनुशासन की भावना को जाग्रत करते हुए राष्ट्र को समृद्ध बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसका विरोध कर रहे छात्रों से निवेदन किया कि वह सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी में ना आकर इस योजना के बारे समझे। यह भी आश्वस्त किया की देवास में अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसका अधिकार है किन्तु सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तो वह प्रशासन के साथ खड़े होकर ऐसे लोगों को गिरफ्तार करवाएंगे जो विरोध की आड़ में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कार्य करेंगे। अनुज की संस्था में सैकड़ों युवाओं की टीम है जो निरंतर समाज सेवा करती रहती है एवं राष्ट्र के मुद्दों पर सदैव विचार करती रहती है। पिछले वर्ष गजरा गेयर चौराहे पर स्थित क्रांतिकारियों की मूर्ति पर कीचड़ फेके जाने पर अनुज ने सैकड़ों युवाओं के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था तथा आज भी अग्निपथ योजना में  उनकी पूरी टीम साथ खड़ी है जो कि प्रशासन की मदद के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमारी कभी भी मदद ले सकता है।      उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा अग्निपथ योजना का प्रचार करेगे तथा इस विषय में युवाओं को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

  • अनुकरणीय मानव सेवा


85 बार ब्लड डोनेट कर बचाई जिंदगियां, नेत्रदान करने का भी श्री शर्मा ने लिया संकल्प

    अनुकरणीय मानव सेवा 85 बार ब्लड डोनेट कर बचाई जिंदगियां, नेत्रदान करने का भी श्री शर्मा ने लिया संकल्प

    85 बार ब्लड डोनेट करना, नेत्रदान कर दुसरो को रोशनी देना अतुलनीय मानवीय सेवा है..श्री बंसल देवास। ब्लड की कमी और समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण कई जिंदगियां असमय ही दम तोड़ देती हैं। ऐसे में मधुसूदन शर्मा द्वारा 85 बार ब्लड डोनेट करना व अपने नेत्रों को दान करना मानवीय धर्म, सेवा और संवेदना का अनुकरणीय कार्य है। नेत्रदान महादान है, जो किसी के अंधकारमय जीवन को रोशन कर देता है। जिसकी आंख नहीं होती हैं उसका सारा जीवन अंधकारमय हो जाता है। जिंदगी की जंग लड़े रहे ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए मधुसूदन शर्मा द्वारा किया गया कार्य मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत है। यह बात पूर्व मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल  ने  बैंक नोट मुद्रणालय व मां चामुंडा सेवा समिति मैं विगत 40 वर्षों से सेवा कार्य में जुटे बैंक नोट प्रेस के मधुसूदन शर्मा के आयोजित सम्मान समारोह में कही। मुख्य महाप्रबंधक वीएन आर नायडू, महाप्रबंधक अशोक अरोरा, एजीएम केदारनाथ महापात्रा, डीजीएम प्रशांत महाजन, परीक्षित जोशी,सुनील यादव, रामकेश सिंह, कंट्रोल मैनेजर जितेंद्र कुमार, दिगंत कुमार डेका ने श्री शर्मा का शाल, श्रीफल मां चामुंडा की तस्वीर भेंटकर व चुनरी ओढ़ाकर पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर गजानंद यादव, नवरत्न प्यासी, दुर्गाचरण तिवारी, जयप्रकाश सोनी, ह्रदय गहलोत, कैलाश परमार, समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, उमेद सिंह राठौड़, इंदर सिंह गौड़, शशिकांत गुप्ता, दिनेश सांवलिया, प्रशांत मिश्रा, चंद्रशेखर दुबे, घनश्याम पंडित, राजेंद्र पंडित, विक्रम चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार जय प्रकाश सोनी ने माना ।

  • टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवचः-सीएमएचओ डाॅ.एम.पी.शर्मा

    टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवचः-सीएमएचओ डाॅ.एम.पी.शर्मा

    …………. ……………….         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि शिशुओं को जानलेवा बिमारियों से बचाने एवं सुरक्षित जीवन के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है। शिशुओं और महिलाओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शासन द्वारा आॅगनवाडी केन्द्र ,उपस्वास्थ्य केन्द्र पर प्रति मंलवार एवं शुक्रवार को तथा जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं मे नियमित टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है। विगत दो दशकों में भारत ने स्वास्थ्य सूचकों,खास करके शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सूचकों में सुधार करने के दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कि है। भारत को सन 2014 में पोलियो मुक्त और सन 2015 में मातृत्व व नवजात टेटनस उन्मूलन का सर्टिफिकेट मिला। टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं का टीकाकरण करके हम अपने समुदाय के सबसे अधिक जोखिम ग्रस्त सदस्य जैसे नवजात शिशु की सुरक्षा करते हैं।   देवास जिले मे निरन्तर नियमित टीकाकरण किया जाता है इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरन्तर सपोर्टिं सुपरविजन, समय समय पर समीक्षा,एवं कार्यशाला आयोजित की जाती हैैै। इसी के तहत शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र मे इस वार्षिक  सुक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने हेतु समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कि गयी।    कार्यशाला मे डब्ल्युएचओ,एस.एम.ओ. डाॅ अभिषेक बछोटिया द्वारा पावर पाईन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश सहित देवास जिले मे नियमित टीकाकरण कि सर्वे अनुसार वर्तमान स्थिति एवं जिले मे आामी माह मे टीकाकरण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किस प्रकार ग्राम वार्ड स्तर पर सुक्ष्म कार्ययोजना बनाकर बच्चो और महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जा सकता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी ।    जिला टीककरण अधिकारी डाॅ सुनिल तिवारी द्वारा कार्यशाला मे बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मे स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं शहरी वार्ड अनुसार लाभार्थियों की संख्या,भौगोलिक पहुँच और टीकों की मात्रा के आधार पर माईक्राप्लाॅन तैयार किया जावे इसके लिए माईक्रोप्लान टूल व प्रपत्र के बारे मे जानकारी दी गयी। जिला स्तरीय कार्यशाला मे जिले के कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर, ,खण्ड विस्तार प्रशिक्षक,ब्लाॅक प्रोग्राम मेनेजर, बीसीएम ,कोल्ड चैन प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए।

  • 30 जून से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध
– उपयोग करने पर होगी कार्रवाई, पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए लिया फैसला, जिला प्रशासन थोक  व्यापारी पर ही कार्रवाई क्यों नहीं करता

    30 जून से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध – उपयोग करने पर होगी कार्रवाई, पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए लिया फैसला, जिला प्रशासन थोक व्यापारी पर ही कार्रवाई क्यों नहीं करता

    देवास। पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए 30 जून से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक प्रतिबंधित हो रही है। इसका उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरमेंट के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल पलुशन कंट्रोल बोर्ड ने नया सर्कुलर निकाला है। इसमें ऐसे सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को बैन कर दिया है, जिसकी यूटिलीटी कम हो और जो ज्यादा फैलाया जा रहा है। देवास शहर में भी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अंतर्गत प्लास्टिक स्टीक, आइस्क्रीम स्टीक, कटलरी आयटम, प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच आदि सभी पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध रहेगा। इनके निर्माण, सेलिंग, वितरण आदि पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। यह तो है प्रशासनिक आदेश जो छोटे छोटे व्यापारियों पर लागू होता है क्या जिला प्रशासन सीधा थोक व्यापारियों पर ही नजर रख कर कार्यवाही क्यों नहीं करता ।,सीधा अगर उन पर कार्रवाई होती है तो बाजार में ही यह सब नहीं आ पाएगा लेकिन इससे संबंधित विभाग केवल छोटे छोटे व्यापारी पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर इतिश्री कर लेते हैं ।

  • जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि ध्यान दें, जी.डी.सी. महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं से वसूला जा रहा अतिरिक्त शुल्क, अभाविप ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन, छात्र-छात्राएं इंदौर पढ़ने जाने के लिए मजबूर ना हो

    जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि ध्यान दें, जी.डी.सी. महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं से वसूला जा रहा अतिरिक्त शुल्क, अभाविप ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन, छात्र-छात्राएं इंदौर पढ़ने जाने के लिए मजबूर ना हो

    देवास। एक तरफ पूरे जिले में चुनाव चल रहे हैं वही छात्र-छात्राओं के भविष्य का समय भी यही है जब महाविद्यालय में भी प्रवेश चल रहा है। वैसे तो देवास की अधिकांश छात्राएं इंदौर अप डाउन कर इंदौर के कॉलेज में पढ़ना पसंद करती है कुछ वर्षों से देवास में जीडीसी में छात्राओं का रुझान बड़ा था परंतु यहां प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उज्जैन रोड़ स्थित जी.डी.सी. महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्किल डेवलपमेंट एवं सेल्समैनशिप के नाम अतिरिक्त 1200/- रू वसूले जाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि देवास जिले के एक मात्र छात्राओं के महाविद्यालय जी.डी.सी. कॉलेज में प्राचार्य द्वारा स्किल डेवलपमेंट एवं सेल्समैनशिप के कोर्स के नाम पर छात्राओं से बिना कोई नियम के 1200/- रुपए प्रति छात्रा वसूली की जा रही है। प्राचार्य द्वारा छात्राओं से यह कहा जा रहा है कि यह शुल्क नहीं दिया तो प्रैक्टिकल में नहीं बैठने दिया जायेगा। जिससे छात्राओं को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभाविप ने मांग की है कि जो अतिरिक्त शुल्क छात्राओं से न वसूला जाये एवं जिनसे यह राशि वसूली गई उन्हें पुन: वापस की जायें। साथ ही पूरे मामले की जाँच करवाई जाकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसा न होने की स्थिति में अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सही समय पर मुद्दा उठाया है जब सभी राजनेता और जिला प्रशासन तक चुनाव में लगे हैं तब एक मुख्य युवा छात्र-छात्राओं के सामने समस्याएं खड़ी है फीस भरने का समय से लेकर सबसे बड़ी समस्या होती है कि नई छात्राएं जब प्रवेश के लिए जाती है तो वहां उन्हें मार्गदर्शन के लिए कोई नहीं मिलता है एक तरफ हम पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं देवास में स्कूल कॉलेज में पढ़ाने के लिए और दूसरी तरफ कालेज प्रबंधन का गैर जिम्मेदार रवैया शासकीय कॉलेजों से अच्छे छात्राओं को दूर जाने का कारण बन सकता है गरीब वर्ग मजबूरी में भी शासकीय कॉलेज में जाता है क्या जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देंगे ।