देवास। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल के साथ निगम लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं वार्ड उपयंत्रियो के साथ बैठक आहूत की गई। वार्डो मे चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली साथ ही जिन कार्यो के कार्यादेश संबंधित ठेकेदरो को दिये गये है। उन ठेकेदारो द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया है पर चर्चा की जिन ठेकेदरो द्वारा कार्य प्रारंभ नही किये गये है उन ठेकेदारो से 7 अक्टुबर शनिवार से कार्य प्रारंभ करवाये जाने के साथ ही अंतिम चेतावनी पत्र देने हेतु भी कहा तथा कार्य प्रारंभ नही होने की दशा मे उनकी जमा राशि फोरफीट करने के साथ ही ब्लेक लिस्टेड किये जाने की भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बीमा तिराहा से मेंढकी रोड तक क्षतिग्रस्त डामरीकरण मार्ग को दुरस्त करने हेतु संबंधित ठेकेदार श्री टी.आर.त्रेहान इन्फ्रास्ट्रक्चर देवास को मार्ग दुरूस्त करने हेतु निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा पूर्व मे सूचना पत्र दिया गया था। जिसमे 3 वर्ष की लायबिलिटी पीरियड जो कि जनवरी 2024 तक है। किन्तु ठेकेदार के द्वारा अभी तक रोड रिपेरिंग कार्य प्रारंभ नही किया है जो कि अनुबंध लेख का स्पष्ट उल्ल्ंघन है। वर्तमान मे त्यौहारो का समय होने से आस—पास के रहवासियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो द्वारा आंदोलन किये जाने संबंधि समाचार पत्र जारी किये गये है। आयुक्त ने ऐसी स्थिती को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ठेकेदार को 24 घण्टे मे समक्ष मे अपना स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल ने सभी ठेकेदारों से दूरभाष पर चर्चा कर 7 अक्टुबर शनिवार से कार्य प्रारंभ करने कहा। बैठक मे निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव व अन्य इंजिनियर उपस्थित रहे।
Blog
-

4 वर्षीय निवान डिडवानी ने मुंबई के माडलिंग शो में प्राप्त किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
देवास। विगत दिनों मुंबई में मॉडलिंग शो द कैलेंडर जर्नी रैंप क्वीन एंड किंग ऑफ इंडिया सीजन-5 का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में देशभर के बच्चों से लेकर युवाओं ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया। मॉडलिंग प्रतियोगिता देवास नगर से जूनियर कैटेगरी में चयनित हुए सबसे कम उम्र 4 वर्ष के निवान डिडवानी ने सैकड़ों बच्चों के बीच अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक डिडवानी को मॉडलिंग शो डायरेक्टर तान्या मल्जे एवं बॉलीवुड व टेलीविजन अभिनेत्री बिना मल्जे ने आवार्ड, शेष एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। निवान डिडवानी के पिता प्रशांत डिडवानी ने बताया कि निवान इसके पूर्व में राजस्थान व गुजरात जैसे कई राज्यों में माडलिंग कर अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। निवान जब 2 वर्ष का था, तभी से उसे फेशन शो एवं माडलिंग करने का शौक है। मुंबई में सम्पन्न हुए मॉडलिंग शो के बाद निवान का चयन राष्ट्रीय स्तर जनवरी 2024 में शो इंडियास किड्स फैशन वीक के लिए हुआ है। निवान की इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
-

सामाजिक समरसता मंच द्वारा किया ”कर्मयोद्धा” सम्मान
सामाजिक समरसता मंच द्वारा मल्हार स्मृति मन्दिर मे “कर्मयोद्धा सम्मान” समारोह आयोजित किया, इस अवसर पर नगर के विशिष्ट सेवाकर्मियों को आमंत्रित करके उन्हें “कर्मयोद्धा सम्मान” से अलंकृत किया गया, जो कई वर्षों से स्वच्छता के कार्य को पूर्णदक्षता, व्यवहार कुशलता व समर्पित भाव से संपूर्ण समाज की सेवा कर अपना कर्तव्य निभा रहे है l सामाजिक समसरसता मंच के माध्यम से ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज, सकल वैश्य समाज, सिख समाज नाथ समाज जायसवाल समाज आदि विभिन्न समाज प्रमुखों, वरिष्ठ चिकित्सको, समाजसेवी संस्थाओ के गणमान्य नागरिको , मातृशक्ति व पुरुषवर्ग द्वारा ससम्मान पुष्पवर्षा करते हुए प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में अखिल भारतीय नाथ संप्रदाय के संत एवं भर्तहरि गुफा उज्जैन के मठाधीश पूज्यनीय श्री श्री 1008 पीर योगी रामनाथ जी महाराज के विशेष आतित्थ्य, कैलाश जैन के मुख्य आतिथ्य एवं समाज के गणमान्य नागरिको, उद्योगपतियों की गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सामाजिक समसरसता मंच, मालवा प्रान्त के सह-संयोजक श्री धर्मेंद्रसिंह मौर्य कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। अतिथि परिचय श्री राजेंद्र कराहे ने दिया व सामाजिक समरसता मंच की प्रस्तावना का वाचन एवं स्वागत उद्बोधन समरसता मंच के जिला प्रमुख श्री संजय शुक्ला जी ने दियाl कार्यक्रम के मुख्यवक्ता श्री धर्मेंद्रसिंहजी मोर्य ने समरस हिन्दू समाज को परिभाषित कर अपने विचार व्यक्त किये। आपने २५०० वर्षो सप्रमाण इतिहास उद्धृत करते हुए बतलाया कि विदेशी आक्रंताओ-मुगलो एवं अंग्रेजो की भारत पर शासन करने की नीति के फलस्वरूप भारत में जातियों की संख्या में वृद्धि हुई। जो लोग मुगलो से लड़ते हुए हार गए उन्होंने अपना सम्मान भंग होना स्वीकार किया, अपनी जनेऊ एवं शिखा को त्यागना स्वीकार किया, समाज की गंदगी को दूर करना स्वीकार किया परन्तु अपना सनातन धर्म नहीं छोड़ा। श्री मौर्य ने भिन्न कार्यो के आधार पर अनेको जातियों के वर्गीकरण का कालखंड उद्धृत किया एवं भारत के विभिन्न प्रदेशो में रहने वाली जातियों के मूल गौत्रों के विषयो में जानकारी देते हुए कहा कि समाज में १५०० वर्षो पूर्व किसी भी प्रकार की जाति प्रथा नहीं थी अपितु सब हिन्दू अपने कार्य स्वयं करते थे। जिस तरह आज इस परिसर में ऊंच-नीच का भाव त्याग कर सम्पूर्ण समाज के प्रतिष्टित प्रबुद्धजनों द्वारा हमारे अपने सफाई मित्रो को सहर्ष अलंकृत किया जा रहा है, यही समरस हिन्दू राष्ट्र का आधार स्तम्भ होगा। ततपश्चात सामूहिक वन्देमातरम गीत के साथ कार्यक्रम के अंत मे श्री विमलजी अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मंच सह प्रमुख श्री राजेश जी अग्रवाल ने प्रेक्षित की।
-
राजवीर सिंह तंवर का निधन
देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति के संयोजक एवं राजपूत समाज के वरिष्ठ विजय सिंह तवर (बंटू दादा ) के पुत्र राजवीर सिंह तवर का अल्प आयु में निधन हो गया। बुधवार को उनके राधागंज स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी, नरेंद्रसिंह राजपूत, अंसार एहमद,अनिलसिंह सिकरवार, नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, तकिउद्दीन काजी, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे सुरेश रायकवार,रफीक पठान, सत्यनारायण यादव सहित सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-

मक्सी रोड स्थित पारले-जी कंपनी पर आयकर विभाग की कार्रवाई
देवास मक्सी रोड स्थित पारले जी कंपनी में आयकर विभाग ने आज सुबह कार्रवाई शुरू की । बताया गया है की तीन चार पहिया वाहन कंपनी में पहुंचे जिसमें करीब 15 से 16 विभाग के अधिकारी मौजूद थे। लगभग अधिकारी वर्ग आज सुबह 7 बजे कंपनी में पहुंचे थे। विभाग के टीम के सदस्य आशीष ने बताया की वह झांसी से आए है। सूत्रों के मुताबिक बताया गया है की आयकर विभाग की टीम उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले से आई है। विभाग के अधिकारियों ने कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त किए थे। बताया जा रहा है की पारले जी कंपनी में कई वर्षों से आयकर में अनियमितता की जा रही है किसी के द्वारा शिकायत की गई है या या यह रूटिंग सर्वे है अभी तक अधिकारियों ने संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। खबर लिखे जाने तक कंपनी में आयकर विभाग के अधिकारी द्वारा जांच जारी है।
-

देवास सांसद श्री सोलंकी चाहते तो इंदौर के साथ मेट्रो ट्रेन देवास तक आ सकती थी ,सबसे पहले हमने प्रयास किए थे, कांग्रेस
देवास = इंदौर और भोपाल में जोर शोर के साथ मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया गया । पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के समय इंदौर में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें मेट्रो ट्रेन को लेकर पहली बार इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने को लेकर बात हुई थी। उस समय केंद्र में श्री कमलनाथ जी शहरी विकास मंत्री थे बैठक में भाजपा नेताओं ने ही प्रस्ताव दिया था कि मेट्रो को लाभ का धंधा बनाने के लिए इंदौर के उपनगर महू एवं देवास तक इसका रूट बढ़ाया जाए। तब हमने पूर्व सांसद श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में श्री कमलनाथ जी को ज्ञापन देकर मांग की थी के इंदौर के साथ देवास को भी मेट्रो ट्रेन से जोड़ा जाए तब उन्होंने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दी थी। वहीं देवास नगर निगम में सुश्री रेखा वर्मा महापौर थी तब कांग्रेस की परिषद ने संकल्प पारित किया एवं कांग्रेस की एम आई सी के सदस्य एवं पार्षदो ने सांसद रहे श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली में श्री कमलनाथ जी से भेंट की वही मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी रहे श्री श्रीधरन जी से भी भेंट की एवं उन्हें भी कहा कि मेट्रो को देवास तक चलाया जाए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इंदौर में शुरू की गई मेट्रो को पीथमपुर तक ले जाने की तथा भोपाल मेट्रो ट्रेन को सीहोर और मंडीदीप तक विस्तार की बात हो रही है लेकिन देवास शाजापुर सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं देवास विधायक एवं नगर निगम महापौर एवं उनकी परिषद ने आज तक यह उचित नहीं समझा कि देवास इंदौर का उपनगर होने से मेट्रो ट्रेन का लाभ देवास को मिले अगर यह नेता प्रयास करते तो निश्चित रूप से मेट्रो के विस्तारी कारण में देवास का नाम आसानी से जुड़ सकता था लेकिन भाजपा नेताओं ने इसमें कोई रुचि नहीं ली। पूर्व सांसद रहे श्री सज्जन सिंह वर्मा के खाते में सांसद रहते हुए देवास को अनेक सौगाते देने का श्रेया रहा है ।लेकिन सांसद सोलंकी ने आज तक देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में एक भी ऐसी योजना लाकर नहीं दी जिससे उन्हें से श्रेय दिया जा सके। कांग्रेस ने मांग की है कि अभी भी समय है क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजय बनाया है वह प्रयास करें एवं केंद्र सरकार से मेट्रो ट्रेन के विस्तारीकरण में देवास को भी शीघ्र जुड़वाएं।
-

दुग्ध उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आज से 56 रु प्रति लीटर मिलेगा दूध, 4 रु कम हुआ भाव
देवास। देवास दुग्ध विक्रेता संघ की मोती बंगला स्थित कार्यालय में उपभोक्ताओं के हित मे दूध के भाव को कम करने को लेकर सोमवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से दूध का भाव 4 रु प्रति लीटर कम करने का निर्णय लिया गया। अब उपभोक्ताओं को आज से 56 रुपए प्रति लीटर के भाव से दूध दिया जाएगा। पर्याप्त वर्षा, पशु आहार व इंदौर दुग्ध संघ के भाव में कटौती होने के कारण जनहित में यह निर्णय लिया जा रहा है। इस अवसर पर दुग्ध संघ पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश गोस्वामी कोषाध्यक्ष कपूर मामा, सह सचिव संतोष तेजवानी, सदस्य महेश पवार, कालू जयपाल, विष्णु तिवारी, माखन गोस्वामी, भगवान पटेल, भगवान सिंह राठौड़, एहतेशाम उल हक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी राजेश गोस्वामी ने दी।
-

प्रदेश में सर्वे माफिया सक्रिय …. मंत्रीजी के पीए का करोड़ों का रिसार्ट! भाजपा दफ्तर में उप्पल साब की हैसियत..! कांग्रेस ने खोजा ‘विश्वास’ हराने का का फार्मूला लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’ —————————————————— -महेश दीक्षित
— प्रदेश में सर्वे माफिया सक्रिय
जब से भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकारों ने यह ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में उन्हीं नेताओं को टिकट दिए जाएंगे, जिनके नाम गोपनीय सर्वे में आएंगे, तब से प्रदेश में सर्वे माफिया सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें हैं कि, सर्वे टीमें प्रत्याशियों के सर्वे में फर्जीवाड़ा कर रही हैं। आधारहीन नेताओं को जिताऊ-प्रभावी शाली बताकर नाम जोड़ रही हैं, और जिताऊ-प्रभावी को कमजोर बता नाम सर्वे लिस्ट से काट रही हैं। कहने का मतलब ले-देकर कोई भी संभावित प्रत्याशियों की सर्वे सूची में अपना नाम जुड़वा और दूसरे का कटवा रहा है। नारदजी कहते हैं कि, अब ऐसे सर्वे पर भरोसा करके पार्टियां टिकट वितरण करें, तो यह उनकी मर्जी है। लेकिन इससे सर्वे की शुद्धता तो संदिग्ध तो हो ही गई है। —
— मंत्री जी के पीए का करोड़ों का रिसार्ट! शिवराज सरकार के सबसे कमाऊ महकमे के मंत्रीजी और अफसरों के तो ठाठ हैं ही, मंत्रीजी के ‘करोड़ीमल पीए’ भी ठाठ-बाट में मंत्रीजी से और दो कदम आगे है। रुतबा भी मंत्रीजी से कम नहीं है। दरअसल, मंत्रीजी के इस ‘करोड़ीमल पीए’ के रसूख और ठाठ-बाट राजनीतिक-गलियारों में चर्चा है। मंत्रीजी के ‘करोड़ीमल पीए’ ने खजुराहो में करोड़ों रुपए की लागत से ‘रिसोर्ट’ जो बनवाया है। मंत्रीजी के ‘करोड़ीमल पीए’ ने तनख्वाह की आमदनी में करोड़ों रुपए का रिसोर्ट कैसे बनवाया है, यह अलग जांच का विषय है। लेकिन नारदजी कहते हैं कि ‘करोड़ीमल पीए’ के रिसोर्ट ने मंत्रीजी की कार्य प्रणाली को जरूर संदेह के दायरे में ला दिया है। इसके साथ यह भी खुलासा कर दिया है कि विपक्षी मंदसौर के माननीय पर ‘भ्रष्टाचार’ के जो आरोप लगाते हैं वे झूठे तो कतई नहीं हैं।
— भाजपा दफ्तर में उपल साहब की हैसियत ..! क्या हालत है कि, प्रदेश भाजपा चुनाव आयोग समन्वय विभाग के संयोजक उप्पल साब को इन दिनों भाजपा मुख्यालय के अदने एवं नवेले पदाधिकारियों को अपनी हैसियत बतानी पड़ रही है। दरअसल, उप्पल साब को भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग को आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस की शिकायतें करने और चिट्ठी-पत्री लिखने का जिम्मा सौंपा है। इसके लिए उप्पल साब ने पार्टी के संबंधित विभाग के पदाधिकारी से एक ‘प्रिंटर’ की डिमांड की। इस पर पदाधिकारी ने ‘प्रिंटर’ क्यों चाहिए, किसलिए चाहिए? तमाम सवाल कर दिए। बस फिर क्या था, उप्पल साब का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। नारदजी कहते हैं कि, जिसने इस पूर्व नौकरशाह का पुराना जमाना और रसूख नहीं देखा है, वो क्या जाने ‘उप्पल’ भला क्या चीज हैं?
—- कांग्रेस ने खोजा ‘विश्वास ‘ हराने का फार्मूला मप्र कांग्रेस ने भोपाल की सबसे मुश्किल नरेला विधानसभा सीट को जीतने और ‘विश्वास’ को हराने का फार्मूला खोज निकाला है। दरअसल, कांग्रेस के तीन नेता लंबे समय से अपने-अपने आकाओं के जरिए भोपाल से दिल्ली तक नरेला से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस को डर है कि, यदि इनमें से किसी एक को टिकट दे दिया, तो दो उसको हराने में लग जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने ‘फार्मूला’ निकला है कि, क्यों न ‘पचौरी’ को नरेला से मैदान में उतार दिया जाए। इससे नरेला की जनता के मन में बैठा ‘विश्वास’ तो डगमगाएगा ही, साथ ही ‘पचौरी’ फार्मूले पर तीन ‘दावेदार’ भी बजाय लाबिंग के मुंह पर अंगुली रखकर कांग्रेस को जिताने में लग जाएंगे। तथा ‘पचौरी’ के नाम के आगे हार का ‘तमगा’ भी जीत के ‘तमगे’ में बदल जाएगा। अब देखना यह है कि कांग्रेस ‘नरेला’ में ‘पचौरी’ फार्मूले पर कितना अमल करती है। ——– Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-

विधायक निवास पर कर्मचारियों ने कराया मुंडन
– मांगे मंगवाने के लिए पैक्स कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन फिर शुरू की अनिश्चित कालीन हड़ताल देवास। अपनी दो सूत्री मांगे पूरी नहीं होने सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने दोबारा अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पैक्स कर्मचारियों ने जिलेभर में अनोखा विरोध प्रदर्शन कर मुंडन कराया। मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग से जुड़े पैक्स के 860 कर्मचारियों ने सरकार पर छलावे का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर से दोबारा हड़ताल शुरू कर दी है। पैक्स कर्मचारियों के अनुसार उनकी दो सूत्री प्रमुख मांगे हैं। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कन्नौद विधायक आशीष शर्मा के निवास एवं उदयनगर धरना स्थल पर कर्मचारियों ने मुंडन कराकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि दो मांगे पूरा करवाने के लिए उनका संगठन कई वर्ष में संघर्ष कर रहा है। पिछले 16 अगस्त से प्रदेशभर के 55 हजार पैक्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु की थी। 28 दिन चली हड़ताल के बाद सरकार ने महापंचायत बुलाकर मांगे मनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सहकारिता कर्मचारियों ने 12 सितम्बर को हड़ताल समाप्त कर दी थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद से ही सरकार टालमटोल करती रही और अंत में अगले आदेश तक महापंचायत की तारीख को स्थगित कर दिया । प्रदेश सरकार के इस फैसले से सहकारिता विभाग से जुड़े कर्मचारियों में आक्रोश है और अब 30 सितंबर से पैक्स कर्मचारियों द्वारा दोबारा हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगे माने और आदेश जारी करे इसके बाद ही उनकी हड़ताल खत्म होगी। इस दौरान अशोक गुर्जर, तहसील अध्यक्ष इंदर सिंह परमार, कनौद अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विनोद जोशी, विजय जोशी काटा फोड़, मुकेश व्यास खातेगाव, विवेक तिवारी कनौद, रमजान शेख, काटाफोड सहित सेकड़ो कर्मचारियो ने हड़ताल पर रहकर विरोध जताया।
-

परशुराम वाटिका मे होगी विराजित भगवान राज राजेश्वर श्री परशुराम जी की प्रतिमा—महापौर
देवास। भगवान राज राजेश्वर श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा के साथ उनके नाम से गंगा नगर स्थित गार्डन को परशुराम वाटिका के रूप मे नामकरण करने हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के समक्ष सर्व ब्राहम्ण समाज के प्रबुद्धजनो द्वारा अपनी मांग रखी गई थी। विधायक द्वारा समाज की भावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उनकी मांग अनुसार गंगा नगर मे स्थित गार्डन को परशुराम वाटिका के रूप मे नामकरण की सौगात देते हुए आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा अपने उद्बोधन मे किया गया वादा कि परशुराम वाटिका मे हम भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को भी शीघ्र ही विराजित करेंगें। विधायक द्वारा समाजजनो से किया गया वादा पुरा करते हुए गांगा नगर स्थित परशुराम वाटिका मे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को दिनांक 3 अक्टुबर मंगलवार को विराजित कर सर्व ब्राहम्ण समाज को सौगात देते हुए सौंपी जावेगी। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार 3 अक्टुबर को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को विधि विधान से दोपहर 12 बजे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के करकमलो से विराजित कर समाज को सौंपी जावेगी। सभापति रवि जैन ने कहा कि सर्व ब्राहम्ण समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा विराजित करने के विधायक श्रीमंत पवार के दृढ निश्चय के साथ समाज से किये वादे को पूरा कर रहे हैं। विधायक सभी समाज के उत्थान एवं उनके हितो को ध्यान मे रखते हुए शहर मे अनेको विकास कार्य कर रहे है। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा परशुराम वाटिका मे भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाये जाने की सौगात समाज को दी है। जिससे सर्व ब्राहम्ण समाज अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा विराजित होने पर गौरान्वित है।
