Category: विशेष

  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले अफसर और धारक पर कार्यवाही को लेकर अभा बलाई महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

    फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले अफसर और धारक पर कार्यवाही को लेकर अभा बलाई महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

    देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां नगर परिषद के देवनारायण पिता नंदकिशोर शर्मा द्वारा तहसीलदार से मिलीभगत करके फर्जी तरीके से जालसाजी करते हुए बलाई समाज का झूठा जाति प्रमाण पत्र बना लिया। जबकि वास्तविकता में देवनारायण शर्मा स्वयं ब्राह्मण समाज से हैं, उनकी पत्नी रेखा शर्मा, पुत्र शुभम शर्मा, पिता नंदकिशोर शर्मा, चाचा धूलजी शर्मा, काका सत्यनारायण शर्मा, ताऊजी लक्ष्मीनारायण शर्मा सहित पूरे परिवार का कुटुम्ब ब्राह्मण जाति से विलोम करता है। जिसके समस्त दस्तावेज एवं साक्ष्य होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। उक्त घटना से दलित समाज के हक और उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। जिससे नाराज होकर बलाई समाज के लोगों ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को सूचना देकर उक्त मामले से अवगत कराया। श्री परमार तत्काल अपने साथियों व समाज जनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय में मौजूद अपर कलेक्टर आंदोलनकारियों से बात करने मौके पर आए और समाज को आश्वस्त किया कि इस मामले की सम्पूर्ण जाँच कर निष्पक्ष तरीके से दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। आश्वासन के पश्चात समाजजनों ने अपना आन्दोलन समाप्त किया। तत्पश्चात देवास भाजपा कार्यालय पहुंचे व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नाम से फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारक देवनारायण शर्मा के खिलाफ  शिकायत पत्र सौंपा व जांच कर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से लता मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, निर्मला वानखेड़े, विजेन्द्र राणा, निरपेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग, अमरीश बिजोनिया, प्रदेश अध्यक्ष विद्यार्थी परिषद, संगीता पाटोदी, समाजसेवी सर्चना चौहान, कमल मालवीय, दिनेश, शंकर सिंदल सचिन सिंदल, विक्रम बामनिया, संतोष मालवीय, रंजन सिंघल, भेरू सिंघल, रामप्रसाद सिंदल, मांगीलाल चौहान, फूल सिंह चौहान, दिलीप मालवीय, गीता बाई, शैतान बाई, रचना बाई, कांता बाई और जमना बाई सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

  • ग्रैंड फिनाले की प्रतिभागियों का डॉ. दुष्यंत व्यास ने तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद

    ग्रैंड फिनाले की प्रतिभागियों का डॉ. दुष्यंत व्यास ने तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद

    देवास। मिस टीन इंटरनेशनल 2022 ताज नगरी में सम्पन्न हुए हुए सेमीफाइनल राउंड के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में ग्रैंड फिनाले का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें के 20 अलग-अलग देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इवेंट करा रहे नितिन गुप्ता और निखिल आनंद ने बताया कि मिस टीन इंटरनेशनल में 37 देशों की प्रतिनिधि ने भाग लिया। जिसमें से 20 को फाइनल के लिए शार्ट लिस्ट किया गया, ग्रैंड फिनाले में मिस टीन इंटरनेशनल के रूप में वियतनाम की नो नोक चुनीं गई। ग्रैंड फिनाले में सभी सेमी फाइनलिस्ट का हौसला बढ़ाने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए मुख्य रूप से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के योगी देवास निवासी डॉक्टर दुष्यंत व्यास मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने ग्रैंड फिनाले के दौरान भी सभी प्रतिभागियों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। आयोजकों की टीम में निखिल आनंद, नितिन गुप्ता, मारिया, अमरपुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • बिजवाड़ दातूनी नदी में नहाते समय युवक की हुई मौत, पुलिस पहुंची मौके पर, काफी मशक्कत के बाद में निकाला गया शव

    बिजवाड़ दातूनी नदी में नहाते समय युवक की हुई मौत, पुलिस पहुंची मौके पर, काफी मशक्कत के बाद में निकाला गया शव

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर के साईड से बह रही दातूनी नदी बिजवाड़ में एक युवक की महिला घाट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई बिजवाड चौकी प्रभारी राजेश बारेला ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित पिता कन्हैयालाल 19 वर्ष निवासी बुरूट की नदी मे नहाने के दौरान मौत हो गई युवक नहाने के लिए दातूनी नदी में कूदा था काफी समय होने के बाद युवक नदी से बाहर नहीं आया साथ मे आये व्यक्ति ने इस बात के सूचना लोगों को और पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन के लिए बिजवाड के गोताखोरों को नदी मे भेजा करीबन 1 से डेढ़ घंटे तक खोजबीन की गई उसके पश्चात युवक का शव नदी में से बाहर निकाला गया युवक के सिर पर भी चोट के निशान है पीएम के लिए शव को कन्नौद हॉस्पिटल भेज दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • एक छोटा सा झटका विरोधियों को, टोंकखुर्द नगर परिषद के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद भाजपा मैं शामिल

    एक छोटा सा झटका विरोधियों को, टोंकखुर्द नगर परिषद के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद भाजपा मैं शामिल

    राजनीति में दूसरों की विधानसभा में ज्यादा दखलअंदाजी देने का यह छोटा सा परिणाम है की वह जब अपनी वाली पर आए तो ऐसा भी होता है। जिले की टोंकखुर्द नगर पंचायत के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद श्रीमती अनिता महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, महावीर सिह जी, समीक्षा श्रीवास्तव व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा *भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की… अब राजनीति मैं यह तो सभी समझ गए कि झटका किस-किस को है और अगला कदम कहां पर होगा यह समझने वाली बात है । टोंक खुर्द मैं अपना प्रभाव रखने वाले गढ़ी दरबार महेंद्र सिंह चावड़ा के साथ निर्दलीय पार्षद जी भारतीय जनता पार्टी में आने से सोनकच्छ विधानसभा मैं फिर नए समीकरण बनेंगे । आज तो केवल फोटो देखकर ही राजनीति के बदलते समीकरण समझ सकते हैं आगे और सभापति और परिषद के चुनाव के बाद।

    इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा,पूर्व महापौर एव प्रभारी नगर पंचायत टोंकखुर्द सुभाष शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जी पटेल एवम नरेंद्र पाटीदार,उमेश श्रीवास्तव, सिद्धनाथ केलोदिया एवम वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे ।

  • सेवानिवृत्ति पर श्रीमती शोभा आषटेकर सहायक शिक्षक का किया सम्मान*

    सेवानिवृत्ति पर श्रीमती शोभा आषटेकर सहायक शिक्षक का किया सम्मान*

    देवास शासकीय हाई स्कूल इटावा देवास की शिक्षिका श्रीमती शोभा आषटेकर अपनी सेवा के 40 वर्ष की सेवा काल के उपरांत सहायक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्ति हुई इस अवसर पर सम्मान कार्यक्रम में आयोजित सेवाकाल पर प्रकाश डाला गया और विद्यालय में उनके द्वारा दी गई लंबी सेवाओं के लिए साल श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संकुल प्राचार्य श्री विष्णुप्रशाद वर्मा मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि शिवेश शर्मा , रमेश चंद कौशल थे ।। संस्था प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा गुप्ता एवं संस्था प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन श्री मोहन दास बैरागी एवं प्रशस्ति पत्र का वाचन श्री राजेश वर्मा ने किया अतिथि परिचय प्रदीप राणा एवं आभार संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका सरला सोनी ने माना इस अवसर पर संकुल के जन शिक्षक आतीष कनासिया, दीपचंद सोनी एवं संस्था के गजेंद्र परमार,विनय गोखे श्रीमती अनामिका द्विवेदी ऋचा मंडलोई ,अरुणा मिश्रा नीतू अग्रवाल ,सविता यादव, ऐश्वर्या कुमार मिश्र ताहिरा खान,नीतू सोनोने, रेखा योगी एवं पूर्व मैं सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती कुसुम मेहरा व समस्त अतिथि शिक्षक आदि स्टाफ ने उपस्थित होकर श्रीमती शोभा अष्टकर को पुष्प माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत कर विदाई दी।

  • केवाईसी के माध्यम से युवक ने धोखाधड़ी कर ग्राम के किसानों के खाते में से निकाले 1 लाख 60 हजार रुपए

    केवाईसी के माध्यम से युवक ने धोखाधड़ी कर ग्राम के किसानों के खाते में से निकाले 1 लाख 60 हजार रुपए

    देवास। केवाईसी के माध्यम से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आम जन सतर्क रहें अलर्ट रहे किसी को भी व्यक्तिगत अपने खाते की पूर्ण जानकारी ना दे ।ग्राम छोटा मालसापुरा के गरीब किसानों के साथ एक युवक ने केवाईसी के माध्यम से लाखों रूपए की धोखाधड़ी की है। ग्राम छोटा मालसापुरा निवासी रमेश चंद्र चौधरी एवं हेतराम पटेल गांव के उप सरपंच जितेन्द्र कुमावत के साथ बीएनपी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में बताया कि ग्राम बरखेड़ा कायथा निवासी लाड़सिंह पिता धीरज सिंह ने हमारे खाते में से केवाईसी के माध्यम से राशि निकाल ली है। ग्रामीणों का कहना है कि हम इस बात से अंजान थे कि आरोपी लाड सिंह हमारे साथ धोखाधड़ी कर भाले-भाले तरीके से पैसे निकाल रहा है। कुछ दिनों पूर्व लाड सिंह हमारे गांव आया और कहने लगा कि किसान सम्मान निधि योजना से आपको खाते में 2 हजार रूपए मिलेंगे, इसलिए आपको केवायसी कराना अनिवार्य है। हमेशा लाड सिंह सर्वर डाउन का बहाना करके हमसे बार-बार अंगुठा लगवाता और राशि निकाल लेता। रमेशचंद्र जिसका खाता नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में है, जिसके  खाते में से 10-10 हजार रूपए करके 1 लाख रूपए उसके खाते में ट्रांसफर कर लिए। हेतराम पटेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इनका खाता भी नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में है। इनके खाते में से भी दस-दस हजार रूपए करके 40 हजार रूपए खाते में से ट्रांसफर कर लिए। साथ ही आरोपी ने हेतराम के दूसरे खाते आईसीआईसीआई बैंक से भी 20 हजार रूपए निकाल लिए। ऐसा करके आरोपी लाड सिंह ने 1 लाख 60 हजार रूपए गरीब किसानों के खाते में से निकाल लिए। ग्रामीणों ने अपने बैंक के स्टेटमेंट के साथ थाना प्रभारी के नाम थाने में आवेदन सौंपा और आरोपी लाड़सिंह को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही व पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने अपने गांव में भी गरीब किसानों के साथ धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले है, जिसकी शिकायते थाने में लोगों ने कर रखी है। इस दौरान उप सरपंच जितेन्द्र कुमावत, हरिओम पटेल, रोहित पटेल, अरविंद पटेल, अजय पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

  • लोकल को करें सपोर्ट, खरीदे सामान ताकि उनका मनोबल बढ़े
– राज्य मंत्री कौशल किशोर ने स्वनिधि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में संबोधित कर शहरवासियों से की अपील

    लोकल को करें सपोर्ट, खरीदे सामान ताकि उनका मनोबल बढ़े – राज्य मंत्री कौशल किशोर ने स्वनिधि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में संबोधित कर शहरवासियों से की अपील

    – देवास। पहले हमारे यहां राखी भी चीन से आती थी, दीपावली पर भगवान की मूर्तियां, दीए, पटाखे चीन से आते थे। हमारे प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का नारा दिया। लोकल फॉर वोकल का प्रचार किया और इसका असर देख सकते हैं कि ऐसे 300 प्रोडक्ट थे, जो विदेश से आते थे वाे आज देश में ही बन रहे हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि यहां जो स्टाल लगे हैं, उनसे जरूर खरीदी करें ताकि उनका मनोबल बढ़े। नगर निगम द्वारा आयोजित स्वनिधि महोत्सव के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम में यह बात आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कही। भोपाल चौराहा स्थित श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण के लिए देश में बना सामान ही खरीदें। मार्च 2020 में प्रधानमंत्री ने स्वनिधि योजना प्रारंभ की थी और पथ विक्रेताओं को बैंकों के माध्यम से बगैर ब्याज का लोन देना प्रारंभ किया। हमें लोकल को सपोर्ट करना होगा। हमारे यहां का सामान विदेशों में बिकना चाहिए। विदेशों में मेड इन इंडिया का प्रभाव दिखना चाहिए। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाएं चला रहे हैं, जिससे गरीबों का कल्याण हो रहा है। कोरोना की चपेट में सब्जी बेचने वाले, ठेले पर आलूबड़े-कचौरी बेचने वाले सहित अन्य छोटे व्यववायियों का रोजगार प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री ने इनकी चिंता की। देवास में जो भी योजना के पात्र है, उन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। मेरा सभी पथ विक्रेताओं से आग्रह है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिए जा रहे लाभों से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा बनवाए गए पीएम स्वनिधि गीत को लांच भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में पथ िविक्रेताओं ने अपने द्वारा बनाए जा रहे सामानों के स्टाल भी लगाए। साथ ही विभिन्न बैंकों ने भी अपने स्टाल लगाकर पथ विक्रेताओं को लोन संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर गीता अग्रवाल, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पीएम स्वनिधि नेशनल मिशन मैनेजर मयंक मिश्रा, देविप्रा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भरत चौधरी, मंंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राहुल दायमा, जुगनू गोस्वामी, शशिकांत यादव, गणेश पटेल, रामचरण पटेल, उदयसिंह फुलेरी, प्रवीण वर्मा, राम यादव, नीलेश वर्मा, अजय पड़ियार, मुकेश मोदी, जसवंत राजाेदा, ऋतु सवनेर, निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, अधीक्षण यंत्री अरुण मेहता, सहायक आयुक्त तुराब खान, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जगदीश वर्मा, मुशाहिद हन्फी, जितेंद्र सिसौदिया, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, सिटी मिशन मैनेजर विशाल जगताप सहित सैकड़ों पथ विक्रेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। इन्हें मिला पुरस्कार- हेल्दी फूड प्रतियोगिता- हेल्दी फूड प्रतियोगिता में अश्विन यादव को 11 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, हरिसिंह कुशवाह को 7 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार व ममता सिसौदिया को 5 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार मिला। श्रेष्ठ डिजिटल ट्रांजेक्शन- मंचूरियन-नूडल्स का व्यवसाय संचालित करने वाली समता श्रीवास्तव, श्रेष्ठ ऋण पुनर्भुगतान में फल विक्रेता विनोद सोलंंकी एवं श्रेष्ठ उद्यमी प्रथम विक्रेता में तिरपाल व कपड़े का व्यवसाय करने वाले सुरेश अलवानी को पुरस्कार दिया गया। गायन प्रतियोगिता- गायन प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक की उम्र में सलमान खान प्रथम जिन्हें 5 हजार रुपए, मुशरान खान द्वितीय जिन्हें 3 हजार रुपए व मोनिका जायसवाल तृतीय रही जिन्हें 2 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। गायन प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम आयु में हसनेन शेख प्रथम जिन्हें 5 हजार रुपए, मुशरा शेख द्वितीय जिन्हें 3 हजार रुपए एवं यशस्वी निमोनकर तृतीय रही, जिन्हें 2 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता- ड्राइंग प्रतियोगिता के कक्षा पहली से पांचवीं तक वर्ग में प्रियांशी नरवरिया प्रथम, आलिया खान द्वितीय, खुशबू धानक तृतीय रही। कक्षा 6 से 12 तक में कृष्णा चौधरी प्रथम, सानिया शेख द्वितीय, शिवानी खरे तृतीय रही।

  • कड़ी मेहनत, देश के लिए कुछ करने का जुनून  बुलंद हौसले से मिली सफलता,       19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में दिशा ने दिलाया भारत को पहला  पदक

    कड़ी मेहनत, देश के लिए कुछ करने का जुनून बुलंद हौसले से मिली सफलता, 19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में दिशा ने दिलाया भारत को पहला पदक

    देवास। दिन रात कड़ी मेहनत कर बुलंद हौसले के साथ कुछ करने का जज्बा लिए अपने देश का नाम विश्व में रोशन करने का सपना लिए सबसे कम उम्र की देवास की बेटी ने बढ़ाया देवास का मान और ले आई देवास देश के लिए पदक। मेनका मलेशिया में 19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में चल रही है। चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल देवास मध्य प्रदेश की खिलाड़ी कुं. दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया। पेंचक सिलेट एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि विश्व स्तरीय पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में भारतीय दल में 36 खिलाड़ी भाग ले रहे है7 जिसमें मध्यप्रदेश के चार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। जिसमें ट्रेंडिंग में लक्ष्मी मालवीया, रितिका कुशवाहा और अजय कैला ने अपने-अपने वजन समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यु.एस.ए. के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीतकर विदेश की धरती पर तिरंगा फहराया। दिशा की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पावर, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मनीष सेन पार्षद, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, सुधीर सोमानी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य, अशोक साहू प्राचार्य, संस्था अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, महासचिव अभय श्रीवास, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव व संस्था के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व पालकगण ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। खिलाड़ी मलेशिया से 2 अगस्त को शाम को अपने गृहनगर आएंगे। दिशा रेडी का हौसला ही था कि जो जूनियर होने के बाद भी आत्मविश्वास इतना था कि सफलता पर सफलता पाई और जिस देश में जहां का यह घरेलू खेल है वहीं पर जीत का परचम लहरा दिया। दिशा की सफलता पर खेल जगत में हर्ष व्याप्त है।

  • सिंगावदा गांव में मजाक पड़ गया भारी आपस में तलवार चली 6 घायल

    सिंगावदा गांव में मजाक पड़ गया भारी आपस में तलवार चली 6 घायल

    देवास आपस में हाथ हिलाने की बात पर मजाक भारी पड़ गई ।गांव सिंगावदा मैं दो पक्षों में भिड़ंत हो गई । घटना रात 2:00 बजे की है जहां छोटी सी बात पर विवाद हो गया एक पक्ष के राजेश शंकर गोकुल आयुष घायल है वहीं दूसरे पक्ष से राकेश शिवनारायण घायल है। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस थाना सिविल लाइन ने शिवनारायण हिंदू सिंह बजे सिंह भारत महेंद्र संदीप राधेश्याम सहित आठ लोगों पर धारा 294 323 324 504 34 में मुकदमा दर्ज किया है वहीं दूसरी ओर से दिनेश रामकिशन लाखन राजेश सुशील राम प्रसाद सहित आठ लोगों पर यही धारा 294 323 324 504 34 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में लिया है। एक छोटी सी मजाक गांव में रात को दो पक्षों में विवाद का कारण बन गई।

  • देवास जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लीला अटारिया विजय, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल निर्वाचित ,देवास जिले में जिला पंचायत और पांच जनपद पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया ,भाजपा को करारी शिकस्त, पूर्व मंत्री वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की रणनीति सफल

    देवास जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लीला अटारिया विजय, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल निर्वाचित ,देवास जिले में जिला पंचायत और पांच जनपद पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया ,भाजपा को करारी शिकस्त, पूर्व मंत्री वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की रणनीति सफल

    जिला पंचायत के चुनाव में भी कांग्रेसका ही वर्चस्व रहा यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी लीला अटारिया ने रीना मालवीय को हराया । लीला अटारिया को अट्ठारह में से 11 मत मिले।तो बड़ी बात यह रही की उपाध्यक्ष भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह बघेल निर्वाचित हुए।

    इस तरह पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की रणनीति पूर्णत ग्रामीण क्षेत्र में सफल रही जबकि शहरी क्षेत्र में वे मात खा चुके थे। ग्रामीण क्षेत्र में इन्होंने रणनीति बनाकर बुरी तरह भाजपा को जनपद में हराया जहां पर कहीं जगह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य जीत के करीब थे ।वह रणनीति के आगे फेल हो गए ।वही बड़ा चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष का तो जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष कांग्रेस के लिए ऊर्जा उत्साह का माहौल बना गया भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण क्षेत्र में अब अपनी हार का कारण खोज रही है एक दूसरे पर आरोप लगा रही है परंतु सच तो यह है कि कुशल रणनीति और टिकट बंटवारे से लेकर एकता भी जीत का प्रमुख कारण है और बहुत कुछ है जिस पर बाद में चर्चा करेंगे अभी तो देवास में विधानसभा के सेमीफाइनल जिला पंचायत में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।