———— देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को जिला बदर किया है। जिसमें संदीप पिता ओमप्रकाश उम्र 27 साल निवासी बरोठा को एक वर्ष तथा अभिषेक पिता प्रकाश साहू उम्र 23 साल निवासी मण्डी गेट खातेगांव को छ: माह एवं सद्दाम खां पिता अब्दुल खां उम्र 32 साल निवासी कन्नौद को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाये सेल्फी पाइंट ———— देवास विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी पाइंट बनाये गये है। सेल्फी पाइंट पर जिले के नागरिक सेल्फी ले कर मतदान के प्रति जागरूक हो रहे है। देवास जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई जा रही है शपथ ————- देवास विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड़ दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है । देवास जिले के नागरिक विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम (07272-299776) पर कर सकते है शिकायत ———— कन्ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई ———— देवास 16 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन–2023 में जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण, आदर्श आचरण संहिता निगरानी तथा निर्वाचन संबंधी जानकारियां प्राप्त करने एवं संबंधित अधिकारी/शाखा को भेजने के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 07272-299776 का गठन किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्ट्रोल रूम पर दर्ज करा सकता है। कन्ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित ————- एसएसटी/एफएसटी टीम लगातार कार्यवाहियां करें, एसडीएम समय-समय पर चेक पोस्टो पर स्वयं जाये ————– बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्त नहीं की जायेगी ————- देवास 16 अक्टूबर 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने माताजी टेकरी पर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भण्डारे की समय-समय पर फूड सैंपलिंग की जाये। एमपीईबी को निर्देश दिये कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से रखे। आरती की समय श्रद्धालुओं एक जगह ही खडे रह कर आरती में शामिल हो, जिससे व्यवस्था बनी रहें। टेकरी पर बनाये गये स्वास्थ्य द्वारा लगाये गये आकस्मिक चिकित्सा सेवा केंद्र पर रात्रि में डॉ कुलदीप कर्मा अनुपस्थित पाये जाने पर उनका तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएमओं को निर्देश दिये की चेक पोस्टों पर लगातार कार्यवाही जारी रखे। एसएसटी/एफएसटी टीम लगातार कार्यवाहियां करें। एसडीएम समय-समय पर चेक पोस्टो पर स्वयं जाये। निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाये। बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद सीईओं आर्दश मतदान केन्द्र बनाने के निर्देश दिये। आर्दश मतदान केन्द्र सर्वसुविधायुक्त होना चाहिए। मतदान के एक दिन पहले रात्रि में मतदान दलों के रहने और भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिये। मतदान दल का रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिये। 80 वर्ष अधिक आयु के मतदाताओं के फार्म भरकर तैयार कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। देवास जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त ———— देवास 16 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए आवेदन पत्र प्रदाय करने वापस जमा कराने तथा डाक मतपत्र जारी कर निर्धारित फैसिलिटेशन केन्द्र पर डाक मतपत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्रों पर भेजने/यूआरएल तथा उन्हें सुरक्षित रखने एवं प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्रों पर भेजने/यूआरएल पर दर्ज करने के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार सोनकच्छ के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार टप्पा भौंरासा सुश्री दीपिका परमार, देवास के लिए नायब तहसीलदार देवास सुश्री पूजा भाटी, हाटपीपल्या के लिए तहसीलदार हाटपीपल्या सुश्री संगीता गोलिया, खातेगांव के लिए प्रभारी तहसीलदार कन्नोद श्री रवि शर्मा तथा बागली के लिए प्रभारी तहसीलदार बागली श्री नीरज प्रजापति, को को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पोस्टल बैलेट संबंधी समस्त व्यवस्थाएं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में पूर्ण की जायेगी।
Blog
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने 3 आरोपियों को किया जिलाबदर, (विधानसभा निर्वाचन 2023) देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाये सेल्फी पाइंट, चुनाव संबंधी शिकायत के लिए बनाया कंट्रोल रूम, बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्त नहीं की जायेगी , देवास जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
-

*देवास की स्टार शटलर भूमिका वर्मा ने जीता गोल्ड*
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय रणमत सिंह ठाकुर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स कांपलेक्स रीवा में 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के कई जिलों के महाविद्यालय से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। जिसमें देवास की होनहार खिलाड़ी भूमिका वर्मा ने अपने महविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया व गोल्ड मेडल अर्जित किया। भूमिका की इस उपलब्धि पर उनके महाविद्यालय व शुभचिंतकों ने बधाई दी एवं आनेवाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी ।
-

दुर्घटना में घायल महिला पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की मदद..
देवास के खटाम्बा के पास ड्यूटी कर लौट रही महिला पटवारी सुश्री भावेल दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, भीड़ देख रुके शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने महिला पटवारी की गंभीर हालत देख उसे अपने वाहन से तुरंत एमजी हॉस्पिटल भिजवाया। पैर में गंभीर फेक्चर के बाद उसे रैफर कर दिया, देवास के प्रायवेट हॉस्पिटल में बहन का आपरेशन हुआ, उनके शीघ्र सकुशल होने की मां चामुंडा से प्रार्थना। यह सबसे बड़ी बात यह है कि सेवा की भावना किसी की उसे समय मदद की भावना जब उसे हजारों लोग देख कर भी अनदेखा कर रहे हो। और फिर दुर्घटना के मामले में तो कई लोग बचकर निकलते हैं लेकिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई बार उन्होंने सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मदद की है तो कोरोना आपदा में साइकिल से घर-घर जाकर आमजन को आमजन को उनकी आवश्यकता अनुसार फोन पर दवाई की डिमांड करने पर दवाई उपलब्ध कराई है। बस यहां इतनी सी बात है कि हम भागम भाग की दौड़ में कई बार किसी दर्द से तड़पते व्यक्ति को नजरअंदाज कर न जाने कौन सी अंधी दौड़ में चले जाते हैं थोड़ी देर रुक कर इस समय मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
-
खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी छह दिनों से लापता
देवास। बावडिय़ा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विगत 25 वर्षो से पूजन पाठ कर देखरेख करने वाले पुजारी रामप्रसाद कश्यप विगत छह दिनों से घर से लापता है। जिसकी रिपोर्ट परिवारजनों ने स्थानीय औद्योगिक थाना में दर्ज कराई है। पुजारी श्री कश्यप के पुत्र नवीन कश्यप ने बताया कि 7 अक्टूबर, शनिवार को प्रात: 7 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए। कुछ घंटो बाद जब पिताजी घर नही आए तो परिवारजनों ने अपने गांव नेगरून (ताल) जिला रतलाम, मंदिर सहित आसपास पता लगाया तो किसी प्रकार की जानकारी नही लगी। पुत्र नवीन ने बताया कि पिताजी अधिकतर घर से मंदिर जाते है। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही है। अचानक पिता के गुम हो जाने से परिवारजनों काफी चिंतित हे। गुम होने के अगले दिन परिवारजनों ने अपने पिता की गुमशुदगी औद्योगिक थाना में दर्ज कराई। औद्योगिक पुलिस ने पुजारी रामप्रसाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
-

बाहरी प्रत्याशी के नाम से पूर्व मंत्री दीपक जोशी के खिलाफ खातेगांव लगे पोस्टर, सोनकच्छ में दोनों ही बाहरी प्रत्याशी, देवास में वर्षों पहले क्षेत्रीय नेताओं ने कर दी थी विदाई
अभी कन्नौद खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है। उसके पहले ही पूर्व मंत्री दीपक जोशी के वहां पर विरोध में कुछ लोगों ने पोस्टर लगा दिया है। और वहां की स्थानीय नेता भी बाहरी प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। हालांकि खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे स्थानीय नेता अभी विरोध में है ।और टिकट होने के बाद खुलकर सामने आ सकते हैं ।अब भारी प्रत्याशी की बात करें तो पूर्व मंत्री दीपक जोशी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में जाने के बाद खातेगांव विधानसभा से प्रबल दावेदार है। तो 1 वर्ष पहले ही देवास से कांग्रेस के नेता मनीष चौधरी ने कन्नौद खातेगांव क्षेत्र में जाकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी ।और यह माना भी जा रहा था की टिकट की वह प्रबल दावेदार है। लेकिन अचानक दीपक जोशी के भाजपा से कांग्रेस में आने के बाद और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सज्जन वर्मा से अच्छे संबंध होने के कारण इनका नंबर वन माना जा रहा है ।वहां पर तैयारी भी शुरू कर दी है। इस तरह देवास के दो नेता कन्नौद खातेगांव मैं अपनी प्रबल दावेदारी कर रहे हैं जिसमें अभी पहले विरोध दीपक जोशी का सामने आया है जिसमें दीपक जोशी से विपक्ष की साजिश बता रहे हैं ।जबकि विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि स्वयं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जो लगातार दो चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार अपना भाग्य जम रहे हैं वह भी चाहते हैं कि वहां से टिकट दीपक जोशी को ही मिले ।
पोस्टर में दीपक जोशी के फ़ोटो पर क्रॉस निशान के साथ ही लिखा- कांग्रेस से नहीं चलेगा-नहीं चलेगा… जहां खातेगांव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने वही के स्थानीय को मौका दिया है तो आप कांग्रेस में भी मांग उठने लगी है।
इधर सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने भी बाहरी प्रत्याशी राजेश सोनकर को मौका दिया है ।तो कांग्रेस से सज्जन वर्मा सामने है यहां पर तो दोनों ही प्रत्याशी बाहरी और इंदौरी है। ऐसे में अब आप पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से यदि दमदार प्रत्याशी स्थानीय खड़ा होता है तो मुकाबला रोचक होगा।
बाहरी प्रत्याशी का मामला कोई आज का नहीं है सोनकच्छ में तो तो इसके पूर्व भी भाजपा कांग्रेस दोनों ने बाहरी प्रत्याशी को एक बार एक बार ही टिकट दिए थे जिसमें सज्जन वर्मा ने बाजी मार ली थी। अब भारतीय जनता पार्टी ने बस प्रत्याशी का नाम बदल दिया है लेकिन वह है तो बाहरी प्रत्याशी।
ऐसा नहीं की सोनकच्छ , खातेगांव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया जा रहा हो इसके पहले तो देवास में भी इंदौर से चंद्रप्रभाष शेखर विधायक रहे हैं। लेकिन देवास में स्थानीय मुद्दा आने के बाद देवास की जनता और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर महाराज तुकोजीराव पवार को जीताकर हमेशा के लिए बाहरी प्रत्याशी का मामला खत्म कर दिया। उसके बाद कांग्रेस हाई कमान देवास में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का साहस नहीं कर सका। अभी तो खातेगांव क्षेत्र में मामला गरमा गया है ।जहां पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस महासचिव मनीष चौधरी का नाम चल रहा है अब देखना है कांग्रेस हाई कमान इस मुद्दे पर ध्यान देता है या भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में आने का का उपहार दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दे कर देता है।
-

गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालो पर कार्यवाही कराएगी संस्था राम-राम( एक अच्छी पहल)
देवास।, अपने धर्म के नाम पर पश्चात संस्कृति के कुछ लोग सनातन धर्म के कुछ त्यौहार को मजाक बना दिया है लेकिन आप उनकी खैर नहीं अब शहर में जागरूक हिंदुओं की संस्थाएं कार्य कर रही है और युवाओं में विशेष कर धर्म के प्रति क्रांति आई है आई है ऐसे ही संस्था राम-राम शहर में छोटा सा भी प्रयास करने वाले को को सबक सीख चुकी है ।अब ऐसे ही शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। नवरात्रि महोत्सव को लेकर हिन्दू समाजजनों व संस्था राम-राम की बैठक मंगलवार को एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। संस्था राम राम संस्थापक शैलेन्द्र सिंह पवार ने बैठक में कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शहरभर में माँ दुर्गा की घटस्थापना की जाकर विभिन्न सांस्कृति आयोजन गरबा, डांडिया, नृत्य, प्रतियोगिताएं होगी। नवरात्रि के महापर्व में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े और शांतिपूर्वक हिन्दु समाज अपना त्यौहार मनाए। इसी को लेकर बैठक रखी गई। श्री पवार ने संस्थ समितियों व मण्डलो से आग्रह किया कि गरबा पाण्डालो में होने वाले आयोजन में युवतियों से पूरे वस्त्र पहनकर आने का आग्रह करे। साथ ही गैर समाज के युवकों को पाण्डाल में अनुमति न दी जाए। माँ की आराधना के पर्व पर फिल्मी गीतों को न बजाते हुए सिर्फ भजनों पर सांस्कृति कार्यक्रम सम्पन्न हो। आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को एंट्री दी जाए। तिलक लगाकर प्रवेश करने हेतु अपील आमजनों से करे आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई। श्री पवार ने आगे कहा कि नवरात्रि जो कि माँ की आराधना का पर्व है। उसमें किसी प्रकार की अश£ीलता न फैलाते हुए हमारी संस्कृति कायम रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाए, जिससे हमारे त्यौहार मनाने की परम्परा कायम रहे। संस्था राम राम के कार्यकर्ता नवरात्रि पर्व के दौरान पाण्डाल-पाण्डाल घूमकर समितियों द्वारा होने वाले आयोजनों की व्यवस्था भी देखेंगे। यदि ऐसे में किसी प्रकार की अश£ीलता आयोजन के दौरान दिखती है तो संस्था राम राम प्रशासन को साथ में लेकर कार्यवाही कराएगी। जिसका जिम्मेदार स्वयं आयोजक होगा। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

देवास से भाजपा ने फिर श्रीमंत गायत्री राजे पवार पर जताया भरोसा, समर्थकों में हर्ष का माहौल
भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची में आखिर देवास से श्रीमंत गायत्री राजे पवार को टिकट देकर अपना भरोसा कायम रखा है। आम जनता को भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची का बेसब्री से इंतजार था। और सबसे बड़ी बात की भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह बड़े-बड़े टिकट कट रहे थे उसे देख विरोधियों ने शहर में एक हवा यह भी चला रखी थी कि राजा का टिकट कर सकता है और कई बार वह हवा बहुत ज्यादा समर्थकों में फैल गई और सभी को इस सूची का इतनी ही बेचैनी से इंतजार था अब समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और विरोधियों में निराशा देवास में तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी के विधायक स्वर्गीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने लगातार जीत दर्ज कर अपराजित योद्धा रहे हैं तो उनके स्वर्गवास के बाद समर्थक और संगठन द्वारा श्रीमंत गायत्री पवार को राजनीति में आने के लिए मनाया और उपचुनाव के बाद वह दूसरा चुनाव भी बहुत अच्छे मतों से जीती है राजे के पास सबसे बड़ा मुद्दा देवास विकास का है और इनका 8 वर्ष में लगातार जीवंत संपर्क और कार्यकर्ताओं की एक अच्छी टीम है । भारतीय जनता पार्टी में विरोधी जरूर है इनके खिलाफ लेकिन कुछ विरोधी की चुनाव में विरोध कर पाते हैं बाकी साथ हो जाते हैं विकास और पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीमंत तुकोजीराव पवार के रिकार्ड विकास कार्य और कार्यकर्ता की टीम के कारण अभी राजे बुलंद हौसले के साथ मैदान में है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देवास जिले की चार विधानसभा सीट की घोषणा की है तो अभी कांग्रेस की ओर से एकमात्र सज्जन वर्मा का टिकट फाइनल लग रहा है बाकी चारों सीटों पर दावेदारों द्वारा संघर्ष जारी है।
-

लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’ ———————————————– -महेश दीक्षित —————————————- मंत्रीजी का क्यों बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, शिवराज जी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, चर्चा में भाजपा दफ्तर में कर्मचारियों का बीमा, मोहतरमा का जलवा
—————————————- मंत्रीजी का क्यों बढ़ रहा ब्लड प्रेशर?
जब से जमीन घोटालों और पुरुषों से राग-रंग की शिकायतें दिल्ली भाजपा हाईकमान को पहुंची हैं, मालवा निवासी शिवराज सरकार के एक मंत्रीजी का ब्लेडप्रेशर बढ़ा हुआ। दरअसल, चुनाव से पहले मंत्रीजी के खिलाफ पार्टी के ही कुछ प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अप्रत्यक्ष मोर्चा खोल दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने मंत्रीजी के पांच साल के कारनामों का काला चिट्ठा भाजपा हाईकमान को भेजा है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मंत्रीजी को विधानसभा चुनाव से दूर रखने का मशविरा देते हुए लिखा है कि, यदि मंत्रीजी को टिकट, तो पार्टी की लुटिया डूब सकती है। नारदजी कहते हैं कि, जब टिकट कटने का डर होगा, तो ऐसे में मंत्रीजी का ब्लेड प्रेशर न बढ़े, ऐसा कैसे हो सकता है।——- शिवराजजी चुनाव लड़ेंगे या नहीं? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब से एक सरकारी आयोजन में जनता से यह पूछा है कि, मैं चुनाव लड़ू या नहीं? तब से उनके विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर प्रदेश की जनता और भाजपाई कुनबे में एक ही चर्चा है कि, इस बार शिवराजजी चुनाव लड़ेंगे या नहीं? भाजपा के एक पदाधिकारी कहते हैं कि, यह चर्चा इसलिए भी है , क्योंकि भाजपा हाईकमान ने सीएम पद के दावेदार चार दिग्गज नेताओं को तो चुनाव मैदान में उतार दिया है, कि चुनाव जीतो और खुद को साबित करो। लेकिन शिवराजजी के चुनाव लडऩे को लेकर संशय बरकरार रखा है। नारदजी कहते हैं कि, अब सशंय अब दिल्ली ही मिटा सकती है कि, शिवराजजी चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
—- चर्चाओं में भाजपा दफ्तर के कर्मचारियों का बीमा! भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारियों का ‘जीवन बीमा’ (लाइफ इंश्योरेंस) इन दिनों भाजपाई कुनबे में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, भाजपा मुख्यालय में पदस्थ आधा दर्जन कर्मचारियों ने हाल ही में अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से जीवन बीमा कराया है। किसी कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित होता है, तो इससे भला किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? लेकिन भाजपाई कुनबे में बवाल इस बात को लेकर मच रहा है कि, इन कर्मचारियों में से हरेक द्वारा बीमा पॉलिसी में बतौर सालाना प्रीमियम के एक लाख रुपए जमा कराए जा रहे हैं। भाजपाई कुनबे में सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर कर्मचारियों के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है? या फिर भाजपा दफ्तर में कौन इन कर्मचारियों पर कृपालु बना हुआ है?
—- मोहतरमा का जलवा है ….. इन दिनों एक मोहतरमा का राजधानी में जलवा है। इनकी पूछ-परख की बात करें, तो प्रशासनिक और गलियारों में कौन इन मोहतरमा का दीवाना नहीं है। खास बात तो यह है कि ये मोहतरमा राजधानी एक बुद्धू बक्से में बतौर रिपोर्टर काम करती हैं। लेकिन इनका एटीट्यूट किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं है। हाल में ही एक खबरनवीस ने हंसते-हंसते पूछ लिया कि, आखिर इस पूछ-परख का राज क्या है, तो मोहतरमा का कहना था कि, जब अपार्चुनिटी मिली है, तो उसका लाभ उठाना चाहिए? जिन्हें अपार्चुनिटी नहीं मिली वो एथिक्स-वैल्ल्यू की बातें करने लगते है। नारदजी कहते हैं कि, मोहतरमा को लोगों की नब्ज समझ में आ गई है। स्वाभाविक है मोहतरमा के जलवे रहने ही हैं। —————— -email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-

देवास रन का हुआ आयोजन,, जिसमें हर उम्र के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा ———– देवास रन में मतदान जागरूकता अभियान के अंर्तगत शपथ भी दिलाई
————- देवास एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज देवास और एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन की देवास रन 8 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई। देवास रन को लेकर लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमे हर उम्र के 1500 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। देवास रन में प्रतिभागीयो में 5km, 10km, 21km की दौड़ लगाई। जीतने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार दिए गए। देवास में रन में मुख्य अतिथि देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, जीएम डीआईसी श्री मंगल रायकवार, नगरनिगम उपायुक्त डॉ पुनीत शुक्ला, श्री राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनोज राजानी, बेअर लॉकर से श्री हितेश कवर, श्री मुकेश मेहता, अमलतास यूनिवर्सिटी से डीन डॉ शरद वानखेड़े, आयशर श्री ज्ञानेंद्र दास, श्री अमरसिंह बघेल, श्री प्रदीप उपाध्याय रहे। 21 किलोमीटर ओपन फीमेल केटेगिरी में प्रथम – तनु गावटिया, द्वितीय – इशिता मालवीय, तृतीय- सोनम सिंह विजेता रही। 21 किलोमीटर वेटेरन फीमेल केटेगिरी में प्रथम – द्रवीणा नाइक , द्वितीय -करुणा बोरकर 21 किलोमीटर ओपन मेल केटेगिरी में प्रथम – बंटू परमार, द्वितीय -धीरज मंडलोई , तृतीय- संदीप पुनिआ 21 किलोमीटर वेटेरन मेल केटेगिरी में प्रथम – मुकेश खंडेवाल , द्वितीय – चेताराम जी, तृतीय- हुकम सिंह रहे। 10 किलोमीटर ओपन फीमेल केटेगिरी में प्रथम – निकिता चिदार , द्वितीय – प्रीति खण्डेलवाल , तृतीय- पिंकी चिदार, 10 किलोमीटर वेटेरन फीमेल केटेगिरी में प्रथम – प्राची चौबे , द्वितीय – मीना शर्मा, तृतीय- ज्योतसना दुबे , 10 किलोमीटर ओपन मेल केटेगिरी में प्रथम – राजकुमार बागड़िया , द्वितीय – शिवनलाल अहिरवार, तृतीय- कमलेश राठौर , 10 किलोमीटर वेटेरन मेल केटेगिरी में प्रथम – अनोखीलाल वर्मा , द्वितीय – विनीत चौरसे, तृतीय- रामफल शर्मा रहे। स्वछता और मतदान जागरूकता की दिलवाई शपथ – देवास रन में सभी शामिल हुए प्रतिभागी और उपस्थित सभी अतिथियों को सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति ने मतदान जागरूकता के अंर्तगत शपथ दिलवाई। वही देवास को स्वछ रखने की शपथ नगर निगम स श्रीे अरुण तोमर ने दिलवाई। अरुण तोमर ने बताया की यह आयोजन जीरो वेस्ट रहा। आयोजन पूरा प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने स्वछता को ध्यान में रखते हुए तुरंत साफ सफाई भी करवाई। साथ ही आयोजन में मेरी माटी मेरा देश के अंर्तगत सभी से दिल्ली जाने वाले कलश में चावल दान कर योगदान लिया।
