Blog

  • विधानसभा निर्वाचन-2023) अब मैदान साफ ,                   देवास‍ जिले मे 5 अभ्यर्थियों ने लिए नाम वापस,                अब 38 प्रत्‍याशी शेष,       किसको कौन सा चुनाव चिन्ह आवंटित,                           कई जगह एक ही नाम के प्रत्याशी को लड़ाया निर्दलीय चुनाव,                           भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से बागी  कोई नहीं ,                अब स्थिति स्पष्ट  देखिए

    विधानसभा निर्वाचन-2023) अब मैदान साफ , देवास‍ जिले मे 5 अभ्यर्थियों ने लिए नाम वापस, अब 38 प्रत्‍याशी शेष, किसको कौन सा चुनाव चिन्ह आवंटित, कई जगह एक ही नाम के प्रत्याशी को लड़ाया निर्दलीय चुनाव, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से बागी कोई नहीं , अब स्थिति स्पष्ट देखिए

    ———– ———– देवास विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए देवास जिले में गुरूवार को सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब जिले में कुल 38 प्रत्याशी शेष रहे गए हैं। अब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बागी कोई भी नहीं रह गया है लेकिन निर्दलीय जरूर भाजपा कांग्रेस के लिए नुकसानदायक नहीं तो निर्णायक साबित हो सकते हैं। जिन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं, उनमें विधानसभा सोनकच्छ-170 से सज्‍जन सिंह, जिनको कांग्रेस के प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा के वोट काटने के लिए लाया गया था उनका फार्म फार्म सज्जन वर्मा के समर्थक ने वापस करवा दिया। विधानसभा देवास-171 से रविन्‍द्र बोडाना, विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 से सादिक पटेल तथा विधानसभा खातेगांव-173 से मुकेश आशापुरे(बिजवाड) और मदनलाल भारी शामिल है। नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में अभी स्थिति स्पष्ट हो गई है अब चुनाव में मैदान में यह प्रत्याशी है जिनके चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं वह इस प्रकार हैं।

    विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ- बी 170 से बाबुलाल चौहान बहुजन समाज पार्टी हाथी चुनाव चिन्ह यह रहने वाले गुराडिया सोनकच्छ के हैं। , डॉ. राजेश सोनकर भारतीय जनता पार्टी से चुनाव चिन्ह कमल का फूल रहने वाले इंदौर मुरई मोहल्ला के हैं, सज्‍जन सिंह वर्मा कांग्रेस से चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा पल्सीकर कॉलोनी इंदौर, कैलाश कले‍शरिया, चाय की केतली चुनाव चिन्ह निवासी नूतन नगर देवास से है । दरियावसिंह मालवीय चुनाव चिन्ह लॉन्ड्री प्रेस, प्रहलाद सिंह चुनाव चिन्ह एयर कंडीशन निवासी सोनकच्छ, राकेश सोनकर अलमारी निर्दलीय, राजेन्‍द्र वर्मा चुनाव चिन्ह सेव फल निवासी इंदौर, राजेश सोनकर चुनाव चिन्ह कमल की निप सात किरणों की चुनाव लड़ रहे हैं।

    सबसे ज्यादा चर्चित देवास की स्थिति देखी विधानसभा देवास-171 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में। गायत्री राजे पवार भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल निवासी देवास, प्रदीप चौधरी हाथ का पंजा कांग्रेस, राजुल श्रीवास्‍तव चुनाव चिन्ह टॉर्च निवासी अक्षत नगर देवास, चाना ज्ञानेश चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन विश्रम बाग देवास, मुन्‍नी सेठ राजेन्‍द्र शर्मा चुनाव चिन्ह अस्पताल में चढ़ने वाली सिरिंज सदाशिव नगर देवास, श्रवण सिंह चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा अपना भाग्य आजमा रहे हैं देवास में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है।

    अब विधानसभा हॉटपिपलिया की स्थिति देखिए 172 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में मनोज नारायणसिंह चौधरी भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल देवास निवासी केलोद, मुकेश सोनगरा बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी निवासी शिप्रा दिवस, राजवीर सिंह राजेन्‍द्र सिंह बघेल कांग्रेस पार्टी चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा निवासी सोनकच्छ, जहुर खां चुनाव चिन्ह कैमरा हाटपीपलिया देवास, देवराज रावत चुनाव चिन्ह पेन की नीप , नरेन्‍द्र गुप्‍ता चुनाव चिन्ह फूलगोभी, विनोद चौधरी चुनाव चिन्ह कांच का गिलास, सूरजसिंह चुनाव चिन्ह डायमंड हीरा निवासी सोनकच्छ हॉटपिपलिया से भाग्य आजमा रहे है।

    विधानसभा खातेगांव-173 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में आशीष शर्मा भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल निवासी कन्नौद, दीपक जोशी कांग्रेस हाथ का पंजा निवासी हाटपिपलिया, अनिल, गोकुल प्रसाद हरियाले चुनाव चिन्ह गन्ना किसान निर्दलीय, आसाराम(आशु) भावसार चुनाव चिन्ह चाय की केतली , ओमप्रकाश सराठिया चुनाव चिन्ह गुब्बारा बैलून, नर्मदा प्रसाद सराठे बाबुजी चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च, कु. महेन्‍द्र सिंह चौहान चुनाव चिन्ह कोकोनट फॉर्म, मुबारिक खां चुनाव चिन्ह अंगूर मैदान में है यहां से कुल 9 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

    विधानसभा बागली-174 से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में गोपाल भौसले कांग्रेस से चुनाव चिन्ह पंजा निवासी पुंजापुरा बागली, मुकेश रावत बहुजन समाज पार्टी हाथी निवासी देवास के बडोली गांव से, मुरली भॅवरा भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल निवासी बागली, शेरसिंह भुरिया चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा निवासी बागली, अर्जुनसिंह चुनाव चिन्ह टॉर्च निवासी सतवास, सुरज जयस चुनाव चिन्ह गिलास निवासी पुंजापुरा अपना भाग्य आजमा रहे हैं इस तरह देवास जिले में सभी प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट हो गई है ।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अ‍नुसार 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए घोषित निर्धारित कार्यक्रम अुनसार देवास जिले में 21 से 30 अक्‍टूबर तक नाम निर्देशन पत्र पात्र किये गये। जिसमें कुल 45 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे।

    जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य 31 अक्‍टूबर को किया गया। संवीक्षा के दौरान जिले में 43 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाये गये थे।

  • शिकायतों के निराकरण में सी-विजिल एप बन रहा हैं मददगार
————-
सी-विजिल एप्प से आम नागरिक भी कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें

    शिकायतों के निराकरण में सी-विजिल एप बन रहा हैं मददगार ————- सी-विजिल एप्प से आम नागरिक भी कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें

    ————- देवास भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 में जागरूक नागरिकों के लिए आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए C-Vigil मोबाइल एंड्रायड एप्प का निर्माण किया गया है। जिसके तहत जागरूक नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सीधी रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से भेज सकता है। जिसके आधार पर कार्यवाही के लिए बनाई गई उड़नदस्ता टीम द्वारा समय-सीमा में रिपोर्टिंग कर संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी द्वारा साक्ष्य आधारित समय सीमा में शिकायत पर निर्णय लेने में यह एकीकृत आईटी एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा। इसमें शिकायत रजिस्टर्ड होने पर एक शिकायत की यूनिक आईडी नागरिक/शिकायतकर्ता हेतु जनरेट होगी, जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति का भी पता कर सकेगा। इस एप्प के माध्यम से सिर्फ आदर्श आचरण संहिता से संबंधित शिकायत ही दर्ज की जा सकेंगी। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा वीडियो/फोटो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। सुविधा, सुगम एवं समाधान एप्प के तहत विभिन्न प्रकार के आवेदन जो अभ्यर्थी या राजनैतिक दल द्वारा दिए जाएंगे उनका निराकरण समय सीमा में किया जाएगा।

  • राजे का प्रबंधन जोरदार,  प्रदीप चौधरी प्रबंधन में पिछड़े, खातेगांव में भैया बंडावाला को मना कर नया समीकरण बना गए,                                 नया नाम झांसाराम, प्रवेश का फिर प्रवेश,                      टेकरी पर महादान,           अमित शाह और राजू खंडेलवाल,                    आचार संहिता और जनसुनवाई

    राजे का प्रबंधन जोरदार, प्रदीप चौधरी प्रबंधन में पिछड़े, खातेगांव में भैया बंडावाला को मना कर नया समीकरण बना गए, नया नाम झांसाराम, प्रवेश का फिर प्रवेश, टेकरी पर महादान, अमित शाह और राजू खंडेलवाल, आचार संहिता और जनसुनवाई

    भगत     •••••            बाबा प्रणाम। बाबा     ••••••••••••              बेटा प्रणाम। भगत•••••••••••         चुनाव में रोज नए समीकरण बन रहे हैं किसी के बन  रहे किसी के बिगड़ रहे। अभी तक आगे चल रहे प्रदीप चौधरी प्रबंधन में पिछड़ गए हैं। बाबा  ••••••••••     कांग्रेस में होता ही ऐसा है प्रत्याशी की हवा भी चलती है तो वह उसे भुना नहीं पाते  है। अभी तक प्रदीप चौधरी कई क्षेत्र में अग्रणी चल रहे थे लेकिन कमजोर प्रबंधन और वरिष्ठ नेताओं की कमी के कारण और वह मामला उलटा पड़ रहा है।

    भगत      ••••••••••       गायत्री राजे  के समर्थक और विरोधी। बाबा    ••••••••••••      यह पहला चुनाव है कि राजे ने अपने विरोधी प्रत्याशी के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। जबकि विरोधी ने उनके सिवाय और कुछ नहीं बोला है यही कारण है कि जो घर बैठे समर्थक भी मैदान में आ गए और विरोधी भी अब इतना विरोध नहीं कर रहे हैं कुछ क्षेत्र में जो विरोध विशेष कारण से हो रहा था अभी तो वह मैनेज हो गया है जबकि प्रदीप चौधरी के साथ  खास भी कुछ विरोध में हो गए हैं और विरोधी तो अपने काम कर रहे है। प्रदीप चौधरी  के पास स्वयं  सेवा और अपने विरोधी प्रत्याशी के विरोध के अलावा और कोई बड़ा मुद्दा नहीं है बस यहीं पर मात खा रहे हैं। जबकि राजे ने अभी तक प्रदीप चोधरी का नाम तक नहीं लिया और केवल विकास के मुद्दे और जनता से सतत संपर्क ही मुद्दा बनाया है। इतना होने के बाद भी इनको एकमात्र छोटा सा कारण पूरे देवास में विरोध की लहर चल गई है ,परंतु बहुत ही जल्द इस पर नियंत्रित करने के साथ उल्टा पासा फेक दिया।

    भगत     ••••••••••• इतनी मेहनत के बाद भी फिर जीरो से शुरुआत करना पड़ रही है। बाबा ••••••••• यह जनता है कब क्या बदल जाए कौन सी लहर चल जाए कह नहीं सकते। देवास विधायक राजे ने विकास कार्य का रिकॉर्ड बनाने के साथ पिछले 2 वर्ष में संपर्क में भी बहुत मेहनत की लोगों की शुभ दुख में साथ करने की लेकिन एक हवा की आंधी का झोका और कुछ उनके साथ रहने वाले ही कार्यों के कारण मुफ्त में बदनामी मिल गई। परंतु यह अच्छा है कि कुछ ईमानदार वफादार  समर्थकों के कारण और कड़ी मेहनत के कारण अच्छी पोजीशन पर आ गई है। मतलब अब मुकाबला बराबर का है अभी और मेहनत की आवश्यकता है दोनों को ही कुछ कहा नहीं जा सकता रेडीमेड और आसपास घूमने वाले चाटुकार और अपने स्वार्थ के लिए अपने नेता को बदनाम करने वाले समर्थकों से अब हर नेता को बचाना चाहिये। यह एक ऐसा चुनाव है जिसमें हर विधानसभा में देख लीजिए सो अच्छे कार्य पर कुछ दो चार लोगों के कार्य भारी पड़ रहे हैं। कुछ रेडीमेड नेता भी अब कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

    भगत ••••••••••••भैया  खातेगांव में बंडावाला को मना कर आ गए। बाबा••••••••••••••••• भैया का जादू भैया वे ही जाने अभी तो उनको अपना क्षेत्र भी संभालना चाहिए धीरे-धीरे वहां भी माहौल बदल रहा है। खैर खातेगांव भैया गए और उनके खास को मनाना ही था। लक्ष्मीनारायण बंडावाला बहुत ही पुराने और अनुभवी और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता है और इनके बागी होने पर दीपक जोशी से ज्यादा नुकसान आशीष शर्मा को था वह सभी समझते हैं सामाजिक समीकरण मैं कलोता और गुर्जर समाज के वोट ज्यादा भाजपा के काटने के आसार थे खैर भैया ने मना लिया इसी पर सब खुश है तो दूसरे आशीष शर्मा के कैंप में भी खुशी की लहर है अब खातेगांव में मुकाबला रोचक हो गया है बात छोटी सी है चुनाव में आप कितना ही अच्छा कर लो छोटी-मोटी भूल मुद्दे बड़े हो जाते हैं। भगत••••••बगुला भगत के बाद अब झांसा राम नया नाम आया है सामने। बाबा••••••••••चुनाव में तो मुद्दे और नेताजी को नया नाम भी दिए जाते हैं अब यह आसाराम किसके लिए है यह तो चेहरा स्वभाव देखकर ही मालूम पड़ जाएगा।

    भगत•••••प्रवेश अग्रवाल ने फिर एंट्री मार दी। बाबा•••••••टिकट कटने के बाद विरोधियों द्वारा यही किया जा रहा था कि प्रवेश अग्रवाल का प्रवेश देवास में अब निषेध हो गया है परंतु उनके मजबूत बुलंद इरादे नए शहर में एक वर्ष में लगातार जनता के बीच कार्यक्रम अपनी पहचान बनाने के बाद टिकट कटने से भी हताश निराश नहीं हुए और अब आ गए हैं मैदान में पहले एक विधानसभा थी अब पांचो विधानसभा का एक दायित्व मिला है सब समझ सकते हैं कि प्रवेश क्या करेंगे और विरोधी भी अच्छी तरह समझ रहे हैं। भगत•••••••राजू खंडेलवाल जी की अमित शाह से मुलाकात हो गई। बाबा•••••••••जिले में पहले भारतीय जनता पार्टी के ऐसे अध्यक्ष है जिन्होंने अपना कार्यकाल अपने हिसाब से चलाया वरना इसके पहले तो पैलेस या दीपक जोशी के हिसाब से चलता था । यहां तक की टिकट जिला पंचायत या नगर पंचायत या नगर निगम सभी दूर राजू खंडेलवाल ने अपने समर्थक और संगठन के लोगों को स्थान दिया और जीता कर भी लाए। राजू खंडेलवाल का एक भी पार्षद नहीं हारा । पहली बार जिले में संगठन अपने में स्वयं के पैर पर खड़ा हुआ दिख रहा है और रिपोर्ट ऊपर तक अच्छी है कुछ कमियां है तो वह सुधर भी सकती है और यही कारण है कि संगठन प्रदेश मुखिया ने राष्ट्रीय मुखिया अमित शाह से इसी अंदाज में मुलाकात कराई और चुनाव में फिर राजू का कद बड़ा दिया। भगत••••इस बार दोनों ही पार्टी में बागी नहीं है। बाबा•••••••पार्टी के लिए अच्छी बात भी है तो दूसरा बगावत नहीं कर रहे तो अंदर से भीतरघात तो कर रहे हैं। डबल खतरा रहता है प्रत्याशी को एक तो विरोधी बिल्कुल फ्री फिर उसका और समर्थकों का वोट अपोजिट ही जाता है। यह माइनस मार्किंग हो जाता है। भीतरघात दोनों ही दलों में जारी है ।संगठन की पदाधिकारी जरूर लगे हैं मनाने में जब तक तो अंदरूनी विरोध जारी है। भगत ••••••••••आचार संहिता का असर जनसुनवाई पर भी पड़ा है। बाबा•••••••हां बेटा दूर-दूर से अपनी अपनी समस्या लेकर आने वाले कुछ लोगों का तो जनसुनवाई में भला हो जाता था अब चुनाव के कारण जनसुनवाई बंद है लेकिन अच्छी बात है कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता 3:00 बजे बाद आम जनता की सुनवाई तो कर रहे हैं। और फिर जनसुनवाई में सबसे बड़ी बात कि जनप्रतिनिधि स्वयं जनता के द्वारा जा रहे हैं तो कुछ समस्या तो वही हल हो रही है और कुछ उनके समर्थक निपटा देते हैं जनप्रतिनिधि कम से कम 1 महीने में एक बार जनता के द्वार चल जाए तो शायद जनता को जनसुनवाई में नहीं आना पड़ेगा परंतु जनप्रतिनिधि 5 साल में एक बार जरूर दर-दर वोट मांगने जाते हैं और बाद में अधिकांश जनता मजबूरी में जनसुनवाई में। बेटा आज इतना ही कल मिलेंगे सोनकच्छ ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करके आओ हाल देखे वहां के क्या हाल है।

    भगत •••••टेकरी पर इस बार दानदाताओं की संख्या बढ़ गई ।

    बाबा•••••इस बार रिकॉर्ड भक्तों की संख्या के साथ दानियों ने भी खुलकर दान दिया व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी और आम जनता ने भी आसानी से माता रानी के दर्शन किए अब करते हैं दान की बात तो जब दान की गिनती होती है तो उसे क्यों ना खुले लाइव आम जनता को दिखाते हुए गिनती की जाए यह सब संभव है जब जिला कलेक्टर गुप्ता अपनी अलग शैली और कुछ अच्छा अलग करने जा रहे हैं तो पारदर्शिता इसमें क्यों नहीं रखी जा रही है हालांकि इस बार कोई गड़बड़ की शंका नहीं है परंतु हमारा आम जनता का पैसा और दान खुला लाइव दिखाई जाए तो आम जनता का विश्वास बढ़ेगा जैसे कई बड़े ट्रस्ट देश में ऑनलाइन चढ़ने की गिनती की कार्रवाई दिखाते हैं बस कलेक्टर से यही मांग है कि देवास में भी पारदर्शिता के साथ लाइव हो जबकि 9 दिन माता जी के दर्शन लाइव दिखाए जाते हैं एक दिन और सही कैमरा वाले को बोलना भर है।

    जय हिंद जय भारत

  • (विधानसभा निर्वाचन-2023)

देवास जिले में नाम निर्देश पत्र प्राप्ती की अंतिम दिनांक तक कुल 45 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए

    (विधानसभा निर्वाचन-2023) देवास जिले में नाम निर्देश पत्र प्राप्ती की अंतिम दिनांक तक कुल 45 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए

    (विधानसभा निर्वाचन-2023) देवास जिले में नाम निर्देश पत्र प्राप्ती की अंतिम दिनांक तक कुल 45 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए ———– नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्‍टूबर को, वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर ———— देवास भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अंतर्गत देवास जिले में 30 अक्‍टूबर तक निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये। नाम निर्देश पत्र प्राप्ती की अंतिम दिनांक तक जिले में कुल 45 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए है। नाम निर्देश पत्र प्राप्ती की अंतिम दिनांक तक विधानसभा सोनकच्‍छ-170 में 11 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए है। जिसमें डॉ. राजेश सोनकर पिता स्‍व. नानकचंद सोनकर, सज्‍जन सिंह वर्मा पिता स्‍व. बेनीप्रसाद वर्मा, बाबुलाल चौहान पिता नन्‍दराम, प्रहलाद सिंह पिता मंदरूप सिंह, कैलाश कले‍शरिया पिता रतनलाल कलेशरिया, दरियावसिंह मालवीय पिता मंदरूप सिंह, सज्‍जन सिंह पिता मंदरूप सिंह, अ‍भय वर्मा पिता फतेसिंह वर्मा, राजेन्‍द्र वर्मा पिता गुलाबचंद वर्मा, राकेश सोनकर पिता स्‍व. सोहनलाल सोनकर और राजेश सोनकर पिता स्‍व. हुकुमचंद सोनकर द्वारा नाम निर्देश जमा किया गया है। विधानसभा देवास-171 में 08 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए। विधानसभा देवास से गायत्री राजे पवार, प्रदीप चौधरी, रविन्‍द्र बोडाना, कुन्‍दन, राजुल श्रीवास्‍तव, चाना ज्ञानेश, राजेन्‍द्र, श्रवण सिंह द्वारा नाम निर्देश जमा किया गया है। विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 में 09 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए। जिसमें मनोज चौधरी, राजवीर सिंह बघेल, नरेन्‍द्र गुप्‍ता, सूरजसिंह, विनोद, मुकेश सोनगरा, देवराज रावत, जहुर खां, सादिक पटेल द्वारा नाम निर्देश जमा किया गया है। विधानसभा खातेगांव-173 में 11 उम्‍मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए। जिसमें दीपक जोशी, आशीष शर्मा, महेन्‍द्र सिंह, अनिल, आसाराम, गोकुल, मुकेश, मदनलाल, नर्मदा प्रसाद, मुबारिक खां, ओमप्रका, द्वारा नाम निर्देश जमा किया गया है। विधानसभा बागली-174 में 06 नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए। जिसमें गोपाल भौसले, मुरली भॅवरा, मुकेश रावत, शेरसिंह भुरिया, सूर्यप्रकाश, अर्जुनसिंह द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अ‍नुसार 31 अक्‍टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर नियत की गई है। 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी।

  • देवास की बेटी ने बनाया मान,

37 वे नेशनल गेम्स गोवा में दिशा रेड्डी ने दिलाया पेंचक सिलाट में मप्र को पहला स्वर्ण पदक

    देवास की बेटी ने बनाया मान, 37 वे नेशनल गेम्स गोवा में दिशा रेड्डी ने दिलाया पेंचक सिलाट में मप्र को पहला स्वर्ण पदक

    देवास। विदेश से स्वर्णपदक लेकर विजेता दिशा ने यहां श्रेष्ठ प्रदर्शन करके देवास का बढ़ाया मान । दिशा गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित 37 वे नेशनल गेम्स में पेंचक सिलाट खेल जो की कंपाल गोवा में 26 से 30 अक्टूबर तक होगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की देवास की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिशा रेड्डी ने  मध्य प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक पेंचक सिलाट खेल की सोलो इवेंट्स में दिलवाया। दिशा ने  पहले दिल्ली फिर महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में कर्नाटक की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर जीतकर देवास के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। दिशा की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला,सचिव दिग्विजय सिंह,बुंदेला सर ,खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर उत्कृष्ठ विद्यालय के ,प्राचार्य सुधीर सोमानी ,प्राचार्य अशोक साहू, संदीप जाधव, यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी कोच, रैफरी, खिलाड़ी और पालकगण ने दिशा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

  • शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाये जाने पर विक्रेता तथा सहायक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज,   १०० स्मार्ट टीवी  दिए बैंक नोट प्रेस ने,          शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ,     आबकारी विभाग की सतत कार्यवाही,     1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा

    शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता पाये जाने पर विक्रेता तथा सहायक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज, १०० स्मार्ट टीवी दिए बैंक नोट प्रेस ने, शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ, आबकारी विभाग की सतत कार्यवाही, 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा

    देवास जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान मनापिपल्या में अनियमितता पाये जाने पर विक्रेता तथा सहायक विक्रेता पर एफआईआर दर्ज —————- देवास / जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अभिषेक मोर द्वारा अनुभाग बागली की तहसील हाटपिपल्या अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था आमलाताज द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मनापिपल्या की जांच की गई। जांच में भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न का संग्रहण कम पाये जाने, उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार सामग्री वितरित न करने जैसी गंभीर अनियमितता पाई गई है, जिसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत उचित मूल्य दुकान विक्रेता जितेन्द्र सिंह सेंधव पिता कल्याण सिंह सैंधव तथा सहायक विक्रेता रोहित सिंह सेंघव पिता जितेन्द्र सिंह सेंधव द्वारा गंभीर अनियमितता किये जाने के कारण उनके विरूद्ध थाना हाटपिपल्या में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रकरण में अधिक पाई गई सामग्री को जप्त कर न्यायालय कलेक्टर में दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। एफ.आई.आर. दर्ज होने के पश्चात् आगामी कार्यवाही जिला न्यायालय में प्रचलित रहेगी। देवास जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत बीएनपी ने 100 स्‍मार्ट टीवी और अन्‍य सामग्री दी —————- देवास 27 अक्‍टूबर 2023/ देवास जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत स्‍कूल में स्‍मार्ट टीवी लगाई जा रही है। जिले में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत बीएनपी ने 100 स्‍मार्ट टीवी और अन्‍य सामग्री दी कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की उपस्थिति में दी। जिले की स्‍कूलों के लिए बीएनपी द्वारा 100 स्‍मार्ट टीवी, टीवी के लिए नेट कनेक्‍शन डिवाइस (100), पुस्‍ताकालय के लिए 300 रेक्‍स और स्‍मार्ट कक्ष के लिए फर्श का मेट (100) सामग्री का पत्र संयुक्‍त महाप्रबंधक बीएनपी श्री सुनील दुपारे द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। (विधानसभा निर्वाचन 2023) शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ ————- देवास 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड़ दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्‍लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 3 प्रकरण किये पंजीबद्ध —————- देवास 27 अक्‍टूबर 2023/ देवास जिले में आबाकारी विभाग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा व्रत देवास (ब) में कार्यवाही की गई। जिसमें में कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही के दौरान 35 पाव देशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामाग्री का मूल्य लगभग 55 हजार 150 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी. सिंह, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, निहाल, वैशाली, निकिता शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कलेक्‍टर कार्यालय देवास में 01 नवम्‍बर को मनाया जायेगा मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस ———– देवास मध्‍य प्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार देवास जिले में 01 नवम्‍बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्‍टर कार्यालय देवास में आयोजित होगा। जिला मुख्यालय पर कलेक्‍टर कार्यालय में प्रात: 9 बजे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय-गान होगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश-गान से होगा। अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने कार्यक्रम में समस्त जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रात: 08.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

  • देवास में मुकाबला कांटे का हो गया, शाबाश जिला प्रशासन, नगर निगम और विधानसभा प्रत्याशी

    देवास में मुकाबला कांटे का हो गया, शाबाश जिला प्रशासन, नगर निगम और विधानसभा प्रत्याशी

    भगत ••••••••••••• बाबा प्रणाम। बाबा •••••• प्रणाम बेटा। भगत •••••••••••••• बाबा देवास में मुकाबला कांटे का हो गया है पहले एक तरफ कहा जाता था अब प्रदीप चौधरी के आने के बाद टक्कर है।

    बाबा ••••••••••• हां बेटा वैसे तो हर बार प्रारंभ में मुकाबला एक तरफ रहता है। बीच में टक्कर का हो जाता है और आखिर में वही होता है, जो देवास की जनता जानती है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा सा एक पाजी की वजह से उलझ गया है ।और यही कारण है कि कुछ जगह पर विरोध के स्वर उभर रहे हैं और मुकाबला बराबर पर आ गया है।

    भगत ••••••••• कोरोना योद्धा और सेवक।

    बाबा ••••••••••• कोरोना में बताओ किसने सेवा नहीं की नेकी कर और दरिया में डाल कर्म किए जाएं फल की इच्छा मत करें इंसान। उसके बाद भी कोरोना योद्धा तो देवास में बहुत है जिन्होंने साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल और पैदल घर-घर जाकर दवाइयां देने के साथ बहुत कुछ दिया और भंडारे की तो देवास में इतनी जगह भंडारे चले की आम जनता सब जानती है जिन्होंने इसका लाभ लिया है खैर भैया जी स्वयं शंभू और फिर कुछ अच्छा किया तो उसका फल तो मिलेगा ही और अगर दूसरों में बुराई ढूंढने लगे तो अपनी बुराई अपने वाले ही बहुत जल्द सामने ले आएंगे। इससे तो अच्छा है। कि अपनी लाइन बड़ी करें । और उधर तो अपनी लाइन बड़ी करने में ही लगे हैं ।देवास विकास और जनता से सतत संपर्क। सुख सुविधा छोड़कर जनता की सेवा करने वाले सेवक को जनता ने कभी भी निराश नहीं किया है प्रारंभ चाहे कैसा हो अंत भला होता है।

    भगत ••••••••••• फिर भी प्रदीप चौधरी ने माहौल तो बना दिया बाबा। बाबा •••••••• प्रदीप चौधरी का देवास में माहौल तो बना है लेकिन उसके पीछे भी भारतीय जनता पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेता और कार्यकर्ता है। वैसे माहौल तो 2018 में जय सिंह ठाकुर का भी इससे भी शानदार बना था और फिर जय सिंह ठाकुर तो हर घर हर परिवार की नब्ज जानते हैं उसके बाद भी अंत में निराशा ही हाथ लगी खैर कभी देवास के बड़े नेता को साथ नहीं लेकर चलने वाले प्रदीप चौधरी के सामने बड़ी चुनौती भी है कि वह इस माहौल को कब तक संभाल पाते हैं क्योंकि उन्होंने कभी वरिष्ठ और अपने अधीनस्थ साथियों को भी उतना महत्व नहीं दिया इस कारण कांग्रेस के कई नेता भले ही बाहर से समर्थन कर रहे हो लेकिन अंदर कुछ और बात है ।भाजपा में भीतर घात है तो कांग्रेस में उससे ज्यादा है।

    भगत ••••••••••• इधर गायत्री राजे की पूरी तैयारी है। बाबा •••••••••••••• मुकाबला जरूर कड़ा है लेकिन राजे ने पहले से ही तैयारी पूरी कर रखी है पूरे विधानसभा में उनका दो बार पहले ही घर-घर और कार्यकर्ताओं से संपर्क हो चुका है सोशल मीडिया से लेकर बूथ स्तर पर पहले ही सब तैयार है ।कार्यकर्ताओं की एक अच्छी टीम के साथ विकास फिर डबल इंजन की सरकार और अनुभवी टीम साथ में है। बस कुछ लोग जिनके कारण आज इतनी दिक्कत आ रही है। उनको ही साथ ना रखें तो अच्छा है।व्यक्तिगत छवि अच्छी होने के साथ कुछ चंद लोगों के कारण थोड़ी सी दिक्कत है। जो आगे जाकर मैनेज की जा सकती है।

    भगत •••••••••••• देवास नगर निगम का कांग्रेस प्रत्याशी का अलग टोटका रहा है। बाबा ••••••••••••• सही बात है बेटा सबसे पहले देवास में नगर निगम में सभापति बने स्व रतनलाल चौधरी को देवास विधानसभा का टिकट मिला, दूसरा महापौर पति और प्रतिपक्ष नेता हारून शेख को , तीसरा महापौर जय सिंह ठाकुर को तो दो बार देवास विधानसभा का टिकट मिला और एक और महापौर रेखा वर्मा को भी देवास विधानसभा का टिकट मिला और अभी भी पूर्व पार्षद और मेयर इन काउंसिल पदाधिकारी प्रदीप चौधरी मैदान में है इस तरह देवास विधानसभा में अभी तक तो लगातार नगर निगम के पार्षद महापौर सभापति प्रतिपक्ष नेता को ही मौका मिला है इस तरह देवास नगर निगम का देवास विधानसभा से बहुत गहरा नाता है यह बात अलग है कि जितने भी टिकट नगर निगम के मिले वह सब हार गए अब देखना है कि प्रदीप चौधरी नया रिकॉर्ड बनते या वही पुराना रिकॉर्ड कायम रखते हैं।

    भगत•••••••••••• जिला प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली। बाबा •••••••••••• हां बेटा देवास जिला प्रशासन ने तो जैसे रोबोट से भी अच्छा कार्य किया इतने कार्य में तो रोबोट भी हैंग हो जाता। गणेश उत्सव और मिलाउद्दीन पर्व से निपटे ही थे की नवदुर्गा उत्सव आ गया अकेला नहीं आया इस बार साथ में चुनाव भी लेकर आया दोहरी जवाबदारी जिला प्रशासन के ऊपर थी। नवदुर्गा घट स्थापना से के मां चामुंडा टेकरी जहां पर लाखों भक्तों की आगमन से शहर मातामय हो गया। लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था तो शहर में नवदुर्गा पंडाल में आरती गरबे और फिर पूरे शहर में जगह-जगह मुख्य मार्ग पर लगे भंडारे और यहां तक तो ठीक है चुनरी यात्रा , दशहरा रावण दहन और ग्यारस पर नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह और साथ में चुनाव नामांकन तक आ गए आचार संहिता का पालन करवाते हुए त्योहार निपटाना और बड़ी शांति और सुकून के साथ देवास के त्योहारों को निपटा दिया इतना सब एक साथ भारी भक्तों की भीड़ ऊपर से प्रदेश से कानून का डंडा अलग फिर भी जिला प्रशासन खासकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एडीएम प्रवीण फूलपगारे, कमिश्नर रजनीश कसेरा एसडीम बिहारी सिंह और सी एसपी अग्रवाल, अन्य जिलाधिकारी, तहसीलदार ट्रैफिक सूबेदार टी आई और पूरी टीम साथ में सामाजिक संगठन की सेवा बेमिसाल रही सभी को देवास की जनता की ओर से एक बधाई शाबाशी की इतना सब कुछ होने के बाद भी सब कुछ सामान्य रहा। भगत •••••• प्लानिंग अच्छी थी। बाबा•••••••••••• जैसी नियत वैसी बरकत यानी कि अधिकारियों की नियत अच्छी थी इस बार एसडीएम बिहारी सिंह और एडीएम की नए-नए थे लेकिन उन्होंने मां चामुंडा टेकरी पर होने वाली व्यवस्था में सीधे वेंडर को बुलाकर बात की और कोई कमिशन कोई ऊपरी समझौते के सीधे कार्य करने का जब निर्देश दिया तो कार्य भी उतना ही अच्छा हुआ चामुंडा टेकरी पर ना कोई जेब कट ना कोई चैन स्नैचिंग ना कोई बड़े वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और यही टीम अब एक और परीक्षा से गुजर रही है वह है चुनाव ईमानदारी से और निष्पक्षता से निपटना तो वह भी शांति से निपट ही जाएंगे। तो भगत चलते हैं । ••••••••• अब चुनाव में रोज मिलेंगे नहीं तो एक रोज छोड़कर जरूर मिलेंगे। जनता से अपील कलयुग टाइम की अपने मतदान का उपयोग जरूर करें। जय हिंद जय भारत।