Blog
-

बागली से संघ के मुरली भंवरा भाजपा प्रत्याशी, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य से विधानसभा
भारतीय जनता पार्टी ने देवास जिले में अपना आखिरी पत्ता खोला और आखिर वह संघ के मुरली भंवरा पर विश्वास जताया ।बागली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुरली भंवरा को प्रत्याशी घोषित करने के साथ देवास जिले की पांचो विधानसभा पर अब मुकाबला रोचक बना दिया है यहां पर मुरली भंवरा जो की संघ पदाधिकारी रहने के साथ शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रहे हैं शिशु मंदिर बड़नगर महिदपुर और बागली में भी उन्होंने सेवा दी है ।अब संघ द्वारा इनको भाजपा में समर्पित कर दिया है। बागली से एक नाम और खुशी लाल का चल रहा था अंतिम पायदान पर दो ही नाम थे जिसमें मुरली भंवरा को मौका मिल गया सामने कांग्रेस ने गोपाल भोंसले को टिकट दिया है। बागली विधानसभा भाजपा का गढ़ रहा है यहां विपक्ष में भी जनता ने भाजपा पर ही विश्वास जताया है एक बार जरूर कांग्रेस के स्वर्गीय श्याम होलानी ने भारतीय जनता लगातार जीत के रिकॉर्ड पर विराम लगाया है इसके बाद फिर पिता का बदला पुत्र दीपक जोशी ने लेकर श्याम होलानी को वापस हराकर सीट को भाजपा के खाते में वापस ले आए और उसके बाद बागली सीट आरक्षण के बाद से ही भाजपा के कब्जे में है। और भी बहुत कुछ है यहां पर वह सब बाद में अभी तो बस इतना ही की भारतीय जनता पार्टी ने संघ के पदाधिकारी पर विश्वास जताकर बागली में मौका दिया है
-

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी देवास से प्रदीप चौधरी खातेगांव से दीपक जोशी और बागली से गोपाल भोसले विधानसभा के प्रत्याशी, भारी कशमकश के बीच अंतिम दो नाम पर फैसला, अब टिकट वितरण में कांग्रेस आगे बीजेपी पीछे, भाजपा में बागली प्रत्याशी पर अभी भी दो नाम पर विचार विमर्श जारी
देवास आखिर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है ।जिसमें देवास से प्रदीप चौधरी को मौका दिया है ,तो खातेगांव से भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मंत्री रहे दीपक जोशी पर भरोसा जताया है तीसरा बागली विधानसभा से गोपाल भोंसले को टिकट दिया है ।
इस तरह कांग्रेस ने पांचो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है ।अपनी पहली सूची में ही देवास जिले में सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा और हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है ।सबसे ज्यादा कशमकश देवास और खातेगांव के लिए रही देवास में अंतिम समय तक प्रवेश अग्रवाल का कट गया तो खातेगांव में राजकुमारी कुंडल का इस तरह भारी कशमकश के बाद तीनों टिकट की घोषणा के बाद अब टिकट वितरण में जिले में कांग्रेस बीजेपी से आगे हो गई है भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक चार सीटों पर ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि बागली सीट पर अभी भी दो नाम खुशी लाल और मुरली भंवर का चल रहा है ।भारतीय जनता पार्टी बागली में पीछे गई है टिकट वितरण में अब देखना है कि भाजपा की सूची कब जारी होती है।
-

नवदुर्गा उत्सव में रक्तदान का अनूठा आयोजन बैंक नोट प्रेस में
देवास में नवदुर्गा उत्सव की धूम है जहां पर मां अंबे की पूजा आरती भक्ति के साथ भव्य भंडारों का भी आयोजन हो रहा है तो बैंक नोट प्रेस मैं दुर्गा पूजा समिति द्वारा रक्तदान का आयोजन कर एक अलग संदेश दिया है। आज श्रमकल्याण केंद्र बैंक नोट प्रेस देवास में दुर्गा पूजा समिति बीएनपी के तत्वावधान में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ज़िला देवास के मार्गदर्शन में विशाल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया बैंक नोट प्रेस द्वास मुख्य महाप्रबंधक श्री एस महापात्रा एव अपर महाप्रबंधक श्री के ऐन महापात्रा रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ के के धूत एव बीएनपी चिकत्सा के देव पीयूष आचार्य पूजा समिति के श्री जीवन जाट रूपराम मिश्रा आशीष दत्त शुभम् चक्रवर्ती। भूपेन्द्र अस्तूर मोहन पॉवर राहुल मालवीय, आचार्य अभय यादव अनुराग पटेल कुणाल धरणज्य चंद्र पाल आदि की उपास्थि में शिविर प्रारंभ किया गया भारी संख्या में पुरुष एव महिला कर्मचारी द्वारा रक्त दान किया गया
-
जिले की दो सीटों पर टिकट पर सबकी नजर, खातेगांव में दीपक जोशी का पलड़ा भारी तो देवास में प्रदीप चौधरी का टिकट दावेदारों में
देवास जिले में भारतीय जनता पार्टी ने तो चार विधानसभा में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं ।बस एक विधानसभा बागली रह गई है ।जबकि कांग्रेस यहां पर भी पीछे रह गई है। कांग्रेस में मात्र दो सीट जो पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था सोनकच्छ में सज्जन वर्मा और हाटपिपलिया में राजवीर सिंह बघेल को टिकट देने के बाद अब पेज उलझ गया है। पहले सबसे ज्यादा देवास विधानसभा के लिए ऊपर दावेदारों में संघर्ष चल रहा था। तो अभी हाल ही में सबसे ज्यादा खातेगांव विधानसभा के लिए प्रदेश के नामी नेता अपने समर्थन के लिए लगे हुए हैं। खातेगांव विधानसभा जब भारतीय जनता पार्टी ने आशीष शर्मा को वापस रिपीट किया है ।उन पर भरोसा जताया है। तो कांग्रेस में यहां पर सबसे ज्यादा दावेदार है स्थानीय में ओम पटेल लक्ष्मी नारायण बंडे वाला ,बंटू मनीष चौधरी का पहले खूब नाम चला ।लेकिन अंतिम समय में पूर्व विधायक कैलाश कुंडल की पत्नी राजकुमारी कुंडल का नाम सामने आने के बाद अब सबसे ज्यादा देवास से खातेगांव गए पूर्व मंत्री दीपक जोशी के लिए रोड़ा बन गए हैं। खातेगांव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी की वहां पर नजर थी और हाटपिपलिया के साथ वे खातेगांव पर भी नजर गड़ाए थे जिस प्रकार पहले वह बागली विधानसभा विधायक रहते हुए हाटपिपलिया में अपनी फील्डिंग जमा कर वहां से विधायक का टिकट लाकर जीत गए इस तरह वे हाटपिपलिया में हारने के बाद खातेगांव सुरक्षित सीट मान रहे थे लेकिन अचानक किस्मत ने पलटा खाया और वह भाजपा के शीर्ष नेता से अब कांग्रेस के नेता बन गए हैं और पार्टी बदलने के बाद उनके टिकट को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है तभी तो खातेगांव में विरोध के बाद भी लगभग दीपक जोशी का टिकट तय माना जा रहा है उसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि प्रदेश के दो टिकट वितरण करने वाले नेता ही उनके लिए प्रयासरत है और सबसे बड़ी बात की दीपक जोशी वहां से पिछले दो माह से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं यहां तक की सेक्टर प्रभारी तक बना दिए गए हैं देवास के उनके कई समर्थक को वहां पर सेक्टर तक दे दिए हैं अब इसके बाद यदि श्रीमती राजकुमारी कुंडल को टिकट मिल जाता है तो अलग बात है वरना कुछ ही समय बाद किसी भी समय खातेगांव की घोषणा हो सकती है।
अब दूसरा मामला आ रहा है देवास विधानसभा का जहां पर देवास की अपराजित योद्धा श्रीमंत गायत्री जी पवार और उनके पति स्वर्गीय महाराज तुकोजी राव पवार के सामने अभी तक कोई चुनाव नहीं जीत पाया है। देवास में रिकार्ड विकास के साथ उनकी बड़ी टीम और राजमहल से जन सेवक की छवि के कारण देवास में दो दशक लगातार सक्रिय रहने वाले जनता की नब्ज को समझने वाले जय सिंह ठाकुर, जय शास्त्री तक चुनाव हार चुके हैं। क्योंकि इनसे ज्यादा जमीन स्तर पर गली मोहल्ले से लेकर गांव-गांव में बहुत ही कम नेताओं का संपर्क है और ऐसे ही लगातार आंदोलन और जनता के बीच रहने वाले मनोज राजानी तो टिकट लेने से ही बच गये। जबकि उनके लिए सबसे आसान टिकट था ऐसे में देवास में कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी जो पार्षद रह चुके और उनके पिता स्वर्गीय रतनलाल चौधरी महाराज से बहुत कम मतों से हारे थे उनका नाम नंबर वन पायदान पर चल रहा है तो दूसरे नंबर पर प्रवेश अग्रवाल जिन्होंने अभी 1 वर्ष पहले ही महापौर चुनाव के पहले राजनीति में प्रवेश किया और एक वर्ष में ही विधायक के इतनी प्रबल दावेदार बन गए कि देवास की जनता भी अब सोचने लग गई की प्रवेश भी प्रबल दावेदार और टक्कर देने वाले प्रत्याशी है वरना पहली बार में तो प्रवेश को बाहरी प्रत्याशी मानकर केवल रेडीमेड नेता भी माना जा रहा था लेकिन धीरे-धीरे जनता के बीच धार्मिक सामाजिक आयोजन में कार्य कर अपनी अलग छवि बना ली और स्पष्ट वादी छवि के कारण बहुत जल्द वह प्रदीप चौधरी को क्रॉस कर गए प्रदीप चौधरी के पास कावड़ यात्रा मे आई श्रद्धालु जनता का रिकॉर्ड है और फिर देवास विधायक का विरोध भी इनके द्वारा सबसे द्वारा सबसे ज्यादा किया गया है संगठन में इनके द्वारा भले ही काम कार्य क्या हो लेकिन विरोध कार्य में अग्रणी रहे हैं अब देवास में प्रदीप चौधरी और खातेगांव में दीपक जोशी प्रथम पायदान पर है सूची कभी भी आ सकती है और भी दावेदार थे लेकिन ज्यादा टकराव की स्थिति में उनका नाम आ सकता नहीं तो देवास में दोनों सीट पर इन चार नाम में से दो नाम फाइनल है तीसरा बागली विधानसभा का तो वहां से पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपने खास समर्थक जो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से विधायक थे स्वर्गीय चंपालाल देवड़ा की पुत्री को टिकट दिलाना चाहते हैं और संभव है कि इनका टिकट देने के साथ यह टिकट भी कांग्रेस फाइनल कर दे नहीं तो वहां पर नंदू रावत जो दो दशक से मेहनत कर रहे हैं और कहीं दावेदार है लेकिन लगता है कि वहां भी भाजपा से कांग्रेस में आए दोनों परिवार को चांस मिल सकता है अभी तो शहर में इन राजनीतिक गलियारों में चारों के नाम की चर्चा चल रही है अब देखना है इन चारों में टिकट लाने में भाग्यशाली कौन है जीत हार अलग बात है।
-

देवास के चार खिलाड़ी का चयन 37 th वे नेशनल गेम्स के लिए।
देवास: पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया की गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक 37 वी नेशनल गेम्स आयोजित हो रहे है जिसमे देवास के चार खिलाड़ी का चयन हुआ है। 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित हो रही 37 th नेशनल गेम्स में पेंचक सिलाट खेल आयोजित हो रहे है जिसमे देवास मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भूमिका जैन टुंगल इवेंट्स,दिशा रेड्डी सोलो इवेंट्स ओर हर्ष जयसवाल,प्रांजल बुडानिया गांडा इवेंट्स में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक विजेता बनने का प्रयास करेंगे। पेंच सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेशके महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की खिलाडियों ने 12 से 15 अगस्त को नाशिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतकर 37 th नेशनल गेम्स में अपनी जगह बनाई। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायिका श्रीमंत राजमाता गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार,सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,देवास जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन,विकाश प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव,मनीष सेन नेता प्रतिपक्ष,पार्षद रामयादव, खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी,प्राचार्य अशोक साहू,डॉक्टर भारत सिंह गोयल, संदीप जाधव,मिर्जा सर और सभी क्लब के खिलाड़ी ,कोच ओर पालकगण ने बधाई दी




