Blog

  • छोटी सी उम्र से ही राजनीति में आकर सेवा करने का जज्बा, राजपाल बन्ना जो सामाजिक क्षेत्र के साथ संगठन में भी युवाओं को कर रहे जोड़ने का कार्य

    देश में राजनीति आज भी सर्वोच्च पर है और कभी राजनीति से परहेज करने वाले युवा आज राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं जब अच्छे लोग राजनीति में आते हैं तो देश में सब कुछ होता भी अच्छा है ऐसे ही बहुत कम उम्र में राजनीति में प्रवेश करने वाले राजपाल बन्ना देवास के ही वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले है उन्होंने महाराणा प्रताप एवं वीर शिवाजी को अपना आदर्श मानकर उनके पद चिन पर चलकर वार्ड 15 एवं देवास शहर में कई धार्मिक आयोजन एवं सामाजिक कार्य में अग्रणी रहने वाले राजपाल बन्ना युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं राजपाल पिछले 7 वर्षों से अपने वार्ड की संस्था एवं सैकड़ो युवाओं के साथ धार्मिक आयोजन एवं सामाजिक कार्य कर रहे हैं। फिलहाल ये भाजपा युवा मोर्चा देवास के मंडल मीडिया प्रभारी के दायित्व पर है तथा इतनी सी उम्र में इतने सामाजिक कार्य करना जो की युवाओं के प्रति प्रेरणा दायक है ।ऐसे कहीं युवा जिनका ध्यान किसी अन्य कार्यों मैं लगता है जो की नुकसानदायक उन सब को छोड़कर सामाजिक व देश हित के कार्यों में योगदान देना चाहिए। यह कहना है मीडिया प्रभारी राजपाल का और राजनीति में कम उम्र में आने का कारण देश के प्रति लगाव और कुछ कर गुजरने का जज्बा और कुछ बदलने की सोच बताते हैं और युवाओं को भी पढ़ाई के साथ धार्मिक कार्य और सामाजिक कार्य के साथ देश के लिए राजनीति में भी आना चाहिए तभी देश में राम राज्य आएगा।

  • *देवास की स्टार शटरलर भूमिका वर्मा मध्य प्रदेश सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में*

    *देवास की स्टार शटरलर भूमिका वर्मा मध्य प्रदेश सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में*

    भोपाल गोविंद पूरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जो भोपाल में चल रही है इस प्रतियोगिता में देवास की होनहार स्टार शटलर भूमिका वर्मा ने अपने मुख्य चक्र के मैचो को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । इस प्रतियोगिता में भूमिका ने प़ी क्वार्टर फाइनल में भोपाल की अनन्या शर्मा को 21-13, 21-10 व क्वार्टर फाइनल मैच में धार की माही पवार को 21-15 , 21-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भूमिका की इस उपलब्धि पर खेल जगत व सभी प्रशंसको और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और आगामी मैचो के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

  • *एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 06 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच होगी

    *एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की 06 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच होगी

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। जिसके मुता बिक मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू करेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करने का फैसला नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होनी है वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।परीक्षाओं का समय यथावत सुबह 9:00 बजे से 12:00 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षा पूर्ण होने से 15 मिनट निकलने के बाद यानी सुबह 08:45 के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

  • सहकारिता विभाग बिहार सरकार के आमंत्रण पर,मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा अल्पविराम का आयोजन

    सहकारिता विभाग बिहार सरकार के आमंत्रण पर,मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा अल्पविराम का आयोजन

    ———- देवास। राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा पटना ,बिहार सरकार के सहकारिता विभाग में अल्पविराम का दिनांक 8 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर तक सत्र आयोजित किया जा रहा है ,जिसमे बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के एसीएस, श्री दीपक सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के पीएस ,श्री बैद्यनाथ यादव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पीएस ,श्री सिंह की उपस्थिति में सहकारिता के अधिकारियों के साथ,राज्य आनंद संस्थान के सीईओ श्री अर्गल के साथ देवास से डॉ समीरा नईम कटनी से, श्रीअनिल व भोपाल से मुकेश करुआ द्वारा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। ———- देवास। राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा पटना ,बिहार सरकार के सहकारिता विभाग में अल्पविराम का दिनांक 8 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर तक सत्र आयोजित किया जा रहा है ,जिसमे बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के एसीएस, श्री दीपक सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के पीएस ,श्री बैद्यनाथ यादव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पीएस ,श्री सिंह की उपस्थिति में सहकारिता के अधिकारियों के साथ,राज्य आनंद संस्थान के सीईओ श्री अर्गल के साथ देवास से डॉ समीरा नईम कटनी से, श्रीअनिल व भोपाल से मुकेश करुआ द्वारा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।

  • देवास के युवराज ने किया बहुत बड़ा उलटफेर

    देवास के युवराज ने किया बहुत बड़ा उलटफेर

    मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन एवं गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भोपाल द्वारा आयोजित सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जो भोपाल में चल रही है इस प्रतियोगिता में देवास के युवराज वर्मा ने बहुत बड़ा उलट फेर करते हुए गत वर्ष के विजेता खिलाड़ी और वर्तमान प्रतियोगिता के नंबर वन खिलाड़ी धार के आदित्य चौहान को सीधे दो सेट में 23-21, 21-19 से पराजित किया और इस प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। युवराज की इस उपलब्धि पर सभी प्रशंसकों ने और शुभचिंतको ने उन्हें बधाई प्रेषित की और आने वाले मैचो के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

  • उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कक्षाएं शुरू(छात्र यहां संपर्क करें)

    उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कक्षाएं शुरू(छात्र यहां संपर्क करें)

    देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु  विशेष  कक्षाएं शुरू की गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कक्षा आठवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश  दिलाने  के लिए  बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा द्वारा विशेष कक्षाएं लगाई जा रही है। राजेश स्वर्णकार, कविता वर्मा ,मोहन मालवीय एवं अनिल मालवीय के द्वारा बच्चों को गणित, हिंदी, अंग्रेजी ,सामान्य विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल तरीके से समझाएं जा रहे हैं। बच्चों की प्रति सप्ताह मॉडल पेपर के द्वारा टेस्ट भी लिया जा रहा है ताकि वह अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। जन शिक्षक आतिश कनासिया ने बताया कि इस प्रकार के नवाचार से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होता है और वह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। महेश सोनी ने बताया कि पिछले वर्षों से इस प्रकार की कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं जिसके  सुखद परिणाम  प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने दी।  आप इनसे संपर्क कर सकते हैं महेश सोनी प्रधानाध्यापक शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी देवास 7987 118571

  • मुख्यमंत्री से पहले भी और मुख्यमंत्री के बाद भी ,अब करारी हार के बाद क्या बदलेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जिलों के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं में बना चर्चा का विषय

    मुख्यमंत्री से पहले भी और मुख्यमंत्री के बाद भी ,अब करारी हार के बाद क्या बदलेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जिलों के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं में बना चर्चा का विषय

    कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में परिवर्तन करने निकले थे। प्रदेश में जनता ने उनकी बात को तो नकार दिया लेकिन एक और बात है कि वह अपनी पार्टी में ही परिवर्तन नहीं कर पाए । अब बानगी देखिए की मध्य प्रदेश में सन 2018 के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष थे । उसके बाद बने मुख्यमंत्री और यह माना जा रहा था कि इनके नेतृत्व में ही प्रदेश में सरकार बनी है और इनको मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कमल नाथ ने प्रदेश अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ा। इस पद पर किसी दूसरे प्रदेश के प्रभावित व्यक्ति को मौका दिया जा सकता था लेकिन उन्होंने दोनों पद अपने पद अपने पास रखें यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक व्यक्ति मुख्यमंत्री रहने के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रहता है। अब इनका प्रदेश अध्यक्ष से इतना मोह देखकर शायद किस्मत ने इनको वापस मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष ही बना दिया। पूरे 5 वर्ष बीतने के बाद फिर एक मौका था कि केंद्र का नेतृत्व प्रदेश में युवा पीढ़ी को मौका दे मौका मिला भी तो जीतू पटवारी तत्कालीन विधायक को प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया। यहां भी वापस प्रदेश अध्यक्ष से मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष तक रहने वाले फेविकोल के जोड़ की तरह जमे कमलनाथ को नहीं हटाया कभी केंद्रीय मंत्री और मुख्य पदों पर रहने वाले कमलनाथ के पुत्र भी अभी सांसद है । अगर कमलनाथ चाहते तो नई युवा पीढ़ी को मौका देखकर दूसरी लाइन तैयार कर सकते थे भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर दूसरी लाइन तैयार कर दी संसद से लेकर विधायक स्तर तक के टिकट बदल दिए। जिला अध्यक्ष युवाओं को मौका देने के साथ महापौर से लेकर पार्षद तक के टिकट बदल दिए इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने कई पुराने वरिष्ठ नेताओं को मौका दिया तो कई जिलों में नई युवा टीम उतारी और उनके साथ अपनी ही पार्टी के नए युवा पदाधिकारी ने पूरी मेहनत के साथ कार्य किया जबकि कांग्रेस में वही पुराना चेहरा तो प्रदेश में ही यह हालत नहीं थी कई जिलों में वही पुराने चेहरे सबसे बड़ी बात की जो प्रदेश स्तर के नेता है वह भी जिले में या नगर में पोस्ट लेकर बैठे रहे हालांकि कई जगह इन्होंने विपक्ष की अच्छी भूमिका निभाई लेकिन उनके मुख्य पद पर बैठने के कारण नई टीम तैयार नहीं हो सकती और कांग्रेस वही की वहीं खड़ी दिखाई दी।अब करारी हार के बाद फिर एक बार मांगने लगी है कि क्या अब भी कमलनाथ इसी पद पर जमे रहेंगे या इस्तीफा देंगे दूसरी लाइन के नेता प्रदेश में नेतृत्व करेंगे और जिले में भी यही मांग उठ रही है। अब देखिए एक व्यक्ति एक पद की बात जहां भारतीय जनता पार्टी करती है तो कांग्रेस में इसके विपरीत मुख्यमंत्री के पहले भी कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री रहते हुए भी दोनों हाथों में लड्डू और उसके बाद भी प्रदेश अध्यक्ष बने रहे और टिकट देने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी बुरी तरह प्रदेश में हारने के बाद भी अभी तक प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही है इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं जो अभी भी कांग्रेस के लिए समर्पित है वह प्रदेश में बदलाव के साथ अपनी पार्टी में भी बदलाव चाहते हैं जिले की और शहर की भी यही मांग है आगे देखिए।