Blog

  • जिले में एलपीजी गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जिले में एलपीजी गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए विभाग की बड़ी कार्रवाई

    — देवास /जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशासन के संयुक्त दल राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के कार्यपालिक अमले द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अवैध गैस के भंडारण, परिवहन, अंतरण एवं दुरूपयोग की जांच संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में की गई। जांच में अनुभाग सोनकच्छ में 08 गैस सिलेण्डर एवं 03 गैस अंतरण मशीन, अनुभाग टोंकखुर्द में 15 नग मैस सिलेण्डर, अनुभाग बागली में 11 नग गैस सिलेण्डर तथा अनुभाग कन्नौद में 116 नग गैस सिलेण्डर एवं 04 गैस अंतरण मशीन, कुल 150 नग घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 07 गैस अंतरण मशीन जप्त किये गये तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त सामग्री की कुल कीमत 3,63,748 रुपए है, जिसे शासनहित में राजसात किया जायेगा। मानव जीवन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियान निरंतर प्रचलित रहेगा। इसके पूर्व तहसील देवास के ग्राम गदईशापिपल्या से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवास द्वारा 189 गैस सिलेण्डर, 01 गैस अंतरण मशीन एवं 01 पिकअप वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई थी, जिसका कुल मूल्य 9,80,950/- है। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रचलित है एवं आरोपियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास से जबरन कॉलोनी,त्रिलोक नगर इटावा, सिया , रालामंडल, मनासा हॉट पिपलिया, भोरासा, पीपलरावा से एक साथ 7 आरोपियों को किया जिलाबदर,                             देवास जिले में परिवहन विभाग के दल ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर 17 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला———-बिना परमिट संचालन पर दो यात्री बसो को जप्त कर अभिरक्षा में रखा———

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास से जबरन कॉलोनी,त्रिलोक नगर इटावा, सिया , रालामंडल, मनासा हॉट पिपलिया, भोरासा, पीपलरावा से एक साथ 7 आरोपियों को किया जिलाबदर, देवास जिले में परिवहन विभाग के दल ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर 17 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला

    ———-

    बिना परमिट संचालन पर दो यात्री बसो को जप्त कर अभिरक्षा में रखा

    ———



    ———-

    देवास, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 07 आरो‍पियों को जिलाबदर किया है। जिसमें बादशाह पिता जहीर खान उम्र 28 साल निवासी जबरन कॉलोनी देवास, सुनील बघेल उर्फ सुनील चायपत्ति पिता रमेश बघेल उम्र 40 साल निवासी त्रिलोकनगर ईटावा देवास, सुधीर पिता राजमल कुमावत उम्र 49 साल निवासी सिया थाना बीएनपी देवास, राहुल पंवार पिता गजराजसिंह पंवार उम्र 26 साल निवासी रालामण्‍डल, विजय पिता गोवर्धन उम्र 25 साल निवासी मनासा थाना हाटपीपल्‍या, अर्जुन पिता विक्रम गुर्जर उम्र 32 साल निवासी सिखेडी थाना भौंरासा को एक-एक साल एवं सवाईसिंह पिता रामचन्‍द्र प्रजापत उम्र 35 साल निवासी पीर पाड़ल्‍या थाना पीपलरांवा को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।



    ———-
    देवास जिले में परिवहन विभाग के दल ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर 17 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला

    ———-

    बिना परमिट संचालन पर दो यात्री बसो को जप्त कर अभिरक्षा में रखा

    ———

    देवास, 28 दिसम्‍बर 2023/ देवास जिले में परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में देवास के मक्सी बायपास मार्ग पर यात्री बसों की चैकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि दल द्वारा मार्ग पर सघन जाँच की जाकर लगभग 37 यात्री बसों को चैक किया गया। जिसमें दो यात्री बसो को बिना परमिट संचालन के अपराध में जप्त किया जाकर अभिरक्षा में रखा गया है। शेष अन्य वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर बालानी कार्यवाही की जाकर 17 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला गया है। देवास जिले में यात्री वाहनों का चैकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

    ———

    देवास, 28 दिसम्‍बर 2023/ देवास जिले में परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में देवास के मक्सी बायपास मार्ग पर यात्री बसों की चैकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि दल द्वारा मार्ग पर सघन जाँच की जाकर लगभग 37 यात्री बसों को चैक किया गया। जिसमें दो यात्री बसो को बिना परमिट संचालन के अपराध में जप्त किया जाकर अभिरक्षा में रखा गया है। शेष अन्य वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर बालानी कार्यवाही की जाकर 17 हजार रूपये शमन शुल्क वसूला गया है। देवास जिले में यात्री वाहनों का चैकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा।




  • अब अवैध रूप से एलजी का गैस का दुरुपयोग करने वाले होटल व्यावसायिक कार चालक गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने किया जांच दल गठित 5 दिन चलेगा विशेष अभियान,आपका सफर होगा अब और आरामदायक– इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल रूट पर चलेंगी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें,          जनसुनवाई मे महापौर ने समय सीमा मे आवेदनो के निराकरण के दिये निर्देश

    अब अवैध रूप से एलजी का गैस का दुरुपयोग करने वाले होटल व्यावसायिक कार चालक गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने किया जांच दल गठित 5 दिन चलेगा विशेष अभियान,आपका सफर होगा अब और आरामदायक
    – इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल रूट पर चलेंगी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें,
    जनसुनवाई मे महापौर ने समय सीमा मे आवेदनो के निराकरण के दिये निर्देश

    देवास जिले में एलपीजी गैस के दुरूपयोग को करने वाले होटल व्यवसाय और वाहन चालकों की खैर नहीं
    कलेक्टर ने किया जांच दल गठित 5 दिन विशेष चलेगा अभियान

    ————


    ————

    देवास / देवास जिले में मानव जीवन सुरक्षा की दृष्टि से घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग केन्‍द्रों, वाहनों एवं व्यवयायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध उपयोग/व्यपवर्तन रिफिलिंग को रोकने के लिए कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने अनुभाग स्‍तर पर जांच दल का गठन किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये है कि जांच दल आगामी 05 दिवस तक विशेष अभियान चलाऐंगे और अभियान अंतर्गत एलपीजी गैस के अवैध भण्‍डारण, अंतरण, परिवहन एवं दुरुपयोग करने वाले प्रतिष्ठान/व्यक्तियों की जांच कर ऐसे प्रतिष्ठान तत्‍काल बंद करायेंगे। जांच दल पुलिस बल के साथ जांच करेंगे।

    देवास अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री बिहारी सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार देवास नगरीय श्रीमती सपना शर्मा, तहसीलदार देवास ग्रामीण श्री विजय तलवारे, जेएसओ श्री भानसिंह राय तथा संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

    सोनकच्‍छ अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार सोनकच्छ श्रीमती अंजली गुप्ता, जेएसओ श्री धर्मेन्द्र वर्मा एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

    टोंकखुर्द अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार टोंकखुर्द श्री गौरव निरंकारी, जेएसओ श्री धर्मेन्द्र वर्मा, एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

    बागली अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री आनंद मालवीय को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार बागली सुश्री पीहू कुरील, तहसीलदार हाटपिपल्‍या श्रीमती संगीता गोलिया, तहसीलदार उदयनगर श्री अरविंद दिवाकर, जेएसओ श्री अभिषेक मोर एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

    कन्‍नौद अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार कन्‍नौदश्री रवि शर्मा, तहसीलदार सतवास श्री हरिओम ठाकुर, जेएसओ श्री धर्मेन्‍द्र शर्मा एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।

    खातेगांव अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति को प्रभारी अधिकारी बनाया है तथा तहसीलदार खातेगांव श्री मनीष कुमार जैन, श्री धर्मेन्‍द्र शर्मा एवं संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।






    आपका सफर होगा अब और आरामदायक
    – इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल रूट पर चलेंगी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें
    – अमृत योजनांतर्गत देवास नगर निगम को मिली ई-बसों के लिए 15 करोड़ की स्वीकृति
    – प्रदूषण से मिलेगी निजात, ई-बसों के संचालन से यात्रियों को होगी सुविधा- महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल




    देवास। आपका इंदौर-भोपाल या उज्जैन के लिए सफर आरामदायक होने वाला है, क्योंकि नगर निगम जल्द ही इन रूटों पर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ करने वाला है। करोड़ों की लागत वाली इन बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द ही होने वाली है। ई-बसों के प्रारंभ होने से देवास उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां ई-बसें संचालित हो रही है। ई-बसों के प्रारंभ होने से प्रदूषण से निजात मिलेगी, साथ ही इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।
    उल्लेखनीय है, कि शासन की अमृत योजनांतर्गत देवास शहर में सूत्र सेवा बसों का संचालन वर्ष 2017 से यात्रियों की सुविधा के लिए हो रहा है। योजना अनुसार 69 अंतर शहरीय एवं शहरीय बसों का संचालन बस संचालक द्वारा नगर पालिक निगम देवास (डीसीटीएसएल) के माध्यम से किया जा रहा है। इन बसों में हजारों मुसाफिर प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। निगम द्वारा जनता की सुविधा के लिए इंट्रासिटी बसों के संचालन के साथ-साथ देवास से इंदौर, उज्जैन, सोनकच्छ, आष्टा, कन्नौद, खातेगांव, हरदा, पीपलरावां, शाजापुर, शुजालपुर, गुना, ब्यावरा तक बसें संचालित हो रही हैं। अब इनके साथ ही 10 ई-बसें भी चलेंगी। ई-बसों के चलने से ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण प्रदूषित भी नहीं होगा।
    औद्योगिक नगरी होने के कारण देवास में प्रदूषण बढ़ने की संभावनाएं बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कुछ माह पूर्व बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों में शहर के अंदर ई-रिक्शा एवं शहर के बाहरी मार्गों पर ई-बसों के संचालन को बढ़ावा देने हेतु मार्गदर्शन दिया था। महापौर के निर्देशन में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को 50 ई-रिक्शा एवं 27 ई-बसों के लिए राशि प्रदाय के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इसके तारतम्य में शासन द्वारा देवास शहर के लिए 10 ई-बसों की स्वीकृति अमृत योजनांतर्गत प्रदाय की गई।

    बसों के लिए 15 करोड़ की लागत-
    योजना में ई-बसें खरीदने के लिए लागत 15 करोड़ रुपए होगी। इसमें शासन की योजनानुसार अधिकतम 40 प्रतिशत राशि (6 करोड़ रुपए) सब्सिडी के रूप में शासन द्वारा प्रदाय की जाएगी। इसमें 10 प्रतिशत निकायांश राशि लगभग 60 लाख रुपए निगम द्वारा वहन की जाएगी। इसके लिए महापौर श्रीमती अग्रवाल ने स्वीकृति प्रदान की है। प्राप्त ई-बसों में से 6 ई-बसों का संचालन देवास-इंदौर मार्ग पर, 2 का देवास-उज्जैन मार्ग पर एवं 2 बसों का संचालन देवास से भोपाल मार्ग पर किया जाएगा।

    ई-वाहनों के संचालन पर दे रहे हैं जोर-
    महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल का कहना है हमारे शहर में उद्योगों की संख्या अधिक होने के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना बनी रहती है। शहरवासियों की सुविधा और सेहत को ध्यान में रखते हुए ई-वाहनों के संचालन पर जोर दे रहे हैं। हमें शासन से देवास शहर के लिए 10 ई-बसों की स्वीकृति अमृत योजना अंतर्गत प्राप्त हुई है। जल्द ही बस संचालन के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    देवास में विकास के तेजी से बढ़ते कदम-
    विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया देवास में विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में तेजी से विकास हो रहा है। ई-बसों का संचालन भी विकास की ओर तेजी से बढ़ते कदम हैं। प्रदेश के बड़े शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन एवं सागर के बाद देवास प्रदेश की छठी नगर निगम है, जिसे प्रथम चरण में 10 ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।




    जनसुनवाई मे महापौर ने समय सीमा मे आवेदनो के निराकरण के दिये निर्देश




    देवास। प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत 27 दिसम्बर बुधवार को आयोजित जनसुनवाई मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को नागरिको ने अपनी निगम संबंधि संस्याओ के निराकरण के लिए विभिन्न विभागो के 12 आवेदनो दिये। प्राप्त आवेदनो पर महापौर ने निगम के संबंधित अधिकारियो से चर्चा कर आवेदनो का समय सीमा मे निराकरण किये जाने के निर्देशो के साथ 3 आवेदनो मे मौका निरीक्षण कर समय सीमा मे निराकरण के दिये निर्देश। जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, रामचरण पटेल, मुकेश मोदी, निगम उपायुक्त देवबाला पीपलोनिया के साथ 5 खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसो का वितरण भी व्यवासईयो को किया गया। श्री अग्रवाल ने बताया की नागरिको द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये जाकर उनका समय सीमा मे निराकरण किये जाने का अनूरोध किया जाता है। नागरिको से प्राप्त आवेदनो पर गंभीरता से अधिकारियो से चर्चा की जाकर उनका समय सीमा मे निराकरण किये जाने के निर्देशो के साथ ही अन्य विभागो के आवेदन प्राप्त होने पर उनका भी निराकरण समय सीमा मे किये जाने हेतु संबंधित विभागो मे पहुंचाये जाते है। इस अवसर पर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, दिनेश चौहान, उपयंत्री विजय जाधव, मुशाहीद हन्फी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री, स्थापना प्रभारी अशोक देशमुख,स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे आदि सहित आवेदनकर्ता व व्यवसाई उपस्थित रहे।

  • विधानसभा चुनाव में लापरवाही,सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि. कन्नौद श्रीमती सुनंदा मालवीय निलंबित

    विधानसभा चुनाव में लापरवाही,सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि. कन्नौद श्रीमती सुनंदा मालवीय निलंबित

    , ———— देवास 27 दिसम्‍बर 2023/ कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में लापरवाही बरतने पर सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि. कन्नौद श्रीमती सुनंदा मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में इनका का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कन्नौद रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। आदेश में उल्‍लेख किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 173 मतदान केन्द्र क्रमांक 204 शाकप्रावि नवीन भवन अजनास पर निर्वाचन कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सहायक शिक्षक शा.प्रा.वि. कन्नौद श्रीमती सुनंदा मालवीय को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान दिनांक 17 नवम्‍बर 2023 को रिटर्निंग अधिकारी/ सेक्टर अधिकारी द्वारा किये गये भ्रमण के दौरान पीठासीन अधिकारी द्वारा मौक पोल के पश्चात CRC की कार्यवाही नहीं की जाना पाया गया तथा वास्तविक मतदान प्रारंभ कर दिया गया इस त्रुटी के संबंध में सेक्टर अधिकारी कम्युनिकेशन टीम को जानकारी प्रदान नहीं की गई और न ही कोई सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई। जिसके कारण उक्त मतदान केन्द्र में हुवे मतदान को गणना में सम्मिलित नहीं किया जा सका। पीठासीन अधिकारी के द्वारा आदेशित कर्तव्य के निर्वहन में की गई लापरवाही के कारण गंभीर अनियमितता हुई। पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही और अनुशासनहीनता सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के नियम एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1961 का उल्‍लघन होकर दण्डनीय है।

  • ठगी पीड़ित के भुगतान के दावों को मंजूर कराए जाने की मांग को लेकर जिलेभर के अभिकर्ता पहुंचे जनसुनवाई में

    ठगी पीड़ित के भुगतान के दावों को मंजूर कराए जाने की मांग को लेकर जिलेभर के अभिकर्ता पहुंचे जनसुनवाई में

    देवास। ठग कम्पनीज एवं मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एफआईआर कर मप्र के वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम जमा कराए पाबंदी कानून-2019 (बड्स एक्ट 2019) के तहत ठगी पीडि़तों के भुगतान के दावों को मंजूर कराए जाने की मांग को लेकर जिलेभर के लगभग 25 पीड़ित मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले कलेक्टर को आवेदन दिया। संगठन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि देशभर में ऐसी कई कंपनियां है जो करोड़ों रूपए का गबन कर बंद हो चुकी है। सहारा इंडिया परिवार, जीएन डेरी, बीएनपी इंडिया ग्रुप, मालवांचल, बीएनपी रियलस्टेट, जीएन गोल्ड, साई प्रसाद, एडीवी, पीएलसी, संजीवनी, जी लाइफ, सनसाइन, यूएस के इंडिया आदि के खिलाफ इनकी प्रोपर्टीयां कुर्क कर सक्षम अधिकारी को बड्स एक्ट में अधिकार दिया गया है। सभी कम्पनियों की प्रोपर्टी का ब्यौरा लेकर सीज कर नीलाम करके चल-अचल सम्पत्ती कुर्क की जाए, जिसमें बड्स एक्ट की अनुपालना सूनिश्चित करें। अभिकर्ता पर फर्जी मूकदमें दायर हो रहे है। उन्हें म.प्र. में आदेशित करें। अभीकर्ता गुनहगार नहीं है। हर कम्पनी के पास गवर्मेट के सिल लगे हुए अथोरीटी ऑफ पावर के सर्टीफीकेट मौजूद थे। जिन्हे दिखाकर हम जैसे मोले भाले लोगों के साथ एक कम्पनी के कई फर्म बनाकर बारी-बारी से लूटा गया। उनके बड़े बड़े सेमीनार होते थे, जिसने साक्ष्य हमारे पास मौजूद है। इसमें अभीकर्ता या किसी निवेशक पर कोई दबाव ना बनाए। कई लोग दबाव के कारण आत्महत्या कर चुके है। आगे ऐसी स्थिति ना बने, इसके लिए हमारी मांग है कि हमारा जमा धन बड्स एक्ट के तहत हर जिले, हर तहसील में पालिसी जमा होने के काउंटर खोले जाएं। उपरोक्त कम्पनी की पोलिसी का डाटा शासन के समक्ष रहेगा। अतिशीघ्र बड्स एक्ट की अनुपालना निश्चित करें और अभिकर्ता पर कोई एफआईआर ना हो ऐसा कोई कानून बनाए। कोई भी आवेदन लेकर थाने पर जाता है तो अभिकर्ता से पैसो की डिमांड रखी जाती है। पहले से ठगी हुए लोग इन सब बातो से परेशान होकर सक्षम यदि होता है तो थाने पर पैसे दे देता है अगर सक्षम नहीं है उसे या तो जेल जाना पड़ता है या आत्महत्या करना होता है। सभी पीड़ित अभिकर्ताओं ने मांग की है कि अधिनियम 2016 पाबंदी कानून जमा योजना पाबंदी कानून व बड्स एक्ट के तहत प्रत्येक जिले व तहसील मे ठगी कम्पनीयों के लिए मुकदमें दायर हो, जिससे लोगों की जमा पूंजी मिल सके। इस दौरान  श्री के  के के कुन्डल जी  भावसिह बिजवाड साईमल बामनिया करन सिंह अलावा निर्मला  प्रताप पटेल  बिजवाड  सेखर तिवारी घनश्याम कारपेंटर  पवन चोधरी धरमेन्द तीसी सन्जय सिसोदिया हाटपीपल्या बाबुलाल पटेल जगदीश पटेल  अम्बाराम  लीलाधर पटेल, अशोक पटेल, प्रकाश, घनश्याम कारपेंटर, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।

  • दिगम्बरा दिगम्बरा से गुंजा दिनभर मंदिर परिसर


बांगर में हर्षोउल्लास के साथ मना श्री दत्त जन्मोत्सव

    दिगम्बरा दिगम्बरा से गुंजा दिनभर मंदिर परिसर बांगर में हर्षोउल्लास के साथ मना श्री दत्त जन्मोत्सव

     देवास/श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात 4:30 बजे कांकड़ आरती के बाद गुरुचरित्र का पाठ हुआ।इसके तत्पश्चात नियमित पूजा तथा आरती और भक्तों के दर्शन करने का क्रम प्रारंभ हुआ।दिन में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम हुए।शाम 5:40 पर भगवान श्री दत्तात्रेय जन्म हुआ।जन्म के बाद पालना गीत एवं पालन आरती हुई।दत्त जन्म के दिन का विशेष प्रसाद सूंठवडा का वितरण किया गया।संध्या 6:20 पर धूप आरती एवं 7:00 बजे महाआरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।मंदिर के व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि भगवान दत्त जन्मोत्सव के अवसर पर चले सप्ताह भर विभिन्न आयोजन हुए आज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर की आकर्षक विद्युत सज्जा व सजावट की गई जिसमें विभिन्न प्रकार के पांच क्विंटल फूलों के साथ अन्य तरह से मंदिर परिसर को सजाया गया।इसमें भगवान दत्तात्रेय की बनाई गई सुंदर रंगोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दिनभर दर्शन का सिलसिला चलता रहा जिसमें हजारों लोगों ने दर्शन का लाभ लिया और जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए।भंडारा भी अपने मूल स्वरूप में इस बार दिनांक 31 दिसंबर 2023 रविवार को मंदिर परिसर में किया जावेगा।       मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीपाद अवधूत स्वामी जी ने बताया कि 10 जुलाई 1975 पादुका स्थापना से ही यह मंदिर का स्थान लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु बाहर से वर्ष भर लोगों का आना-जाना बना रहता है। अमित राव पवार ने बताया कि श्री दत्त पादुका मंदिर से भक्तों की उनकी कहीं अनुसार मनोकामना पूरी होती है।इसके कई उदाहरण देखने को मिले हैं। पांच गुरुवार लगातार मंदिर में आने से अनेक कष्टों का निवारण और आध्यात्मिक शांति का अनुभव भक्तों को निश्चित प्राप्त होता है।यह एक जागृत भक्ति का स्थान है,जो की शक्ति (देवास) और वैराग्य (उज्जैन) के बीच में स्थित भक्ति पीठ बांगर ग्राम क्षेत्र है।

  • जिले में एक भी मंत्री नहीं बनने से समर्थकों में निराशा तो कहीं खुशी कहीं गम का माहौल,   हताश निराश कांग्रेसियों में जोश जगा गए  जीतू पटवारी, मनोज चौधरी को मिलेगा लाभ,                            भाजपा जिला अध्यक्ष अब सहकारिता में कांग्रेस को मात देने की तैयारी,                   कांग्रेस शहर अध्यक्ष विरोधियों को फिर निराशा,                राजे  की सक्रियता,           प्रदीप की बैठक ,

    जिले में एक भी मंत्री नहीं बनने से समर्थकों में निराशा तो कहीं खुशी कहीं गम का माहौल, हताश निराश कांग्रेसियों में जोश जगा गए जीतू पटवारी, मनोज चौधरी को मिलेगा लाभ, भाजपा जिला अध्यक्ष अब सहकारिता में कांग्रेस को मात देने की तैयारी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विरोधियों को फिर निराशा, राजे की सक्रियता, प्रदीप की बैठक ,

    भगत ••••••बाबा प्रणाम ।
    बाबा ••••••••• प्रणाम अब तो पूरे प्रदेश का माहौल उल्टा पुल्टा हो गया है।


    भगत•••••• बाबा मंत्री बनने की बड़ी उम्मीद थी जिले से कोई तो मंत्री बनेगा एक भी नहीं बनाया। हमारे देवास जिले को ऐसा क्यों हमेशा छोड़ा जाता है।
    बाबा•••••••बेटा इस बार बड़ी उम्मीद थी देवास जिले के तीन विधायकों ने हैट्रिक मारी थी और जिले में सांसद से लेकर सब दूर भाजपा को बहुमत मिला है ।लेकिन देवास को कांग्रेस सरकार के बाद भाजपा की दूसरी पारी में भी मंत्री नहीं मिला है। जबकि पहले एक मंत्री जरूर मिलता था जबकि कांग्रेस की सीट भी थी ।लेकिन पूरे जिले में जब भाजपा ने जीत दर्ज की तो उसका परिणाम सामने है।


    भगत ••••मोदी राज है आगे उम्मीद है।
    बाबा••••••••••• सही बात है मोदी जी और अमित शाह ने पूरे प्रदेश की कामना हाथ में ले रखी है । अब वही होगा जो केंद्र चाहेगा फिर देवास में जिले से चार दावेदार हो गए थे ।
    और चार क्या मानो तो पूरे पांच ही दावेदार थे।
    अब आम जनता को थोड़ी सी निराशा है तो समर्थक भी निराश है परंतु विरोधी खुश है। फिर कुछ विधायक की बात करें तो दावेदार विधायक भी इसलिए खुश है कि मेरी कमीज से उसकी कमीज सफेद कैसे मतलब मुझे नहीं बनाया कोई बात नहीं दूसरे पड़ोसी विधायक को भी नहीं बनाया इस बात का पांचो विधायक को संतोष है। वे तो अब यही गाना गा सकते हैं। तुम हमको ना चाहो तो कोई बात नहीं किसी गैर को चाहोगे तो मुश्किल होगी।




    भगत ••••••  जीतू पटवारी ने थोड़ी ऑक्सीजन दे दी।

    बाबा••••••अभी एक माह पहले तो हुए विधानसभा चुनाव में पूरे जिले में पूरी तरह से पराजित कांग्रेसियों में उत्साह ठंडा पड़ गया था और वे हताश और निराश थे ।लेकिन अचानक प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद फिर कांग्रेस में एक ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बनने के बाद फिर कांग्रेसियों में वही जोश उत्साह है वैसे तो पूरे प्रदेश में यही माहौल है लेकिन देवास जिले में जहां कांग्रेस बहुत बुरी तरह पराजित हो चुकी हे ।
    वहां पर जीतू पटवारी नाम का ऑक्सीजन फिर मिल गया है।
    देवास जिले में अभी सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं तो जिले की पांचो विधानसभा की सीट भी भारतीय जनता पार्टी के पास ही है। फिर एकमात्र जिला पंचायत अध्यक्ष का बड़ा पद कांग्रेस के पास था लेकिन कुछ समय पहले ही पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा वह उनके साथियों से नाराज  होकर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में चला गया है। अब ऐसे में कांग्रेस के पास बस विपक्ष में विपक्ष की भूमिका निभाने के सिवा और कुछ नहीं रह गया है।


    भगत••••बाबा जीतू पटवारी के कारण मनोज चौधरी फिर पावरफुल सकते हैं ।
    बाबा•••••••कभी बड़े भाई छोटे भाई की तरह कांग्रेस में एक साथ रहने वाले जीतू पटवारी सबसे ज्यादा देवास में यदि किसी को आगे बढ़ते थे तो वह थे मनोज चौधरी लेकिन मनोज चौधरी ने जब संकट की स्थिति आई और जीतू पटवारी को बेंगलुरु भेजा । तब जीतू पटवारी से सारे रिश्ते खत्म हो गए थे और दोनों के रिश्ते के साथ पार्टी भी बदल गई। यह थी आपस में साथ रहने की बात लेकिन अब विपक्ष में रहने के बाद भी जीतू पटवारी का लाभ जातिगत समीकरण के आधार पर मनोज चौधरी को मिल सकता है क्योंकि खाती चंद्रवंशी समाज देवास की मालवा की कई सीटों पर प्रभाव रखता है और कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष का पद दे दिया है तो भारतीय जनता पार्टी में मात्र तीन विधायक है जिसमें एक वरिष्ठ है तो युवा मनोज चौधरी हैट्रिक बनाकर मंत्री के दावेदार थे। वैसे इनका नंबर इस बार नहीं लगने लगा । लेकिन विपक्ष में प्रमुख नेता समाज के आने के कारण मनोज चौधरी को भाजपा में मजबूत  बना दिया है।


    भगत••••••• बाबा राजू भैया ने सहकारिता में अंदर ही अंदर   तैयारी शुरू कर दी है।
    बाबा•••••••बेटा सहकारिता में कभी कांग्रेस का राज था तो धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी ने अपना वर्चस्व यहां पर जमा लिया पिछले कार्यकाल में देखे तो जिला कोऑपरेटिव से लेकर अधिकांश जगह भारतीय जनता पार्टी भारी रही फिर देवास में तो सहकारी बैंक सेक्टर में जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल , वरिष्ठ नेता मदन कहार ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। जिला अध्यक्ष के पास पूरा जिला है और इस बार वे सहकारिता में भी जिले में वर्चस्व बनाना चाहते हैं इधर विरोधी पवार गुट मैं पूर्व में सहकारिता में जिले मैं अच्छी पकड़ रखने वाले महेंद्र सिंह मकवाना ने अपना वर्चस्व कायम रखा था और विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है सहकारिता में और भी ग्रामीण क्षेत्र में नेता है लेकिन पवार वोट में एक दमदार नेता स्वाभिमान के कारण मैदान में कम दिखाई दे रहे हैं। पवार गुट में ही पूर्व जिला अध्यक्ष नंदू पाटीदार , फूल सिंह चावड़ा और कई नेता है जो जिला कोऑपरेटिव के लिए मैदान में आ सकते हैं।
    इधर कांग्रेस में सब दूर से हारने के बाद अब सहकारिता में ग्रामीण नेताओं के भरोसे ही नैया पार लगाते दिखाई दे रही है वरना इस बार तो भारतीय जनता पार्टी का जिले में सहकारिता में भी पूर्ण रूप से वर्चस्व होने जा रहा है अभी तो जिला अध्यक्ष पूरी तरह सहकारिता विशेषज्ञों को लेकर अपनी गोट जमा रहे हैं।


    भगत •••••••शहर कांग्रेस अध्यक्ष विरोधियों को फिर निराशा हाथ लगी।
    बाबा ••••सत्ता में सत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर विपक्ष को सत्ता चलाने का अंदाज दिखाने वाले मनोज राजानी विपक्ष में भी तर्क के साथ विरोध प्रदर्शन करते हैं और कई बार सफल भी होते हैं अबकी बार इनकी अपने वाले ही इनको पद से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत थे और जब प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के हटने के बाद यह माना जा रहा था कि नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आने के बाद मनोज राजानी का जाना आता है लेकिन हुआ उल्टा समझने वाले ही समझ सकते हैं कि यह सब कैसे हो गया। एक तो सामने लोकसभा चुनाव तो कोई भी लोकसभा चुनाव तक रिस्क नहीं लगा फिर कांग्रेस की हालत में सभी खराब है जीतू पटवारी ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी को सक्रिय कर सकते हैं लेकिन परिणाम मालूम है मोदी लहर में ठीकरा किसके हाथ फूटेगा । और फिर नई टीम बनाकर पूरी टीम को बुरी तो नहीं बना सकते लोकसभा चुनाव बाद मनोज राजानी विरोधीयो को राहत के चांस है तब तक झेलो और उसके बाद भी भरोसा नहीं प्रदेश में प्रमुख पद पर बैठ गए तो फिर बस चौराहे चौराहे कोसते रहो ।




    भगत•••राजे ने  अभी से सक्रियता बढ़ा दी।
    बाबा•••••भारतीय जनता पार्टी में देवास विधायक राजे की अपनी शैली है ।इस बार इनको जीत भी अलग ही तरीके से मिली है। अंतिम समय में इन्होंने माहौल बदलकर अच्छी लीड ली,  जो इनकी 2 वर्ष की लगातार सक्रियता थी उसका ही लाभ मिला। अब फिर नहीं एक पारी की शुरुआत नए अंदाज के साथ शुरू की है वैसे इन्होंने पहले भी 2015 में एक अलग शुरुआत की थी। जिसमें विरोधियों को भी खासकर जब दीपक जोशी गुट विरोध में था उनको भी स्वीकार कर नई पारी की शुरुआत की थी । लेकिन समय बदलने के बाद बहुत कुछ बदल गया अब फिर एक नहीं पारी की शुरुआत कर दी है।


    भगत•••••••प्रदीप चौधरी ने भी बैठक  ले ली है।
    बाबा••••कांग्रेस में हारे हुए प्रत्याशी भले ही हताश निराश हो लेकिन देवास में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भी अभी तक वार्डों में 500 लोगों की दो वार्डो में बैठक ले ली है हारने के बाद भी प्रदीप फिर निकल पड़ा है।


    भगत ••••••••बाकी जिले के हारे हुए प्रत्याशी क्या कर रहे है।
    बाबा•••••••अभी तक तो किसी की खबर नहीं है लेकिन जो जीते हुए प्रत्याशी है उसमें सभी लगभग मैदान में आ गए हैं और अपने-अपने क्षेत्र में कार्य पर लग गए हैं। कुछ विधायक है जो अपने 5 वर्ष का कार्यकाल गिनते हैं लेकिन कुछ विधायक है जो 5 वर्ष नहीं वह दिन गिनते हैं कि मेरे कार्यकाल में इतने दिन है और मुझे कार्य करने के लिए इतना दिन मिलेंगे और आखिर में उनका कोई नहीं हर पता है क्योंकि दिन ही महत्वपूर्ण है आज ही महत्वपूर्ण है कल कभी नहीं होता।


    भगत•••••नगर निगम में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
    बाबा•••••नई परिषद बनी बहुत से वादे और साल दूसरा साल आ गया लेकिन बात वही की वही महापौर ने जरूर कुछ सुधार के प्रयास किया लेकिन कर्मचारी अधिकारी का अपना राज है ठेकेदार का अपना राज है पार्षद कुछ सुधार करने भी आएंगे तो टकराव होगा ही और यही सब हो रहा है जनप्रतिनिधि नहीं यहां पर अधिकारी राज की आदत कोरोना काल में पड़ गई है। कुछ कर्मचारी है जो इमानदारी से कार्य कर रहे हैं लेकिन उनको इस माहौल में ढालना पड़ता है जैसा ऊपर से चल रहा है। नए कमिश्नर कुछ नया करने के प्रयास भी किए थे बात वही की वही अब कुछ महापौर सभापति और कमिश्नर को ठोस निर्णय लेकर नगर निगम की व्यवस्था में सुधार का प्रयास करना पड़ेगा नहीं तो हालत वही के वही और देखते ही देखते पूरा कार्यकाल बीत जाएगा। अधिकारी कर्मचारी और पार्षद विवाद चलते रहेंगे।