Blog

  • संत निरंकारी मिशन करेगा 25 फरवरी को करेगा मीठा तालाब की सफाई, जिला स्काउट संघ ने मनाई बेडेन पावेल व लेडी पावेल की जयंती , रोटरी क्लब देवास द्वारा आयोजित नेत्र रोग शिविर में 19 लोगो का चयन, बेअरलॉकर उद्योग ने स्कूल में दिए 50 सेट फर्नीचर खुश हुए बच्चे, अतिथियों ने की सराहना, रोटरी क्लब देवास द्वारा आयोजित नेत्र रोग शिविर में 19 लोगो का चयन, देवास जिले की सॉफ्टबॉल विक्रम अवॉर्डी रागिनी चौहान को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग में नौकरी प्रदान की गई

    संत निरंकारी मिशन करेगा 25 फरवरी को करेगा मीठा तालाब की सफाई देवास।                      संत निरंकारी मिशन दिल्ली के आदेशानुसार शाखा देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 25 फरवरी रविवार को सद्गुरू माताजी सुदीक्षा जी के आशीर्वाद से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक भोपाल रोड़ स्थित मीठा तालाब की साफ सफाई की जाएगी। मिशन के मीडिया प्रभारी राजाराम सरोज एवं सर्व साध संगत ने समाज सेवियों, समाज सेवी संस्थाओं एवं आमजनों से अपील की है कि उक्त कार्य में सहभागिता कर पुण्य अर्जित करें।

    —————————————— जिला स्काउट संघ ने मनाई बेडेन पावेल व लेडी पावेल की जयंती                 पावेल की जयंती को विचार दिवस के रूप में मनाया          देवास।     भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एच एल खुशाल के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2024 को शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी पावेल का जन्मदिन हमारी दुनिया,समृद्ध भविष्य, पर्यावरण और वैश्विक गरीबी के विषय पर चर्चा चिंतन करते हुए बड़ी धूम-धाम से मनाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त स्काउट थे। कार्यक्रम  अध्यक्षता मनोज जोशी देवास जिला स्काउट संघ के अध्यक्ष  ने की। विशेष अतिथि मनोज उपाध्याय विकासखंड कमिश्नर बागली, अश्विन घोरपडे जिला सह सचिव, पुष्पा भारती, संगीता वाटसन जिला संघ उपाध्यक्ष व भारती जोशी ब्लाक संघ अध्यक्ष बागली थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती, लार्ड वेडेन पावेल व लेडी पावेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत स्काउट एवं गाइड की परंपरा अनुसार शीतल सूर्यवंशी, मोनिका शर्मा, मुकेश गोस्वामी, अनिल चौहान, मनोज सोलंकी, विष्णु सुनानिया, राजेश यादव ने स्कार्फ व वागल पहनाकर किया। तत्पश्चात कोमल चौधरी डी ओ सी गाइड के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मनोज पटेल डी ओ सी स्काउट ने प्रतिज्ञा दिलाई। शिवचरण अंगोरिया के नेतृत्व में विश्व शांति का संदेश देते हुए विशाल रैली निकाली गई जो मां चामुण्डा देवी जी की टेकरी पर पहुंची, जहां वंदना वर्मा व किरण चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। तदोपरांत अमिता घोरपडे व अनिता विल्सन के नेतृत्व में प्राकृतिक वातावरण में टिफिन पार्टी का आनंद लिया जहां पर रिंकू सोलंकी, ज्योति बुटानी व योगेश तिवारी ने मन को मोहित करने वाला कविता पाठ किया। कार्यक्रम की सराहना एच एल खुशाल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट, राजश्री काले जिला कमिश्नर गाइड, शिवनंदन प्रजापति सहा. जिला कमिश्नर स्काउट,एन के जोशी, संजय शर्मा जिला संघ उपाध्यक्ष, अजय सोलंकी विकास खण्ड कमिश्नर स्काउट देवास, ओ पी दुबे सहा. परियोजना समन्वयक,हरिओम तिवारी मुख्य लेखापाल ने की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र मंडलोई ने किया व आभार देवकरण सोलंकी ने माना ।

     

    विश्वव्यापी समाज सेवी संस्था रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवास द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र रोग परिक्षण शिविर शनिवार को लगाया गया जिसमें 19 लोगों का चयन हुआ। जिनको निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन के लिए बस की व्यवस्था कर उन्हे इंदौर रवाना किया जाएगा । क्लब के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की शिविर सुबह नो बजे सिटी डेंटल क्लिनिक आदर्श नगर मे प्रारम्भ हुआ जिसमें देवास शहर व आसपास के क्षेत्रों से 80 से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया गया जिसमे 19 मरीजों में मोतियाबिन्द की पुष्टि हुई। चयनित मरीजों को इंदौर संकरा आई हास्पीटल रवाना किया जाएगा, जिनका निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन सोमवार को किया जायेगा। रोटरी क्लब के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में 640 से ज्यादा लोगों मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कराए जा चुके हैं।  इस शिविर में रोटरी क्लब के इवेंट चेयरमैन हाजी अजीज कुरैशी, रोटेरियन पीएन तिवारी, रोटेरियन जीएस चंदेल, डॉ जितेंद्र कुशवाह , रोटेरियन कुरैशी मैडम, डॉ उस्मान व डॉक्टर तंजिला कुरैशी उपस्थित रहे। ———————————— बेअरलॉकर उद्योग ने स्कूल में दिए 50 सेट फर्नीचर खुश हुए बच्चे, अतिथियों ने की सराहना देवास

    जिलाधीश ऋषव गुप्ता द्वारा जिले में चलाए जा रहे मेरे शाला संपूर्ण शाला अभियान में भागीदारी करते हुए बेअरलॉकर उद्योग ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्कूल क्रमांक 7 में संस्था एक्ट इव फाऊंडेशन के समन्वय से 50 सेट फर्नीचर भेंट किए जिन्हें पाकर अब तक जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बेअरलॉकर उद्योग प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट इव फाऊंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि रूप में उद्योग के अमित नागजी, दत्तात्रेय सालुंके,उमाकांत गुप्ता,शिक्षा विभाग के बीईओ अजय सोलंकी, बीआरसी किशोर वर्मा,संकुल प्राचार्य विष्णु वर्मा,पूर्व शिक्षाधिकारी विजय श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद निधि प्रवीण वर्मा, तथा पंकज वर्मा उपस्थित थे,जिनका स्वागत शाला प्राचार्या शीला जोशी व स्कूल स्टॉफ ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बेअरलॉकर उद्योग तथा एक्ट इव फाऊंडेशन की इस पहल के लिए सराहना की और कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे प्रयास अनुकरणीय है। कार्यक्रम में योगेंद्रसिंह चावड़ा,किशोर असनानी, वीरेंद्र गौड़ आलेख वर्मा,पुष्पा बापट,मनीषाअसनानी, गुलाब वर्मा,किरण चावड़ा,इसाक भाई,मुकेश तिवारी, बबेले, रिजवाना कुरेशी, निर्मला त्रिपाठी, पुष्पा चौहान, जया दुबे, सुरेखा तपासे, प्रीति जायसवाल, बी के श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जाकिर कुरेशी व किशोर असनानी ने किया । आभार शीला जोशी ने माना। ——————————— देवास जिले की सॉफ्टबॉल विक्रम अवॉर्डी रागिनी चौहान को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग में नौकरी प्रदान की गई देवास।     जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति ऐथेलेटिक्स क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल के वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में रागिनी चौहान को शासकीय नौकरी में नगरी प्रशासन विभाग में पदोन्नति की गई है। रागिनी की  इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मनोज राजानी, मदनलाल कहार, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुबीर, मनीष सोलंकी, चंद्रपाल सोलंकी,  राजीव श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, दिलीप बरोड, शिवनारायण टांडी, सुनील वर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, कृष्ण कुमार जोशी, अरुण कुशवंशी, अनीश तिवारी, रितेश मालवीय, सोनू विश्वकर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।

  • सफाई व्यवस्था को लेकर निकले कमिश्नर आकस्मिक निरीक्षण पर, मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों पर की सख्त कार्रवाई, सेवा समाप्ति व निलंबन,           *समाधान आपके द्वार अन्तर्गत लोक अदालत शनिवार को**शनिवार को संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी नियमानुसार छूट*

    सफाई व्यवस्था को लेकर निकले कमिश्नर आकस्मिक निरीक्षण पर, मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों पर की सख्त कार्रवाई, सेवा समाप्ति व निलंबन,           *समाधान आपके द्वार अन्तर्गत लोक अदालत शनिवार को*
    *शनिवार को संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी नियमानुसार छूट*

    देवास। वार्डो मे प्रात:काल सफाई को लेकर तथा कचरा संग्रहण गाडी मे गीला तथा सुखा कचरा अलग अलग डस्टबीनों मे डल रहा है या नही तथा सफाई मित्रो के वार्डो मे उपस्थिती को लेकर आयुक्त रजनीश कसेरा ने गुरूवार को वार्डो मे औचक निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 34,35,36,37,41,42,43 के क्षेत्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्डो मे सफाई कर्मियों की हाजरी चेक की। हाजरी चेक करने पर जो सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गये उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा आयुक्त ने वार्डो मे रहवासियो से भी चर्चा की। आयुक्त ने वार्डो मे कचरा संग्रहण वाहन मे गीला तथा सुखा कचरा अलग अलग डल रहा है को भी चेक किया। इसी प्रकार आयुक्त ने मीठा तालाब के किनारे निगम द्वारा किये जा रहे कार्य एवं साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान स्थल पर संबंधित दरोगा प्रफुल्ल गिल्लोरे उपस्थित नही पाये गये इस कारण उनके निलंबन कार्यवाही की जाने तथा उपस्थित सफाई मित्र ने कार्य मे लापरवाही करने पर कार्य से प्रथक किये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार अन्य वार्डो 35,37,41,42,43 मे निरीक्षण के दौरान संतोष पिता दिलीप, जगदीश पिता दयाराम, को कार्य से प्रथक किया गया साथ ही वार्ड 42 मे सफाई मित्र संजय पिता रामचन्द्र के अनुपस्थित पाये जाने पर कार्य से प्रथक किये जाने तथा सफाई मित्र लताबाई पति राजू को निलंबित करने का कार्यवाही की जाने के निर्देश संबंधितो को दिये गये। आयुक्त ने वार्ड मे स्थित शीलनाथ धुनी संस्थान का निरीक्षण कर धुनी के दर्शनलाभ लिये। इसी के साथ आयुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान पठान कुआ पर स्थित बेकलेन का निरीक्षण किया तथा घरों पर पशुवध कर विक्रय करने वाले मांस विक्रेता पर सख्त हिदायत देते हुए चालानी कार्यवाही करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार व हरेन्द्रसिह ठाकुर को दिये। चालानी कार्यवाही के दौरान पठान कुआ एवं कंजर मोहल्ला मे भी मांस विक्रेताओ पर 12 हजार 5 सौ की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त ने अन्य वार्ड के वार्ड प्रभारियों, वार्ड दरेगाओं व सफाई मित्रो को हिदायत दी है कि वे अपने अपने वार्ड मे साफ सफाई व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस कर साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखें। [ *समाधान आपके द्वार अन्तर्गत लोक अदालत शनिवार को* *शनिवार को संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी नियमानुसार छूट* देवास। समाधान आपके द्वारा योजना अन्तर्गत 24 फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालत शिविर मे संपत्तिकर, जलकर बकाया करदाताओं को नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। इस संबंध मे जानकारी देते हुए आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि 24 फरवरी शनिवार को समाधान आपके द्वारा योजना अन्तर्गत शनिवार को आयोजित लोक अदालत शिविर मे संपत्तिकर व जलकर के बकाया करदाताओं को अपने बकाया करों की राशि एक मुश्त जमा कराने पर नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी। आयुक्त ने बताया कि लोक अदालत के दिवस संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि जमा कराने हेतु निगम कार्यालय के साथ ही निगम के झोन कार्यालयों भगवती द्वार सराय व ईटावा बस स्टेण्ड पर भी कर जमा कराने की सुविधा रहेगी तथा पीने के पानी व सिटीजन नागरिकों के बैठने की भी सुविधा रहेगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे 24 फरवरी शनिवार को समाधान आपके द्वार योजना अन्तर्गत आयोजित होने वाली लोक अदालत मे अपने बकाया करों का भुगतान कर नियमानुसार दी जा रही छूट का लाभ उठावें। सभी बकाया करदाताओं से अपील है कि शासन निर्देशानुसार शनिवार को बकाया करों के समाधान हेतु समाधान आपके द्वार लोक अदालत शिविर आयोजित है। शनिवार को अयोजित लोक अदालत शिविर मे उपस्थित होकर बकाया करों को जमा कर शासन द्वारा निर्धारित छूट का लाभ उठावें।

  • सूने घर से सोना,चांदी के जेवरात चुराने वाले गिरफतार

    सूने घर से सोना,चांदी के जेवरात चुराने वाले गिरफतार

    कन्नौद। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गये माल की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जाकर बरामदी कराने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भुरिया को निर्देशित किया गया था उनके द्वारा एसडीओपी श्रीमति ज्योति उमठ को क्षैत्र में अनुभाग में थाना कन्नौद संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गये माल की बरामदगी हेतु टीम बनाकर बरामदगी करने हेतु आदेशित किया गया । इसी तारतम्य कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी व उनकी टीम ने क्षैत्र के कस्बा कन्नौद के फरियादी रमेश मीणा पिता नर्मदा प्रसाद मीणा निवासी ग्राम भवाना के खेत पर बने मकान का ताला तोडकर अज्ञात आरोपी सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गये जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी नकबजनी में पूर्व में पकडाये गये अपराधियो से पूछताछ की गई, पुलिस के पारम्परिक तरीके से संदेही बदमाशों की धरपकड कर पूछताछ की गई। जानकारी मिली की ग्राम पांगरा थाना कांटाफोड क्षैत्र का भूरेश घटना स्थल के आसपास देखा गया हैं, जिसके आधार पर उसकी तलाश की गई पुलिस टीम द्वारा घेराबन्द कर कलवार की पहाडी से हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया व आरोपी की निशादेही पर उसके घर से चोरी के जेवर सोने की कान की झुमकी, कंगन, कर्जन आदि बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वो एक कार्यक्रम में फरियादी के घर गया था जिससे फरियादी के घर की भोगोलिक स्थिति की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उसने मौका पाकर फरियादी के घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चुराकर लिये आरोपी ने स्वीकार किया कि शेष जेवर उसने उसके साथ रहीम शाह पिता शब्बीर शाह निवासी ग्राम गुडबेल के साथ मिलकर कन्नौद बुलडाना बैंक में गिरवे रखकर गोल्ड लोन प्राप्त कर लिया। आरोपी रहीम शाह पिता शब्बीर शाह निवासी ग्राम गुडबेल की तलाश कर हिरासत में लेकर आरोपी की निशादेही पर शेष जेवरात कुल कीमती 200000 रूपये के जप्त कर दोनो आरोपी को न्यायालय में पेश किया, न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • गुराडि़या गांव में तेंदुए की खबरवन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, ग्रामीण जन रहे सतर्क अलर्ट, तेंदुआ दिखने पर इस नंबर पर करें सूचना


    गुराडि़या गांव में तेंदुए की खबर
    वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, ग्रामीण जन रहे सतर्क अलर्ट, तेंदुआ दिखने पर इस नंबर पर करें सूचना

    देवास। सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत पांदा गांव के पास गुर्जर गुराडि़या गांव में तेंदुए की खबर होने पर वन विभाग की टीम अमले सहित गांव में पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर खेत पर जहां सूचना थी वहां पर पग मार्ग चेक किए गए वर्तमान में पगमार्ग की पुष्टि नहीं हो पाई किंतु वन्य प्राणी के होने के आशंका है। वैसे भी देवास मैं तेंदुए की संख्या अधिक है इस क्षेत्र में ही लगभग 10 से 12 तेंदुए रहते हैं लेकिन वह जंगल से ग्रामीण क्षेत्र में कमी आते हैं अब आप ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखा जाने पर ऐसे में ग्रामीणों को सतर्कता हेतु समझाइश दी गई कि खेत में रात के समय अकेले न जाए, डंडा हाथ में रखें एवं सावधानी के साथ खेत में पहुंचे। मौके पर वन समिति अध्यक्ष चुरलाय ठाकुर दिलीप सिंह बेस, वन विभाग से डिप्टी रेंजर बसंत राव नवले, हेमराज गोखले, शिव प्रताप सिंह, वन समिति सदस्य गोपाल रायपुरिया, महेश पटेल, अर्पित जाट, कमल पटेल सहित अन्य ग्रामीण सदस्य मौजूद रह। सभी को सावधानी के संबंध में सतर्क रहने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। किसी प्रकार की सूचना होने पर वन विभाग को सूचना दे। और वन विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 94247 92200 पर अवगत कराए।