कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने 3 आरोपियों को किया जिलाबदर,   (विधानसभा निर्वाचन 2023)            देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाये सेल्फी पाइंट, चुनाव संबंधी शिकायत के लिए बनाया कंट्रोल रूम,              बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्‍त नहीं की जायेगी ,                देवास जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त                      

————      देवास  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरो‍पियों को जिला बदर किया है। जिसमें संदीप पिता ओमप्रकाश उम्र 27 साल निवासी बरोठा को एक वर्ष तथा अभिषेक पिता प्रकाश साहू उम्र 23 साल निवासी मण्‍डी गेट खातेगांव को छ: माह एवं सद्दाम खां पिता अब्दुल खां उम्र 32 साल निवासी कन्‍नौद को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाये सेल्फी पाइंट ————      देवास  विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजि‍त की जा रही है। जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी पाइंट बनाये गये है। सेल्फी पाइंट पर जिले के नागरिक सेल्फी ले कर मतदान के प्रति जागरूक हो रहे है। देवास जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई जा रही है शपथ ————- देवास  विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड़ दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्‍लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है । देवास जिले के नागरिक विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम (07272-299776) पर कर सकते है शिकायत ———— कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई ————      देवास 16 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन–2023 में जिला स्‍तर पर प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण, आदर्श आचरण संहिता निगरानी तथा निर्वाचन संबंधी जानकारियां प्राप्‍त करने एवं संबंधित अधिकारी/शाखा को भेजने के लिए जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम दूरभाष नम्‍बर 07272-299776 का गठन किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्‍यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्‍ट्रोल रूम पर दर्ज करा सकता है। कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित ————- एसएसटी/एफएसटी टीम लगातार कार्यवाहियां करें, एसडीएम समय-समय पर चेक पोस्‍टो पर स्‍वयं जाये ————– बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्‍त नहीं की जायेगी ————-      देवास 16 अक्टूबर 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।      बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने माताजी टेकरी पर की गई व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि भण्‍डारे की समय-समय पर फूड सैंपलिंग की जाये। एमपीईबी को निर्देश दिये कि बिजली आपूर्ति की व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से रखे। आरती की समय श्रद्धालुओं एक जगह ही खडे रह कर आरती में शामिल हो, जिससे व्‍यवस्‍था बनी रहें। टेकरी पर बनाये गये स्‍वास्‍थ्‍य द्वारा लगाये गये आकस्मिक चिकित्‍सा सेवा केंद्र पर रात्रि में डॉ कुलदीप कर्मा अनुपस्थित पाये जाने पर उनका तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी एसडीएमओं को निर्देश दिये की चेक पोस्‍टों पर लगातार कार्यवाही जारी रखे। एसएसटी/एफएसटी टीम लगातार कार्यवाहियां करें। एसडीएम समय-समय पर चेक पोस्‍टो पर स्‍वयं जाये। निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे बिना अनु‍मति के अवकाश पर नहीं जाये। बिना मेडीकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्‍त नहीं की जायेगी।        कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी जनपद सीईओं आर्दश मतदान केन्‍द्र बनाने के निर्देश दिये। आर्दश मतदान केन्‍द्र सर्वसुविधायुक्‍त होना चाहिए। मतदान के एक दिन पहले रात्रि में मतदान दलों के रहने और भोजन की व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। मतदान दल का रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिये। 80 वर्ष अधिक आयु के मतदाताओं के फार्म भरकर तैयार कर लें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। देवास जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त ————      देवास 16 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन में संलग्‍न अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के लिए आवेदन पत्र प्रदाय करने वापस जमा कराने तथा डाक मतपत्र जारी कर निर्धारित फैसिलिटेशन केन्द्र पर डाक मतपत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्रों पर भेजने/यूआरएल तथा उन्‍हें सुरक्षित रखने एवं प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्रों पर भेजने/यूआरएल पर दर्ज करने के लिए डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार सोनकच्‍छ के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार टप्‍पा भौंरासा सुश्री दीपिका परमार, देवास के लिए नायब तहसीलदार देवास सुश्री पूजा भाटी, हाटपीपल्‍या के लिए तहसीलदार हाटपीपल्‍या सुश्री संगीता गोलिया, खातेगांव के लिए प्रभारी तहसीलदार कन्‍नोद श्री रवि शर्मा तथा बागली के लिए प्रभारी तहसीलदार बागली श्री नीरज प्र‍जापति,  को को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पोस्टल बैलेट संबंधी समस्त व्यवस्थाएं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में पूर्ण की जायेगी।

More posts