————
खुले बोर को बंद करवाने एवं बिना मुंडेर के कुओं के लिए अभियान चलाकर संबंधित पर कार्रवाई करें
————
हितग्राही का मोबाइल नम्बर सीडिंग होने पर ही मिलेगा अगले माह का राशन
———-
शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक टीएल बैठक में की जाएगी
———–
देवास/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, आईएएस श्री टी प्रतीक राव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हर सोमवार समय-सीमा बैठक में की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि जिले में राज्य शासन के निर्देशों का पालन करवाना सुनिश्चित करें। स्वामित्व योजना के लिए विशेष रूप से अभियान चलाएं। स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में खुले बोर को बंद करवाने एवं बिना मुंडेर के कुओं के लिए अभियान चलाये। संबंधित पर कार्रवाई करें। कार्रवाई के लिए दल का गठन करें। जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाये। धाराजी में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हितग्राहियों को राशन वितरण के लिए मोबाइल नम्बर एवं आधार सीडिंग का कार्य अभियान चला कर करें। जिनका मोबाइल नम्बर सीडिंग कार्य नहीं हुआ है, उन्हें अगले महीने का राशन नहीं मिलेगा। आधार सीडिंग और मोबाइल सीडिंग कार्य में प्रोग्रेस नहीं होने पर खाद्य विभाग संबंधित राशन दुकान को कमीशन भी नहीं दें। किसान सम्मान निधि के लिए शेष किसानों का ईकेवायसी कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सोनकच्छ एवं बागली एसडीएम कार्यालय शिफ्ट करने के लिए एसडीएम जगह का चिन्हांकन कार्य एक सप्ताह में कर लें। पीडब्ल्यूडी विभाग के रोड से अतिक्रमण हटाकर शोल्डर बनवाए, जिससे कोई घटना नहीं हो। नल जल योजना में मापदंड अनुसार कार्य करें, जहां भी कार्य अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करें। निर्माणाधीन गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण करें। गौशालाओं से अतिक्रमण हटाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में जिन स्कूलों में अब तक स्मार्ट टीवी नहीं लगी है। वहां ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान अंतर्गत जन सहयोग से स्मार्ट टीवी प्राप्त कर स्कूल में लगाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में ‘’मेरी साल संपूर्ण साल’’ अभियान में स्कूलों में जन सहयोग से फर्नीचर प्राप्त करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पेंशन प्रकरण समय पर नहीं बनने और सर्विस बुक व्यवस्थित नहीं होने पर संबंधित डीडीओं पर कार्रवाई करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा जिले में कोटपा अधिनियम के तहत निरन्तर कार्यवाही करें। जिले में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टेडियम, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, सिनेमा हॉल, चाय की दुकान, प्रतिक्षालय, मिष्ठान भण्डार, ढाबा जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर संबंधितो के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।
देवास जिले में पतंगबाजी के लिए चायना, नायलोन डोर के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित
———
देवास 18 दिसंबर 2023/ जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी किए है कि देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन सामान्य के हित जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए “कोई भी व्यक्ति मकर संक्राति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी में न तो चायना, नायलोन डोर का निर्माण करेगा न ही दुकानों में रखेगा न ही क्रय-विक्रय करेगा एवं न ही उपयोग करेगा।” आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने ।
आदेश में उल्लेख है कि जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसमें वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है। विगत वर्षों में पतंग बाजी में चायना डोर का उपयोग अधिकता से किया गया है। चायना डोर का मटेरियल अत्यधिक तेज धार तथा खतरनाक होता है। चायना डोर के उपयोग के कारण पूर्व में राहगीरों/पशु-पक्षियों के कटने तथा घोंट पहुंचने की घटनाएं घटित हुई है। चायना डोर के उपयोग से दुर्घटना होना संभावित है जिससे जन-धन एवं पशुहानि होने के साथ विवाद होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा आमजनों में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग को लेकर असहमतियां भी व्यक्त की जाती रही है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चायना डोर के विक्रय और उपयोग पर तुरंत प्रतिबंध लगाये जाने के पर्याप्त आधार प्रतीत होते हैं और तुरंत निवारण करना वांछनीय है।
जारी आदेश में उल्लेख है कि यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के अंतर्गत एकपक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/एसडीओ(पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।
देवास जिले के शेष किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 15 जनवरी के पूर्व अपने खाते को आधार से लिंक करवा लें
————–
आगामी किश्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवा लिया हैं
————–
कलेक्टर श्री गुप्ता ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर
———-
देवास, 18 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को जिलाबदर किया है। जिसमें आरोपी ललित उर्फ लालू पिता जगदीश राठौर उम्र 28 साल निवासी दुलवा फाटा थाना नेमावर और जितेन्द्र उर्फ जीतू जगदीश राठौर उम्र 30 साल निवासी दुलवा फाटा थाना नेमावर को छ:-छ: माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Blog
-

खुले बोर को बंद करवाने एवं बिना मुंडेर के कुओं के लिए अभियान चलाकर संबंधित पर कार्रवाई करें , देवास जिले में पतंगबाजी के लिए चायना, नायलोन डोर के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित ,
कलेक्टर श्री गुप्ता ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर -

पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर पटवारी पटेल निलंबित
———— देवास / अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवास ने ग्राम टिगरिया छोटा में पदस्थ पटवारी श्री अभिषेक पटेल को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय देवास में रहेगा तथा निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी। उल्लेखनीय है ग्राम टिगरिया छोटा तहसील देवास के भ्रमण के समय ग्रामीणों में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को बताया था कि पटवारी श्री अभिषेक पटेल द्वारा फौती नामान्तरण पी.एम. किसान सम्मान निधि सहित राजस्व संबंधी कार्य नही किए जाते है, ग्राम में नियमित उपस्थित भी नही रहते है। जिस पर कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने ग्राम टिगरिया छोटा में पदस्थ पटवारी श्री अभिषेक पटेल को निलम्बित करने के आदेश दिये थे।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास खातेगांव नेमावर के पांच आरोपियों को किया जिला बदर
——— देवास / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 05 आरोपियों को जिलाबदर किया है। जिसमें वसीम पठान उर्फ वसीम काजी पिता जफर काजी उम्र 28 साल निवासी ईटावा देवास को एक वर्ष, हलदुल उर्फ संतोष पिता कुंवरसिंह यादव उम्र 29 साल निवासी खातेगांव को एक वर्ष, जीवन पिता चम्पालाल गुर्जर उम्र 41 साल निवासी मचवास को एक वर्ष तथा नदीम पठान उर्फ नदीम उल्लाह काजी पिता जफर काजी उम्र 26 साल निवासी ईटावा देवास को एक वर्ष के लिए एवं गोलु उर्फ राकेश पिता रामचन्द्र राठौर उम्र 38 साल निवासी नेमावर को 06 माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ——— देवास 15 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 05 आरोपियों को जिलाबदर किया है। जिसमें वसीम पठान उर्फ वसीम काजी पिता जफर काजी उम्र 28 साल निवासी ईटावा देवास को एक वर्ष, हलदुल उर्फ संतोष पिता कुंवरसिंह यादव उम्र 29 साल निवासी खातेगांव को एक वर्ष, जीवन पिता चम्पालाल गुर्जर उम्र 41 साल निवासी मचवास को एक वर्ष तथा नदीम पठान उर्फ नदीम उल्लाह काजी पिता जफर काजी उम्र 26 साल निवासी ईटावा देवास को एक वर्ष के लिए एवं गोलु उर्फ राकेश पिता रामचन्द्र राठौर उम्र 38 साल निवासी नेमावर को 06 माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-

देवास में औपचारिकता अभियान चिकन मटन की दुकानो पर मटन जप्त कर नष्ट किया तथा चालानी कार्यवाही की
देवास। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद देवास में नगर निगम ने अभियान चलाया लेकिन वह औपचारिक जो कि शहर के मुख्य मार्ग ए बी रोड से लेकर शहर के कई प्रमुख मार्ग पर अवैध अवैध मांस मटन और चिकन की दुकान खुली रही । ईधर नगर निगम द्वाराशासन निर्देशानुसार चिकन, मटन,मछली व अण्डे का विक्रय खुले मे करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाने के निर्देश दिये गये। शासन के निर्देशो के पालन मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश् अग्रवाल के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा को निगम सीमा क्षेत्र की चिकन मटन की खुले मे बिक्री करने वाले व्यवसाईयो पर सख्त कार्यवाही किये जाने जाने के निर्देश दिये गये। जिसके अन्तर्गत गुरूवार 14 दिसम्बर को निगम की टीम द्वार शुक्रवारिया हाट स्थित रईस मुबारिक की चिकन मटन की दुकान पर चिकन का मटन, शारीक शब्बीर की दुकान पर चिकन का मटन, अमजद शेख अकरम शेख की दुकान पर चिकन का मटन, इन्दौर रोड स्थित राजा टावर के सामने दरबार वेज एण्ड नानवेज रेस्टोरेंट पर चिकन का मटन, बावडिया स्थित अरसान चिकन मटन की दुकान से चिकन का मटन, इन दुकानो से लगभग 35 किलो चिकन का मटन जप्त किया जाकर फिनाईल से विनिष्टीकरण किया गया एवं नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 253, 254, 255 के अन्तर्गत रूपये 8 हजार की चालानी की कार्यवाही भी की गई तथा अण्डे की रेहडी वाले दुकानदारो को भी समझाईश दी गई की वे मुख्य मार्गो पर खडे न रहें। कार्यवाही के दौरान विशेष रूप से उपस्थित एसडीएम बिहारीसिह, बरोठा नायब तहसीलदार राकेश पगारे के साथ निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, दरोगा अबरार पठान सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
-

कलेक्टर का मिशन चुनाव निपटने के बाद फिर प्रारंभ, अचानक पहुंचे गांव में शासकीय विभाग और स्कूलों किया निरीक्षण ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधीनस्थ को दिए निराकरण के निर्देश , नल जल योजना में अधूरी होने पर कंपनी ब्लैकलिस्टेड, लापरवाही पर पटवारी निलंबित
देवास /हम तो चले अपने काम पर चुनाव निपटने के बाद देवास जिला कलेक्टर ने अपना मिशन व्यवस्था में सुधार कार्य जारी रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर आम जनता की समस्या सुनने के साथ उनके निराकरण का प्रयास हुआ कई जगह अवस्था देखने पर संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए ऐसे ही आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने देवास विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया तथा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों से चर्चा की एवं ग्रामीणों की समस्यों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से स्कूल, नल जल योजना, ग्राम में अतिक्रमण, उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाडी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम क्षिप्रा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीईओ जिला पंचायत को हाई स्कूल परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय एक साथ होने पर अतिरिक्त कक्षो का निर्माण करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूल में स्मार्ट बोर्ड का अवलोकन किया एवं स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढाने के निर्देश दिये। स्कूल को प्राप्त स्मॉर्ट टीवी अन्य स्कूल जहां पर टीवी नहीं है, वहां देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम को स्कूल का सीमांकन करने के निर्देश दिये। स्कूल में जो बच्चे नहीं आ रहे है, उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम क्षिप्रा में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिये कि नियमित रूप से क्षिप्रा की सफाई करें। क्षिप्रा नदी के पुल पर जाली लगाने के लिए प्रस्ताव भेजने और पुराने पुल पर जाने से भारी वाहनों को रोके, इसके लिए बैरिकेट्स लगाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम को निर्देश दिये कि क्षिप्रा नदी पर बने पुराने स्टॉप डेम की रिपेरिंग के लिए प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम क्षिप्रा-सुकल्या में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों से चर्चा की एवं ग्रामीणों की समस्यों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से स्कूल, नल जल योजना, ग्राम में अतिक्रमण, उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाडी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि नल जल योजना का संचालन एवं जल कर वसूली का स्व सहायता की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कलेक्टर श्री गुप्ता ने श्रीमती हर्षा पटेल को नल जल योजना का सफल संचालन करने पर बधाई दी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सोमवार और गुरूवार को पटवारी पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम अलीपुर-क्षिप्रा में लगभग आधा किलो मीटर का रास्ता निजी भूमि पर बना है, भूमी स्वामी उस रास्ते से आने जाने में आपत्ति ले रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री निजी भूमि पर बने रास्ते के लिए समिति बनाकर निरीक्षण करें और समस्या का निराकरण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम पार्वतीपुरा(क्षिप्रा) और शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम कुमारिया का निरीक्षण किया और बीईओ को निर्देश दिये कि स्कूल में ज्यादा स्टॉफ होने एवं विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर एक-एक शिक्षक को अन्य स्कूल में पदस्थ करें। ग्राम कुमारिया में नल जल योजना अधुरी हाने से कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि पीएस को पत्र लिखे एवं कंपनी को ब्लेक लिस्ट करें। ग्राम कुमारिया में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एएनएम देवास के रोजाना आती है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। जिस पर कलेक्टर सीएमएचओं को कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम सुनमानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम की झिरी बाई ने बताया कि अंगुठा नहीं लगने से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। जिसपर कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद्य विभाग को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया छोटा में ग्राम सभा की ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढाई हो रही है। ग्रामीणजन अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजे।
ग्राम टिगरिया छोटा में नामांकन, बटवारा कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी श्री अभिषेक पटेल को निलम्बित करने के निर्देश दिये। शासकीय हाई स्कूल टिगरिया छोटा का निरीक्षण किया। स्कूल में 64 बच्चे और 08 शिक्षक होने से बीईओ निर्देश दिये कि अनुपात से ज्यादा शिक्षक होने से शिक्षकों अन्य स्कूल में पदस्थ करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया छोटा में हाई स्कूल और प्राथमिक स्कूल की बाथरूम की मरम्मत के निर्देश डीपीसी को दिये। ग्राम टिगरिया छोटा में नल जल योजना अधुरी हाने से कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि पीएस को पत्र लिखे एवं कंपनी को ब्लेक लिस्ट करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम में आंगनवाडी केन्द्रे का निरीक्षण किया तथा सहायक यंत्री एवं महिला बाल विकास को आंगनवाडी केन्द्र में बाथरूम की मरम्मत, वाटर प्रुफिंग, फ्लोरिंग और सैफ्टी टेंक का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया छोटा उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचओ डॉ निखिलेश चौधरी नियमित रूप से नहीं आते है, उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम भी सेवा निवृत्त हो गई है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएमएचओं को एएनएम की नियुक्ति के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि ई-संजीवनी की फ्लेक्स लगाये, जिससे नागरिकों को ई-संजीवनी सुविधा की जानकारी मिल सके। ग्राम टिगरिया छोटा में तालाब के रास्ते से अतिक्रमण हटाने एवं रास्ता बनाने, सीमांकन के लिए समिति बनाने के निर्देश एसडीएम को दिये। ग्राम टिगरिया छोटा में श्मशान घाट पर जाने के लिए 250 मीटर का पक्का रास्ता सीएसआर मद से बनाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश जिला पंचायत के सहायक यंत्री को दिये। ग्राम टिगरिया छोटा में बस्ती में रास्ते में ग्रामीण राम प्रसाद ने बताया कि रास्ते में अतिक्रमण कर लिया है। जिसपर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम को कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिये। ग्राम टिगरिया छोटा में लीला बाई और श्री जीवनपुरी के मकान की दीवार टुटने पर धारा 6/4 के तहत एसडीएम को कार्यवाही कर मद्द करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत छापरी में स्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल में सीढी की मरम्मत के निर्देश दिये। आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से आग्रह किया आंगनवाडी केन्द्र को तीन माह के लिए गोद लेकर बच्चों को पोस्टिक आहार दें। ग्राम छापरी में नल जल योजना अधुरी हाने से कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि पीएस को पत्र लिखे एवं कंपनी को ब्लेक लिस्ट करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया गोगा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर स्कूल के मुख्य द्वार से बिजली के तार हटाने के निर्देश विद्युत विभाग और स्कूल का सीमांकन करने के निर्देश एसडीएम को दिये। विद्यालय की बाउंड्री बनाने के निर्देश दिये। ग्राम टिगरिया गोगा में नल जल योजना अधुरी हाने से कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि पीएस को पत्र लिखे एवं कंपनी को ब्लेक लिस्ट करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया गोगा में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। ग्राम टिगरिया गोगा में आरडीएस की टीम भेजकर विद्युत लाईन की पुरानी केबल हटाकर नई केबल एवं कटआउट लगाने के निर्देश दिये। ग्राम टिगरिया गोगा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिगरिया गोगा में ग्राम सभा की ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम में वर्तमान में दो मतदान केन्द्र है, ग्रामीणों तीन मतदान केन्द्र बनाने की मांग की।
-

मोदी जी अमित शाह ने दी पहलवान डॉक्टर को मध्य प्रदेश की कमान……………. कई दावेदार को लगा करारा झटका………………………..भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लाइन तैयार कर ली ……. सांप निकलने के बाद लकीर पीट रहे नेताजी……………. भैया के बिगड़े बोल निपटा गए, राजे का धैर्य संयम और टीम… मनोज चौधरी बाल बाल बचे……………………………..मंत्रिमंडल में तीन नहीं चार विधायक दावेदार…….. सभापति और अतिक्रमण अभियान…………… भाग्यशाली भाजपा जिला अध्यक्ष तो कांग्रेस…
भगत………………. समीक्षा बैठक चल रही है प्रदेश में और जिले में। बाबा…………………..कुछ तो सांप निकलने के बाद लकीर पीटने का काम कर रहे हैं लेकिन होना चाहिए समीक्षा और मंथन भी कि हम क्यों हर और जीतने वाले को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि हम कितने वोट से जीतने वाले थे और कम से क्यों जीते हैं हमारा वोट बैंक कहां गया कहां भूल हुई जिसे सुधारा जा सकता है। हर जिले में हर विधानसभा में कुछ न कुछ खोया है तो किसी ने कुछ पाया है। फिर भारतीय जनता पार्टी की जीत की बात कहे तो यहां सबसे बड़ी बात यह है कि यहां हर नेता कार्यकर्ता है। और कार्यकर्ता की टीम संगठन को जीत ही लाती है ।जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ता कम नेता ज्यादा है ।हर कार्यकर्ता अपने आप मैं बड़ा नेता है संगठन इसीलिए धीरे-धीरे पीछे जा रहा है। हम तो हारने वाले से यही कहेंगे कि अभी भी तुम रेस में आगे पीछे रहे हो जिंदगी की जंग नहीं हारे हो फिर हौसला बुलंद कर मैदान में आओ और जीत लो अगली जंग । राही हो राही रुक जाना नहीं तू कहीं हार के।
भगत —— मुख्यमंत्री वाला झटका सबसे करारा है
बाबा……..
यह झटका बड़े जोर का लगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनकर कई बड़े नेताओं को करारा झटका दिया है जो लंबे समय से मुख्यमंत्री की दौड़ने थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी सब देखते रह गए । पहलवान के नाम से पहचाने जाने वाले उज्जैन मालवा के मोहन यादव संघ की पृष्ठभूमि के साथ अनुभवी नेता है और बहुत सोच समझकर केंद्रीय संगठन ने इनको मध्य प्रदेश का दायित्व सोपा है ।।जनता में भी आश्चर्य है तो नेताओं में सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात है कि यह नाम अचानक कैसे सामने आ गया। भारतीय जनता पार्टी ने जहां उत्तर प्रदेश में और अन्य प्रदेश में नए चेहरों को मंत्री मुख्यमंत्री का मौका दिया तो कहीं अन्य प्रदेश में भी इसी तरह के बदलाव कर प्रदेश की स्थिति बदली है आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में अलग शासन के नाम से पहचाना जाता है। जबकि मध्य प्रदेश में विकास कार्य बहुत हुआ और रेवड़ी की तरह लोक लुभावन योजना बहुत लागू की लेकिन व्यवस्था वही की वही भ्रष्टाचार वही अपराधों का बढ़ावा और माफिया का राज बड़ा है। जबकि आम व्यक्ति चाहता है कि वह ऑफिस ऑफिस की व्यवस्था और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले साथ ही माफिया राज की जगह सुशासन हो अभी तो एक छोटी सी बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने शुद्ध रूप से संघ का चेहरा मैदान में उतारा है आम जनता को बहुत उम्मीद है कि अब बहुत कुछ बदल सकता है वरना पूर्व मुख्यमंत्री अगर वापसी रिपीट होते तो सब वही का वही जैसा का तैसा चलता रहता अभी तो कुछ अच्छे की उम्मीद है और भी बात करेंगे अभी तो इतना ही हमारे मालवा के मुख्यमंत्री सबसे करीबी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को बधाई । भगत बाबा चुनाव निपट गए और कई निपट भी गए। बाबा हां बेटा पहली बार इतना कशमकश का चुनाव उसके बाद परिणाम इतना चौंकाने वाला आया कि कई को सदमा है अभी तक उबर नहीं पा रहे है।
भगत ……………………………………………….
राजे का धैर्य संयम और मेहनत रंग लाई। बाबा …………… देवास में इस बार चुनाव रोचक हुए और किसी ने कल्पना भी नहीं करी थी वही सब हुआ। परंपरागत बोट इधर से इधर हो गए। राजनीति में सब चलता है
विचारधारा अपनी जगह व्यक्तिवाद अपनी जगह और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी बहुत दमदारी से चुनाव लड़े जनता का समर्थन भी खूब मिला लेकिन सामने कौन था यह सब जानते हैं। कांग्रेस से देवास की विधानसभा सीट छीनकर भारतीय जनता पार्टी के पाले में लाने वाले राज परिवार ने अभी तक एक भी चुनाव नहीं हारा है। और अपराजित योद्धा की तरह हर चुनाव लड़ा है। इस बार कुछ मुद्दे उनके लिए माइनस रहे तो 2 वर्ष में लगातार राजे और महाराज आम जनता से सीधा संपर्क और रिकॉर्ड विकास कार्य प्लस रहे । उनके समर्थक और टीमवर्क भी सफल रहा ,फिर विधायक राजे द्वारा स्वेच्छा अनुदान की राशि जो सबसे ज्यादा जरूरमंद के साथ सामाजिक धार्मिक संगठनों को दी गई वह भी चुनाव में बहुत काम आई । इन सबसे बड़ा कारण रहा की प्रदीप चौधरी ने व्यक्तिगत मुद्दे ज्यादा उठाएं और इधर राजे ने बहुत ही धैर्य रखा संयम रखा पूरे चुनाव में विरोधी का नाम तक नहीं लिया यही धैर्य संयम उनके लिए प्लस रहा राजे समर्थक कई जो घर बैठे थे कुछ नाराज भी थे ।अंतिम समय में व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप के कारण राजे के साथ हो गए। यह पहला चुनाव था कि विकास कार्य और अपनी लाइन बड़ी करने से ज्यादा पूरे प्रदेश में विरोधियों ने व्यक्तिगत आप ज्यादा लगाए ।तो देवास में भी यही रहा लेकिन परिणाम सामने है ।जीतने वाले के लिए अब पूरे 5 वर्ष है । तो प्रदीप चौधरी ने भी चुनाव अच्छा लड़ा लेकिन व्यक्तिगत मुद्दे की बजाय अब सामाजिक कार्य के साथ जन समस्या उठाना चाहिए। सत्ता ही मंजिल ना होकर आम जनता के बीच दिल में अपनी जगह बनाना है जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जीत है।
भगत……… पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बड़े बोल ने निपटा दिया। बाबा ……
सही बात है बेटा विपक्ष विरोधी को बोलते बोलते कथा वाचक तक को बोलना भारी पड़ा फिर सोनकच्छ विधानसभा मैं हारे भी तो इतने मतों से की अब वापसी के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। 15 महीने के कार्यकाल में सत्ता रहने के बाद कई लोगों को निपटाया व्यक्तिगत ज्यादा मामले निपटाए वह भी दुख दे गए जब आप सत्ता में रहते हैं तो उस समय केवल अपनी बड़ी लाइन करने के साथ संगठन के लिए कार्य करें तो वह चुनाव में और व्यक्तिगत भी अच्छी छवि बनाते हैं लेकिन कई नेता सत्ता आने के बाद घमंड गुरूर में चकनाचूर हो जाते हो जाते हैं और उसका परिणाम अंततः अच्छा नहीं होता है। ऐसा ही 15 माह के कार्यकाल में किया सोनकच्छ ही नहीं आसपास इंदौर तक लोगों से बुरामदी ले ली ।आम व्यक्ति छोटी से छोटी बात याद रखना है नेताजी भूल जाते हैं। जिले में और प्रदेश में टिकट बांटने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सज्जन वर्मा अपने क्षेत्र से ही भारी अंतर से हार गए सबसे बड़ी टीम और सबसे बड़ा चेहरा लेकिन एक नए चेहरे वह भी बाहरी राजेश सोनकर ने बड़ी सरलता से हरा दिया ।राजेश सोनकर ने भी धैर्य संयम के साथ चुनाव लड़ा और सोनकच्छ में नया चेहरा होने के कारण इनका ज्यादा विरोध नहीं था ।कुछ विरोधी अंतिम समय तक लग रहे लेकिन सफल नहीं हुए। सोनकच्छ में जो विरोधी की टीम थी उसमें से आधे से ज्यादा राजेश सोनकर के साथ पूरे समय रहे और सोनकर को जीत कर ही लाए। प्रदेश के ना मी और चर्चित नेता को हराने के कारण राजेश सोनकर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है पूरे प्रदेश में।
भगत ……….दीपक जोशी का भी यही हाल रहा। बाबा ना माया मिली ना राम। बाबा ……………….पूर्व मंत्री दीपक जोशी में पार्टी बदलने में बहुत जल्दी कर दी इतने वर्षों से जिस संगठन के लिए उनका नाम था उसे छोड़ दिया। दीपक जोशी आशीष शर्मा के गृह क्षेत्र से लड़े। जहां आशीष शर्मा एक दशक से मेहनत कर रहे हैं और इस बार मुकाबला उनके लिए सहज था। लेकिन दीपक जोशी के जाने के बाद मुकाबला टक्कर का हो गया और अंतिम समय में आशीष शर्मा ने बाजी मार ली वरना आखिरी तक यही लग रहा था कि खातेगांव सीट का क्या होगा अब आशीष शर्मा मंत्री के दावेदार भी है और एक पूर्व मंत्री को हरा चुके हैं अब आशीष शर्मा को इस बात पर मंथन करना चाहिए कि इतने वर्ष काम करने के बाद भी आखिर क्या कमी रह गई की कड़े संघर्ष के बाद सीट निकालना पड़ी। इधर जोशी जी को माया मिली ना राम दोनों तरफ से गए पहले जिलों की तीन सीट जीतने की बात कर रहे थे खातेगांव, बागली और हाटपिपलिया अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। भगत बागली में एक तरफ मामला रहा। बाबा यह सीट परंपरागत भाजपा की है। आजादी के बाद से केवल एक बार कांग्रेस यहां पर जीती है उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी का लगातार जीत का रिकॉर्ड रहा है इसके बाद इस बार पूर्व मंत्री दीपक जोशी यहां पर पुराने अनुभव के आधार पर गोपाल भोंसले कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे थे परंतु संघ के मुरली भवरा ने उन्हें आसानी से हरा दिया दीपक जोशी का पुराना अनुभव पुराने साथी अपने संगठन के साथ खड़े रहे यहीं पर मात हो गई ।
भगत………. मनोज चौधरी बाल बाल बच गए।
बाबा……… देवास में भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे कमजोर सीट इस बार हाटपिपलिया रही। जहां मनोज चौधरी को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा वहां भी व्यक्तिगत मुद्दे सबसे ज्यादा चले विकास के साथ भूमि अधिग्रहण मुद्दा और स्थानी मुद्दे ज्यादा प्रभावी रहे। फिर राजवीर सिंह बघेल ने पूरे 5 वर्ष मेहनत की थी सेमीफाइनल में लीड बड़ी थी लेकिन इस बार लीड बहुत कम कर दी ,अंतिम किनारे पर जाकर नैया डूब गई। मनोज चौधरी ने हैट्रिक मार ली पहले ऐसे विधायक है जो 5 वर्ष में दो बार विधायक बन गए। और अब तीसरी बार विधायक है इनका कार्यकाल मात्र 5 वर्ष का है परंतु विधायक तीन बार का मतलब राजनीति की डिग्री तो तीन बार मिल गई लेकिन अनुभव मात्र 5 वर्ष का ऐसे ही विधायक गायत्री पवार राजे पवार को भी 8 वर्ष ही हुए हैं दोनों उपचुनाव के कारण कम समय में तीसरी बार विधायक है। अब विरोधी राजवीर सिंह बघेल की बात करें तो पहले तो उपचुनाव में उन्होंने अच्छे ढंग से सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा इस बार ऐसा लग रहा था कि मुकाबला बिल्कुल राजवीर बघेल के पक्ष में है लेकिन अंतिम समय में लाडली बहना और आर्थिक आधार पर मैच पलट गया यहीं पर बघेल थोड़े से मात खा गए । एक छोटी सी बात और देखने में आई की मनोज चौधरी के विधायक बनने के बाद उनके पिता नारायण सिंह चौधरी ने घोषणा कर दी थी कि अब हमारे परिवार का कोई भी सदस्य दूसरा चुनाव नहीं लड़ेगा इसका लाभ भी उन्हें मिला जबकि राजवीर सिंह बघेल के परिवार में जिला पंचायत और स्थानीय सोनकच्छ नगर पंचायत में भी पदाधिकारी है । किसी परिवार के इस निर्णय का आम जनता में बहुत फर्क पड़ता है। नारायण सिंह चौधरी ने अपने समर्थकों को इन पदों पर बनाने का प्रयास किया। इसी तरह देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने भी अपने परिवार में दूसरा पद नहीं लिया उनके पुत्र जरूर काला पीपल से विधानसभा की दावेदारी कर रहे थे लेकिन संगठन ने टिकट केवल एक दिया जबकि इन्होंने महापौर सभापति और कहीं पर अपने समर्थकों को दिलवाएं । ऐसे ही प्रदीप चौधरी द्वारा भी महापौर के चुनाव से अपनी पत्नी की टिकट देने की बात पर मना कर दिया था एक ही उद्देश्य था ।विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और अच्छा लड़े बस अगली बार से व्यक्तिगत मुद्दे से दूर रहे तो अच्छा होगा। अब 5 वर्ष मेहनत और फिर किस्मत का मामला है मनोज बाबू की फिर लग बैठी है। देवास से मंत्री के दावेदार है।
भगत …………………………भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लाइन तैयार कर ली जबकि कांग्रेस में अभी वही पुराने चेहरे विरोध का सामना कर रहे हैं। बाबा ……….हां बेटा भारतीय जनता पार्टी ने पहले लाइन से लेकर तीसरी लाइन तैयार कर ली। मुख्यमंत्री तक तीसरी लाइन का लाकर खड़ा कर दिया और मंत्रिमंडल में भी इस बार नए चेहरे आने की संभावना है जबकि कांग्रेस में वही पुराने प्रदेश अध्यक्ष से मुख्यमंत्री और वापस प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर करने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही चल रहे हैं। तो जिले में वही पुराने कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक कप्तान और शहर अध्यक्ष मनोज राजानी।
भगत…….. भाजपा जिला अध्यक्ष भाग्यशाली हैं। बाबा…….. हां बेटा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल पहले जिला अध्यक्ष है जो संगठन की लाइन पर चलने के साथ सबसे सफल जिला अध्यक्ष है जो अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है वरना पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी या महाराज के ही समर्थक बनने के साथ उनके हिसाब से ही कार्य करते थे। फिर राजू खंडेलवाल के कार्यकाल में पांचो विधानसभा जीतने के साथ पूर्व में नगर निगम महापौर और नगर परिषद के साथ नगर पंचायत और अब तो जिला पंचायत भी है फिर अब तो राजू खंडेलवाल के खास प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बनने के बाद और ज्यादा चलने लगेगी ।
भगत ……
प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव की भी । बाबा ……. वैसे तो पूरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संघ के सभी नेता देवास में पावरफुल हो गए हैं लेकिन अभी पद पर राजू खंडेलवाल और राजेश यादव होने से इनको ज्यादा लाभ मिलेगा फिर पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राय सिंह सेंधव विधायक आशीष शर्मा ,राजेश सोनकर, भी मोहन यादव के खास है।
भगत …………………………
चुनाव परिणाम के बाद से ही सभापति रवि जैन भी सक्रिय हो गए हैं । बाबा ………….सभापति रवि जैन ने शहर की मुख्य समस्या एमजी रोड अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या के निराकरण का मुद्दा उठाया है क्या बहुत दिन बाद इन सड़कों की किस्मत बदलेगी देखना यह है।
भगत ….
महापौर भी।
बाबा ..
बहुत अच्छी बात है आचार संहिता के हटते से ही महापौर ने जनसुनवाई तुरंत शुरू कर दी नगर निगम में महापौर जनसुनवाई यानी आ बैल मुझे मार, परंतु महापौर ने इस चैलेंज को स्वीकार कर वापस तुरंत जनसुनवाई शुरू कर इरादे स्पष्ट कर दिए की नगर निगम में इस बार बहुत कुछ अच्छा करना चाहते है अब देखना है आगे क्या-क्या होता है। भगत जिले के विधायक और सांसद को भी एक दिन जनता दरबार लगाना चाहिए। बाबा वैसे तो जिले के सांसद और विधायक आम जनता के बीच स्वयं जाते हैं और मिलते हैं घर पर भी सप्ताह में कुछ दिन मिल जाते हैं लेकिन एक दिन यदि यह भी फिक्स कर ले जहा अधिकारीगण भी मौजूद रहे तो जिले और शहर की हालत बहुत कुछ बदल सकती है आम जनता की समस्या कुछ हद तक वहीं पर सुलझ सकती है अभी तो जिले में कलेक्टर जनसुनवाई के बाद महापौर ने स्वयं जनसुनवाई शुरू की है।
भगत ………..कई प्रत्याशी ने कहा था कि वह जिला चिकित्सालय में भी बैठेंगे आम जनता की समस्या के लिए क्या चुनाव हारने के बाद बैठेंगे। बाबा …….
हां बेटा क्या केवल चुनाव तक ही आम जनता की सभी समस्या याद आती है हार गए तो क्या आम जनता की समस्या के लिए कुछ समय विपक्ष के प्रतिनिधि भी नहीं दे सकते क्या पूरे जिले के पांचो कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के साथ निर्दलीय भी यही बात कर रहे थे। जिसमें प्रदीप चौधरी तो बहुत ज्यादा सेवा की बात कर रहे थे अभी तक तो कोई नजर नहीं आ रहा है देखना है पहले सत्ता पक्ष जिले के चिकित्सालय और मुख्य जगह जहां पर आम जनता की ज्यादा समस्या रहती है वहां पर अपने प्रतिनिधि बिठाते हैं या विपक्ष को थोड़े बहुत भी अपना वादा याद रहता है।
भगत ………………….मुख्यमंत्री बनने के बाद अब जिले से फिर मंत्री बनाने की मांग आम जनता द्वारा उठाई जा रही है
बाबा……………… वैसे मंत्री तो पिछले कार्यकाल में ही बनाना था लेकिन मुख्यमंत्री ही आधे सफर में बने थे और फिर कोरोना आपदा और बाकी समय ऐसे ही निकल गया इस बार देवास जिले को प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता है । देवास में पांचो सीट जीत कर दी है देवास जिले से सबसे पहले देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का महिला और इस परिवार द्वारा लगातार कांग्रेस से यह सीट भाजपा की झोली में डालने के कारण इनका दावा मजबूत बनता है। दूसरे पर खातेगांव विधानसभा के आशीष शर्मा है जो विदिशा संसदीय सीट से आते हैं लेकिन देवास जिले के लगातार तीसरी बार जीतने वाले विधायक है और मुख्यमंत्री के करीबी भी। तीसरे हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी भी वैसे तो नए चेहरे हैं लेकिन तीन बार विधायक का रिकॉर्ड बना चुके हैं और इनका आसरा प्रदेश के प्रमुख नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया है इनको अगर स्थान मिलता है तो वही मात्र कारण है। इन सब तीनों के साथ देवास जिले में एक और नेता जो राजेश सोनकर अनुसूचित जाति सीट से चुनाव लड़कर प्रदेश के नामी नेता सज्जन वर्मा को हरा चुके हैं। इस तरह देवास में तीन नहीं चार मंत्री के दावेदार है यह बात अलग है ।कि अब उज्जैन संभाग में एक मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री मिलने के बाद देवास जिले को प्रतिनिधित्व मिलता है या नहीं परंतु अभी तक तो एक उम्मीद है देवास जिले की जनता की कि इस बार देवास के विधायक को प्रदेश में स्थान मिल सकता है।
-

बिलावली शिव मंदिर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया रोपण , लोकतंत्र सेनानी और विकास नगर के रहवासियों ने कि शनिवार को महाआरती , जिला स्तरीय रोलबॉल ओर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 11 दिसंबर को होगी
लोकतंत्र सेनानी और विकास नगर के रहवासियों ने कि शनिवार को महाआरती।
देवास। संस्था देववासिनी ने माँ चामुण्डा टेकडी पर महाआरती मैं देवास के लोकतंत्रता सेनानी (मिसाबंदी) और शहर के वार्ड क्रमांक 20 विकास नगर के भक्तजनों के हाथों मां तुलजा भवानी मां चामुंडा देवी की आरती संपन्न हुई। रहवासीयो बड़े ही उत्साह के साथ शंख द्वारा पर एकत्रित होकर अपनी भजन मंडली के साथ भजन कीर्तन करते हुए सेकडो की संख्या में माता टेकरी पर पहुंचे। प्रथम आरती मां चामुंडा देवी के मंदिर पर संपन्न हुई। तत्पश्चात बड़ी माता मां तुलजा भवानी के मंदिर में आरती की गई। संस्था देववासिनी द्वारा मां चामुंडा देवी एवं मां तुलजा भवानी की महाआरती श्रृंखला में प्राचीन दीप स्तंभ भी प्रज्वलित करें, भव्य आकर्षक आतीशबाजी की गई तदुपरांत महाप्रसादी भंडारा देर रात तक चलता रहा। संस्था द्वारा प्रारंभ किए गए इस दिव्य आयोजन श्रृंखलाबद्ध तरीके से निरंतर चलेगा।
रोल बॉल और स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता आज देवास। जिला स्तरीय रोलबॉल ओर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता आज होगी।
रोलबॉल ओर स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन जिला सचिव संदीप जाधव ने बताया कि 11 दिसंबर 2023 श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क, टाटा चौराहा, देवास में आयोजित होगी चयनित खिलाड़ी रोलबॉल 4 थ वेस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता नवरंग स्केटिंग रिंग, नवरंग पूरा, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित में हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश सचिव सूर्यदत्त जोशी, ओर कोषाध्यक्ष सक्षम प्रजापति खिलाड़ियों का चयन करेंगे। वहीं स्पीड स्केटिंग मै चयनित खिलाड़ी 23 से 25 दिसंबर 2023 में आयोजित 7 थ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही रोलर बास्केटबॉल और रोलर हॉकी के भी ट्रायल्स होंगा। जिला एसोसिएशन के पदाधिकारी और कोच भी शामिल होंगे जिसमे पवन यादव, पावन पाटिल, शिलेंद्र चंद्रवंशी, सूरज वामनिया, तन्मय मेहता, देवराज सांगते, राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, हर्षिता कौशल, रैना कौशल, प्रियांशी कदम, उर्वशी मंडलोई, अर्जुन सोलंकी, सुनील मालवीय, विशाल सिंह, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, साक्षी चौहान, प्रियंका ठाकुर, हरिप्रिया यादव, शीतल चौहान, आदि उपस्थित ओर इनके सानिध्य में यह प्रतियोगिता होगी।
बिलावली शिव मंदिर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया रोपण देवास।
श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा प्रदेश व शहर को हरा-भरा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को मक्सी रोड बिलावली स्थित महाकाल मंदिर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण मंदिर पुजारी के नेतृत्व में किया गया। समिति सचिव घनश्याम मोदी एवं उपाध्यक्ष रूक्मणि परमार ने बताया कि कोरोना के बाद से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उद्यानों, मुक्तिधाम पर अनगिनत पौधारोपण एवं औषधीय पौधों का रोपण एवं वितरण का कार्य सतत रूप से चल रहा है। जिसके तहत बिलावली महाकाल मंदिर परिसर में बेलपत्र, पारिजात, तुलसी, आंवला, खीरनी, आम, जाम, सीताफल, जामुन सहित अन्य औषधीय पौधों का रोपण कर शहर को हरा भरा करने का संकल्प दिलाया। यह क्रम सतत रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलता रहेगा। समिति द्वारा 17 दिसम्बर, रविवार को सारंगपुर स्थित नवीन शिव मंदिर परिसर में पौधों का रोपण एवं 18 दिसम्बर, सोमवार को पांचवा श्रीजी तुलसी वन का निर्माण बिलावली परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर समिति शांति सोनी, वेद सोनी, अनुराधा नीमा, लीना तोमर, सुनील सोनी सहित दर्शनार्थी उपस्थित थे। उक्त जानकारी चंद्रकांत नीमा ने दी।


