…………. ………………. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि शिशुओं को जानलेवा बिमारियों से बचाने एवं सुरक्षित जीवन के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है। शिशुओं और महिलाओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए शासन द्वारा आॅगनवाडी केन्द्र ,उपस्वास्थ्य केन्द्र पर प्रति मंलवार एवं शुक्रवार को तथा जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं मे नियमित टीकाकरण अभियान को चलाया जा रहा है। विगत दो दशकों में भारत ने स्वास्थ्य सूचकों,खास करके शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सूचकों में सुधार करने के दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कि है। भारत को सन 2014 में पोलियो मुक्त और सन 2015 में मातृत्व व नवजात टेटनस उन्मूलन का सर्टिफिकेट मिला। टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं का टीकाकरण करके हम अपने समुदाय के सबसे अधिक जोखिम ग्रस्त सदस्य जैसे नवजात शिशु की सुरक्षा करते हैं। देवास जिले मे निरन्तर नियमित टीकाकरण किया जाता है इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरन्तर सपोर्टिं सुपरविजन, समय समय पर समीक्षा,एवं कार्यशाला आयोजित की जाती हैैै। इसी के तहत शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र मे इस वार्षिक सुक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने हेतु समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कि गयी। कार्यशाला मे डब्ल्युएचओ,एस.एम.ओ. डाॅ अभिषेक बछोटिया द्वारा पावर पाईन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश सहित देवास जिले मे नियमित टीकाकरण कि सर्वे अनुसार वर्तमान स्थिति एवं जिले मे आामी माह मे टीकाकरण के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किस प्रकार ग्राम वार्ड स्तर पर सुक्ष्म कार्ययोजना बनाकर बच्चो और महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जा सकता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी । जिला टीककरण अधिकारी डाॅ सुनिल तिवारी द्वारा कार्यशाला मे बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मे स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं शहरी वार्ड अनुसार लाभार्थियों की संख्या,भौगोलिक पहुँच और टीकों की मात्रा के आधार पर माईक्राप्लाॅन तैयार किया जावे इसके लिए माईक्रोप्लान टूल व प्रपत्र के बारे मे जानकारी दी गयी। जिला स्तरीय कार्यशाला मे जिले के कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर, ,खण्ड विस्तार प्रशिक्षक,ब्लाॅक प्रोग्राम मेनेजर, बीसीएम ,कोल्ड चैन प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित हुए।
टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवचः-सीएमएचओ डाॅ.एम.पी.शर्मा
