Blog

  • दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट 15 दिसम्बर तक लगवा ले नहीं तो होगी शासन द्वारा कार्यवाही, ऑनलाइन इस वेबसाइट पर आवेदन करें

    दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट 15 दिसम्बर तक लगवा ले नहीं तो होगी शासन द्वारा कार्यवाही, ऑनलाइन इस वेबसाइट पर आवेदन करें

    ——- ———– इस संबंध में देवास, जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट आगामी 15 दिसम्बर से पूर्व लगावाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि निर्धारित समयाविध के पश्चात् हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के बगैर कोई भी वाहन सड़क पर संचालित होता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि दो पहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगावाने के लिए लगभग 500 रूपये एवं चार पहिया वाहनों के लिये 800 से 1000 रूपये अनुमानित फीस चुकाना होगी। नई हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने के लिये वाहन कम्पनी में शो-रूम में जाकर अथवा ऑनलाईन www.bookmyhsrp.com पर आवेदन किया जा सकता है। शो-रूम पर भी फीस ऑनलाईन जमा करनी होगी तथा जमा फीस की रसीद वाहन स्वामियों को अनिवार्य रूप से देनी होगी।

  • सज्जन की  हार के बाद ही महिला जिला पंचायत अध्यक्ष अटारिया ने ली बंगले की चाबी, अटारिया ने कहा : शपथ ली थी कि जब तक सज्जन वर्मा चुनाव नहीं हारते, बंगले में प्रवेश नहीं करेंगे

    सज्जन की हार के बाद ही महिला जिला पंचायत अध्यक्ष अटारिया ने ली बंगले की चाबी, अटारिया ने कहा : शपथ ली थी कि जब तक सज्जन वर्मा चुनाव नहीं हारते, बंगले में प्रवेश नहीं करेंगे

    देवास। राजनीति में क्या-क्या नहीं होता है ऐसा ही एक उदाहरण सामने है जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष की राजनीति में खाई कसम अब पूरी होने की बात वह कह रही है मामला है देवास जिला पंचायत लीला अटरिया जो पूर्व में कांग्रेस में थी और बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली आज उन्होंने चुनाव के परिणाम के दूसरे दिन सार्वजनिक रूप से यह सब किया और कहा कि। हमने यह शपथ ली थी कि जब तक सज्जनसिंह वर्मा चुनाव हारकर इंदौर रवानगी नहीं ले लेते, हम बंगले में प्रवेश नहीं करेंगे। आज वह दिन आ गया है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से अपने बंगले की चाबी लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि सोनकच्छ विधानसभा में सज्जनसिंह वर्मा 38 साल तक विधायक रहे, सांसद रहे, मंत्री रहे, इसके बावजूद सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनको नकार दिया और आज उनकी बहुत बड़े अंतर से हरवाकर उन्हें इंदौर पहुंचा दिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि लीला अटारिया को जिस प्रकार कांग्रेस ने उन्हें प्रताडि़त किया, जिस प्रकार पूर्व विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और आर्थिक लेनदेन का आरोप भी लगाया जिससे सबसे प्रताडि़त होकर वे भाजपा में आईं थीं। मैंने बहन को विश्वास दिलाया था कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में जो अधिकार है, वह भाजपा आपको दिलाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, देविप्रा राजेश यादव,जिला महामंत्री पंकज वर्मा, भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • देवास जिले में ‘’नेशनल लोक अदालत’’ का आयोजन 9 दिसम्बर को ———— जिले में तहसील सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव एवं टोंकखुर्द न्यायालयों में भी लगेगी लोक अदालत

    देवास जिले में ‘’नेशनल लोक अदालत’’ का आयोजन 9 दिसम्बर को ———— जिले में तहसील सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव एवं टोंकखुर्द न्यायालयों में भी लगेगी लोक अदालत

    ————- देवास, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 09 दिसम्बर शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की चतुर्थ ‘’नेशनल लोक अदालत’’ का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह ने बताया कि 09 दिसम्बर को देवास मुख्यालय एवं तहसील सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव एवं टोंकखुर्द के न्यायालयों में वर्ष की चतुर्थ नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित एवं वादपूर्व समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर, बीएसएनएल के प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। संपूर्ण जिले में अब तक समस्त न्यायालयों के 5509 लंबित प्रकरण एवं 3681 प्रिलिटिगेशन के प्रकरण नेशनल लोक अदालत में निराकरण हेतु रेफर किए गए हैं। उक्त प्रकरणों के निराकरण हेतु समस्त संबंधित पक्षकारों को सूचना पत्र जारी कर दिए गए हैं। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु बीमा कंपनियों, विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम आदि के साथ 41 प्रिसिटिंग आयोजित की गई हैं। नेशनल लोक अदालत में बीमा कंपनियों, विद्युत कंपनी, बैंक, नगर निगम एवं बीएसएनएल के प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारीगण न्यायालय परिसर में ही स्टॉल लगाकर उपस्थित रहेंगे। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण होने पर पक्षकारों को स्मृति के रूप में एक-एक पौधा भेंटकर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराने पर विद्युत अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों एवं बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी। पक्षकार संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं। लोक अदालत में ’’न तुम जीते न मैं हारा’’ की भावना के साथ राजीनामा के आधार पर मामले का शीघ्र और बिना किसी व्यय के निराकरण होता है इससे पक्षकारों के बीच का प्रेम और स्नेह बना रहता है। नेशनल लोक अदालत में दीवानी एवं चैक अनादरण से संबंधित प्रकरणों में न्याय शुल्क की राशि की नियमानुसार वापसी होती है जिससे पक्षकारों को अतिरिक्त लाभ होता है। अधिक से अधिक पक्षकार इस अवसर का लाभ उठायें।

  • विधानसभा निर्वाचन-2023)

देवास जिले की पांचो विधानसभा की मतगणना शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न, भारतीय जनता पार्टी ने पांचो विधानसभा में अपना परचम लहराते हुए कांग्रेस का किया सुपड़ा साफ, पांचो विधानसभा में भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय को मिले कितने मत

    विधानसभा निर्वाचन-2023) देवास जिले की पांचो विधानसभा की मतगणना शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न, भारतीय जनता पार्टी ने पांचो विधानसभा में अपना परचम लहराते हुए कांग्रेस का किया सुपड़ा साफ, पांचो विधानसभा में भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय को मिले कितने मत

    ——, ———— देवास 0विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 03 दिसम्बर को बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में मतगणना की गई। मतगणना के बाद विजयी प्रत्‍याशियों को संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ने निर्वाचित प्रमाण-पत्र प्रदान किया। मतगणना के परिणाम इस प्रकार रहे। विधानसभा सोनकच्‍छ-170 डॉ. राजेश सोनकर विजयी रहे विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ-170 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी डॉ. राजेश सोनकर विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी डॉ. राजेश सोनकर को 01 लाख 08 हजार 869 मत प्राप्‍त हुए। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्‍याशी श्री सज्‍जनसिंह वर्मा को 83 हजार 432 मत प्राप्‍त हुए, बसपा के श्री बाबूलाल चौहान को 01 हजार 914 मत प्राप्‍त हुए, आजाद समाज पार्टी के श्री कैलाश कले‍शरिया को 03 हजार 401 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री दरियावसिंह मालवीय को 385 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री प्रहलाद सिंह को 185 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री राकेश सोनकर को 233 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री राजेन्‍द्र वर्मा को 448 तथा निर्दलीय श्री , भाजपा ने 500 सीटों पर पहराया परचमराजेश सोनकर को 708 मत प्राप्‍त हुए। विधानसभा देवास-171 से श्रीमती गायत्री राजे पवार रही विजयी विधानसभा देवास-171 से भारती जनता पार्टी की प्रत्‍याशी श्रीमती गायत्री राजे पवार विजयी रही। भारती जनता पार्टी की प्रत्‍याशी श्रीमती गायत्री राजे पवार को 01 लाख 17 हजार 422 मत प्राप्‍त हुए, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्‍याशी श्री प्रदीप चौधरी को 90 हजार 466 मत प्राप्‍त हुए, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के श्री राजुल श्रीवास्‍तव को 500 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय चाना ज्ञानेश को 348 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय मुन्‍नी सेठ राजेन्‍द्र शर्मा को 194 मत प्राप्‍त हुए तथा निर्दलीय श्रवण सिंह को 01 हजार 859 मत प्राप्‍त हुए है। विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 से श्री मनोज चौधरी विजयी रहे विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी श्री मनोज नारायणसिंह चौधरी विजयी रहे। श्री मनोज नारायणसिंह चौधरी को 89 हजार 842 मत प्राप्‍त हुए, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्‍याशी राजवीर सिंह राजेन्‍द्र सिंह बघेल को 85 हजार 700 मत प्राप्‍त हुए, बहुजन समाज पार्टी के श्री मुकेश सोनगरा 01 हजार 398 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री जहुर खां को 859 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री देवराज रावत को 293 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री नरेन्‍द्र गुप्‍ता 196 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री विनोद चौधरी को 363 मत प्राप्‍त हुए तथा निर्दलीय श्री सूरज सिंह को 372 मत प्राप्‍त हुए। विधानसभा खातेगांव-173 से श्री आशीष शर्मा रहे विजयी विधानसभा खातेगांव-173 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी श्री आशीष गोविंद शर्मा विजयी रहे। प्रत्‍याशी श्री आशीष शर्मा को 98 हजार 629 मत प्राप्‍त हुए, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्‍याशी श्री दीपक जोशी को 86 हजार 087 मत प्राप्‍त हुए, आम भारतीय पार्टी के श्री अनिल विश्‍वकर्मा को 01 हजार 158 मत प्राप्‍त हुए, आजाद पार्टी के प्रत्‍याशी श्री गोकुल प्रसाद हरियाले को 01 हजार 999 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री आसाराम(आशु) भावसार को 889 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री ओमप्रकाश सराठिया को 221 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री नर्मदा प्रसाद सराठे बाबुजी को 192 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय कु. महेन्‍द्र सिंह चौहान को 388 मत प्राप्‍त हुए तथा निर्दलीय श्री मुबारिक खां को 872 मत प्राप्‍त हुए। विधानसभा बागली-174 से श्री मुरली भॅवरा रहे विजयी विधानसभा बागली-174 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी श्री मुरली भॅवरा विजयी रहे। प्रत्‍याशी श्री मुरली भॅवरा को 01 लाख 05 हजार 320 मत प्राप्‍त हुए, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्‍याशी श्री गोपाल भौसले 97 हजार 541 मत प्राप्‍त हुए, बहुजन समाज पार्टी के श्री मुकेश रावत को 01 हजार 830 मत प्राप्‍त हुए, भारत आदिवासी पार्टी के श्री शेरसिंह भुरिया 01 हजार 801 मत प्राप्‍त हुए, निर्दलीय श्री अर्जुनसिंह 693 मत प्राप्‍त हुए तथा निर्दलीय श्री सुरज जयस को 733 मत प्राप्‍त हुए।

  • हाटपिपलिया से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोज चौधरी जीते बनाई  हैट्रिक

    हाटपिपलिया से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोज चौधरी जीते बनाई हैट्रिक

    हाटपिपलिया विधानसभा चुनाव में इस बार बहुत ही कशमकश के चुनाव में आखिर में मनोज चौधरी ने बाजी जीत ली मनोज चौधरी 4142 वोटो से विजय हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजवीर सिंह बघेल को हराया मनोज चौधरी को कूल मत 89300 और राजवीर सिंह बघेल को 85158 प्राप्त हुए अभी खबर और भी वर्तमान में इतना ही।

  • सोनकच्छ से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को हराकर भारी बहुमत से जीते राजेश सोनकर

    सोनकच्छ से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को हराकर भारी बहुमत से जीते राजेश सोनकर

    देवास की सबसे प्रतिष्ठित सीट सोनकच्छ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश सोनकर ने बाहरी बहुमत से जीत दर्ज की है राजेश सोनकर ने 108168 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को 25605 मतों से हराया। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को 82 563 मत प्राप्त हुए। ज्ञात हो की मध्य प्रदेश में यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी।

  • देवास विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गायत्री राजे पवार  की हैट्रिक

    देवास विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गायत्री राजे पवार की हैट्रिक

    देवास विधानसभा 171 नंबर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने जीत दर्ज की है लगातार 21 राउंड में ग्रामीण क्षेत्र से मिली बढ़त आखिर 26 772 मतों से विजय तक पहुंची अभी डाक मत पत्र की गिनती जारी है अभी तक 21 राउंड में गायत्री राजे पवार को 116299मत मिले हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी भी 89527 मत लेकर 26772 मतों से हार गए हैं अभी डाक मत पत्र की गिनती के बाद कुछ संख्या बदल सकती है देवास में गायत्री पवार ने हैट्रिक पुरी की है समाचार और भी है अभी तो इतना ही देवास विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है और राजे ने हैट्रिक दर्ज की है।