Blog
-

आबकारी विभाग के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
5 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 02 पेटी बीयर केन एक मोटर साइकिल सहित बरामद*
2 आरोपियों को किया गिरफतारदेवास जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में* 23 दिसंबर को को आबकारी विभाग द्वारा बागली में रात्रि के समय मुखबिर सूचना के आधार पर मनोरा पहाड़ी के पास आगुर्ली मार्ग पर मोटर साइकिल क्रमांक एम पी 41 एम वाई 2193 को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर 5 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 02 पेटी विदेशी मदिरा बीयर केन कुल मात्रा 69 बल्क लीटर बरामद हुई,जो आरोपी रोहित पिता संतोष जायसवाल निवासी आगुरली तहसील बागली एवं भारत पिता मांगीलाल कर्मा निवासी ग्राम आगुर्ली तहसील बागली जिला देवास द्वारा अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी जिनके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य 70000 रुपए है। उक्त की कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव , आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल एवं वैशाली सोलंकी सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
-

शिक्षा ही हमारे देश का भविष्य निर्धारण करती है- डीपीसी जैन विद्यार्थियों को फर्नीचर की मिली सौगात
देवास। शिक्षा ही हमारे देश का भविष्य निर्धारण करती है। परिश्रम एवं अनुशासन से विद्यार्थी जल्दी सिखाता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में डीपीसी प्रदीप जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए आराध्या टाउनशिप के संचालक पंकज पांडे एवं इंटरनेशनल मेंटर प्रियंका भाटिया के द्वारा फर्नीचर प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी आर सी किशोर वर्मा ने की। विशेष अतिथि एच आर मंडलोई, गुरमीत भाटिया एवं वरिष्ठ रोटेरियन सुधीर पंडित थे। बीएड प्रशिक्षणार्थी राजेश स्वर्णकार कविता वर्मा ,मोहन मालवीय एवं अनिल मालवीय द्वारा एफ एलएन कक्ष निर्माण के लिए₹10000 की राशि प्रदान की गई उसका भी लोकार्पण किया गया। पंकज पांडे ने कहा कि बच्चों की सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर है।प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहयोग करना चाहिए। बीआरसी श्री वर्मा ने कहा कि ऐफ ऐल एन पद्धति से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा और वह जल्दी ही बेसिक शिक्षा प्राप्त कर लेंगे। इस अवसर पर अर्चना वर्मा, नाजमा खान, सूर्य वाला बघेल एवं शिक्षक पालक समिति के सभी सदस्य व पालक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।







